Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201308

बुलडोजर की कार्रवाई: 50000 वर्ग मीटर जमीन पर अतिक्रमण मुक्त!

BPBHUPESH PRATAP
Aug 12, 2025 09:04:09
Greater Noida, Uttar Pradesh
ग्रेटर नोएडा-- प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से प्राधिकरण की जमीन पर किया हुआ था अतिक्रमण, बुलडोजर चलाकर प्राधिकरण ने की कार्रवाई, 50000 वर्ग मीटर जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त, दनकौर थाना क्षेत्र के तलाडा गांव में चला बुलडोजर
14
comment
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPravesh Kumar
Aug 12, 2025 12:01:15
Ayodhya, Uttar Pradesh:
फतेहपुर मकबरा विवाद में इमरान मसूद का बयान..पर सन्तो की बाइट Byte 1 पंडित कल्किराम पांडेय हिन्दू धर्मगुरु Byte 2 विष्णुदास महंत अयोध्या Byte 3 सीताराम दास महंत अयोध्या
0
comment
Report
NMNitesh Mishra
Aug 12, 2025 12:01:01
Dhanbad, Jharkhand:
एंकर -- धनबाद में असामाजिक तत्वो,चोरो का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।मेगा जलापूर्ति योजना के पाइप को बड़े बड़े मशीन लगा ट्रक में लोड कर ले जाने से नही चूक रहे है।थाना से महज 500 मीटर दूरी में रखे जलापूर्ति पाइप को ट्रक में लोड करने की हिम्मत कर रहे।हालांकि चोर इसमें सफल नही हो पाए।जलापूर्ति का काम कर रही कम्पनी के लोगो को इसकी भनक लगते ही पुलिस को सूचना दिया।पुलिस मौके पर पहुँची।मौके से 6 लोगो को हिरासत में लेकर थाना ले आई।दो ट्रक,हाइड्रा मशीन को जब्त कर ली।कम्पनी साइड इंचार्ज के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।हिरासत में लिए गए सभी लोगो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया कर रही है। बाघमारा थाना क्षेत्र के लुतीपहाडी में मेगा जलापूर्ति योजना का काम करने वाली कम्पनी श्रीराम ईपीसी द्वारा 656 पीस पाइप रखा गया है।जिसे दिनदहाड़े ट्रक में लोड किया जा रहा था।दो ट्रक में कुल 36 पीस पाइप लोड कर लिया गया था।कम्पनी के लोगो को इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुची।पाइप लोड कर रहे लोगो से पूछताछ की।पूछताछ के दौरान कागजात दिखाने को कहा गया।कागजात सभी फर्जी निकला।जिसके बाद सभी को थाना लेकर पुलिस ले आई। पाइप को रामगढ़ पतरातू हेहला रोड ले जाना था। वही कम्पनी साइड इंचार्ज रूपेश यादव ने कहा कि जलापूर्ति योजना के रखे पाइप को कुछ लोग ट्रक के माध्यम से चोरी कर ले जा रहे थे।जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दिए।लिखित शिकायत पुलिस को दिए है।पुलिस एफआईआर सभी के खिलाफ कर रही है। बाइट -- रूपेश यादव(जलापूर्ति योजना कम्पनी साइड इंचार्ज)
0
comment
Report
DKDARSHAN KAIT
Aug 12, 2025 12:00:43
Kurukshetra, Haryana:
कुरुक्षेत्र अमीन रोड पर प्रशासन ने चिकन शॉप पर की कार्यवाही,6 दुकानों के लगाए ताले,दुकानदारों ने चंद मिनटो में ही ताले तोड़कर दोबारा खोली दुकाने,कहा- प्रशासन नहीं मान रहा कोर्ट के आदेश कुरुक्षेत्र:- जिले में अमीन रोड पर प्रशासन ने आज चिकन शॉप पर कार्यवाही की है। और भारी पुलिस के बल के साथ दुकानों के ताले लगा दिए थे। वहीं प्रशासन के जाते ही तुरंत चंद मिनट में ही दुकानदारों ने ताले तोड़कर दुकान खोल ली है। दुकानदारों ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कोर्ट में केस किया हुआ है और आगामी 25 तारीख कोर्ट की लगी हुई है लेकिन प्रशासन ने उससे पहले ही उनकी दुकानों पर आज कार्यवाही कर दुकानों को बंद कर दिया था उन्होंने कहा कि जब प्रशासन कोर्ट के आदेश नहीं मान रहा तो वह प्रशासन के आदेश को क्यो मनाने,इसलिए उन्होंने दोबारा दुकान खोल दी है। मौके पर पहुंचे बीडीपीओ अमित चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास लगातार कई शिकायत आ रही थी। इसलिए आज छह दुकानों पर नियम अनुसार कार्यवाही की गई है। और उनको ताला लगाकर बंद किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर यह दुकानदार कानून तोड़ते हैं या दुकानों को दोबारा खोलते हैं तो उन पर नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कोर्ट में यह मामला जरूर चला हुआ है। लेकिन कोर्ट ने इस पर कोई स्टे नहीं लगाई है। इसलिए उन्होंने नियम अनुसार कार्यवाही की है। बाईट:- बीडीपीओ अमित चौधरी बाईट: दुकानदार
0
comment
Report
SPSohan Pramanik
Aug 12, 2025 12:00:25
Pakur, Jharkhand:
सलग - प्रोटेस्ट / 12 AUG एरिया - पाकुड़ रिपोर्टर - सोहन प्रमाणिक फॉर्मेट - VBT एंकर इंट्रो--पाकुड़ जिले के विद्युत विभाग में कार्यरत ऊर्जा मित्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं...उनकी मुख्य मांग ईएसआईसी और पीएफ की सुविधा शुरू करने की है... ऊर्जा मित्रों ने शहर के विद्युत उपकेंद्र में एकत्रित होकर श्री पब्लिक एंड स्टेशनरस प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ प्रदर्शन किया...कर्मचारियों का कहना है कि वे इस एजेंसी के अंतर्गत काम करते हैं...एजेंसी ने जॉइनिंग लेटर दिया और ईएसआईसी व पीएफ देने का वादा किया था...पिछले एक वर्ष से कंपनी न तो यह सुविधाएं दे रही है और न ही पूरा मानदेय दे रही है...कर्मचारियों ने कई बार कंपनी को रिमाइंडर दिया, लेकिन कंपनी सिर्फ आश्वासन दे रही है... इस मुद्दे पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी आवेदन सौंपा गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई...ऊर्जा मित्रों ने घोषणा की है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, बिलिंग का कार्य बंद रहेगा...विभाग के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा ने बताया कि समस्या की जानकारी कार्य एजेंसी को दे दी गई है...ऊर्जा मित्रों के द्वारा किए गए हड़ताल के कारण प्रभावित होता है तो इसके जवाब दे ही कार्य एजेंसी की होगी...वहीं ऊर्जा मित्र की हड़ताल पर चले जाने से बिलिंग का कार्य पूरी तरह से प्रभावित होता देखा जा रहा है... बाइट-1-ऊर्जा मित्र बाइट-2-ऊर्जा मित्र
0
comment
Report
SKSundram Kumar
Aug 12, 2025 12:00:15
Patna, Bihar:
रिपोर्ट सुन्दरम लोकेशन पटना SIR को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह लोग किसी डॉक्यूमेंट पर बात नहीं कर रहे हैं SIR जब 2003 में भी हुआ था और सभी लोग को पता है कि एक ही महीना में हुआ था और उस समय लाखों लोगों के नाम काटने का काम राबड़ी देवी की सरकार ने किया. आज भी बिहार के जनता के बीच लोग जा रहे हैं लोगों से मिल रहे हैं. अभी तक एक भी आवेदन विरोधी दल के लोगों ने नहीं दिया. इससे यह स्पष्ट है कि SIR का काम चल रहा है और यह ड्राफ्ट कॉपी है, जिनको ऑब्जेक्शन देना है फिर स्कूटनी होगी उसके बाद कार्रवाई होगी. लेकिन राहुल गांधी और लालू जी का परिवार इन लोगों ने जिस तरह से बिहार और देश को लूटा है और जो अराजकता फैलाई देश के लोग और बिहार की जनता जानती है. बाइट : सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री, बिहार
0
comment
Report
AAAbhishek Aadha
Aug 12, 2025 11:50:06
Noida, Uttar Pradesh:
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने नियम 377 के तहत लोक सभा मे भीलवाड़ा स्थित हमीरगढ़ हवाईपट्टी पर क्षेत्रीय उड़ान योजना के अंतर्गत हवाई सेवा शुरू करने की मांग रखी... उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा की हमीरगढ़ हवाईपट्टी को सरकार ने उड़ान योजना में असेवित हवाईपट्टियों की सूची में सूचीबद्ध किया गया है... दामोदर अग्रवाल ने कहा कि भीलवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वस्त्र नगरी के रूप में बड़े इंडस्ट्रियल हब के रूप में स्थापित है.... जहा बड़ी संख्या में व्यापारियों और उद्योगपतियों का आवागमन है लेकिन हमीरगढ़ हवाई पट्टी पर हवाई सेवा उपलब्ध न होने के कारण व्यापरियों के समय की बर्बादी होती है.... इसलिए हमीरगढ़ हवाईपट्टी  दिल्ली मुंबई अहमदाबाद से  हवाई सेवा शुरू की जाए ।
1
comment
Report
AMABHAYA MOHANTY
Aug 12, 2025 11:50:01
Keonjhar, Odisha:
BALESWAR ANCHOR - ଓଡିଶା ରାଜସ୍ବ ଅମଲା ସଙ୍ଘ ଆଜି ୧୦ ଦଫା ଦାବୀ ନେଇ କାର୍ଯ୍ୟ ବନ୍ଦ ସହିତ ସମୂହ ଛୁଟି ଡାକରା ଦେଇଥିଲା ବେଳେ ବାଲେଶ୍ୱର ଜିଲ୍ଲା ଜଳେଶ୍ୱର ବ୍ଲକ ଓ ତହସିଲ ଅମଲା ପକ୍ଷରୁ ବ୍ଲକ ପରିସରରେ ଧାରଣାରେ ବସିବା ସହ ଅନିଦିଷ୍ଟ କାଳ ପାଇଁ ଛୁଟିରେ ଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି, *ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରୀୟ କାର୍ଯ୍ୟରତ ରାଜସ୍ବ ଅମଲାମାନଙ୍କ ମୂଳ ଦରମା ORSP -୨୦୧୭ ନିୟମ ଅନୁଯାୟୀ ଲେବୁଲ ୯କୁ ବୃଦ୍ଧି, *ନୂତନ ପଦବୀ ସୃଷ୍ଟି ଓ ପଦବୀ ପୁନର୍ଗଠନ କରିବା, *ରାଜ୍ୟରେ କାର୍ଯରତ ସମସ୍ତ ସରକାରୀ କର୍ମଚାରୀଙ୍କୁ ବାର୍ଷିକ ୨୦ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ବୀମା ଲାଗୁ କରିବା *ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରୀୟ ସରକାରୀ କର୍ମଚାରୀଙ୍କୁ ପୁରାତନ ପେନସନ ଯୋଜନାରେ ଅନ୍ତର୍ଭୁକ୍ତ କରାଯିବା ଆଦି ୧୦ ଦଫା ଦାବୀ ନେଇ ବାରମ୍ବାର ରାଜ୍ୟ ସରକାରଙ୍କ ପାଖରେ ଦାବୀ କରି ଆସୁଥିଲେ ମଧ୍ୟ ରାଜ୍ୟ ସରକାର ଏହାକୁ ଭୁକ୍ଷେପ କରୁ ନ ଥିବାରୁ ରାଜ୍ୟ ରାଜସ୍ବ ଅମଲା ସଙ୍ଘ ନିର୍ଦେଶରେ ଆଜି କାର୍ଯ୍ୟ ବନ୍ଦ କରି ଧାରଣା ବସି ଥିବା କହିଛନ୍ତି, ସରକାର ଖୁବ ଶୀଘ୍ର ତାଙ୍କ ଦାବୀକୁ ମାନି କାର୍ଯ୍ୟ କରିବାକୁ ଦାବୀ କରିଛନ୍ତି ଜଳେଶ୍ୱର ଅମଲା ସଙ୍ଘ। ବାଇଟ -ଯସ୍ମତୀ ଦଳାଇ (ରାଜସ୍ବ ସିନିୟର ଆସିଷ୍ଟାଣ୍ଟ କ୍ଲର୍କ ) ବାଇଟ -ଶିବ ସୁନ୍ଦର ଦତ୍ତ (ଅମଲା )
1
comment
Report
ADArjun Devda
Aug 12, 2025 11:49:53
Harda, Madhya Pradesh:
स्लग - विपक्ष का विधायक हूँ इसलिए हो रहा है भेदभाव एंकर - कांग्रेस विधायक की विधानसभा में 3 वर्षों से नही मीले PM आवास ओर फसल बीमे की राशि विधायक बोले विपक्ष का विधायक हूँ इसलिए मेरे क्षेत्रवासियों के साथ भेदभाव हो रहा है लेकिन में लड़ाई लड़ता रहूँगा अगर ऐसा ही रवैया रहा तो विधायक ने आंदोलन की चेतावनी दी । वीओ - हरदा खिरकिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ रामकिशोर दोगने आज ग्रामीणों के साथ जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुँचे दोगने का कहना है कि मेरे क्षेत्र के किसानों को खाद नही मिल रहा है पिडग़ांव,कमताड़ा, झाड़पा, खमपड़मा जैसी ग्रामपंचायतों में पिछले 3 वर्षों से किसानों को फसल बीमा की राशि नही मिली है और न ही ग्रामीणों को PM आवास योजना का लाभ मिल रहा है क्या यहाँ गरीब नही रहते है क्या यहाँ की फसलें खराब नहीं हुई है इन सवालों का अधिकारियों के पास कोई जबाब नही है हमने इन मुद्दों पर आज कलेक्टर से बात की है कलेक्टर ने हमे आस्वाशन दिया है कि जल्द ही तीनो शिकायतों की जाँच आपको लिखित में जानकारी से अवगत कराएंगे अगर जल्द समस्या हल नही होती है तो हम आंदोलन करेंगे  बाइट1 -  डॉ RK दोगने कांग्रेस विधायक हरदा बाइट 02 किसान , बाइट 03 किसान,
3
comment
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Aug 12, 2025 11:49:21
Basti, Uttar Pradesh:
Re Raghavendra singh Location basti up 1208ZUP_BST_DEADBODY_R बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में बीते 4 अगस्त को नहर में युवक की हत्या कर शव फेंका गया था, युवक की पहचान साबिर अली के रूप में हुई थी, साबिर की हत्या कर शव नदी में फेंका गया था, जिसमें परिजनों को तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, पुलिस ने हत्या के आरोपी विशाल को अरेस्ट कर लिया है। बता दें साबिर 2 अगस्त को बाइक से घर से निकला था, 3 अगस्त को उस की बाइक परसा कुसुम देसी शराब की दुकान के बाहर खड़ी हुई मिली थी, 4 अगस्त को सरैया नहर की पुलिया में युवक का शव मिला था, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि शराब की दुकान पर विशाल बनाम के युवक से झगड़ा हुआ था, पुलिस ने विशाल को पकड़ कर पूंछताछ शुरू की तो इस ने हत्या की बात कबूल की, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस बरामद किया है, इसी बांस से युवक की पीट पीट कर हत्या की गई थी, एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि हत्या के अभियुक्त विशाल को अरेस्ट कर लिया गया है, उस के खिलाफ धारा 103(1), 238(A) के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है बाइट ओपी सिंह, एएसपी, बस्ती
3
comment
Report
KKKARAN KHURANA
Aug 12, 2025 11:49:09
Haridwar, Uttarakhand:
लक्सर हमले की नीयत से कुछ लोग इस्माइलपुर चोराहे पर एक घर में घुस आए। घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने जैसे ही वहां लगा सीसीटीवी कैमरा देखा तो सबसे पहले उन्होंने डंडे से सीसीटीवी कैमरा तोड़ डाला। हालांकि बदमाशों की ये करतूत कमरे में कैद हुई है। जिस वक्त बदमाश घर ने घुसे उस समय वाहन कोई मौजूद ना होने के कारण लाठी डंडों से लैस बदमाश हमला नहीं कर सके। घर के सदस्यों की ओर से लक्सर कोतवाली में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने तीन हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ढाबे पर हुए विवाद के बाद युवक दूसरे पक्ष के घर पर हमला करने पहुंचे थे। Byet---नताशा सिंह CO लक्सर
3
comment
Report
VKVINOD KANDPAL
Aug 12, 2025 11:49:02
Haldwani, Uttarakhand:
एंकर: हल्द्वानी शहर के अंदर इस समय सड़कों की हालत बेहद खराब है, कुछ जगहों में सड़कों को ठीक करने का काम किया जा रहा है लेकिन कुछ जगह में हालात इतने बद से बदतर हो चुके हैं कि दोपहिया वाहन से चलना तो दूर आप पैदल भी नहीं चल सकते, कीचड़, जल भराव, खुदी हुई सड़कों ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है, हल्द्वानी नगर निगम के 60 वार्डों में सड़कों को रिपेयर करने का काम जारी है, कई सड़के तो ठीक हो चुकी है लेकिन कहीं सड़के आम आदमी के लिए खतरा बन कर रह गई हैं, DM नैनीताल का कहना है की हल्द्वानी नगर निगम के सभी वार्डों में शिविर और पेयजल लाइन का काम चल रहा है, जिन जगहों में सड़के खुदी हुई हैं उनको फिलहाल समतल करने का काम किया जा रहा है, क्योंकि सड़कों को पूरी तरह ठीक टेस्टिंग की बाद ही किया जाएगा, साथी इस बात का रोस्टर प्लान भी जारी किया है कि विभाग एक सड़क को ठीक करने के बाद ही दूसरी सड़क का काम शुरू करेगा, यानी जब तक एक एरिया की सड़क ठीक नहीं होगी तब तक दूसरी एरिया में डिगिंग करने की अनुमति विभाग को नहीं दी जाएगी, प्रत्येक दो वार्ड पर एक बड़े अफसर की नियुक्ति की गई है जो सड़कों को ठीक करने की मॉनिटरिंग रोजाना कर रहे हैं, बाइट : वंदना, DM नैनीताल
4
comment
Report
PSPramod Sharma
Aug 12, 2025 11:47:39
Noida, Uttar Pradesh:
*हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल से बचाने मंत्री का अभियान,विपक्ष बोला आप 20 साल से क्या कर रहे रहे* - भोपाल - हिंदू महिलाओं को धर्मांतरण से बचाने के लिए हिंदू महिलाओं को भराया जाएगा संकल्प पत्र....'विश्वास विजय वाहिनी' की महिला कार्यकर्ता भरवाएंगी संकल्प पत्र.. - भोपाल से विश्वास विजय वाहिनी नाम से फॉर्म भड़काए जा रहे है...संगठन की महिलाओं की बड़ी तादाद में मौजूदगी में फॉर्म फिल करवाये जा रहे है ... (शॉट्स हिन्दू महिलाओं /लड़कियों को प्रेमजाल से बचाने के लिए फॉर्म भरवाते हुए) - मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण करने के मामलों से बचाने के लिए संकल्प अभियाम चलाया जा रहा है ... (वीडियो विश्वास सारंग) बाइट- विश्वास सारंग केबिनेट मंत्री - कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा मंत्री को आप हिंदू लड़कियों के प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के खिलाफ अभियान चलाने की याद आ रही है... 20 सालों से क्या कर रहे थे अब जाग रहे हैं यह दिखावे का और इवेंटबाजी है... बाइट- अभिनव बारोलिया कांग्रेस प्रवक्ता - हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण के मामले को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने कानून बनाया है।।। बकायदा कानून है लेकिन कानून के बावजूद मंत्री को अभियान चलाने की आवश्यकता सवालों के घेरे में है... दरअसल पिछले दोनों राजधानी भोपाल में डी कंपनी के जो मेंबर पकड़े गए उनके फोटो मंत्री के साथ नजर आए थे... आंकड़े बताते हैं कि सरकार के कानून के हिसाब से पिछले तीन-चार सालों में लगभग 300 मध्य प्रदेश में मामले दर्ज हुए हैं हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के...
4
comment
Report
SRSANJAY RANJAN
Aug 12, 2025 11:47:30
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:
नानी के घर रह रहे अरवल जिले के दो मासूम भाइयों की संदिग्ध हालात में मौत SANJAY ARWAL ANC पटना जिले के पालीगंज के खीरी पर गांव में देर रात मातम छा गया जहां अरवल जिले के कलेर प्रखंड के मसदपुर गांव के रहने वाले मोहन ठाकुर के दो बेटे चार साल का विकास और तीन साल का मोहित अपनी बहन के साथ पिछले एक महीने से नानी के घर रह रहे थे। रात को तीनों ने साथ में लिट्टी-चोखा और दूध खाया लेकिन कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने विकास और मोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि उनकी बहन का इलाज जारी है। V/O दोनों मासूमों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल लाया गया है परिजन के द्वारा बताया गया कि एक महीने से नानी घर पालीगंज खीरी पर रह रहा था रात्रि में लिट्टी चोखा और दूध पीने के बाद सो गया अचानक पेट में दर्द हुआ उसके बाद बेटा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वही बच्ची को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है BYTE मृतक के नानी मृतक के पिता
2
comment
Report
PGPiyush Gaur
Aug 12, 2025 11:47:20
Ghaziabad, Uttar Pradesh:
गाज़ियाबाद जिले में कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अब सरकारी आंकड़े चौंकाने वाले स्तर पर पहुंच गए हैं। गाज़ियाबाद स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी 2022 से जुलाई 2025 तक यानी करीब 3 साल 7 महीने के दौरान 3,07,000 लोग कुत्तों के काटने का शिकार हुए हैं। यह आंकड़ा सिर्फ उन लोगों का है जिन्होंने सरकारी अस्पतालों में इलाज और वैक्सीन के लिए संपर्क किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अखिलेश मोहन के मुताबिक, जिले के 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), 3 जिला अस्पताल, 2 पचास-बेड अस्पताल और अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (Urban PHC) में ये मामले दर्ज किए गए। हालांकि, वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है, क्योंकि बड़ी संख्या में पीड़ितों ने प्राइवेट अस्पतालों और क्लीनिकों में भी इलाज कराया होगा। सीएमओ ने बताया कि गाज़ियाबाद में डॉग बाइट्स के सभी मरीजों को तुरंत वैक्सीन लगाई जाती है और वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। उनका कहना है कि औसतन रोज़ाना करीब 250 डॉग बाइट के मामले सामने आते हैं। इनमें तीसरी डोज़ लेने वाले मरीज भी शामिल होते हैं। अधिकतर गंभीर मामले स्ट्रीट डॉग्स के काटने से जुड़े हैं, जबकि घरों में पाले गए कुत्तों का समय-समय पर वैक्सीनेशन कराने से रेबीज़ का खतरा कम रहता है। अखिलेश मोहन ने सलाह दी कि कुत्ते के काटने की किसी भी घटना को हल्के में न लें और तुरंत नज़दीकी अस्पताल जाकर इलाज कराएं, ताकि संक्रमण और रेबीज़ जैसी जानलेवा बीमारी से बचा जा सके। बाइट अखिलेश मोहन सीएमओ, गाजियाबाद वही आवारा कुत्तों को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नगर निगम अब आदेश को पढ़ने के बाद उसे लागू करने की बात करता हुआ नजर आ रहा है नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनुज कुमार ने बातचीत में बताया सुप्रीम कोर्ट का आदेश एक बार मिल जाने के बाद उसे लागू किया जाएगा हालांकि देखना होगा कि उसके लिए क्या-क्या संसाधन जुटाना पड़ेंगे अभी निगम द्वारा दो एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर चलाए जा रहे हैं जहां पर 50 की संख्या में कुत्तों को लाकर उनके स्टेरलाइजेशन का कार्य किया जाता है दो-तीन दिन वहां रखने के बाद उन्हें वापस उन्हें उन के स्थान पर छोड़ दिया जाता है। हालांकि जानकारो के अनुसार गाजियाबाद में लाखों की संख्या में स्ट्रीट डॉग है ऐसे में उन्हें एक स्थान पर रखना और उनकी व्यवस्था करना नगर निगम के लिए काफी चैलेंजिंग साबित होगा। बाइट डॉ अनुज कुमार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नगर निगम
1
comment
Report
MDMahendra Dubey
Aug 12, 2025 11:47:07
Damoh, Madhya Pradesh:
सरबर के सौरभ बन कर हिन्दू लड़की को भगा ले जाने के मामले में नया मोड़, लापता लड़की का वीडियो आया सामने, हिन्दू सँगठनो का आरोप डरा धमका कर बनवाया गया वीडियो.. एंकर/ एमपी के दमोह से सामने आए एक सनसनीखेज मामले में सरबर के सौरभ बनने और हिन्दू लड़की को भगा ले जाने के मामले में नया मोड़ आया है, लडक़ी ने एक वीडियो जारी किया है और इस वीडियो को लेकर हिन्दू सँगठनो ने सवाल खड़े किए है। वीओ- दमोह जिले के हटा में हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल और सकल हिन्दू समाज ने एकजुट होकर हटा थाने पहुँचकर एक सनसनीखेज खुलासा किया कि सरबर नाम का युवक सौरभ बनकर एक हिन्दू लडक़ी को प्रेम जाल में फसाकर भगा ले गया है, पीड़ित हिन्दू परिवार के साथ वो कालेज स्टूडेंट हिन्दू लड़की को पुलिस 24 घण्टे में खोजने का काम करे वरना उग्र आंदोलन होगा, हिन्दू सँगठनो के ज्ञापन के बाद हटा पुलिस ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और पुलिस लड़की की तलाश कर रही थी। इसी बीच लापता हुई कॉलेज स्टूडेंट हिन्दू लडक़ी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हिन्दू लडक़ी साफ कह रही है कि उसने अपनी मर्ज़ी से सरबर के साथ शादी की है। 9 अगस्त को वो हटा से आई औऱ उसने सरबर के साथ शादी की, उस पर किसी का कोई दबाव नही है, लड़की ने साफ किया की वो सात सालों से सरबर को जानती है और उसे पता है कि वो मुस्लिम लड़का है। वीडियो में लड़की कह रही है कि सरबर के परिवार को परेशान न किया जाए और किसी को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उसके यानी लड़की के माता पिता दिश्तेदार और अन्य लोग होंगे। ... लड़की का वीडियो.... वीओ- लापता हुई लड़की का वीडियो सामने आने के बाद हिन्दू संगठन आग बबूला हो गए है, विश्व हिंदू परिषद के नेता अजय खत्री का कहना है कि हे लव जिहाद है वीडियो उनके संज्ञान में आया है और उसे लड़की को दबाव में लाकर बनाकर जारी किया गया है। खत्री के मुताबिक पुलिस लड़की को दस्तयाब करे माता पिता के सामने लाये तब हकीकत सामने आएगी। बाईट- 1 अजय खत्री ( जिला संयोजक विहिप दमोह) वीओ- विहिप के नेता अजय खत्री कहते है कि जो वीडियो जारी किया गया है उसे एडिट किया गया है औऱ पांच बार कट करके रिकार्ड किया गया है जिससे साफ है कि लड़की दबाव में बोल रही है। बाईट- 2 अजय खत्री ( जिला संयोजक विहिप दमोह) वीओ-लापता हुई लड़की का वीडियो सामने आने के बाद माम्मले में नया मोड़ आया है। दमोह पुलिस के मुताबिक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है लड़की बालिग है लिहाजा उसके बयान अहम होंगे , फिलहाल लड़की की तलाश की जा रही है और उसके दस्तयाब होने के बाद जब वो बयान देगी उसके आधार पर कार्यवाही होगी। बाईट- सुजीत भदोरिया ( एडिशनल एसपी दमोह) वीओ- बहरहाल लव जिहाद माने जा रहे इस मामले में एक वीडियो ने नया मोड़ ला दिया है और ऐसे में अब लापता लड़की की दस्तयाबी और जरूरी हो गई है, लड़की औऱ वीडियो में उसके साथ दिख रहा सरबर खान कहाँ है ये किसी को पता नही है पुलिस सायबर सेल की मदद से लड़की का लगाने में जुटी है और सबकी निगाह इसी बात पर है कि लड़की पुलिस तक पहुंचे औऱ मामले का खुलासा हो।
3
comment
Report
Advertisement
Back to top