Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dhanbad826001

हूल दिवस पर भाजपा का विरोध: पुलिस के लाठीचार्ज पर मचा हड़कंप!

Nitesh Mishra
Jul 01, 2025 13:31:01
Dhanbad, Jharkhand
एंकर --- साहेबगंज के भोगनाडीह में हूल दिवस के मौके पर सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू और उनके समर्थकों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। इसी क्रम में धनबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण रवानी ने कहा कि हूल दिवस के दिन आदिवासी समाज और सिदो-कान्हू के वंशजों के साथ जिस तरह का बर्ताव पुलिस ने किया, वह शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद को आदिवासी नेता बताते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह सिर्फ अपने कुछ चहेतों के हित में काम करते हैं। असली आदिवासी समाज की समस्याओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं। श्रवण रवानी ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार की दोहरी नीति अब आदिवासी समाज के साथ अन्याय का कारण बन रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और चेतावनी दी कि अगर आदिवासी समाज पर अत्याचार बंद नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। बाइट--- श्रवण राय, भाजपा, धनबाद, महानगर
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement