Back
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों की झांकियों ने पिथौरागढ़ में मचाई धूम!
MCManish Chaudary
Aug 15, 2025 06:01:09
Pithoragarh, Uttarakhand
79 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी स्कूल के बच्चों ने निकाली झांकियां,
पिथौरागढ़ नगर में पूरी बाजार में झांकी के रूप में सभी विद्यालयों ने अपने-अपने स्कूल के बच्चों से प्रभात फेरी निकलवाई
सभी स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस जिंदाबाद 15 अगस्त जिंदाबाद के नारों के साथ नगर के सभी बाजार में घूम-घूम कर ढोल बजाकर मिठाई वितरित करते हुए झांकियां निकाली
15 अगस्त को लेकर स्कूली बच्चों में जोश और जुनून देश भक्ति का देखने को मिला और यह दृश्य काफी मनमोहक और सुहावना था
जिला अधिकारी विनोद गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव नें भी तिरंगा लहरा कर लगाए भारत माता की जय के नारे
10
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowAug 15, 2025 08:33:13Morena, Madhya Pradesh:
मुरैना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड मुरैना पर प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
0
Report
DCDilip Chouhan
FollowAug 15, 2025 08:32:57Ajmer, Rajasthan:
BEAWAR ASSEMBLY
DILIP CHOUHAN
9252160080
ब्यावर। ब्यावर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 बडे ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के बिजयनगर रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने शिरकत की। जहां पर उन्होंने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। इसके बाद मंत्री अविनाश गहलोत ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान एडीएम मोहनलाल खटनावलिया ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि अविनाश गहलोत, विधायक शंकर सिंह रावत, कलेक्टर कमल राम मीना, एसपी रतन सिंह राठौड द्वारा वीरांगनाओं ओर उनके परिवार जनों को शॉल ओढाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने व्यायाम का पदर्शन किया ओर बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसमे देश भक्ति के गीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंत्री गहलोत ने जमकर तारीफ की। कार्यक्रम के दौरान जिले भर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 94 अधिकारयिों, कार्मिको, शिक्षकों, विद्यार्थियों, समाज सेवी संस्थाओं तथा भामाशहो का प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक शंकर सिंह रावत, कलेक्टर कमल राम मीना तथा एसपी रतन सिंह राठौड ने सम्मानित कर सभी को शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि उदबोधन में मंत्री अविनाश गहलोत ने जिले वासियों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी की लडाई लडने वाले और अपना सब कुछ देश पर न्योछावर करने वाले महापुरुषों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमारे देश पर करीब 100 साल तह ईस्ट इंडिया कंपनी तथा 100 साल तक ब्रिटिश का शासन रहा। जिससे हमारा भारत देश अंग्रेजों की क्रूरता और दासता में जकड़ा रहा। हिंदुस्तान के अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लडाई लडी ओर देश को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजो की दासता से आजादी मिली। उन्होंने कहा आजादी का यह पर्व केवल जश्न नही है बल्कि वो आग है जो शहीदों की रगों मे लहू बनकर दौड़ा था। उन्होंने कहा अब हमें अंग्रेजों से नही बल्कि देश के अंदर बैठे दुश्मनों से लड़ना है और उसे मिटाना है। मंत्री गहलोत ने कहा कि आजादी के लड़ाई में ब्यावर का भी बडा योगदान रहा है। यहां के क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया था। खरवा के राव गोपाल सिंह तथा सेठ दामोदर दास राठी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए आजादी की आवाज बुलंद की और अंग्रेजों से लोहा लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जो सपना अखंड भारत का देखा था उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12 वर्षो से पूरा करने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया में भारत की सेना का और हमारे स्वदेशी हथियारों का लोहा देखा है। भारत की सेवा जवानों और अधिकारियों ने बडी ही मजबूती के साथ इस ऑपरेशन को सफल बनाया है।
बाइट _अविनाश गहलोत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowAug 15, 2025 08:32:49Jalore, Rajasthan:
SUPER FAST
भीनमाल : 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया,
शिवराज स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय मुख्य समारोह, उप जिला कलेक्टर मोहित कासनियां ने किया ध्वजारोहण,परेड का निरीक्षण कर सलामी ली, विभिन्न विद्यालयों और राजकीय संस्थानों की छात्र-छात्राओं ने
किया मार्चपास्ट, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य और आजादी की गाथा पर आधारित झांकियों की प्रस्तुत,शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, पुलिस और स्वैच्छिक संस्थाओं के 56 प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित, मंच पर अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद,
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowAug 15, 2025 08:32:42Chittorgarh, Rajasthan:
रायपुर
भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में फहराया गया तिरंगा.. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने किया ध्वजारोहण.. प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल समेत कई नेता कार्यकर्ता रहे मौजूद
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowAug 15, 2025 08:32:23Malda, West Bengal:
অবশেষে বাড়ি ফিরল বাংলাদেশে pushback হয়ে যাওয়া মালদার কালিয়াচকের জালালপুরের পরিযায়ী শ্রমিক আমির শেখ। রাজস্থানের কাজ করতে গিয়েছিলেন। বাংলাদেশী সন্দেহে গ্রেপ্তার করা হয় আমির শেখকে। তার পরিবারের অভিযোগ এরপর আমিরকে বাংলাদেশী সন্দেহের pushback করে দেওয়া হয়।সামাজিক মাধ্যমে পরিযায়ী শ্রমিক আমির শেখের ছবি ভাইরাল হয়। সেই ভিডিও ছবির মাধ্যমে তারা সমস্ত ঘটনা জানতে পারেন। অবশেষে কোর্টের দারস্থ হয় পরিবার। বিষয়টিতে রাজ্য সরকার হস্তক্ষেপ করে।উদ্যোগী হয় তৃণমূল কংগ্রেস নেতৃত্ব। স্বাধীনতা দিবসেই স্বাধীনতা পায় এই যুবকক।
এই ঘটনা ঘিরে জেলা জুড়ে রাজনৈতিক তরজা শুরু হয়েছে মালদা জেলা জুড়ে। ভোট রাজনীতি এই আমির শেখের ঘটনাকে তুলে ধরতে চাইছে তৃণমূল কংগ্রেস। জেলা তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতি আব্দুল রহিম বক্সি জানান রাজ্যে মুখ্যমন্ত্রী কেন্দ্রীয় সরকারের উপর এই বিষয়টি নিয়ে চাপ সৃষ্টি করেছিলেন। আর তাই আমীর তাঁর বাড়ি ফিরে আসতে পেরেছে। অন্যদিকে
কেন্দ্র সরকার সাহায্য না করলে এই যুবককে ফেরত আনা যেত না। এই রাজ্যে কোন কাজ নেই যে কারণে এখানকার শ্রমিকদের বাইরে যেতে হচ্ছে। আর তারা সেখানে গিয়ে সমস্যায় পড়ছে। এর জন্য দায়ী তৃণমূল পাল্টা দাবি বিজেপি নেতৃত্বের।
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowAug 15, 2025 08:32:17Chittorgarh, Rajasthan:
रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ.. विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने ध्वजारोहण कर 79वें स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं.. ध्वजारोहण के बाद कहा- विधानसभा सचिवालय आज आम जनता के लिए खुला हुआ है.. सुबह 10.30 से 5 बजे तक विधानसभा सचिवालय आम जनता के लिए खुला रहेगा..
बाइट- दिनेश शर्मा, सचिव, विधानसभा
0
Report
PKPravesh Kumar
FollowAug 15, 2025 08:32:10Ayodhya, Uttar Pradesh:
अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सरयू नदी में अयोध्या पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंगों से सजी नौकाएं जब सरयू के जल में आगे बढ़ीं, तो पूरे सरयू तट पर भारत माता की जयघोष वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। नदी की लहरों पर लहराता तिरंगा देखकर लोगों के मन में देश के प्रति गर्व और उत्साह की लहर दौड़ पड़ी।कार्यक्रम के दौरान जल पुलिस के अधिकारी और जवानों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस यात्रा का नेतृत्व अयोध्या सीओ आशुतोष तिवारी की अगवाई में किया गया था।सरयू के किनारे जुटे सैकड़ों लोगों ने इस अनूठी तिरंगा यात्रा का साक्षी बनते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। अयोध्या की ऐतिहासिक धरा पर सरयू की लहरों के बीच यह तिरंगा यात्रा देशप्रेम और एकता का अद्वितीय संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowAug 15, 2025 08:32:03Jaipur, Rajasthan:
* *सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशक आशीष मोदी ने अंबेडकर भवन में किया ध्वजारोहण*
जयपुर-। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यालय अंबेडकर भवन में ध्वजारोहण किया।
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मोदी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह हमारे कर्तव्यों, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी से राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ हुआ।
0
Report
TKTushar Kanchhal
FollowAug 15, 2025 08:31:58Indore, Madhya Pradesh:
इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के घर गुरुवार रात नकली टीआई पहुंचा और परिजनों से पूछताछ करने लगा इस बारे में राज की मां ने अपने बेटों को जानकारी दी जब वे घर पहुंचे तो पुलिस की तरह वर्दी पहना शख्स खुद को राजा का मित्र बताने लगा
राजा के भाई विपिन रघुवंशी के अनुसार घर पर आया नकली टीआई अपने आप को रेलवे का अधिकारी बता रहा था जब उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा गया तो वह घबरा गया इसके बाद उसकी फोटो और पहचान पत्र राजेंद्र नगर पुलिस को भेजकर जानकारी दी राजा के भाई विपिन रघुवंशी की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने नकली टीआई के विरुद्ध मामलादर्ज किया और पूछताछ के लिए थाने ले गई पुलिस के मुताबिक खुद को आरपीएफ का टीआई बताने वाले नकली टीआई की पहचान बजरंग लाल जाट निवासी राजस्थान के रूप में हुई है यह आरपीएफ का बर्खास्त आरक्षक है और इसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है
बाइट विपिन रघुवंशी राजा का भाई
बाइट आलोक शर्मा एडिशनल डीसीपी
0
Report
MGMohd Gufran
FollowAug 15, 2025 08:31:45Prayagraj, Uttar Pradesh:
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी का बड़ा आरोप,
राहुल गांधी पर सनातन संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप,
मंत्री नंदी ने कहा राहुल गांधी हमेशा सनातन के मानने वालों को दुःख पहुंचाने वाला बयान देते हैं,
तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने और देश को बांटने का भी लगाया आरोप।
एंकर --
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री नंदी ने कहा है कि राहुल गांधी हमेशा सनातन संस्कृति को अपमानित करने और सनातन को मानने वालों को दुःख पहुंचाने वाले बयान देते रहते हैं। राहुल गांधी पर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए मंत्री नंदी ने कहा कि वह देश को बांटने का काम कर रहें हैं। मंत्री नंदी ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं के बारे में कुछ भी बोलने से पहले उन्हें सोचना चाहिए, वह हमेशा देश की संवैधानिक संस्थाओं को अपमानित करने वाले बयान देते रहते हैं, देश की जनता उन्हें अब जान चुकी है, वह किस तरह से विदेश में जाकर देश को अपमानित करने वाले बयान देते रहते हैं। ऐसे में वह राहुल गांधी जैसे मूर्ख व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बोलकर अपना समय खराब नहीं करना चाहते हैं।
वहीं कौशाम्बी के चायल विधानसभा से समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल के सीएम योगी की विधानसभा में तारीफ किए जाने पर उन्हें पार्टी से निष्काशित करने पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडे, माफिया और अपराधियों की पूरी टीम है, इस पर अगर हम कहें कि सपा में साधु महात्मा हैं तो आप लोग हंसेंगे। मंत्री नंदी ने कहा कि यह गुंडे और अपराधियों के समर्थन में इतने अंधे हो चुके हैं कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता है। मंत्री नंदी ने कहा कि पत्नी पर ही एक मौलाना ने सवाल उठा दिया।
प्रयागराज पुलिस लाइन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस की परेड में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी शामिल हुए। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी, इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए कई पुलिसकर्मियों को भी मेडल से सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि विकसित भारत 2047 में कैसा हो इसका संकल्प आज लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे विधानसभा चलाया गया है, इसी मकसद के साथ कि उत्तर प्रदेश की भूमिका विकसित भारत को बनाने में क्या हो, इस पर चर्चा परिचर्चा हुई है। मंत्री नंदी ने कहा आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और उत्तर प्रदेश सीएम योगी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
वहीं हाईपॉवर डेमोग्राफी के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश कि बागडोर संभाली है। तभी से 140 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा से लेकर सभी जरूरी बुनियादी सुविधाओं को लेकर जरूरी कदम उठा रहे हैं। दुनियां के शीर्ष महाशक्तियों में भारत को शामिल कराने के उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहें हैं।
बाइट -- नंद गोपाल गुप्ता नन्दी, कैबिनेट मंत्री, यूपी सरकार
0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowAug 15, 2025 08:31:23Firozabad, Uttar Pradesh:
Location--Firozabad Name--Premendra kumar
Feed transfar by 2c ( 1508ZUP_fzb_barn_r1)
Date-15/08/2025
अपडेट स्क्रिप्ट
बाइक सवार जिंदा जला
ANC --यूपी के फिरोजाबाद में नेशनल हाईवे पर उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हुआ जब मोपेड और बाइक में भिड़ंत हुई और मोपेड में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया जबकि बाइक सवार तीन लोग झुलस गए जिन्हें आलम फलन में उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया मौत के पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग बुझाई तब तक व्यक्ति जिंदा जल चुका था,
Vo - मामला मक्खनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे रूपसपुर के समीप मोपेड और बाइक आपस में टकराई। घटना के बाद अचानक मोपेड में आग लग गई। इस आगजनी की घटना में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही जिंदा जलकर मृत्यु हो गई। वहीं बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं पुलिस ने घटना के बाद के शिकोहाबाद से फिरोजाबाद जाने वाली एक साइड को बंद किया।दूसरी साइड से यातयात सुचारू से चलाया। कुछ देर बाद सीओ शिकोहाबाद में पूरी घटना से प्रेस को अवगत कराया
Byte - - प्रवीण कुमार ,(सीओ, शिकोहाबाद)
Byte - प्रत्यक्षदर्शी
Premendra kumar
Zee up/uk, firozabad
9720626609,9456460660
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowAug 15, 2025 08:31:14Jaipur, Rajasthan:
राजफेड में प्रबंध निदेशक ने किया झण्डारोहण
जयपुर- राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ लि. (राजफेड) में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रबंध निदेशक टीकम चन्द बोहरा ने झण्डारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
राजफेड के अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी को मिष्ठान्न का वितरण किया गया।
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowAug 15, 2025 08:31:09Jaipur, Rajasthan:
नेहरू सहकार भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार ने किया झण्डारोहण
ashish
जयपुर- देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को नेहरू सहकार भवन में हर्षोल्लास,उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग की प्रमुख सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने ध्वजारोहण किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
सहकारिता विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों स्कूली बच्चों द्वारा इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और कविताओं की प्रस्तुति दी गई। सहकारिता विभाग और राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सहकारी संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे। इस मौके पर सभी को मिष्ठान्न वितरित किया गया।
इसके बाद राजपाल ने अपैक्स बैंक में भी ध्वजारोहण किया.
0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowAug 15, 2025 08:31:05Chamoli, Uttarakhand:
फ़ीड -2 सी से दिनांक - 15/8/3025
रिपोर्ट - पुष्कर चौधरी - चमोली/ उत्तराखंड
एंकर - चमोली स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और अमर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह हमें देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विकसित उत्तराखंड,सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, लोकनृत्य और नाट्य मंचनों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। मंच पर गूंजते देशभक्ति के गीतों और बच्चों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।
बाइट - धन सिंह - प्रभारी मंत्री
0
Report
PSPradeep Soni
FollowAug 15, 2025 08:30:50Jaipur, Rajasthan:
चौमूं के गोविंदगढ़ में हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की अगुवाई में किया गया।बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए....
0
Report