Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल की कावड़ यात्रा में ऐतिहासिक उपस्थिति!

RKRupesh Kumar
Jul 18, 2025 09:31:29
Betul, Madhya Pradesh
एंकर - भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल आज ताप्ती नदी के उद्गम स्थल मुलताई पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक आस्था के प्रतीक कावड़ यात्रा में भाग लिया। उन्होंने ताप्ती मंदिर में पूजा-अर्चना की और कांधे पर कावड़ उठाकर ताप्ती सरोवर की परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों के दर्शन भी किए। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद हेमन्त खण्डेलवाल पहली बार मुलताई पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे हर साल कावड़ यात्रा में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद माँ ताप्ती का आशीर्वाद लेना उनके लिए विशेष रहा। उन्होंने यह भी कहा कि वे भले ही अब प्रदेशाध्यक्ष बन गए हों, लेकिन हमेशा एक कार्यकर्ता की तरह ही लोगों के बीच रहना पसंद करते हैं। ताप्ती न्यास से जुड़ी प्रशासनिक बाधाओं को लेकर उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस विषय पर सरकार से चर्चा कर समाधान निकालेंगे। मुलताई में उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग जुटे और कावड़ यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाइट- हेमन्त खण्डेलवाल, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा मप्र
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top