Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nuh122107

आपातकाल का काला अध्याय: भाजपा ने मनाया काला दिवस!

PINEWZ
Jun 25, 2025 14:02:16
Nuh, Haryana
Story :- आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर बनाया गया काला दिवस। आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर नूंह में आज भाजपा के जिला कार्यालय पर हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर के द्वारा काला दिवस मनाया गया। राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश में लागू किए गए आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर काला दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी इसे आपातकाल को काले अध्याय के तौर पर मना रही है। 25 जून 1975 को देश में आपातकाल कांग्रेस ने लगाया था। तब पीएम इंदिरा गांधी ने बहुत सारे नेताओं को गलत आरोप लगाकर जेलों में डाल दिया था। कांग्रेस ने अपने शासन में ऐसे काम किए। बहुत सी राज्य सरकारों को बर्खास्त किया था। आज कांग्रेस नेता संविधान को हाथ में लेकर बीजेपी पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने के आरोप लगा रही है। आपातकाल के दौरान मीडिया पर रोक लगा दिया था। तब देश में कोई युद्ध या ऐसे हालात नहीं थे जिसके लिए आपातकाल लगाया जाए। बाइट :- राजेश नागर हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के राज्य मंत्री ।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement