Back
कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का नालंदा में भव्य स्वागत, चुनावी रणनीति पर चर्चा!
RKRishikesh Kumar
Aug 03, 2025 11:45:32
CHANDI, Harnaut, Bihar
स्लग।कांग्रेस न्यूज नालंदा
लोकेशन।नालंदा
मोबाइल:9304231471
डेस्क।बिहार
एंकर: नवादा जाते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का बिहार शरीफ में जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आशानगर इलाके में कांग्रेस नेता छोटे मुखिया की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि कांग्रेस को पूरे बिहार में एकजुट होकर मजबूत संदेश देना होगा। उन्होंने कहा, “नालंदा कभी कांग्रेस का गढ़ रहा है। महागठबंधन की सरकार तभी बनेगी जब कांग्रेस और महागठबंधन के सभी दल एकजुट होकर एनडीए का मजबूती से मुकाबला करेंगे। आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव में उतरें, कांग्रेस आपके साथ मजबूती से खड़ी है।”
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से उतरेगी ताकि इस बार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बन सके।
बाइट: प्रदेश अध्यक्ष
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WJWalmik Joshi
FollowAug 04, 2025 00:46:42Jalgaon, Maharashtra:
Jalgaon,Reporter-Walmik Joshi
AVB
FEED ON 2C
SLUG- 04 080308ZTJALG_CHALISGAON_SANJAY_RATHOD
Assigned by -
Date- 04-08-25
File _VDO 2 Photo
Byte -1
जळगाव
Ancr -जळगाव जिल्ह्यातील चाळीसगाव येथे बंजारा समाज संवाद मेळाव्याचे आयोजन करण्यात आले होते या मेळाव्यात बंजारा समाजाचे नेते मंत्री संजय राठोड यांची प्रमुख उपस्थिती होती या मेळाव्यासाठी जिल्हाभरातून मोठ्या संख्येने बंजारा समाज बांधव सहभागी झाले होते. समाजाच्या सामाजिक शैक्षणिक व आर्थिक प्रश्नावर या मेळाव्यात चर्चा करण्यात आली तसेच बंजारा समाजाच्या आरक्षणाबाबतही मुद्दा उपस्थित करण्यात आला.
1
Report
MDMahendra Dubey
FollowAug 04, 2025 00:45:37Damoh, Madhya Pradesh:
सावन के चौथे और आखिरी सोमवार को जागेश्वनाथ धाम में भक्ति भाव मे जुटे भक्त..
एंकर/ एमपी के दमोह जिले में बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ नाथ धाम में सावन के चौथे और आखिरी सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तो का जमावड़ा है। सुबह चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ के पट खुलने और आरती के बाद लोगो ने यहां जागेश्वनाथ का जलाभिषेक करना शुरू किया है और ये क्रम पूरे दिन चलेगा। देर रात से ही यहां हजारो की संख्या में भक्त जमा हो गए थे। स्वयं प्रगट शिवलिंग को देश भर के श्रद्धालु तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजते हैं और दूर दूर से कावड़िये यहां जल लेकर भोलेनाथ को अर्पण करने आते हैं।
0
Report
TSTripurari Sharan
FollowAug 04, 2025 00:45:30Sitamarhi, Bihar:
त्रिपुरारी शरण
एंकर - सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में जानकी मंदिर के भूमि पूजन को लेकर कवायद तेज कर दी गई है । 8 अगस्त का वक्त जैसे जैसे करीब आ रहा है वैसे वैसे गतिविधि तेज हो रही है। NDA नेताओं का लगातार सीतामढ़ी का दौरा होने लगा है इसी दौरान पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल सीतामढ़ी पहुंचे और निमंत्रण रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के सभी गांवों के लिए रवाना किया । इस मौके पर बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री मोतीलाल प्रसाद, जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता समेत कई NDA नेता मौजूद थे।
बाइट - संजय जायसवाल संसद
0
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowAug 04, 2025 00:45:22Banka, Bihar:
Script-
Bihar desk-9931437813
Birendra banka-4-8-25
Slug-Sombari
Anchor-विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले का आज 25वा दिन है ।जो 11जुलाई से शुरु हुआ था 9अगस्त को समापन होगा। चौथी सोमवारी को लेकर डाक जल रविवार के रात्री लगभग लाखो शिवभक्त सुल्तानगंज बाबा नगरी देवघर जलाभिषेक करेगे।
Vo-सुल्तानगंज से देवघर बाबाधाम तक 105किलोमीटर दुरी कर लाखो लाखो शिवभक्त बोलबम का जयकारा लगाते जा रहे ।बतादु कि बांका जिले मैं 55किलोमीटर कांवरिया पथ है ।जहां शिवभक्तो का सेवा नेता मंत्री व पुलिस अधिकारी,बड़े बड़े व्यस्यायी डाकबम शिवभक्तो का सेवा करते दिखे
बाबा भोले का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचेते हैं कांवरिया पथ। पुलिस प्रशासन सुरक्षा के साथ साथ शिवभक्बांत डाक बम का सेवा भी करते नजर आये ।बांका जिला प्रशासन शिवभक्तो कांवरिया बंधुओ की सेवा मैं 24घंटे लगे रहते हैं।
Byite-police Adikari
Byite-बुजूग सेवक -Munilal dhabak
Byite-Police Karmi
Report-Birendra banka
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 04, 2025 00:30:31Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर राजस्थान हाईकोर्ट ने भीलवाडा के मांडल में महंत सरजूदास को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पचास हजार रूपए के गिरफ्तारी वारंट से तलब किया है। महंत सरजूदास को दुष्कर्म के मामले में जिला न्यायाधीश भीलवाडा की ओर से 26 जून 2025 को सभी आरोपों से बरी करने का आदेश पारित किया था जिसे हाईकोर्ट में चुनौती देने से अब महंत सरजूदास की मुश्किले बढ सकती है। जस्टिस फरजंद अली की एकल पीठ के समक्ष पीडिता एवं उसकी मॉ की ओर से पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता नीरज गुर्जर ने जिला एवं सत्र न्यायालय भीलवाडा द्वारा एफआईआर में देरी के ग्राउंड पर बरी करने को चुनौती दी है। अधिवक्ता गुर्जर ने बताया कि भीलवाड़ा के मांडल थाना इलाके के डांग हनुमान मंदिर आश्रम के महंत सरजू दास के खिलाफ मांडल थाना में 18 दिसंबर 2022 को 17 साल की नाबालिग लड़की ने आश्रम में डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज कराने से 10 दिन पहले लड़की की मां पर एसिड अटैक हुआ था। लड़की ने यह अटैक कराने का आरोप भी महंत पर लगाया। पॉक्सो मामले में विचारण करने के बाद जिला न्यायाधीश भीलवाड़ा ने उसे 26 जून 2025 को सभी आरोपों से बरी किया था। ट्रायल के दौरान चार बार जमानत के लिए आवेदन भी पेश किया गया लेकिन हाईकोर्ट से जमानत नही मिली। हाईकोर्ट में बताया गया कि केवल एफआईआर देरी से दर्ज होने की वजह से बरी किया गया वह उचित नही है।हाईकोर्ट ने अपील को सुनवाई योग्य माना। लड़की ने रिपोर्ट में बताया था कि वह और उसकी मां आश्रम में काम करते थे। वहां काम करने वाले बच्चों को दूसरे काम में लगाकर महंत मौका पाकर दुष्कर्म करता था। इस मामले में 28 दिसंबर 2022 को पुलिस ने आरोपी को आश्रम से गिरफ्तार कर दिया था। गंगापुर भीलवाड़ा न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे 2 जनवरी 2023 तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। इसके बाद से वह जेल में बंद था।
डीजे कोर्ट भीलवाड़ा ने उसे 26 जून 2025 को सभी आरोपों से बरी किया था। हाईकोर्ट ने प्रतिवादी सरजूदास को पचास हजार के गिरफ्तारी वारंट से तलब किया है। पुलिस अधीक्षक भीलवाडा को निर्देश दिए है कि आगामी 06 अक्टूबर को सुनवाई पर प्रतिवादी की उपस्थित सुनिश्चित करे।
बाइट नीरज गुर्जर पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता
3
Report
RKRishikesh Kumar
FollowAug 04, 2025 00:30:25CHANDI, Harnaut, Bihar:
स्लग। एसआईआर रिपोर्ट न्यूज
लोकेशन।नालंदा
मोबाइल:9304231471
डेस्क।बिहार
एंकर:इस्लामपुर विधानसभा के राजद विधायक राकेश रौशन ने प्रेस वार्ता कर SIR रिपोर्ट घोटाले और स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के उस बयान पर तीखा हमला बोला जिसमें तेजस्वी यादव पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया गया था।राकेश रौशन ने कहा, इनका बस यही काम है कि जितनी गाली लालू-तेजस्वी को दो, उतना पार्टी में माइलेज पाओ। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भविष्यवक्ता या हस्तरेखा विशेषज्ञ नहीं कि चुनाव का परिणाम पहले ही बता दें।"उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार महागठबंधन पूरे बिहार में सिर्फ 16,000 वोट से पीछे था। साथ ही सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री रहते हुए सदन में तेजस्वी को गाली देना ही उनका काम था।विधायक ने कहा, "इन लोगों की नैतिकता खत्म हो चुकी है और जनता ने मन बना लिया है—2005 से 2025 बहुत हो गया नीतीश। अब बिहार में बदलाव होगा।
बाइट।राकेश रौशन विधायक राजद
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
4
Report
CDChampak Dutta
FollowAug 04, 2025 00:30:17Kaji Chak, West Bengal:
*দাসপুরে তলিয়ে যাওয়া ব্যক্তির দেহ উদ্ধার করল NDRF।*
রবিবার দুপুরে বাড়ির পাশে খালের জলে স্নান করতে নেমে তলিয়ে গিয়েছিলেন এক ব্যক্তি,সন্ধ্যা নামার আগেই খালের জল থেকেই তলিয়ে যাওয়া ব্যক্তির দেহ উদ্ধার করল NDRF।দেহ উদ্ধার হতেই মৃতের পরিবারে শোকের ছায়া।প্রসঙ্গত,দাসপুর থানার হরিরাজপুর গ্রামের বাসিন্দা সীতারাম সিং নাতি নাতনিদের নিয়ে বাড়ির পাশে খালের জলে স্নান করতে গিয়েছিলেন।জানাযায়,স্নানের সময় নাতি নাতনিদের বিভিন্ন খেলা দেখাতে গিয়ে ঘটে বিপত্তি,খালের জলে তলিয়ে যান সীতারাম সিং।ঘটনা জানাজানি হতেই খবর যায় দাসপুর থানায়।থানার ওসি, ঘাটাল এসডিপিও,স্থানীয় বিধায়ক সহ প্রশাসন ও জনপ্রতিনিধিরা পৌঁছান ঘটনাস্থলে।তলিয়ে যাওয়া ব্যক্তির সন্ধানে খালের জলে নামানো হয় NDRF এর বোট,চলে টানা তল্লাশি।অবশেষে খালের জল থেকেই উদ্ধার করা হয় মৃত সীতারাম সিং এর দেহ।দেহ উদ্ধার হতেই শোকের ছায়া মৃতের পরিবারে।
ছবি 2c
SLUG- 0408ZG_WMID_FLOOD_DEAD_R
3
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowAug 04, 2025 00:30:12Morena, Madhya Pradesh:
ब्रेकिंग – मुरैना महापौर शारदा सोलंकी का गजब कारनामा,,
तलवार से केक काटकर सुर्खियों में एक बार फिर आई मुरैना महापौर,,
एक बार नही 5 बार तलवार से काटा केक, खुलेआम लहराया धारदार हथियार,,
तलवार से केक काटने का वीडियो हुआ वायरल,,
तलवार से केक काटकर सरेआम उड़ाई कानून की धज्जियाँ,,
धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक मंच पर खड़ी हुईं महापौर,,
मुरैना में भाजपा से महापौर हैं शारदा सोलंकी,,
1
Report
FWFAROOQ WANI
FollowAug 04, 2025 00:30:06Srinagar, :
सेना के अधिकारी ने स्पाइसजेट के 4 कर्मचारियों को पीटा:एक की रीढ़ की हड्डी टूटी, दूसरे का जबड़ा; बेहोश हुए स्टॉफ को लातों से मारता रहा l
फारूक वानी श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक्स्ट्रा लगेज को लेकर सेना के एक अधिकारी ने स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों के साथ मारपीट की। एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी टूट गई। दूसरे का जबड़ा टूट गया। तीसरे की नाक से खून निकलने लगा। वहीं चौथा कर्मचारी बेहोश हो गया, उसके बावजूद आरोपी लातें मारता रहा।
घटना 26 जुलाई की है। मामला अब सामने आया है। एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि आरोपी सैन्य अधिकारी को नो फ्लाइंग लिस्ट में डाल दिया है। वहीं सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय सेना अनुशासन और आचरण के मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मामले की जांच में अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अफसर की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) में तैनात है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मामले में सेना ने कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेगी। सेना ने बयान में कहा, “हम अनुशासन के उच्च मानकों पर चलते हैं और इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं।”
26 जुलाई को स्पाइसजेट फ्लाइट SG-386 श्रीनगर से दिल्ली जा रही थी। बोर्डिंग गेट पर एक पैसेंजर, जो सेना का अधिकारी बताया जा रहा है, उसने चार स्टॉफ पर जानलेवा हमला कर दिया।
एयरलाइन के मुताबिक, आरोपी अधिकारी दो केबिन बैगेज ले जा रहा था, जिनका कुल वजन 16 किलो था। यह 7 किलो की सीमा से दोगुना था। स्पाइसजेट के स्टॉफ ने पैसेंजर को बताया कि आपका लगेज तय मानकों से ज्यादा है। इसलिए आपको अतिरिक्त पेमेंट करना होगा।
आरोपी अधिकारी ने एक्स्ट्रा पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद वह बोर्डिंग प्रोसेस पूरी किए बिना ही जबर्दस्ती एयरोब्रिज में घुस गया। यह सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उल्लंघन था।
जब स्टॉफ ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने पीटना शुरू कर दिया। बगल में रखे एक स्टैंड से कर्मचारी पर हमला कर दिया। उन्हें लात-घूंसे भी मारे। कुछ के जबड़े में भी चोट आई।
स्पाइसजेट का एक कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन यात्री बेहोश कर्मचारी को लात मारता रहा। बेहोश हुए कर्मचारी की मदद के लिए नीचे झुकते समय एक अन्य कर्मचारी के जबड़े पर जोरदार लात लगने से उसकी नाक और मुंह से खून बहने लगा। घायल कर्मचारियों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
एयरलाइन ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज की गई है। नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया गया है।
स्पाइसजेट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी दी है और यात्री के खिलाफ उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है। एयरलाइन ने हवाई अड्डे के अधिकारियों से घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिया है।
3
Report
Muzaffarpur, Bihar:
उत्तर बिहार देवघर कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर का बाबा गरीब नाथ धाम में क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता जुटे कंबरियो के सेवा
उत्तर बिहार का देवघर मुजफ्फरपुर का बाबा गरीब नाथ धाम में पहुंचने लगे कांवरिया और उनके सेवा में जुटे है विभिन्न सेवा दल के लोग. शहर के रामदयालु में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता कांवरिया सेवा जुटे हुए हैं और उनके लिए महासभा की ओर से गर्म पानी के साथ ही उनके दवा के साथ कई अन्य व्यवस्था दी जा रही है.
14
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowAug 03, 2025 18:45:21Delhi, Delhi:
न्यूज़ फ्लैश--
- दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक घर से 2 नाइजीरियन की लाश मिली है
- शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं
- रविवार दोपहर में को पुलिस को जानकारी मिली थी..
- रात में पार्टी के दौरान ज्यादा नशा करने की वजह से मौत बताई जा रही है..असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी
- मृतक जोसेफ और चिबिटर्न बुराड़ी में रहते थे..बीती रात वो बुराड़ी से डाबड़ी इलाके में आये थे
- पुलिस मामले की जांच कर रही है
14
Report
BSBhanu Sharma
FollowAug 03, 2025 18:45:10Dholpur, Rajasthan:
धौलपुर:
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में जिले में आज एरिया डॉमीनेशन की कार्यवाही के अन्तर्गत लगातार अपराध करने वाले अपराधियों, सक्रिय हिस्ट्रीशीटर, अवैध हथियार, अवैध शराब, वारंटियों व अवांछित गतिविधियों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया|
इस अभियान के अन्तर्गत सभी थानों पर विशेष टीमे गठित कर अलग अलग स्थानों पर दबिशें दी गई
इस अभियान में करीब 222 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 54 टीमों ने कार्रवाई में भाग लेकर 297 स्थानों पर दबिश देकर 74 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है
हिस्ट्रीशीटरो के ठिकानों पर दी औचिक रेड:
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अल सुबह से ही पुलिस की विभिन्न टीमों ने विशेष रणनीति बनाकर जिले के 93 हिस्ट्रीशीटरो के ठिकानों पर अचानक दबिश देकर उनकी अपराधों के सम्बन्ध में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता के सम्बन्ध में पूरी जानकारी की गई, उनके मोबाइल आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चैक किया गया, इस दौरान संदिग्ध पाये जाने पर 14 हिस्ट्रीशीटरो के खिलाफ इंसदादी कार्रवाई भी गई है|
इसके साथ ही इस अभियान में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के अन्तर्गत लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले करीब 150 व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों को चैक किया जिसमें से भी 20 के विरुद्ध इंसदादी कार्रवाई की गई है
वही अवैध शराब की धरपकड़ में 07 प्रकरण दर्ज कर 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध देशी शराब के 427 पव्वे किए जब्त
वही अभियान के अन्तर्गत अवैध हथियार की कार्रवाई में पुलिस थाना कंचनपुर द्वारा अपराधी भगवानदास पुत्र श्रीचंद जाति कुशवाह निवासी कांसपुरा को अवैध हथियार 1 अवैध सिंगलशाट राइफल 315 बोर व 1 अवैध टोपीदार बंदूक व थाना मनियां पुलिस द्वारा 01 अवैध देशी कट्टा 315 बोर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है|
14
Report
MGManoj Goswami
FollowAug 03, 2025 18:30:44Datia, Madhya Pradesh:
मनोज गोस्वामी दतिया
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने किया जिला अस्पताल का रात्रिकालीन निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
श्री वानखड़े ने दो टूक कहा ---किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना हमारा कर्तव्य हैं।
कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने रविवार रात जिला अस्पताल का औचक रात्रिकालीन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की और मौके पर मौजूद सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य अमले को सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को समय पर उचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी मरीज को एडमिट करने में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में लापरवाही या ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की स्थिति को भी गंभीरता से लिया और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि वे जिला अस्पताल के स्टाफ की बैठक लेकर यह सुनिश्चित करें कि अस्पताल में सेवा दे रहे सभी कर्मियों का व्यवहार मरीजों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण और सहयोगी होना चाहिए।
निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कहा कि इस तरह के निरीक्षण उनके द्वारा निरंतर रूप से किए जाएंगे और यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही दिखाई दी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
विदित है कि कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद निरंतर रूप से इस प्रकार के औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं जिससे मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा सके और उनका समय पर इलाज सुनिश्चित किया जा सके।
14
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowAug 03, 2025 18:30:34Etah, Uttar Pradesh:
एटा ब्रेकिंग...
एटा में सावन के चौथे सोमवार को लेकर DM और SSP ने काफिले के साथ कांवड़ रूट और कैंप का किया निरीक्षण, आखिरी सोमवार के चलते अधिकारियों ने किया निरीक्षण,
डीएम प्रेमरंजन सिंह और एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने कांवड़ियों के जलपान और भोजन कैंप सहित ठहराव की सुविधाओं का लिया जायजा,
ये कांवड़िए सोरों के लहरा गंगा घाट से कांवर भरकर राजस्थान,मध्यप्रदेश और आगरा,फिरोजाबाद और मैनपुरी सहित सैकड़ों जगह कांवड़ियों ले लेट है कांवड़,
एसएसपी और डीएम ने कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर दिए कड़े निर्देश,
साफ-सफाई और चिकित्सा इंतज़ाम को लेकर दिए कड़े निर्देश,
अधिकारियों ने कांवड़ियों के लिए भोजन और प्रसाद किया वितरित।
बाइट - प्रेम रंजन सिंह (डीएम एटा)
बाइट - श्याम नारायण सिंह (एसएसपी एटा)
रिपोर्ट - हर्ष द्विवेदी एटा।
14
Report
ASAVNISH SINGH
FollowAug 03, 2025 18:30:28Fatehpur, Uttar Pradesh:
स्लग- देर रात बाढ़ से पीड़ितों के क्या है हालात, जी मीडिया की पड़ताल
एंकर- फतेहपुर जिले में बाढ़ पीड़ितों के देर रात क्या हालत है, इसको लेकर जी मीडिया ने मौके पर ग्राउंड जीरो में पहुंचकर पड़ताल की है, जिसमें फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के पाल्टू का पुरवा गांव में बाढ़ पीड़ितों के हालातो को जांच-पड़ताल की तो पाया गया की बाढ़ पीड़ित अपनी जान जोखिम में रखकर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं, 10-10 फुट के तिरपाल में 8 से 10 लोगों के परिवार गुर्जर बसर करने को मजबूर है, साथ ही उनके मवेशी खुले में रह रहे हैं, पीड़ितों ने बताया कि देर रात जंगली जानवर जैसे सांप मगरमच्छ तमाम जानवरों का खतरा मंडराता रहता है , क्योंकि हर जगह जल भरा होने की वजह से तमाम जानवर सूखी जमीन की तरफ भागते हैं वहीं जिला प्रशासन की अगर बात करें तो उन्होंने अपनी तरफ से कुछ व्यवस्थाएं की हैं रात के अंधेरे में लोगों को लाइट मुहैया कराई है जिससे वह बैठ सके ,वही 10 फीट के पानी के तिरपाल के नीचे पूरा परिवार गुर्जर बसर कर रहा है।
वॉक थ्रू- अवनीश सिंह
टिक टैक- अवनीश सिंह
बाइट- बाढ़ पीड़ित
बाइट- बाढ़ पीड़ित
14
Report