Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

दिल्ली के स्कूलों को बम धमकी: द इंडियन स्कूल समेत 10 स्कूलों पर खतरा

VKVIJAY KUMAR2
Feb 09, 2026 08:02:05
एंकर दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी जिसमें साउथ दिल्ली के द इंडियन और अन्य दो से तीन स्कूल भी शामिल लोकेशन साउथ दिल्ली सादिक नगर विजुअल स्कूल के ,पेरेंट्स के जी मीडिया के लिया विजय कुमार की रिपोर्ट wkt thought खबर पर vieo दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी है जिसमें साउथ दिल्ली के द इंडियन स्कूल और अन्य दो से तीन स्कूल भी शामिल मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार दिल्ली में स्कूलों को बम उड़ाने की धमकी पहले भी कई पर मिल चुकी है जिसमें दिल्ली पुलिस पहले भी करवाई कर चुकी है फिर उसी तरह आज दिल्ली के 10 स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिलती है जिसमें साउथ दिल्ली के दो से तीन स्कूल शामिल जिसमें द इंडियन पब्लिक स्कूल भी शामिल है और अन्य स्कूल के नाम Loreto Convent School, Delhi Cantt • Cambridge School, Srinivasanpuri • Venkateshwar School, Rohini • Cambridge School, NFC • The Indian School, Sadiq Nagar • CM School, Rohini • DTA School, INA • Bal Bharati School, Rohini Air force school Lodhi road Kr manglam Indian school वहीं घटना को लेकर साउथ डिस्ट्रिक्ट के पुलिस और अन्य पुलिस बल में छानबीन शुरू कर दिया और प्रिंसिपल ने बच्चों के पेरेंट्स को मैसेज कर दिया कि बच्चों को टाइम से ले जाएं घटना को लेकर पैरेंट्स में डर का माहौल देखने वाली बात है कि जिस तरीके से ईमेल के जरिए स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिलती है लगातार पुलिस इस पर कार्रवाई भी करती है मगर यह बम थ्रेड रुकने का नाम नहीं ले रही है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DRDamodar Raigar
Feb 09, 2026 09:53:34
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के मुक़द्दस सफर पर जाने वाले हाजियों के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कैंप लगाया गया। जयपुर और दौसा के हज यात्रियों के लिए 9 से 11 फरवरी तक जयपुर हज हाउस रामगढ़ मोड़ कर्बला में 3 दिवसीय हज ट्रेनिंग कैंप व मेडिकल कैंप आयोजित किया गया है। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के निवर्तमान सदस्य अब्दुल हकीम खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कर्बला हज हाउस में टीकाकरण व मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। इसमें जयपुर शहर के 744 हज यात्री व 3 हज इंस्पेक्टर शामिल हैं। इस बार राजस्थान से कुल 4572 हज यात्री और कैंप में राजस्थान स्टेट हज कमेटी के निवर्तमान सदस्य अब्दुल हकीम खान और हज ट्रेनर मौजूद रहे। हज सुविधा एप्प सभी हज यात्रियों को मोबाईल में डाउनलोड कराकर उसे उपयोग में लेने से संबंधित जानकारी दी गई।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Feb 09, 2026 09:53:17
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक माहेश्वरी को एपीओ करने का मामला अब तुल पकड़ने लगा है। प्राचार्य माहेश्वरी के समर्थन में आज बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्राएं संभागीय कार्यालय पहुँचिे। जहा उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए प्राचार्य पर लगे आरोपों पर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने प्राचार्य दीपक माहेश्वरी के एपीओ करने आदेश को रद्द करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के कारण झूठी अफ़वाह फैला कर उनकी छवि को खराब कर रहे हैं। माहेश्वरी के आने के बाद महाविद्यालय में शिक्षण कार्य में सुधार हुआ है। हालांकि स्कूटी वितरण को लेकर हुई देरी पर छात्राओं ने कहा कि वे भी इसका विरोध करती है। प्रदर्शनकारी छात्राओ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सो मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 09, 2026 09:52:09
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में भाजपा के नेता और विधायक फिल्म गोदान देखने ग्रैंड सिनेमा पहुंचे। फिल्म देखने के बाद भाजपा विधायकों और पदाधिकारी ने कहा कि इस फिल्म में ऐसा कोई दृश्य नहीं है जिससे मुस्लिम समाज या किसी अन्य समुदाय की भावनाएं आहत होती हों। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हत्या और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर आधारित है। भाजपा नेताओं ने कहा कि गोदान एक प्रेरणादायक फिल्म है, जिसे हर हिंदू को अवश्य देखना चाहिए। जो लोग आपत्ति जता रहे हैं वे मानसिक विकृति से ग्रस्त हैं। भाजपा फिल्मों के माध्यम से राजनीति नहीं कर रही। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने बताया कि आज सभी भाजपा पदाधिकारियों के साथ उन्होंने ग्रैंड सिनेमा में यह फिल्म देखी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय संस्कृति पर आधारित है, जिसमें गाय को माता के रूप में दर्शाया गया है। फिल्म में बताया गया है कि गाय हमारी संरक्षक है और वह मानव जीवन को अनेक लाभ प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि गाय का गोबर खाद के रूप में उपयोगी है, गौमूत्र और गोबर कई बीमारियों में लाभकारी होता है तथा गाय का स्पर्श स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया गया है। नगर विधायक ने इस प्रेरणादायक फिल्म के निर्देशक को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज को सही दिशा देने का कार्य करती हैं।
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 09, 2026 09:51:48
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में नये SDM की मांग को लेकर SDM कोर्ट परिसर में विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद रवि जोशी धरने पर बैठ गये, हल्द्वानी में SDM हल्द्वानी राहुल शाह का ट्रांसफर होने के बाद लंबे समय से कोर्ट नही चल रही है, विधायक और पार्षद ने कहा की SDM कोर्ट न चलने से वकीलों के साथ ही लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इस दौरान पार्षद के साथ ही विधायक सुमित हृदयेश भी खुद जमीन में धरने पर बैठे और विधायक ने कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत की, पार्षद और विधायक ने जल्द से जल्द हल्द्वानी में नए SDM की तैनाती करने की मांग की है, हल्द्वानी विधायक ने कहा की DM ने हल्द्वानी में जल्द SDM की तैनाती करने का आश्वासन दिया है
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 09, 2026 09:51:34
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के हसनपुर में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का बयान सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया। हसनपुर पहुंचे शौकत अली ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी पार्टी को बीजेपी की ‘B टीम’ बताए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया और कथित तौर पर ऐसे लोगों को जूते से मारने की धमकी दे डाली। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शौकत अली ने कहा कि AIMIM अपनी विचारधारा और संगठन के बल पर राजनीति करती है और उस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने विरोधियों पर पार्टी की छवि खराब करने का आरोप लगाया। बयान सामने आते ही विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जबकि समर्थकों ने इसे उकसावे का जवाब बताया। फिलहाल इस मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन बयान को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Feb 09, 2026 09:51:19
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर जिले के गांव रामखेड़ी से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक परिवार ने अपने जवान बेटे को बेहतर भविष्य और पिता के इलाज की उम्मीद में विदेश भेजा था, वहीं आज उसी बेटे की मौत की खबर ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है。 यह मामला गांव रामखेड़ी के रहने वाले युवक गगनप्रीत का है, जिसे वर्ष 2023 में परिवार ने अपनी जमीन और जमा पूंजी बेचकर इटली भेजा था। परिवार ने एजेंट के जरिए लाखों रुपये खर्च कर गगनप्रीत को विदेश भेजा, ताकि वह मेहनत कर घर की आर्थिक स्थिति सुधार सके और अपने बीमार पिता का इलाज करवा सके। परिवार का आरोप है कि इटली पहुंचने के बाद वही एजेंट गगनप्रीत को लगातार प्रताड़ित करता रहा। उसे न तो आगे बढ़ने दिया गया और न ही उसकी मेहनत की कमाई उसे दी गई। दो साल तक उससे खेतों में काम करवाया गया, लेकिन बदले में एक रुपये का भी हिसाब नहीं दिया गया。 परिवार का कहना है कि गगनप्रीत जो भी कमाता था, वह एजेंट अपने पास रख लेता था। आर्थिक तंगी, पिता की बीमारी और घर की जिम्मेदारियों के बोझ ने गगनप्रीत को मानसिक रूप से तोड़ दिया। इसी डिप्रेशन के बीच 4 फरवरी 2026 को इटली से खबर आई कि गगनप्रीत की वहां मौत हो गई है。 आज हालात यह हैं कि परिवार के पास न तो बेटे की डेडबॉडी भारत लाने के पैसे हैं और न ही कोई सहारा। तीन साल विदेश रहने के बावजूद घर के हालात जस के तस हैं, जो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि गगनप्रीत को उसकी मेहनत का फल नहीं मिला。 बाइट – अमनदीप का परिजन बाइट -- अमनदीप की मां और बहन 8 अप्रैल 2023 को गगनप्रीत इटली पहुंचा था। एजेंट इंदर सहन उसे अपने साथ ले गया और 11 अप्रैल से काम शुरू करवा दिया। दो साल तक उससे काम करवाया, लेकिन एक रुपया भी नहीं दिया। हमने कुल 18 लाख रुपये कैश दिए थे। वह हमेशा कहता था कि मैं घर जाकर क्या जवाब दूंगा, मेरे पापा बीमार हैं, पैसा नहीं भेज पाया। वो पूरी तरह डिप्रेशन में चला गया। अब हमारी बस यही मांग है कि किसी भी तरह उसकी डेडबॉडी इंडिया लाई जाए。 फिलहाल परिवार सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है, ताकि गगनप्रीत का शव जल्द से जल्द भारत लाया जा सके और पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। यह मामला एक बार फिर फर्जी एजेंटों और विदेश भेजने के नाम पर हो रहे शोषण पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
0
comment0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
Feb 09, 2026 09:50:46
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज़ सोनीपत पहुंचे हरियाणा से रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सूरजकुंड हादसे पर बोले रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सूरजकुंड मेले में तीन हादसे हुए तीनों बीजेपी के राज में हादसे के जिम्मेदार स्टॉल संचालक नहीं बल्कि सरकार और व्यवस्था संभालने वाले अधिकारी मृतक इंस्पेक्टर जगदीश के परिवार में सरकारी नौकरी देनी चाहिए सरकार को हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ घायल पर्यटकों का इलाज भी सरकार को करवाना चाहिए बुजुर्गों की पेंशन काटने के पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा का शायराना तरीके से सरकार पर तंज किसानों को नहीं मिला रहा दाम, युवाओं को नहीं मिल रहा काम , व्यापारियों को नहीं मिला रहा सम्मान और सुरक्षा तो बुजुर्गों को नहीं मिल रहा पेंशन सम्मान सोनीपत की धरती से 14 फरवरी से कांग्रेस करेगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की शुरुआत हरियाणा के बुजुर्गों की पेंशन काटने वाली सरकार को नहीं करने देंगे ये काम नायब सिंह सैनी को पता नहीं बुजुर्गों का हो रहा है अपनाम सरकार पर मुख्यमंत्री का कोई भी होल्ड नहीं टैरिफ पर रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा तंज टैरिफ में किसान कहा से आ गया, हिंदुस्तान का किसान सक्षम है देश में अनाज की पैदावार करने में अभी तक कौन कौन से उत्पाद आयेंगे हिन्दुस्तान सरकार बताए जनता को संसद के सामने कृषि वाला मसौदा रखे सरकार किसान के हित को अगर बेचा जाएगा तो कांग्रेस नहीं बैठेगी चुप राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा नहीं होने पर बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए बोले दीपेंद्र सिंह हुड्डा लोकसभा अध्यक्ष पीएम के ना आने पर जो बोले वो अचंभित करने वाली बात कांग्रेस से नहीं डरे बल्कि हमारे मुद्दों का जवाब जनता को नहीं देना चाहते पीएम ये पहली बार हुआ कि देश के पीएम राष्ट्रपति के अभी भाषण पर जवाब देने नहीं आए कांग्रेस से नहीं बल्कि पीएम देश की जनता को सच्चाई बताने से डर गए हमारे द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों से डर लग रहा है पीएम
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Feb 09, 2026 09:49:43
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top