icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201009
PGPiyush Gaur4 Sept 2025, 08:31 am

गाजियाबाद में दबंगों ने शिकायतकर्ता पर किया हमला, CCTV में कैद!

Ghaziabad, Uttar Pradesh: गाजियाबाद में दबंगों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि शिकायत करने वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। कविनगर थाना क्षेत्र की अवंतिका चौकी के अंतर्गत प्रताप नगर इलाके में दबंगों ने एक शिकायतकर्ता और उनकी पत्नी पर घर में घुसकर हमला कर दिया। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पूरा मामला आवारा कुत्तों से जुड़ा है। मोहल्ले में कुत्तों के काटने की घटनाओं के बाद शिकायतकर्ता युवक ने नगर निगम में स्टेरलाइजेशन की मांग करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। यही शिकायत दबंगों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने युवक से रंजिश पाल ली। विवाद इतना बढ़ा कि बुधवार देर शाम 3 से 4 हमलावर एक साथ शिकायतकर्ता के घर जा धमके और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दबंगों ने उनकी पत्नी को भी नहीं बख्शा और हाथापाई की। मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। पीड़ित शिकायतकर्ता ने कविनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि नगर निगम में कुत्तों को लेकर की गई शिकायत ही उनके परिवार पर हमले की वजह बन गई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इलाके में दबंगों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की सख्ती न होने से ऐसे लोग खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। shost cctv बाइट विमल, शिकायतकरता
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Muzaffarpur Flood Alert: District Authorities Tighten Monitoring on Embankments

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में बाढ़ लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। गंडक नदी से सटे इलाके में माइकिंग कर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बांध का निरीक्षण कर सुरक्षा के साथ ही सलूईस गेटों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश जल संसाधन विभाग को दिया है। सरैया, पारु और साहेबगंज में बाढ़ की संभावना जताई जा रही है। एसडीआरएफ की तीन नावें और छोटी नाव भी तैयार रखने के निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने को कहा है।upper गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति के कारण जलप्रवाह में संभावित वृद्धि को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और आज विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ रेवा घाट सहित गंडक नदी के किनारे अनेक स्थानों पर निरीक्षण किया गया। बाढ़ की स्थिति में तैयारियों की समीक्षा की गई और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनके सुझाव लिए गए। अधिकारियों को स्थिति पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दी गए और नदी के जलस्तर, तटबंधों, निचले इलाकों, पुल-पुलियों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी जारी रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की स्थिति में सामान्य जन-जीवन प्रभावित न हो यह सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारी की गई है। जल संसाधन विभाग ने तटबंधों का निरीक्षण पूरे समय करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने तटबंधों की सुरक्षा के लिए स्थानीय थाना को सतर्क रहने और पैनिक न हो लेकिन सतर्क रहने की अपील की है। सोशल मीडिया पर अफवाहों के खिलाफ भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
0
0
Report

हजारीबाग के लुपुंग गांव में छह माह के बेटे की मौत; पिता आकाश कुमार गिरफ्तार

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। जिले के लुपुंग गांव में घरेलू विवाद के दौरान छह माह के मासूम बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अंश कुमार के रूप में हुई है। मामले में बच्चे के पिता आकाश कुमार पर उसे फर्श पर पटकने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान आकाश कुमार पर अपने छह माह के बेटे अंश कुमार को फर्श पर पटकने का आरोप है। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसकी मां निराली कुमारी बच्चे को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग लेकर पहुंचीं। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर रांची जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद कटकमसांडी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
0
0
Report

नेपाल बाढ़ के बाद मोतिहारी में अलर्ट, गंडक-बाल्मीकि नगर बैराज से पानी बढ़ने की आशंका

Motihari, Bihar:नेपाल में आए जल सैलाब के बाद नेपाल के शोसल मीडिया पर नेपाल के लोग चीन के खिलाफ लिख रहे हैं कि इस आपदा की जानकारी चीन के द्वारा क्यों नहीं दिया गया जबकि जल सैलाब उनकी तरफ से ही आया है. इधर नेपाल के जल सैलाब को देखते हुए मोतिहारी में प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दिया है। नेपाल से होकर बहने वाली नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि से बाल्मीकि नगर बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया है. बाल्मीकि नगर बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने पर गंडक नदी के जलस्तर में भी वृद्धि की संभावना है. मोतिहारी के जिलाधिकारी के द्वारा समाहरणालय स्थित एनआईसी में मीडिया से वार्ता के दौरान बताया गया कि गंडक नदी से जुड़े हुए अरेराज, पहाड़पुर संग्रामपुर और केसरिया अंचल के लिए अलर्ट जारी किया गया है. आपदा प्रबंधन शाखा के साथ-साथ बाढ़ प्रमंडल मोतिहारी के अभियंता एवं स्थानीय पदाधिकारी के साथ साथ सभी थानों अलर्ट मोड में किया गया है. सभी पदाधिकारी की छुट्टी रद्द कर दी गई है एवं मुख्यालय एवं क्षेत्र में बने रहने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि गंडक सहित अन्य नदी में अचानक पानी बढ़ने से पानी के फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसको लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे है. जिलाधिकारी ने मोतिहारी के आपदा भवन में बाढ़ की तैयारी का जायजा भी लिया.
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में भूधसान, कतरास के छाताबाद में Homes पर खतरा बढ़ा

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले में भूधसान की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कटारास क्षेत्र में फिर एक बार भूधसान की घटना हुई है। छाताबाद काजू बागान तालाब के समीप तेज आवाज के साथ भूधसान हुआ है। जमीन अचानक धस गई है। धंसने स्थान के बीच में एक बड़ा हॉल हो गया है। भूधसान स्थल के समीप बड़े तालाब का पानी तेजी से जमीन के अंदर समा रहा है। जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। स्थानीय लोगो में दहशत हो गया है। जानकारी मिलने पर आस के लोग मौके पर पहुँचे। इलाके में अफरा तफरी की स्थिति हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और सुरक्षा उपाय का करने की मांग किया है। कटारास के छाताबाद में 7 अगस्त को भूधसान घटना हुआ था जिसमें 20 घर जमींदोज हो गया था। घटना के बाद प्रभावित लोगों ने मुवावजा पुनर्वास की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आशियाना आंदोलन किया था। आंदोलन 20 दिन चला। मंत्री हफीजुल हसन की अगुवाई में त्रिपक्षीय वार्ता हुआ। 20 दिन बाद आशियाना आंदोलन त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समाप्त हुआ। वही आंदोलन समाप्ति के दूसरे दिन फिर एक बार भूधसान की घटना हो गई है।
0
0
Report

पुंछ के सुरनकोट शिंदरा में सड़क हादसे में 6 की मौत, 3 घायल

Chikri Ban, पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र के शिंदरा इलाके में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। शिंदरा इलाके में एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 6 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। घायलों को उपचार के लिए पूँछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

अंधे कत्ल का 24 घंटे के भीतर खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर – हरदा जिले के ग्राम कोलवा में हुए अंधे कत्ल का कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 1 लाख 90 हजार 500 रुपये की नगदी बरामद की गई है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त किए गए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वीओ – दरअसल, 24 अगस्त को लक्ष्मीनारायण जाट ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई परमानंद जाट को कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 563/26 के तहत मामला दर्ज कर परमानंद की तलाश शुरू की। कोतवाली पुलिस ने रातभर आसपास के क्षेत्रों में तलाश की। इसी दौरान सुबह ग्राम कोलवा में भागीरथ जाट के खेत के किनारे नाले में परमानंद जाट का शव मिला। उसके शरीर पर गंभीर और प्राणघातक चोटों के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। वीओ – मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मोबाइल टावर लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का जांच के दौरान पुलिस को तीन संदिग्धों पर शक हुआ। पुलिस ने कमल पिता रामेश्वर निमोरे निवासी कोलवा, हरिओम पिता सूरजलाल पारधी निवासी गूठानिया थाना रहटगांव और अक्षय पिता छोटे सिंह पारधी निवासी गूठानिया थाना रहटगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 90 हजार 500 रुपये की नगदी बरामद की गई। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी पुलिस ने जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है। बाइट 1– रोशन सिंह भारती, थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली हरदा
0
0
Report

उज्जैन महाकाल मंदिर के नंदीहाल में कावड़ियों का हंगामा, सुरक्षा कर्मी घायल

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के नंदीहाल में इंदौर के कावड़ियों का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों से की अभद्रता और मारपीट, सीसीटीवी आया सामने.. सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर जबरन प्रवेश कर रहे थे कावडिए, इंदौर के विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल संगठन से जुड़े है कावडिए, आम श्रद्धालुओ को परेशान कर नियम विरुद्ध अंदर प्रवेश करना चाहते थे, मन्दिर की निजी सुरक्षा एजेंसी के आधा दर्जन गार्ड घायल, महाकाल मन्दिर समिति ने सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश, महाकाल मंदिर के नन्दी हाल में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कावड़ियों द्वारा हंगामा के मामले में प्रकरण दर्ज, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के इंदौर के जिला मंत्री सचिन मराठा सहित अन्य लोगो के खिलाफ केस दर्ज, बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 296(b), 351(3) व 3(5) में केस दर्ज, उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की खुलेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता इंदौर से कावड़ यात्री के रूप में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। वही महाकालेश्वर मंदिर समिति ने सावन माह में कावड़ यात्रियों के लिए सबसे आगे से दर्शन की व्यवस्था रखी थी। नन्दी हॉल में बने बैरिकेड से कावड़ यात्रियों को दर्शन कराए जा रहे थे। लगभग 50 से अधिक संख्या में काले रंग की शर्ट पहन कर आए कावड़ियों ने नन्दी हाल में घुसने की कोशिश की और हंगामा किया । इस दौरान नंदीहाल में मौजूद निजी सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षा कर्मियों से मारपीट भी की, बैरिकेड गिराया गया, दान पेटी को गिराने की कोशिश की, जबरन बैरिकेड लांग कर प्रवेश किया । करीब आधे घण्टे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान पुलिस कर्मी भी पहुँचे और मामला शांत करवाया। घटना में निजी सुरक्षा एजेंशी के करीब आधा दर्जन सुरक्षाकर्मी घायल हुए है। यह घटना आज दोपहर करीब ढाई बजे बाद की बताई जा रही है। घटना में घायल दो कर्मचारियों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है तो वहीं चार कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा महाकाल मंदिर प्रबंध समिति काफी सख्त नजर आ रही है। महाकाल मंदिर समिति सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि मंदिर में दर्शन के उद्देश्य से आए कुछ लोगों ने नंदीहाल के बैरिकेड पर उपद्रव मचाया। साथ ही कर्मचारी व सुरक्षा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया, मारपीट की बैरिकेड तोड़ते हुए दान पेटी को अस्तव्यस्त किया। कई सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं। मंदिर समिति कठोर कार्रवाई करेगी। घायल कर्मचारी रोहित ने बताया कि बजरंग दल के लोग डाक कावड़ लेकर मंदिर के नगाड़ा द्वारा से अंदर आए। हमने रोकने की कोशिश की तो बैरिकेड तोड़कर नंदीहाल में घुसने लगे। बैरिकेड हमारे ऊपर गिरा दिया। जिससे मेरा पैर फैक्चर हुआ है। मेरे साथी कर्मचारियों का सर फूटा है वह करीब 50 से 60 लोग थे। वही इस पुरे मामले मैं महाकाल थाना मैं महाकाल मंदिर के नन्दी हाल में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कावड़ियों द्वारा हंगामा के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है इसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के इंदौर के जिला मंत्री सचिन मराठा सहित अन्य लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 296(b), 351(3) व 3(5) में केस दर्ज हुआ है बाइट--आशीष फलवाडीया--सहायक प्रशासक,महाकाल मंदिर
0
0
Report
Advertisement

धमतरी में दो सड़क हादसों में तीन मौतें, दो घायल, पुलिस तफ्तीश शुरू

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पहला हादसा बोरई थाना क्षेत्र के घुटकेल गांव के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। ये सभी रायगढ़ा, ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं और नगरी में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शोक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वापस लौटते वक्त घुटकेल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं दूसरी घटना सिहावा थाना क्षेत्र के मल्हारा गांव के पास हुई। बताया जा रहा है सुमंत शांडिल्य निजी काम से थाना गए थे और वापस लौटने के दौरान वे गांव के पास सड़क किनारे घायल हालत में मिले। ग्रामीणों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों हादसों के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसों के कारणों और पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है.
0
0
Report

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कुनकुरी दौरा: राखी बांधकर महिलाओं के साथ विकास कार्यों की सौगात

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:एंकर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर जशपुर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री आज कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के पंडरीपानी पहुंचे, जहां शासकीय हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल हुए। इस दौरान महतारी सदन में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया。 वीओ - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पंडरीपानी पहुंचने पर स्थानीय लोगों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महतारी सदन में महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, अधोसंरचना सहित विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति भी खास स्नेह देखने को मिला। महतारी सदन में मुख्यमंत्री ने नन्हे बच्चों को अपने हाथों से खीर खिलाई। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। फिलहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र का दौरा जारी है। दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कल केरसई और गारीघाट में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और क्षेत्र को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे。 बाइट - विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़。
0
0
Report

हापुड़ के बहादुरगढ़ में निर्माणाधीन मकान ढहा, छह मजदूर मलबे में दबे

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रांतर्गत बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के बड़हनेड़ा गांव में एक निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माण कार्य के दौरान मकान का अचानक लेंटर, गाटर-पटिया का बीम और दीवार खिसक कर भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में वहां काम कर रहे करीब 6 मजदूर दब गए. जिन्हें आनन फानन में रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. इनमें तीन मजदूरों की हालत गंभीर है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी मारूफ ने बताया कि गांव में निर्माण कार्य चल रहा था, तभी अचानक गाटर-पटिया का बीम और दीवार खिसक कर नीचे गिर गई. हादसे के वक्त ऊपर काम कर रही एक महिला, जो मिट्टी डाल रही थी, वह भी बीम गिरने के बाद सीधे सड़क पर नीचे आ गिरी. मारूफ के अनुसार, इस हादसे में लगभग 5 से 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 से 3 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को निजी वाहनों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बाइट - मारूफ, प्रत्यक्षदर्शी
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में त्योहार सुरक्षा के लिए पुलिस का अलर्ट, भीड़-भाड़ पर कड़ी निगरानी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसपी ने आमजन से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top