icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
458441
PSPritesh Sharda3 Sept 2025, 03:16 pm

नीमच में जलझूलनी एकादशी का जश्न: बालिकाओं ने किया दिल जीतने वाला प्रदर्शन!

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस का पर्व बुधवार को नीमच जिले के जावद नगर में अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों से भगवान के मनमोहक बेवाण निकाले गए, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। ढोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण नगर के पारंपरिक अखाड़ों का प्रदर्शन रहा, जिसमें युवा पहलवानों के साथ-साथ छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा दिखाए गए साहसिक करतबों ने सभी को चकित कर दिया। बुधवार को नगर के विभिन्न मंदिरों से सुसज्जित बेवाणों में भगवान को विराजित कर शोभायात्रा निकाली गई। भक्तजन भगवान के बेवाणों के दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बालिकाओं के शौर्य ने जीता दिल इस वर्ष के आयोजन में सबसे खास बात नगर की छोटी-छोटी बालिकाओं की अखाड़ों में भागीदारी रही। इन बालिकाओं ने जिस आत्मविश्वास और निडरता के साथ पारंपरिक शस्त्रों का संचालन किया और साहसिक करतब दिखाए, उसने सभी का दिल जीत लिया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्राइवेट हॉस्टल-लाइब्रेरी बंदी पर प्रदर्शन, प्रशासन से स्पष्ट गाइडलाइन की मांग

Sri Ganganagar, Rajasthan:में प्राइवेट हॉस्टल एवं लाइब्रेरी यूनियन और छात्र समुदाय ने सोमवार को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन द्वारा बिना पूर्व सूचना के शहर की कई निजी लाइब्रेरी एवं हॉस्टलों को सीज किए जाने पर विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में कहा गया कि त्रिमूर्ति रोड सहित अन्य क्षेत्रों में प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यूनियन ने प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाए, बिना पूर्व नोटिस की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाए तथा संबंधित संस्थानों को कमियों को दूर करने के लिए उचित समय दिया जाए। साथ ही, सशर्त एवं तत्काल प्रभाव से सीज की गई हॉस्टल और लाइब्रेरी को खोला जाए तथा भविष्य के लिए स्पष्ट प्रशासनिक गाइडलाइन निर्धारित की जाए। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आगे आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी。
0
0
Report

जालौन में युवती के यौन शोषण आरोप, शादी रुकवाने की धमकी—एसपी से कार्रवाई की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर अपनी 21 वर्षीय पुत्री के साथ लंबे समय तक कथित यौन शोषण, मारपीट और शादी में बाधा डालने की शिकायत की है। शिकायत में गांव के ही निवासी एक युवक पर आरोप है कि वह किशोरी अवस्था से ही युवती का कथित रूप से यौन शोषण करता रहा। परिवार ने सामाजिक बदनामी के डर से पहले मामला सार्वजनिक नहीं किया, हालांकि एक बार युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने पर पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। पीड़िता की मां ने बताया कि, युवती का विवाह 15 जुलाई 2026 को तय है। आरोप है कि विवाह की जानकारी मिलने के बाद 9 जुलाई को आरोपी घर में घुस आया और युवती पर अपने साथ चलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने कथित रूप से मारपीट की और अशोभनीय हरकतें कीं। शोर सुनकर पहुंची मां और छोटी बहन के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने शादी के दिन दूल्हे की हत्या करने तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की मां पर भी गाली-गलौज और विवाह नहीं होने देने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित पक्ष ने एसपी से एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा और विवाह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की मांग की है। पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा विकास प्राधिकरण ने करोड़ों की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, पीला पंजा चला

Kota, Rajasthan:कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने अतिक्रमण माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्राधिकरण आयुक्त के सीधे निर्देशानुसार, कुन्हाड़ी क्षेत्र में नाका चुंगी से आगे नांता रोड पर स्थित करोड़ों रुपये की बेशकीमती सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, कानूनगो हरीश गुप्ता, पटवारी अमित, रामनिवास और कोटा विकास प्राधिकरण थाना प्रभारी सत्यनारायण के संयुक्त नेतृत्व में टीम द्वारा मुस्तैदी से की गई। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में अवैध रूप से किए गए पक्के व कच्चे निर्माणों पर पीला पंजा चलाकर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन ने उक्त भूखंड पर 'सरकारी संपत्ति' का बोर्ड लगाकर जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। आयुक्त ने चेतावनी दी है कि शहर में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report

उदयपुर में समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई, कांग्रेस ने बहिष्कार कर दिया

Udaipur, Rajasthan:समान नागरिक अचार संहिता के मसौदे को लेकर उदयपुर आज सम्भ स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कोय गया। प्रारूप समिति के सदस्य और अतिरिक्त महाधिवक्ता बसन्त सिंह छाजेड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के मिनी सभागर में आयोजित हुई इस बैठक का कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने बहिष्कार कर दिया। जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ के नेतृत्व ने पार्टी प्रतिनिधियों ने बैठक शुरू होने के साथ ही बैठक का बहिष्कार कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बिना किसी मसौदे के जनसुनवाई की जा रही है। ऐसे में सरकार किस मंशा से यूसीसी पर आगे बढ़ रही है कैसे पता चल पाएगा।
0
0
Report

अलवर में प्लॉट विवाद: घर पर हमला, कई घायल, पुलिस जांच शुरू

Alwar, Rajasthan:अलवर में प्लॉट विवाद को लेकर तनाव उस समय बढ़ गया, जब एक परिवार ने आरोप लगाया कि 40-50 लोग जेसीबी और लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचकर हमला कर दिया. पीड़ित पक्ष के अनुसार हमलावरों ने बाउंड्री तोड़ दी, घर में घुसकर तोड़फोड़ की और महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हो गए। पीड़िता पिंकी मीणा का कहना है कि पिछले 13 वर्षों से प्लॉट के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है और अब जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं सुमन मीणा ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम पर कई बार कॉल करने के बावजूद पुलिस देर से पहुंची और घटना के बाद भी पर्याप्त राहत नहीं मिली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

टोंक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी: वीक्षक को नोटिस, जांच जारी

Tonk, Rajasthan:टोंक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत, वीक्षक को नोटिस एंकर...जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय ने लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 में कथित गड़बड़ी के मामले में एक वीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से 5 जुलाई को जिला मुख्यालय पर दो पारियों में आयोजित की गई थी। मामला परीक्षा केंद्र संख्या-32085 स्थित देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय, यूसुफपुरा चराई से संबंधित है। यहां अध्यापक लक्ष्मण लाल मीणा वीक्षक के रूप में नियुक्त थे। अभ्यर्थी अक्षय कुमार यादव ने शिकायत में आरोप लगाया कि दोपहर 3.55 से 4.05 बजे के बीच वीक्षक परीक्षा कक्ष से बाहर चले गए। बाहर से आए एक अन्य व्यक्ति ने अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र के उत्तर हल कराए, जिसका उन्होंने विरोध किया। प्रशासन ने परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण राजकीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही माना है। वीक्षक लक्ष्मण लाल मीणा को तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने -के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report

बाड़मेर में इंद्र देव की आराधना से वर्षा की कामना, कृषि उम्मीदें बढ़ीं

Barmer, Rajasthan:इंद्र देव को मनाने निकले शहरवासी, अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना के साथ हुआ विशेष पूजन बाड़मेर। मानसून की धीमी रफ्तार और जिले में सामान्य से कम बारिश के बीच अब लोग अच्छी वर्षा की कामना के लिए धार्मिक अनुष्ठानों का सहारा भी लेने लगे हैं। शनिवार को बाड़मेर शहर में दुकानदारों एवं ब्राह्मण समाज के लोगों ने इंद्र देव को प्रसन्न करने के उद्देश्य से विशेष वैदिक पूजन एवं प्रार्थना का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इंद्र देव का आह्वान करते हुए जिले में अच्छी बारिश, किसानों की समृद्धि, जल संकट से राहत तथा सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। पूजन में शामिल लोगों ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान, विशेषकर बाड़मेर जैसे मरुस्थलीय जिले की अर्थव्यवस्था काफी हद तक मानसूनी वर्षा पर निर्भर रहती है। समय पर और पर्याप्त बारिश होने से खरीफ फसलों की बुवाई, चारागाहों का विकास, पेयजल स्रोतों का पुनर्भरण तथा पशुधन के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित होती है। वहीं कमजोर मानसून की स्थिति किसानों और पशुपालकों की चिंताओं को बढ़ा देती है। भारतीय परंपरा में वर्षा के देवता के रूप में इंद्र की आराधना का उल्लेख ऋग्वेद सहित अनेक प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। देश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा की कामना को लेकर विशेष पूजा, यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने की परंपरा आज भी प्रचलित है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए बाड़मेर में भी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से इंद्र देव से कृपा बरसाने की प्रार्थना की। पूजा में बड़ी संख्या में दुकानदार, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने जिले में शीघ्र अच्छी वर्षा होने, किसानों की मेहनत सफल होने और पूरे क्षेत्र में समृद्धि एवं खुशहाली आने की कामना की।
0
0
Report

एटा कलेक्ट्रेट में युवक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया; पुलिस ने बचाई जान

Etah, Uttar Pradesh:एटा में युवक ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डालकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवक ने आत्महत्या करने का किया प्रयास। कलेक्ट्रेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए बचाई युवक की जान। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम। एडीएम प्रशासन संगम लाल ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की दी सूचना। पुलिस व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने ले गई। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। एटा कलेक्ट्रेट कार्यालय का है पूरा मामला。
0
0
Report
Advertisement

भोपाल के विधायक कमलेश्वर डोडियार 10 माह वेतन-भत्ते स्थगित

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने 10 महीने तक वेतन-भत्ते नहीं लेने का किया फैसला विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा पत्र भोपाल के नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) में एक वर्षीय LLM कोर्स में नियमित अध्ययन करने को बताया कारण 20 जुलाई 2026 से 15 मई 2027 तक विधायक वेतन एवं भत्तों का भुगतान स्थगित करने का अनुरोध पत्र में लिखा- यह निर्णय बिना किसी दबाव के, अपनी स्वेच्छा से लिया है आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में वेतन-भत्ते पुनः शुरू करने के लिए अलग से आवेदन देने का उल्लेख किया पढ़ाई के दौरान विधानसभा सत्र, जनसुनवाई और क्षेत्रीय जिम्मेदारियों का निर्वहन जारी रखने की पत्र में बात कही
0
0
Report
Advertisement

जयपुर हाईकोर्ट को बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच जारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अन्य जांच एजेंसींies तत्काल हाईकोर्ट परिसर पहुंचीं। पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई और हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई। हालांकि, विस्तृत सर्च ऑपरेशन के बाद किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य घोषित कर दी गई। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर से अब तक राजस्थान हाईकोर्ट को एक दर्जन से अधिक बार बम ब्लास्ट की धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन हर बार जांच में धमकी फर्जी ही साबित हुई है। बार-बार मिल रही ऐसी धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अब धमकी भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top