icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
127021
NSNAVEEN SHARMA13 Jul 2025, 10:04 am

मुख्यमंत्री ने भिवानी में 234 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया!

Bhiwani, Haryana:बाइट : कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा व कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी संबोधन : सीएम नायब सैनी भिवानी मुख्यमंत्री ने भिवानी में राज्य स्तरीय महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में लिया हिस्सा 234 करोड़ 38 लाख रूपये की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास कार्यकर्म के लिए सरकारी बसों का किया गया प्रयोग दूसरों जिलों से हरियाणा रोडवेज की बसों में आए लोग प्रजापति समाज का लाखों वर्ष पुराना, खुदाई में मिलने वाले मिट्टी के बर्तन इस इतिहास का प्रमाण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रजापति समाज द्वारा बनाए घड़े का ठंडा पानी आज भी फ्रिज को देता है मात, इनके बनाए मिट्टी के दीप में जलती है दीपावली की आस्था व परंपरा की लौ : मुख्यमंत्री माटी कला बोर्ड के चेयरमैन की जल्द होगी घोषणा, मुख्यमंत्री ने प्रजापति समाज को 15 दिनों में प्रदेश के दो हजार गांवों में पंचायती भूमि उपलब्ध करवाने की की घोषणा प्रजापति समाज को भिवानी में 5 एकड़ जमीन देने के साथ ही रोहतक व फतेहाबाद में भी जल्द जमीन दिए जाने की बात कही प्रदेश के 30 हजार 550 शिल्पकारों को दी जा चुकी है स्किल ट्रेङ्क्षनग, प्रजापति समाज को 50 करोड़ से अधिक के ऋण बांटे जा चुके : मुख्यमंत्री बीसी-ए वर्ग के तहत आता है प्रजापति समाज, राज्य सरकार ने बीसी-ए वर्ग को पंचायती राज में दिया 8 प्रतिशत का आरक्षण, बेटियों की शादी में सहायता राशि 41 हजार से बढ़ाकर की 51 हजार : मुख्यमंत्री पीएम यशस्वी योजना के तहत पिछड़ा वर्ग को दिया जाता है 5 से 20 हजार रूपये का वार्षिक शैक्षणिक भत्ता : मुख्यमंत्री भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ की मांग पर करोड़ों रूपये की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री ने किया मंजूर कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री कृष्णलाल पंवार, महिपाल ढ़ांडा, मंत्री श्रुति चौधरी, मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री अरविंद शर्मा ने प्रजापति समाज की धर्मशालाओं के लिए 11-11 लाख रूपये व मंत्री रणबीर गंगवा ने 21 लाख रूपये तथा खुद मुख्यमंत्री ने 31 लाख रूपये देने की की घोषणा कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा व कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि की दक्ष समाज के लिए यह खास कार्यकर्म भिवानी, 13 जुलाई : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में भिवानी जिला के लिए 234 करोड़ 38 लाख रूपये की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रजापति समाज के लिए घोषणा करते हुए अगले 15 दिनों में प्रदेश के दो हजार गांवों में उन्हे भूमि उपलब्ध करवाने की बात कही। इसके साथ ही हरियाणा ग्रामीण औद्योगिक योजना के तहत बीसी-सी व डी श्रेणी के कामगारों को उनके कार्य निर्माण के लिए 15 प्रतिशत सब्सिडी देने व सात वर्षो के लिए सात प्रतिशत पर 8 लाख रूपये तक का ब्याज उपलब्ध करवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 234 करोड़ 38 लाख की 19 विभिन्न परियोजनाओं को वे आज श्री दक्ष प्रजापति महाराज को समर्पित करते है। जिनमें 147 करोड़ की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास व 87 करोड़ 42 लाख रूपये की 6 परियोजनाओं का उद्घाटन इसमें शामिल है। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित विभिन्न मंत्री व विधायक भी मुख्यमंत्री के साथ मंच पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महाराजा श्री दक्ष प्रजापति सृष्टि के विस्तारक थे। उन्होंने समाज को अनुशासित व व्यवस्थित करने का ढ़ांचा प्रदान किया। आज सावन के तीसरे दिन उनकी जयंती को पूरा प्रदेश मना रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रजापति समाज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। आज खुदाई के दौरान मिलने वाले मिट्टी के बर्तन व मूर्तियां इस बात के परिचायक है कि प्रजापति समाज का इतिहास लाखों वर्षो पुराना है। सिंधु घाटी सभ्यता में भी मिट्टी के बर्तन व मूर्तियां मिलना इस बात का प्रमाण है। सामाजिक दृष्टि से तरक्की का पता भी प्रजापति समाज के इतिहास को देखकर लगता है। उनके द्वारा बनाया गया घड़े का ठंडा पानी फ्रिज को मात देता है तथा दीपावली पर जगमत होते मिट्टी के दीये हमारी आस्था व परंपरा की लौ जलाते है। उन्होंने कहा कि यह समाज बीसी-ए वर्ग में आता है। इस समाज के उत्थान के लिए राज्य सरकार ने माटी कला बोर्ड का गठन करने के साथ ही कलात्मतक निर्माण व उनके प्रोत्साहन के लिए केंद्र सरकार की तर्ज पर इनका क्रीमिलेयर दायर बनाया गया तथा पंचायती राज में बीसी-ए वर्ग का आरक्षण 8 प्रतिशत करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया। पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा बीपीएल परिवार की बेटी की शादी में दी जाने वाली सहायता राशि 41 हजार से बढ़ाकर 51 हजार की गई। तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले इस वर्ग के बच्चों को उच्च पढ़ाई के लिए 15 लाख व विदेश में 20 लाख का ऋण मात्र 4 प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री की यशस्वी योजना के तहत अढ़ाई लाख रूपये से कम वार्षिक आय वाले बच्चों को शिक्षा के लिए 5 हजार से 20 हजार रूपये तक का शैक्षणिक भत्ता दिया जाता है। वही राज्य सरकार के लिए 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 4 हजार रूपये वार्षिक भत्ता दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही माटी कला बोर्ड के चेयरमैन की नियुक्ति की जाएगी। वही उन्होंने कहा कि प्रदेश के 30 हजार 555 शिल्पकारों को स्किल ट्रेनिंग दी जा चुकी है तथा 50 करोड़ रूपये से अधिक की राशि ऋण इस वर्ग को उपलब्ध करवाए गए है। वही इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि भिवानी जिला के 105 गांवों के प्रजापति समाज के 5 एकड़ भूमि के अधिकार भी दिए जाएंगे। इस मौके पर मंत्री कृष्णलाल पंवार, महिपाल ढ़ांडा, मंत्री श्रुति चौधरी, मंत्री कृष्ण बेदी ने प्रजापति समाज की धर्मशालाओं के लिए 11-11 लाख रूपये व मंत्री रणबीर गंगवा ने 21 लाख रूपये तथा खुद मुख्यमंत्री ने 31 लाख रूपये देने की घोषणा अपने कोष से देने की बात कही। वही फतेहाबाद व रोहतक में इस वर्ग को जमीन दिए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने मंच के माध्यम से कही। मुख्यमंत्री ने भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ द्वारा सौंपे गए मांगपत्र को लेकर करोड़ों रूपये के विकास कार्यो को मंजूर करते हुए उन्हे जल्द पूरा करवाने की बात कही। जिनमें अनाज मंडी के शैड के लिए तीन करोड़ 50 लाख, सडक़ के लिए 4 करोड़ 50 लाख, मार्केटिंग बोर्ड के गोदाम के लिए 3 करोड़ 50 लाख, हल्के के गांव हालुवास, धिराणा व देवसर के विकास के लिए एक करोड़ 66 लाख रूपये देने की बात भी कही। नंदगांव में रिटर्निंग वॉल के लिए दो करोड़ देने की भी घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न मंत्रियों व विधायकों ने महाराजा श्री दक्ष प्रजापति को याद करते हुए उन्हे कुशल व अनुशासिक ढ़ांचा प्रदान करने वाला व्यक्तित्व बताया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खंडवा में सरपंच पति हत्या के 13 दिन बाद ग्रामीण दहशत

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में सरपंच पति रूमसिंग की हत्या के 13 दिन बाद भी ग्रामीण खौफ में हैं। बोरखेड़ा खुर्द गांव और आसपास के टीम गांव के लोग अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने कलेक्टर और एस पी के पास पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या की साजिश रचने वाले अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस हत्याकांड के पीछे अधिकांश साजिशकर्ता वही लोग हैं जिन्होंने जंगल की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है और वह अभी भी वहीं रह रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इन्हीं लोगों को बेदखल करने की मांग की। प्रशासन को आगाह किया गया कि अगर जल्द ही सभी मुख्य साजिशकर्ताओं को नहीं पकड़ा गया, तो 30 गांवों के लोग उग्र आंदोलन करेंगे।
0
0
Report

नीमच- मालखेड़ा- सिंगोली मार्ग पर सुरक्षा चूक, भारी ट्रक पलटने से हादसा

Neemuch, Madhya Pradesh:ANCHOR : नीमच। मालखेड़ा-सिंगोली मार्ग पर सड़क निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी की घोर लापरवाही अब राहगीरों की जान पर भारी पड़ने लगी है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। रोड डायवर्शन पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही मिट्टी का सही समतलीकरण किया गया है जिसके चलते भारी वाहनों के पहिए लगातार दलदल जैसी मिट्टी में धंस रहे हैं। सोमवर देर रात इसी अव्यवस्था के चलते एक बड़ा हादसा हो गया जब कच्ची मिट्टी में अनियंत्रित होकर एक भारी ट्रक अचानक पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक बाल-बाल बच गया। रहवासियों का आरोप है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कई बार शिकायतें की गईं लेकिन कंस्ट्रक्शन और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी मौके से पूरी तरह नदारद हैं। अगर समय रहते डायवर्शन पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इस लापरवाही के चलते कभी भी कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है。
0
0
Report

दमोह के तालाब में डूबकर बुजुर्ग की मौत, SDRF ने शव बरामद किया

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत.. दमोह जिले में बारिश के दिनों में नदी नालों और तालाबों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है , दो दिन पहले सीतानगर डेम में डूबे दो युवकों में से एक का कल और एक का आज शव बरामद हुआ तो अब एक नया मामला सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के दमयंतीपुर के सामने बने तालाब में एक बुजुर्ग की पानी में डूबने से मौत हुई है। इसी क्षेत्र के आम चोपरा के रहने वाले बुजुर्ग चंदू यादव इस तालाब में नहाने गए थे और तालाब के अन्दर जाते ही उनका बैलंस बिगड़ा और वो डूब गए, तालाब के पास मौजूद एक बच्चे ने देखा तो लोगों को जानकारी दी और एसडीआरएफ की टीम ने तालाब में रेस्क्यू आपरेशन चलाया और दो घंटे बाद उनका शव बरामद किया जा सका है।
0
0
Report
Advertisement

बूंदी जिला अस्पताल में व्यापारी की मौत पर धरना जारी

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान व्यापारी की मौत के बाद मंगलवार रात हंगामा हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद व्यापारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद व्यापारियों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे से व्यापारी धरने पर बैठे हैं और कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। मामला जिला कलेक्टर तक पहुंचा। सूचना पर उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, तहसीलदार जितेन कुमार दिनकर, पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी और कोतवाली थाना अधिकारी रमेश आर्य मौके पर पहुंचे और गुस्साए व्यापारियों से समझाइश का प्रयास किया।
0
0
Report

महाकाल मंदिर अतिथि गृह में महिला श्रद्धालु से विवाद, गार्ड पर मारपीट के आरोप

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर अतिथि गृह में महिला श्रद्धालु से विवाद, मारपीट के आरोप दिल्ली की श्रद्धालु ने गार्ड पर मारपीट और मोबाइल छीनने का लगाया आरोप, मंदिर प्रशासन ने आरोपों को बताया तथ्यहीन उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के पं. सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला अतिथि गृह में दिल्ली की एक महिला श्रद्धालु के साथ विवाद का मामला सामने आया है। महिला श्रद्धालु प्रेरणा गर्ग ने घटना का वीडियो जारी कर सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। वहीं, महाकाल मंदिर प्रशासन ने महिला के आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए विवाद की अलग वजह बताई है। प्रेरणा गर्ग के अनुसार, वह 16 सितंबर को अपनी बेटी के साथ धर्मशाला पहुंची थीं। उन्होंने कर्मचारियों से कमरे की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी। कर्मचारियों ने कमरा खाली नहीं होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने चेक आउट या बुकिंग कैंसिल होने पर कमरा मिलने की संभावना के बारे में पूछा, लेकिन कर्मचारियों ने इस संबंध में जानकारी होने से इनकार कर दिया। महिला का कहना है कि इसके बाद वह धर्मशाला परिसर में बैठकर ऑनलाइन दूसरा होटल तलाश रही थीं। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें परिसर से बाहर जाने के लिए कहा। महिला के मुताबिक, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गार्ड ने उनके साथ मारपीट की, बाल पकड़कर खींचे और वीडियो बनाने के दौरान मोबाइल भी छीन लिया। महिला ने अपनी बेटी के साथ भी बदसलूकी का आरोप लगाया है। वहीं, महाकाल मंदिर प्रशासन ने महिला के आरोपों को तथ्यहीन बताया है। उनका कहना है कि महिला अतिथि गृह में ही रुकी हुई थीं और चेक आउट के समय उन्होंने कर्मचारियों से विवाद किया। प्रशासन के मुताबिक, महिला सोशल मीडिया इंफ्युएंजर हैं और उन्होंने विवाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया। दोनों पक्षों की ओर से घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं। मामले में सामने आए वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल इस पूरे मामले की जाँच पुलिस कर रही है...
0
0
Report
Advertisement

लाल चौक शांति-एकता रैली: कश्मीर आतंकमुक्त, पर्यटन बढ़ाने का आह्वान

Chaka, ऐतिहासिक लाल चौक पर लहराये सैकड़ों तिरंगे: आचार्य श्री जितेंद्रप्रियदासजी स्वामी महाराज ने पहली बार शांति और एकता रैली की अगुवाई की; दुनिया से आतंकवाद-मुक्त कश्मीर देखने और पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की। श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर पहली बार शांति और एकता रैली आयोजित की गई। इसमें अहमदाबाद (गुजरात) के मणिनगर श्री स्वामीनारायण गादी संस्थान के आचार्य श्री जितेंद्रप्रियदासजी स्वामी महाराज ने दुनिया भर के लोगों और अपने अनुयायियों से अपील की कि वे कश्मीर आएं और जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा दें। स्वामी जी के साथ, देश के विभिन्न राज्यों से 650 से अधिक साधुओं और लोगों ने मशहूर लाल चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लिया। पूरा लाल चौक तिरंगों और भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। रैली के दौरान घंटा घर पर राष्ट्रगान भी बजाया गया। स्वामी जी ने कहा कि इसका मकसद देश भर में शांति और एकता का संदेश देना और दुनिया भर के लोगों को यह बताना है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और अब यह आतंकवाद-मुक्त और शांतिपूर्ण है। स्वामी जी ने अपने अनुयायियों और दुनिया भर के अन्य लोगों से जम्मू-कश्मीर आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, मैं यहां आया हूं, अब दुनिया भर के लोग भी यहां आएंगे। उन्होंने कश्मीर के लोगों को भी आशीर्वाद दिया। क्लॉक टॉवर पर अपने अनुयायियों, पर्यटकों और आम लोगों को संबोधित करने के बाद, सैकड़ों लोगों की एक रैली लाल चौक से गुज़री, जिसमें लोगों ने सैकड़ों तिरंगे लहराए और देशभक्ति के नारे लगाए। बीजेपी युवा नेता एजाज अहमद भी थे। उन्होंने बताया कि स्वामी जी टैगोर हॉल में आयोजित किताब के विमोचन कार्यक्रम के लिए यहां आए थे और हमने उनसे यहां आकर लोगों से कश्मीर आने की अपील करने का अनुरोध किया था। क्लॉक टॉवर पर अपने अनुयायियों, पर्यटकों और आम लोगों को संबोधित करते हुए रैली लाल चौक से गुज़री। स्वामी जी पिछले 3 दिनों से कश्मीर में हैं और सोनमर्ग, ज़ीरो पॉइंट, गुलमर्ग घूम चुके हैं; कल वे पहलगाम जाएंगे और फिर कटरा और जम्मू जाएंगे; कुल 10 दिन जम्मू-कश्मीर में बिताएंगे।
0
0
Report

जगदलपुर के मेस में कीड़े: नर्सिंग छात्राओं ने जताया आक्रोश

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के महारानी अस्पताल परिसर में चल रहे शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में इन दिनों पढ़ाई से ज्यादा चर्चा छात्राओं की थाली की हो रही है, वजह है मेस का खाना... और उस खाने में बार-बार मिल रहे कीड़े, यहां 260 से ज्यादा छात्राएं नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, छात्राओं का कहना है कि कभी दाल में कीड़ा मिलता है, कभी सब्जी में कभी चावल कच्चे मिलते हैं, और शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ, आक्रोशित छात्राओं ने मंगलवार शाम एक बार फिर अपना विरोध दर्ज कराया इस दौरान NSUI के पदाधिकारी भी छात्राओं का साथ देने पहुंच गए, छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार मेस संचालक की शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है, उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और अब उन्हें एग्जाम के बाद व्यवस्था सुधारने की बात कही जा रही है, विवाद के बीच प्रिंसिपल ने अगले दो दिनों में मेस संचालक को बदलने की बात कही।
0
0
Report

रीवा के अस्पताल में रक्तदान विवाद: जाति के आधार पर इनकार का आरोप

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। संजय गांधी अस्पताल में एक मरीज के लिए रक्तदान को लेकर विवाद सामने आया है। मरीज के परिजनों और रक्तदाता ने आरोप लगाया है कि जाति का हवाला देकर ब्लड लेने से इनकार किया गया, जबकि अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. लोकेन्द्र त्रिपाठी ने इन आरोपों को निराधार बताया है। दरअसल सीधी जिले से बैजनाथ वैश अपनी भांजी के इलाज के लिए रीवा पहुंचे थे। मरीज के लिए ब्लड की जरूरत बताई गई, जिसके बाद परिवार के एक सदस्य ने रक्तदान की कोशिश की, लेकिन उसकी उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण उसका ब्लड नहीं लिया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह परिवार के परिचित जीतेंद्र पांडेय ब्लड डोनेट करने पहुंचे। डोनर और मरीज के परिजनों का आरोप है कि उनसे कहा गया कि मरीज वैश समाज से है, इसलिए पांडेय का खून नहीं चढ़ाया जा सकता और मरीज की जाति वाला डोनर लाया जाए। वहीं इस आरोप पर संजय गांधी अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. लोकेन्द्र त्रिपाठी ने सफाई देते हुए कहा कि ब्लड बैंक में जाति या धर्म के आधार पर रक्त लेने से इनकार नहीं किया जाता। उनके मुताबिक मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच कराई गई, जिसमें संबंधित डोनर की काउंसलिंग के दौरान हाई रिस्क पाया गया, जिसके चलते उसका रक्त नहीं लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि एक अन्य परिजन को हर्निया की समस्या थी।
0
0
Report
Advertisement

AAP नेता जोबन रंधावा ने फतेहगढ़ चूडियाँ में डोर-टू-डोर प्रचार शुरू किया

Batala, Punjab:ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਪਲੈਨਿੰਗ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਜੋਬਨ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਘਣੀਏ ਕੇ ਬਾਂਗਰ ਵਿੱਚ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਗਾਜ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜੋਬਨ ਰੰਧਾਵਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਤਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸੰਪਰਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਾਂ ਪਰ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਹੁਕਮ ਆਇਆ ਸੀ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਅੱਜ ਤੋਂ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਆਗਾਜ਼ ਕਰ ਦੋ ਅਸੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਕਰ ਰਹੇ ਆ ਉੱਥੇ ਨਵੀਂ ਮੈਂਬਰਸ਼ਿਪ ਵੀ ਭਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਸਾਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਪ੍ਰਵਾਹ ਹੁੰਗਾਰਾ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲੋਕ ਸਾਡੀਆਂ ਸਕੀਮਾਂ ਤੋਂ ਖੁਸ਼ ਨੇ ਅਸੀਂ ਮਾਨ ਦੇ ਫਾਇਦੇ ਵੀ ਗਿਣਾ ਰਹੇ ਹਾਂ te ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਚੀਜ਼ ਦੱਸ ਰਹੇ ਹਾਂ ਕਿ ਜੇਕਰ ਤੁਸੀਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਨਹੀਂ ਪਾਓਗੇ ਤੇ ਉਸਦਾ ਕੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਵੇਗਾ ਸਾਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੜਾ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ
0
0
Report

बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर-फ्री बिजली योजना के साथ अनुदान बढ़ाया, बिल घटेंगे

Siwan, Bihar:एंकर सूरज की रोशनी से अब घर की बिजली का खर्च कम करने की दिशा में बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार की सब्सिडी के साथ अब राज्य सरकार भी अतिरिक्त अनुदान देगी।जिसको लेकर सीवान जिला प्रशासन के द्वारा सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़हरिया विधायक इन्द्रदेव सिंह, जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान जीविका समूह के साथ एमओयू भी किया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा सके।मुख्यमंत्री ने राज्य के 25 हजार लाभार्थियों को अतिरिक्त राज्य अनुदान की राशि हस्तांतरित की है।नई व्यवस्था के तहत 1 किलोवाट के रूफटॉप सोलर प्लांट पर कुल 40 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 80 हजार रुपये, जबकि 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक की संयुक्त वित्तीय सहायता मिल सकती है।सरकार का मकसद ज्यादा से ज्यादा परिवारों को अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे घरेलू बिजली बिल में कमी आने के साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।वहीं, जरूरत से ज्यादा बिजली बनने पर नियामकीय प्रावधानों के तहत उसे ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ लेने का अवसर भी उपभोक्ताओं को मिल सकता है।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ के एलवल में दुकान के बाहर दो पक्षों की मारपीट वीडियो वायरल

Azamgarh, Uttar Pradesh:पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर दुकान के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना CCTV में हुई कैद, दिनदहाड़े भिड़ते दिखे लोग का वीडियो वायरल। आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एलवल मोहल्ले की घटना है। वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा कि एक पक्ष में एक युवक और युवती हैं, जिन्हें आपस में भाई-बहन बताया जा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष में टेंट हाउस संचालक और एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने की बात सामने आ रही है। दूसरे पक्ष के व्यक्ति को भाई-बहन का चाचा बताया जा रहा है। हालांकि, इन रिश्तों और विवाद की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से दिनदहाड़े दुकान के बाहर खुलेआम मारपीट हुई, उससे आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल है। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला लोगों के बीच पहुंच गया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि खुलेआम हुई इस मारपीट के मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। क्या दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है और क्या पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, यह पुलिस की ओर से स्पष्ट किया जाना बाकी है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामले की चर्चा तेज है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा के गामा-2 गेट-1 बंदी पर दुकानदारों का प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा सेक्टर गामा-2 में गेट नंबर-1 बंद किए जाने के विरोध में मंगलवार शाम सेक्टरवासियों और मार्केट के दुकानदारों ने अनोखा प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क पर बैठकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी को सद्बुद्धि मिलने की कामना की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ महीने से गेट बंद होने के कारण जी-ब्लॉक के लोगों और मार्केट के व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। सेक्टरवासियों और दुकानदारों का आरोप है कि आरडब्ल्यूए की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और गेट के सौंदर्यीकरण के नाम पर मार्केट के दुकानदारों से मासिक चंदा मांगा गया था। कुछ दुकानदारों ने चंदा देने से इनकार किया तो इसके बाद गेट नंबर-1 को बंद कर दिया गया। लोगों का कहना है कि गेट से सबसे अधिक आवाजाही होती है। इसके बंद होने से मार्केट में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। जी-ब्लॉक के निवासियों का कहना है कि रात के समय गेट बंद होने से उन्हें काफी परेशानी होती है। आरोप है कि कई बार लोगों को दीवार फांदकर घर जाने की स्थिति तक बन जाती है। वहीं गेट नंबर-2 को मुख्य प्रवेश द्वार बना दिया गया है। लोगों की मांग है कि रात में भी गेट नंबर-1 खोला जाए, ताकि आवाजाही सामान्य हो सके। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गेट बंद करने की शिकायत पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भी की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। विनीता सिंह ने कहा कि गेट बंद होने से रोजाना लोगों को परेशानी हो रही है। नरेश कुमार ने कहा कि किसी भी विवाद का असर आम लोगों की आवाजाही पर नहीं पड़ना चाहिए। पंकज गुप्ता ने कहा कि मार्केट का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top