Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khandwa450001

मुख्यमंत्री ने जल गंगा अभियान में 1518 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण!

Pramod Sinha
Jun 30, 2025 09:04:47
Khandwa, Madhya Pradesh
खंडवा... खंडवा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। पारंपरिक नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत। जल गंगा संवर्धन अभियान के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम में शामिल। खंडवा सहित प्रदेश के कई जिलों में 1518 करोड़ रुपए से अधिक के जल संरक्षण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन। नई अनाज मंडी में जल गंगा संवर्धन अभियान का राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम। सीएम जल संवर्धन के लिए विशेष काम करने वाले प्रदेश के 10 सरपंचों जिसमें खंडवा जिले के पांच सहित 10 नगर निगम-नगर परिषद, वॉटर शेड के 10 अध्यक्ष व सदस्यों का सम्मान भी। अनाज मंडी के कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 106 वॉटर शेड सदस्य सहित 1 हजार से अधिक जलदूत शामिल। मुख्यमंत्री के साथ मंच पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, खंडवा सांसद, खंडवा विधायक सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement