icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
302018
AYAmit Yadav1 Jul 2025, 05:30 am

कोटपूतली में सफाई और स्ट्रीट लाइट्स का काम तेज़ी से शुरू!

Jaipur, Rajasthan:खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI रिपोर्टर - AMIT YADAV @amitktp888 लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:--कोटपूतली....शहर में लंबे समय से उपेक्षित पड़ी सफाई, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की समस्याओं को लेकर नगर परिषद कमिश्नर धर्मपाल जाट अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। कोर्ट के स्थगन आदेश के हटने के बाद जैसे ही उन्होंने दोबारा कार्यभार संभाला, शहर में सुधार कार्यों की रफ्तार बढ़ गई है। पिछले चार दिनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में नालों की सफाई, कचरा निस्तारण, खराब स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था को सुधारने का काम तेज़ी से चल रहा है। कमिश्नर ने कई इलाकों का दौरा किया और सफाई, सीवर लाइन और स्ट्रीट लाइटिंग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। धर्मपाल जाट ने मौके पर मौजूद ठेकेदारों को निर्देश दिए कि अधूरे कार्य तुरंत प्रभाव से पूरे करें और लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उनका कहना है कि नगर परिषद का प्रयास है कि शहरवासियों को जल्द साफ, रोशन और जलभराव मुक्त वातावरण मिले। कमिश्नर ने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में शहर की अधिकतर समस्याएं पूरी तरह समाप्त कर दी जाएंगी। इस मौके पर एक्सईएन दीपक मीणा, एएफओ सत्यनारायण वर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमशेदपुर में 33 किलोग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार; तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 33 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र निवासी करीब 20 वर्षीय उमेश कुमार के रूप में हुई है। मामला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजकर 15 मिनट पर गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के पास शौचालय के नजदीक कुछ युवक ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा खरीदकर बिहार और बनारस ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानगो बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के पास छापेमारी की और मौके से उमेश कुमार को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन ट्रॉली बैग में करीब 33 किलोग्राम गांजा और एक सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 80/2026, दिनांक 26 जुलाई 2026 के तहत NDPSACT की धारा 20(b)(ii)(B)/29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इस तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई में सीतारामडेरा थाना प्रभारी पु०नि० आनंद कुमार मिश्रा, कनीय अभियंता उमाशंकर, पु०अ०नि० अक्षय कुमार, युवराज कुमार, मनोरंजन कुमार, स०अ०नि० सुशील प्रसाद, जयदेव कुमार दास, सा०आ० 67 राजकिशोर प्रसाद समेत सीतारामडेरा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे.
0
0
Report

जैसलमेर में गौ सम्मान मार्च: संतों के साथ 4 लाख हस्ताक्षर राष्ट्रपति तक पहुँचाने अभियान

Jaisalmer, Rajasthan:गौ सम्मान आह्वान अभियान पैदल मार्च का हुआ आयोजन, इस अवसर पर सेकड़ो गौ भक्तो द्वारा शहर के मुख्य मार्गो से संदेश यात्रा निकाली गई, 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान दिवस मनाने की अपील की, 4 लाख हस्ताक्षरों की पोथी के साथ संतों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन जैसलमेर। ग hira प्रकार के मठ के मठाधीश महंत बालभारती महाराज ने कहा कि देशभर में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने तथा गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर संत समाज एकजुट है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हो रही गौ-हत्याओं पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि देशव्यापी अभियान के तहत 40 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें जैसलमेर से करीब 4 लाख हस्ताक्षर एकत्र किए गए हैं। वहीं महंत नारायण भारती महाराज ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल गो-सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देना, गोचर भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा केंद्र में अलग गौ-सेवा मंत्रालय का गठन भी प्रमुख मांगों में शामिल है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती से भूमि और अन्न दोनों प्रभावित हुए हैं, ऐसे में गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अभियान का पहला चरण 27 अप्रैल को देश की 5,100 से अधिक तहसीलों में आयोजित किया गया था, जिसमें सवा पांच करोड़ से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए। दूसरे चरण के तहत 27 जुलाई को देशभर के करीब 800 जिलों में जिलाधीशों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपे गए। अंत में संतों ने अधिक से अधिक लोगों से गो-सेवा, गो-सुरक्षा और गो-सम्मान के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। बाइट - बाल भारती महाराज
0
0
Report

अभनपुर की आरा मिलों में अवैध लकड़ी भंडारण पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Begun, Rajasthan:रायपुर एक्सक्लुसिव ब्रेकिंग फारेस्ट विभाग की बड़ी कार्रवाई.. अभनपुर में मामनचंद हुकुमचंद सॉ मिल में फारेस्ट की दबिश.. आरा मिल में अवैध लकड़ियों के भंडारण की चल रही जाँच आरा मिल में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित साल पेड़ की लकड़ियां कोरबा से तस्करी होकर अभनपुर की आरा मिल पहुंचने की खबर.. एक लाइसेंस की आड़ में चार आरा मिल संचालित करने का आरोप.. वन विभाग ने सील की हैं चारों आरा मिल PCCF ने मिल में मौजूद सभी लकड़ियों की जाँच के दिये निर्देश. मिल परिसर में मौजूद है सैकड़ों टन लकड़ियाँ.. फारेस्ट उड़नदस्ता की टीम लकड़ियों की कर रही जांच..
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी मच्छी मार्केट 50 लाख खर्च के बावजूद नहीं खुला, विक्रेताओं ने महापालिका पर निशाना

Thane, Maharashtra:भिवंडी | 50 लाख खर्चूनही मच्छी मार्केट बंद | विक्रेत्या महिलांचा संताप... भिवंडी महापालिका क्षेत्रातील मंडई परिसरातील मच्छी मार्केट नूतनीकरण करूनही अद्याप सुरू झालेले नाही. त्यामुळे संतप्त मच्छी विक्रेत्या महिलांनी आज महापालिकेत धाव घेत महापौरांची भेट घेतली. मच्छी विक्रेत्या महिलांचा आरोप आहे की, महापालिकेने त्यांचे मच्छी विक्रीचे सामान जप्त केले आहे. आणि वर्षभराचे भाडे करार केल्याशिवाय गाळे मिळणार नाहीत असे सांगितले जात आहे. हातावर पोट असलेल्या महिलांसाठी वर्षभराचे भाडे भरणे शक्य नाही. त्यामुळे त्या दैनंदिन पावतीवर मार्केट सुरू करण्याची मागणी करत आहेत. माजी खासदार सुरेश टावरे यांच्या कार्यकाळात बांधलेल्या या इमारतीच्या वाटपाचा तिढा लवकर सुटावा अशी मागणी विक्रेत्या महिलांनी केली आहे. महापालिका प्रशासनाने यावर लवकर निर्णय घ्यावा लागेल.
0
0
Report

शहडोल के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं से साफ-सफाई, पढ़ाई प्रभावित होने के आरोप

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल जिले के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग स्कूलों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें मासूम बच्चे पढ़ाई करने के बजाय विद्यालय की साफ-सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। एक मामले में बच्चों ने शिक्षकों के देर से स्कूल आने का आरोप भी लगाया है। वायरल वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोलान कुआं का है। वायरल वीडियो में छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर और कक्षाओं की साफ-सफाई करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय बच्चों का आरोप है कि वे रोजाना खुद ही स्कूल का गेट खोलते हैं और सफाई भी करते हैं। उनका कहना है कि शिक्षक नियमित समय पर स्कूल नहीं पहुंचते और कई बार सुबह करीब 11 बजे आते हैं, जिससे पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित होती है। वहीं दूसरा मामला जयसिंहनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम सरवाही (मासयारी) स्थित एक शासकीय विद्यालय का है। यहां भी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चे झाड़ू लगाते और स्कूल की साफ-सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर बच्चों से पढ़ाई की जगह श्रम क्यों कराया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस पर अब तक गंभीर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। दो अलग-अलग स्कूलों से सामने आए इन वीडियो ने सरकारी विद्यालयों की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि बच्चों के आरोप सही हैं तो यह न सिर्फ शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है, बल्कि विद्यालय संचालन की लापरवाही का भी मामला है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report

IIT मद्रास के निदेशक बोले: NEET में पारदर्शिता और भरोसा ज़रूरी

Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): V KAMAKOTI (IIT MADRAS DIRECTOR & MEMBER OF HIGH-POWERED TASK FORCE) ON N HIGH-POWERED TASK FORCE FOR NTA EXAMINATION REFORMS / NEET PAPER LEAK CHALLENGES / DR RADHAKRISHNAN COMMITTEE RECOMMENDATIONS / STRUCTURAL REFORMS IN EXAMINATION SYSTEM / TRANSPARENT AND ACCOUNTABLE EXAM PROCESS / MULTIPLE SESSIONS AND QUESTION BANKS FOR NEET चेन्नई | IIT मद्रास के डायरेक्टर और NTA परीक्षा में सुधार के लिए बनी टास्क फोर्स के सदस्य, वीझीनाथन कामाकोटी कहते हैं, "NEET परीक्षा बिना किसी बड़ी दिक़त के फिर से आयोजित की गई... इससे पता चलता है कि सिस्टम ने सही काम किया है... अभी हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती भरोसे की है। हमें ऐसे शिक्षकों की ज़रूरत है जिन पर हम भरोसा कर सकें, जो प्रश्न-पत्र तैयार करें, पूरी गोपनीयता बनाए रखें और बिना जानकारी लीक किए ईमानदारी से अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं। यही हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है।" मुझे नहीं लगता कि AI अकेले प्रश्न-पत्र तैयार कर सकता है... AI भले ही सवाल बना ले, लेकिन किसी न किसी को तो उन्हें रिव्यू करना ही होगा... इस मामले में NEET परीक्षा बहुत व्यापक है। यह 12 भाषाओं में आयोजित की जाती है, इसलिए किसी को अनुवाद की भी जांच करनी होगी। AI अनुवाद में मदद तो कर सकता है, लेकिन किसी को अनुवाद को ध्यान से देखना ही होगा...
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर सिहोरा बैंक डकैती: नया आरोपी गिरफ्तार, 60 लाख के सोने के साथ पिस्टल बरामद

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश बैंक डकैती के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार 60 लाख का सोना हुआ जप्त जबलपुर की सिहोरा में इंसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 15 करोड़ की डकैती के मामले में आरोपी छोटू उर्फ सरमन मेहतो से 350 ग्राम सोना जप्त किया गया है जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है आरोपी के पास एक देसी पिस्टल भी जप्त की गई है। गौरतलब है कि इस मामले में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार की जा चुके हैं जबलपुर पुलिस का कहना है कि जैसी-जैसे सूचना मिल रही है उसके आधार पर आरोपी गिरफ्तार होती जा रहे हैं आगे भी पुलिस को सफलता मिलेगी
0
0
Report

गौ संरक्षण के लिए देशभर में प्रदर्शन, क्या बदलेगा कानून?

Agar, Madhya Pradesh:देशभर में चल रहे गौ सम्मान अभियान के तहत मध्यप्रदेश के सभी जिलों में गौसेवकों, साधु-संतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रैलियां निकालकर कलेक्टर कार्यालयों पर प्रदर्शन किया। आगर मालवा में भी सैकड़ों की संख्या में गौसेवक हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़कों पर उतरे और गौ संरक्षण के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि इसे किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं बनाया गया, बल्कि सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने एक मंच पर आकर अपना समर्थन दिया। अभियान से बड़ी संख्या में साधु-संत भी जुड़े और गौमाता के संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने तथा केंद्र सरकार में अलग से गौ सेवा मंत्रालय के गठन की मांग की। आगर मालवा जिले से करीब पौने तीन लाख लोगों के हस्ताक्षरों के साथ यह ज्ञापन सौंपा गया, जिसे गौ संरक्षण के समर्थन में जिले का अब तक का सबसे बड़ा जनसमर्थन बताया जा रहा है。
0
0
Report

इटावा के भरथना में चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से आग

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के भरथना कस्बे में एक चाय की दुकान में अचानक तेज धमाके के साथ दो गैस सिलेंडर फट गए। सिलेंडर फटने के बाद दुकान में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरी दुकान धूं-धूं कर जल उठी। आग की चपेट में आने से दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के मोहल्लेवासी सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट है, जिस मकान में यह घटना हुई, उसके बाहरी हिस्से में चाय की दुकान संचालित हो रही थी, जबकि मकान के अंदर वाले हिस्से में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। घटना के बाद दमकल टीम और कस्बा चौकी प्रभारी ने मोर्चा संभाला और दुकान के अंदर रखे दोनों गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, धमाके और आग की इस घटना में दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है।
0
0
Report
Advertisement

जिला अस्पताल में सफाई कर्मी वेतन भुगतान कारण 48 घंटे से हड़ताल

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। जिला अस्पताल में वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 48 घंटे से जारी है। हड़ताल के चलते अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इमरजेंसी वार्ड सहित कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गंदगी के कारण संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी श्रीपाल ने बताया कि 47 कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कि तीन महीने का वेतन रुका हुआ था और अब भी शासनादेश के अनुसार पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें आकस्मिक अवकाश सहित अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। इसके अलावा पिछले डेढ़ से दो वर्षों से पीएफ कटौती में भी अनियमितता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि शासनादेश के अनुसार प्रतिदिन ₹727 के हिसाब से वेतन मिलना चाहिए, लेकिन उन्हें पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान उन्हें कार्रवाई और नौकरी से निकालने की धमकी दी गई, जिसके बाद सभी कर्मचारी धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक कार्य बहाल नहीं किया जाएगा। वहीं जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. रवि प्रकाश ने कर्मचारियों के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का भुगतान एजेंसी स्तर पर रुका हुआ था, जबकि अस्पताल की ओर से बिल पहले ही भेजे जा चुके थे। जांच के बाद एजेंसी से बात की गई, जिसने बताया कि 22 जुलाई को भुगतान प्राप्त हो चुका है और कर्मचारियों के खातों में राशि भेजी जा रही है। सीएमएस ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को धमकी नहीं दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भुगतान से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा और अस्पताल की सफाई व्यवस्था सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

जोधपुर में जोरदार मानसून के बाद शहर-इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर शहर और जिले में मानसून लगातार मेहरबान बना हुआ है। पिछले चार-पांच दिनों से दोपहर बाद बारिश का दौर जारी है। हालांकि सुबह से दोपहर तक तेज उमस और गर्मी लोगों को परेशान करती है, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो जाती है। सोमवार को भी दोपहर करीब एक बजे के बाद इंद्रदेव मेहरबान हुए और शहर के कई इलाकों में करीब एक घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश के बाद शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं और कई जगह सड़कें नदियों में तब्दील नजर आईं। रातानाडा, पावटा, बारहवीं रोड, झालामंड, बासनी सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इसके चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। खास तौर पर खतरनाक पुलिया और बासनी मंडी मोड़ पर सड़क पर पानी अधिक जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी के बीच से गुजरते नजर आए, जबकि कुछ स्थानों पर यातायात की रफ्तार भी धीमी हो गई। शहर के निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों की चौखट तक पहुंच गया। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी हुई। करीब एक घंटे की बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हो गया, लेकिन बारिश थमते ही चटक धूप निकलने से उमस और गर्मी फिर बढ़ गई। जलभराव के कारण लोगों को उम्मीद है कि नगर निगम और प्रशासन जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था करेंगे।
0
0
Report

गंगरार के निजी स्कूल में मान्यता के बावजूद 11वीं कक्षा संचालित: जांच में अनियमितता

Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड के साडास स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षा विभाग की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि विद्यालय को केवल पांचवीं कक्षा तक की मान्यता होने के बावजूद यहां 11वीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें मौके पर 11वीं तक की कक्षाएं संचालित होना पाया गया। जांच Team के सदस्य वरिष्ठ अध्यापक शशिकांत गरवर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन से मान्यता संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। विद्यालय प्रबंधन ने दस्तावेज बाद में प्रस्तुत करने की बात कही। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर पश्चिम पुलिस ने 161.420 किग्रा डोडा पोस्त चूरा बरामद, NDPS Act तहत मामला दर्ज

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर पश्चिम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 24.20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशन में झंवर थाना पुलिस ने 26 जुलाई की रात गश्त के दौरान धवा की ओर से आ रही एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को रुकने का इशारा किया। चालक कार नहीं रोककर मेलबा से चौहानों की ढाणी रोड की ओर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान कार में रखे आठ काले प्लास्टिक के कट्टों से 161.420 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने कार जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच राजीव गांधी नगर थाना प्रभारी रविंद्रपाल सिंह कर रहे हैं तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है। बाईट कमल शेखावत डीसीपी वेस्ट
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top