Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhilwara311001

मांडलगढ़ में विवाहित महिला के साथ क्रूरता, पुलिस ने किया टरका!

Mohammad Khan
Jun 28, 2025 07:33:26
Bhilwara, Rajasthan
Name- peeru mohmmad, mansuri Mobile No- 9828206655 District -Bhilwara Local Location-mandalgarh Breaking माण्डलगढ़: मांडलगढ़ में बीगोद थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गाँव मे एक विवाहित महिला के साथ क्रूरता कर घर से धक्के देकर बाहर निकालने का मामला सामने आया है, बे बस महिला थाने गई तो वहां भी उसे पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बजाय टरका दिया हैं। पीड़ित महिला न्याय के लिए दर दर भटक रही हैं। दरअसल यह मामला बीगोद थाना क्षेत्र के रानी खेड़ा गाँव का हैं, अपने पीहर से ससुराल आई महिला ने उसके पति राजेन्द्र जाट, ससुर माथुर लाल जाट पर आरोप लगाया कि पीड़ित महिला और उसकी बहन के साथ गम्भीर रूप से क्रूरता से मारपीट की गई हैं, विवाहित महिला ओर उसकी बहन को ससुराल वालों ने बाल पकड़ कर घसीटा,कपड़े फाड़ दिए, इस घटना में महिला बदहवास हो गई, आरोपियों में महिला का 5 साल का बच्चा ओर सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया। लेकिन मौक़े पर जमा हुई भीड़ में से किसी ने महिला का बचाव नहीं किया, पीड़ित महिला आरोपियों के ख़िलाफ़ बीगोद थाने में मामला दर्ज कराने पहुँची तो पुलिस ने पीड़िता ओर उसकी बहन को दिन भर थाने में बैठाए रखा, पुलिस ने आरोपियों से समझौता करने का दबाव बनाया और मामला दर्ज करने के बजाय उसे टरका दिया गया। पीड़ित महिला ने मांडलगढ़ एसएसपी बाबूलाल विश्नोई को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई हैं। बाईट। पीड़ित महिला बाईट। पीड़िता की बहन, नोट। इस खबर के विजुअल ,बाईट साथ में हैं। * *Twitter ID* -@Peerumansuri92
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement