Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Charkhi Dadri127308

भाजपा ने आपातकाल को बताया संविधान हत्या दिवस, कांग्रेस की पोल खोली!

PINEWZ
Jun 25, 2025 12:54:10
Charkhi Dadri, Haryana
भाजपा ने आपातकाल के 50 साल पर काला अध्याय का बताया सच, संविधान की नकली कापी लेकर घुम रहे कांग्रेसी : आपातकाल में नसबंदी के तीन दलाल, इंदिरा, संजय और बंशीलाल : कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर की थी लोकतंत्र की हत्या, आज नकली संविधान कापी लेकर घूम रहे कांग्रेसी चरखी दादरी। भाजपा द्वारा पूरे देश के साथ ही हरियाणा में आपातकाल के 50 साल पर काला अध्याय के रूप में संविधान की हत्या दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपा के जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर आपातकाल के दौरान यातत्नाएं सहने वालों को सम्मानित किया। वहीं भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप जैन व सुरेंद्र आर्य ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करते हुए आपातकाल के 50 साल पर काला अध्याय का बताया सच। कहा कि आपातकाल में नसबंदी के तीन दलाल, इंदिरा, संजय और बंशीलाल। ऐसे नारों के कारण आज कांग्रेस नकली संविधान की कापी लेकर घूम रही है। जिसका देश की जनता उनकी कारगुजारियों का पता चल चुका है। भाजपा ने पार्टी कार्यालय में देश में आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा ने इसे संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया और लोगों को एमरेजेंसी की यातनाओं से अवगत करवाया। कार्यक्रम में जेल जाने वाले और एमरजेंसी में यातनाएं सहने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेताअों ने इस दौरान प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस ने अपनी सत्ता बचाने के लिए 25 जून 1975 को देश पर आपातकाल थोपते हुए लोकतंत्र की हत्या की थी। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर देश की आत्मा को रौंदने का काम किया था। करीब 19 महीने चले आंदोलन में सत्ता विरोधियों को कांग्रेस ने ही जेल में डालने का काम किया। आज वहीं कांग्रेस संविधान की नकली काॅपी लेकर लोकसभा के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। आपातकाल के दौरान कांग्रेसियों के प्रति अनेकों नारे उछले, जिनमें कांग्रेस की कारगुजारियां जन-जन तक पहुंची। वहीं कहा कि भाजपा पार्टी द्वारा हरियाणा में आगामी कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस की पोल-पट्‌टी खोलने का काम किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल इंजिनियर, पूर्व जिलाध्यक्ष डा.किरण कलकल, सत्येंद्र परमार, एडवोकेट रामकिशन शर्मा आदि मौजूद थे। इनपुट : आपातकाल को संविधान की हत्या दिवस कार्यक्रम मनाती भाजपा, उपस्थित नेता व कार्यकर्ताओं के शाटस बाइट : प्रदीप जैन
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement