Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कुरुक्षेत्र दौरा, पीएम मोदी के आगमन की उम्मीद!

DKDARSHAN KAIT
Jul 18, 2025 10:37:32
Kurukshetra, Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे कुरुक्षेत्र ज्योतिसर तीर्थ पर,अनुभव केंद्र का किया अवलोकन,अधिकारियों की ली बैठक,सीएम बोले- प्रधानमंत्री भी आ सकते हैं कुरुक्षेत्र, CET पेपर के लिए की अच्छी व्यवस्था,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना कुरुक्षेत्र:- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर तीर्थ पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सबसे पहले अनुभव केंद्र का अवलोकन किया। और उसके बाद पूरे ज्योतिसर तीर्थ का भ्रमण किया। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्योतिसर तीर्थ पर पूजा अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ज्योतिसर तीर्थ पर किए गए कामों की समीक्षा की गई है और जल्द ही तीर्थ पर चल रहे कामो को और तेज कर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे तो उनको ज्योतिसर तीर्थ पर भी लाने की उनकी पूरी कोशिश रहेगी। वही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले अपने राज में गरीब को और गरीब करने का काम किया और साथ ही उनके कुछ चहिते नेता थे जिनको उन्होंने और ज्यादा अमीर करने का काम किया है। जिसमें से एक वाड्रा भी है और अब वाड्रा की प्रॉपर्टी अटैच की गई है। वही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि CET पेपर 26 व 27 जुलाई को हरियाणा में होने जा रहे हैं। और वह सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा को लेकर उन्होंने अच्छे प्रबंध किए हैं। और 9200 बसों को भी बच्चों के लिए फ्री किया है। और जो महिला पेपर देने के लिए जाएगी उसके साथ एक परिवार का सदस्य भी फ्री में जा सकता है। बाईट:- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top