icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210427
RTRAJENDRA TIWARI31 Aug 2025, 01:45 pm

महोबा में आकाशीय बिजली से ब्लास्ट, दो मजदूरों की मौत!

Mahoba, Uttar Pradesh:PLACE-MAHOBA REPORT-RAJENDRA TIWARI DATE-31-08-2025 एंकर-उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पहाड़ में अचानक आकाशीय विजली की कड़कड़ा ब्लास्टिंग हो जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रिफर किया गया है । वी/ओ- घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पसवारा पहाड़ की है जहां आज दोपहर पहाड़ में ब्लास्टिंग के लिए एक इंची होलो बारूद लगाई गई थी और मौसम खराब होने के कारण आकाशीय विजली की कड़कड़ाहट से अचानक ब्लास्ट हो गया और पहाड़ में मौजूद तीन मजदूरों में से नारायण और सलीम की मौत हो गई जबकि हसन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने से हायर सेंटर रिफर कर दिया गया । घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गए । बाईट-साहिल (भाई) बाईट-नोखेलाल बाईट-शिव ध्यान पांडेय (एसडीएम)
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

माकपा ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, समान विचार वाले प्रत्याशी उतारेंगे

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच माकपा पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी की बैठक में भाजपा की नीतियों को लेकर आक्रोश जताया गया। बैठक में नेताओं ने साफ कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को हराने के लिए जो भी प्रत्याशी मैदान में उतरेगा, पार्टी उसके समर्थन पर विचार करेगी। माकपा नेता रामेश्वर वर्मा ने कहा कि भाजपा को हराना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए समान विचार वाले प्रत्याशियों और राजनीतिक ताकतों के साथ समन्वय किया जाएगा। वर्मा ने निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल से भी बातचीत की है। इसमें भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले उनके प्रत्याशियों को समर्थन देने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी निशाना साधा। बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरते हुए नेताओं ने कहा कि आम आदमी लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है। चीनी और गुड़ के भाव में बढ़ोतरी का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रतलाम सैलाना में 15 जर्जर दुकानों को बुलडोजर से हटाया, नए मार्केट की तैयारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के सैलाना में आज सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पास की 15 जर्जर दुकानों को हटाया। लंबे समय से इन दुकानों को हटाने की कार्रवाई रुकी हुई थी, लेकिन आखिरकार नगर परिषद ने सुबह करीब 6 बजे बुलडोजर चलाकर जर्जर दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और वकील भी मौजूद रहे। मार्ग को बैरिकेडिंग कर बंद किया गया, जिसके बाद दुकानों को हटाया गया। बताया जा रहा है कि नगर परिषद अब इसी मार्केट में नवीन दुकानों का निर्माण करेगी। खास बात यह है कि नई दुकानों के आवंटन में पहले से मौजूद दुकानदारों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही जा रही है। लंबे समय से जर्जर दुकानों के कारण बनी स्थिति के बाद हुई इस कार्रवाई से अब मार्केट के नए स्वरूप की उम्मीद जगी है।
0
0
Report

शाहजहांपुर नगर निगम: 60 पार्षद गंगाजल के नाम पर कमीशन बांटने की कसम खाए

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:जनता के पैसों पर डाका और उस पर भी 'ईमानदारी' की कसमें! उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर नगर निगम से एक ऐसा सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसने लोकतंत्र के नुमाइंदों की नीयत पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। विकास कार्यों के लिए चुने गए पार्षद, पवित्र गंगाजल हाथ में लेकर यह कसम खाते दिख रहे हैं कि निगम से आने वाले 'कमीशन और बंदरबांट' का पैसा सभी में बराबर बंटेगा। तस्वीरें शाहजहांपुर नगर निगम के पार्षदों की हैं। हाथ में पवित्र गंगाजल है, लेकिन इरादे जनता की गाढ़ी कमाई को हड़पने के। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सभी 60 वार्डो के पार्षद बाकायदा सौगंध खा रहे हैं कि निगम से जो भी आमदनी यानी अवैध कमीशन आएगा, वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटा जाएगा। जो भी निगम से आमदनी होगी, वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बंटेगी... हमारे ग्रुप के किसी भी साथी पर आंच आई तो सब एक साथ खड़े होंगे... कोई गद्दारी नहीं करेगा। उसी गंगाजल को सनातन परंपरा में सत्य और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है, उसी की कसम खाकर यहां भ्रष्टाचार के बंटवारे का 'कोड ऑफ कंडक्ट' तैयार किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शहर के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। जनता सवाल पूछ रही है कि जिन्हें क्षेत्र के विकास, नाली, सड़क और सफाई के लिए वोट दिया गया था, क्या वे सिर्फ अपनी जेबें भरने का सिंडिकेट चला रहे हैं? इस पूरे मामले पर जहां विपक्ष और आम जनता पार्षदों की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठा रही है, वहीं नगर निगम के आला अधिकारियों ने रहस्यमयी चुप्पी साध रखी है। 60 वार्डों वाले इस नगर निगम में पार्षदों का यह 'कसमनामा' अब सीधे-सीधे जांच और कार्रवाई की मांग कर रहा है। क्या आस्था की आड़ में भ्रष्टाचार का यह खेल यूं ही चलेगा या फिर प्रशासन इन कसमखोर पार्षदों पर कोई सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा? क्या खाई कसम जो भी निगम से आमदनी होगी वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बटेगी और हमारे ग्रुप के जो लोग हैं, अगर किसी पर आँच जाती है तो सभी लोग एक साथ खड़े रहेंगे। कोई गद्दारी नहीं करेगा। इस कसम का सभी को पालन करना होगा.
0
0
Report
Advertisement

जालौन में 70 नवचयनित प्राविधिक सहायक नियुक्त, किसानों की सुविधा बढ़ेगी

Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार की ओर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और प्रदेश की कृषि व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के विकास भवन सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, सदर विधायक के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप, कालपी विधायक के प्रतिनिधि आशुतोष चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम समेत संबंधित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नवनियुक् त प्राविधिक सहायक मौजूद रहे। जालौन में 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही नवचयनित युवाओं के चेहरों पर खुशी और नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। लंबे समय से सरकारी सेवा में चयन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह अवसर रोजगार के साथ-साथ किसानों की सेवा करने की नई जिम्मेदारी लेकर आया है। प्राविधिक सहायकों की तैनाती से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है। इनके माध्यम से किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों, विभागीय सेवाओं और कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों की पहुंच को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। कृषि प्रधान जनपद जालौन में प्राविधिक सहायकों की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी देने, आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक करने और विभागीय कार्यक्रमों को धरातल तक पहुंचाने में इन कार्मिकों की अहम भूमिका रहेगी। नवचयनित कार्मिक गांव-गांव पहुंचकर किसानों को बेहतर कृषि पद्धतियों, उपलब्ध सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। इससे किसानों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलने के साथ ही कृषि उत्पादन और तकनीकी दक्षता बढ़ाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सभी नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कृषिप्रधान जनपद जालौन में प्राविधिक सहायकों की जिम्मेदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवचयनित कार्मिकों से किसानों के साथ संवेदनशीलता और सम्मानपूर्वक व्यवहार करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही विभागीय कार्यों की वास्तविक सफलता है।
0
0
Report

चीनी के दाम पर फेसबुक पोस्ट से लेखपाल सस्पेंड, प्रशासन ने माना अनुशासनहीनता

Jaunpur, Uttar Pradesh:चीनी के दामों को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव के लिए भारी पड़ गई। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसे सरकारी कर्मचारी द्वारा शासन की नीतियों पर सार्वजनिक टिप्पणी मानते हुए अनुशासनहीनता के दायरे में लिया और एसडीएम के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबन कर दिया गया। अशोक कुमार यादव शाहगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बारा के हल्का लेखपाल हैं। सोमवार को उनके फेसबुक अकाउंट से चीनी की कीमतों को लेकर पोस्ट साझा की गई थी जिसमें महंगाई पर टिप्पणी करते हुए लिखा गया था, “चाय हो गयी है महंगी मित्तर-चीनी पहुंच गई है सत्तर।” पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गई। अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हुई और निलंबन की कार्रवाई की गई। पोस्ट हटाने की भी सूचना है कि यह पोस्ट ‘यतार्थ’ नाम की फेसबुक ID से साझा की गई थी, जिसे लेखपाल द्वारा संचालित किए जाने की बात सामने आई है। तहसील परिसर में इस मामले की चर्चाएं तेज हैं, लेकिन निलंबन आदेश के विस्तृत आधार और अन्य तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं।
0
0
Report

रामनगर में युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला, अमित शाह से इस्तीफे की मांग

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में युवा कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, अमित शाह के इस्तीफे की मांग विजय कश्यप रामनगर एंकर: रामनगर में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल भोजक के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इस दौरान विशाल भोजक ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई. रामनगर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि देशभर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश का भविष्य कहे जाने वाले छात्र और युवा अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे, प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और बल प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया. विशाल भोजक ने कहा कि छात्रों और देश की युवा शक्ति के दबाव के बाद तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, उन्होंने मांग की कि इसी तरह गृह मंत्री अमित शाह को भी इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का यह प्रदर्शन पूरे देश में जारी है और जब तक अमित शाह इस्तीफा नहीं देते, तब तक युवा कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुमित मोहनी समेत युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. बाइट: विशाल भोजक, प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के मायापुरी सोवा क्लब में कोकीन सप्लाई के आरोप में जिम ट्रेनर गिरफ्तार

Delhi, Delhi:इटली की पिस्टल के साथ दिल्ली के हाई फाई क्लबों में कोकीन की सप्लाई करने वाला जीम ट्रेनर ड्रग्स तस्कर हुआ गिरफ्तार. पश्चिमी जिला एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ने मायापुरी के सोवा क्लब के बाहर चार ग्राम कोकीन के साथ एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया. इटली की विदेशी गैर-कानूनी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक मैगज़ीन और पाँच ज़िंदा कारतूस और कथित तौर पर नशीली चीज़ों को ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली स्विफ्ट कार भी जब्त. क्लबस में अपना रॉब जमाने के लिए बगल में पिस्टल लगा कर चलता था. पश्चिमी जिला के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जिसमें पश्चिमी जिला एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम रात्री में जाल बिछाकर मायापुरी के सोवा क्लब के बाहर चार ग्राम कोकीन के साथ एक ड्रग तस्कर सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है. टीम ने इसके पास से इटली की विदेशी गैर-कानूनी ऑटोमैटिक प Pistol, एक मैगज़ीन और पाँच ज़िंदा कारतूस भी जब्त किए हैं. ड्रग्स तस्कर की पहचान आकाश उर्फ़ अक्की उर्फ़ सुशांत, 34, निवासी उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई है; वह पहले से कई अपराधिक मामलों में दर्ज है और जिम ट्रेनर भी रहा है. उसने बताया कि वह एक निजी जिम ट्रेनर है औरWest दिल्ली के नाइटलाइफ सर्किट में अपने कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल करके कोकीन का इंतज़ाम और सप्लाई करता था. उसने आगे बताया कि वह मायापुरी के सोवा क्लब गया था जहाँ उसकी मुलाक़ात दो पुराने दोस्तों/कस्टमर से हुई जिन्होंने उसे कोकेन का इंतज़ाम कराने को कहा. इसके बाद वह पंजाबी बाग गया जहाँ उसने अपने साथियों के कहने पर कोकेन लिया और फिर सप्लाई करने के लिए मायापुरी लौट आया; इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आगे की जांच में नशीले पदार्थ और गैर-कानूनी पिस्टल के स्रोत का पता लगाने और सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए और कदम उठाये जाएंगे. NDPS Act और सेक्शन 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
0
0
Report

हाई कोर्ट के फैसले के बाद मौलाना साजिद रशीदी बोले: हिजाब निजी आजादी है

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले 'हिजाब स्कूल यूनiform का हिस्सा नहीं है' पर कहा, "हिजाब अपनी चॉइस है। हाईकोर्ट ने भी उसको कहा है कि ये इस्लाम का हिस्सा नहीं है। चलिए हम भी मान लेते हैं इस्लाम का हिस्सा नहीं है। लेकिन देश में धार्मिक आजादी भी है और निजी स्वतंत्रता भी है। आदमी को ये आजादी है कि वो क्या खाएगा, क्या पहनेगा, कैसे रहेगा, वो उसकी अपनी आजादी है। दूसरी बात ये है कि जब हम लड़कियों के ड्रेस पर, लड़कियों के पहनावे पर सवाल उठाते हैं कि ये अर्धनग्न घूम रही हैं, तो यही लोग ये कहते हैं कि ये तो उनकी अपनी आजादी है तो हिजाब पर आजादी क्यों नहीं होनी चाहिए, हिजाब की आजादी को लेकर क्यों सवाल खड़े होते हैं, क्यों कोर्ट उस पर टिप्पणी करता है... स्कूल में जिस तरह के ड्रेसेस अब चल गए हैं मिनी स्कर्ट तक आ गई है यानी आप देखिए लड़कियों को उस कल्चर की तरफ ले जाया जा रहा है जो यूरोपियन कल्चर है जो हिंदुस्तान का कल्चर है ही नहीं। सवाल यह है कि हाईकोर्ट को उस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top