icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811201
PKPrashant Kumar1 Aug 2025, 03:45 pm

बिहार चुनाव: 975222 मतदाता, क्या आपका नाम सूची में है?

Munger, Bihar:तीन विधानसभा क्षेत्र में 1208 बूथ और 975222 मतदाता ।राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में दी एसआइआर की जानकारी ।दावा आपत्ति के अलावा अन्य चुनावी कार्य में मांगा राजनीतिक दलों का सहयोग  मुंगेर : समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में शुक्रवार को डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिनका गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है, बीएलए-दो का घोषणा पत्र, प्रारूप मतदाता सूची की हार्ड व साफ्ट प्रति तथा युक्तिकरण के बाद मतदान केंद्रों की अंतिम सूची सभी को उपलब्ध कराया। इसके साथ ही सभी से अनुरोध किया कि अर्हता तिथि पहली जुलाई 2025 के आधार पर पहली अगस्त को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची का सूक्ष्मता से अध्ययन कर लें। इसके बाद यदि किसी योग्य व्यक्ति का नाम प्रारूप निर्वाचक सूची में शामिल नहीं है, तो ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति को प्रारूप-छह के साथ घोषणा पत्र एनेक्चर-डी व आवश्यक दस्तावेजों के साथ बीएलओ, इआरओ, एइआरओ के यहां आवेदन जमा कराने में सहयोग करें। किसी भी योग्य निर्वाचक का नाम निर्वाचक सूची में नहीं छूटें। साथ ही अयोग्य व्यक्ति का नाम प्रारूप निर्वाचक सूची से हटाने के लिए प्रारूप-सात में आवेदन कराएं। संशोधन या स्थानांतरण के लिए प्रारूप-आठ में आवेदन करने के लिए संबंधित निर्वाचकों को प्रेरित करें। राज्य के बाहर से बिहार राज्य में स्थानांतरण के मामले में आवेदक को प्रारूप-आठ के साथ घोषणा पत्र भी समर्पित करना होगा।  -------------- तीनों विधानसभा क्षेत्र मिलाकर थर्ड जेंडर की संख्या 38 जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रारूप मतदाता सूची की जानकारी देते हुए बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में 164-तारापुर विधानसभा में कुल बूथों की संख्या 412 है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 171794, महिला मतदाताओं की संख्या 148760 तथा थर्ड जेंडर की संख्या नौ तथा कुल मतदाताओं की संख्या 320563 हैं। इसी प्रकार 165-मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 404 बूथों में 176751 पुरुष मतदाता, 156711 महिला मतदाता तथा 18 थर्ड जेंडर सहित कुल 333480 मतदाता हैं। इसके अलावा 166-जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 392 बूथों में 171549 पुरुष मतदाता, 149619 महिला मतदाता तथा 11 थर्ड जेंडर सहित कुल 321179 मतदाता हैं। इस प्रकार तीनों विधानसभा क्षेत्र मिलाकर कुल 1208 बूथों में 520094 पुरुष मतदाता, 455090 महिला मतदाता, 38 थर्ड जेंडर सहित कुल 975222 मतदाता हैं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बलरामपुर के परिवार पर बाराबंकी सड़क हादसा: चार की मौत, चार जनाजे एक साथ निकले

Balrampur, Uttar Pradesh:भिनगा से एक कार में निकला बलरामपुर का परिवार, वापस लौटे चार जनाजे; बलरामपुर के परिवार पर बाराबंकी हादसे ने बरपाया कहर बलरामपुर का एक परिवार मंगलवार की सुबह की अपनों के साथ लखनऊ जाने के लिए घर से निकला था। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ घंटे बाद यह सफर परिवार की जिंदगी का सबसे दर्दनाक सफर बन जाएगा। बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में बिंदौरा चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में बलरामपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर घर पहुंची तो चीख-पुकार मच गई। बुधवार को जब चारों के जनाजे एक साथ घर से निकले तो पूरा इलाका गम में डूब गया। बलरामपुर नगर क्षेत्र के बलूहा निवासी मौलाना मोहम्मद शरीफ (50) अपनी पत्नी तबस्सुम बानो (45), बेटे मोहम्मद उजैम (22), बेटी रुश्दा (14) और छोटी बेटी हुड्डा (6) के साथ ऑल्टो कार से भिनगा से लखनऊ जा रहे थे। बताया गया कि मौलाना शरीफ खुद कार चला रहे थे। हादसे में मौलाना शरीफ, उनकी पत्नी तबस्सुम बानो, बेटे उजैम और बेटी रुश्दा की मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय हुड्डा घायल हो गई। परिजनों के मुताबिक, मौलाना शरीफ का पैतृक घर बलरामपुर में है। भिनगा में भी उन्होंने अपना घर बना रखा था। वह मदरसा दारुल उलूम में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत थे। उनका बेटा उजैम नीट की तैयारी कर रहा था, जबकि बच्चे पढ़ाई के सिलसिले में लखनऊ में भी रहते थे। परिवार के लोग लखनऊ में इलाज करा रही मौलाना की बड़ी बहन को देखने और बच्चों को लखनऊ छोड़ने जा रहे थे। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे परिवार भिनगा से लखनऊ के लिए निकला था। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास उनकी कार मसौली के बिंदौरा चौराहे के पास पहुंची। रास्ता भटकने के बाद पूछताछ कर परिवार वापस मुड़ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ सदस्यों के परिवार में अब चार ही लोग बचे हैं। चार अपनों को खोने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को जब एक साथ चार जनाजे घर से निकले तो हर आंख नम हो गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे। जिसने भी यह मंजर देखा, उसकी आंखें भर आईं। जिस घर से एक साथ परिवार के सदस्य लखनऊ जाने के लिए निकले थे, उसी परिवार से अब चार जनाजे उठना पूरे इलाके के लिए गहरा सदमा है। बयान- 1-मोहम्मद रफी मृतक के भतीजा बयान -2-मोहम्मद शरीफ करीब के दामाद बयान -3-राजू मृतक के पड़ोसी
0
0
Report

टपकेश्वर महादेव मंदिर की 26वीं शोभायात्रा का मुख्यमंत्री धामी ने शुभारंभ किया

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर की 26वीं शोभायात्रा का मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुभारंभ किया। भगवान शिव के स्थान और द्रोणाचार्य की तपस्थली टपकेश्वर महादेव मंदिर की शोभा यात्रा के लिए देश-विदेश से बड़े पैमाने पर लोग देहरादून पहुंचेहैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कार्यक्रम में पहुंचे और यहां साधु संतों का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा की टपकेश्वर महादेव मंदिर विश्व प्रसिद्ध है और यहां दर्शनों के लिए लाखों श्रद्धालु साल भर आते हैं। सावन का महीना है और भगवान शिव की पूजा अर्चना में श्रद्धालु बड़े पैमाने पर शिवालयों में पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णागिरी महाराज ने कहा कि 26 सालों से हर साल सावन के महीने में भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। बड़े पैमाने पर श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं। बाइट कृष्णागिरी महंत टपकेश्वर महादेव मंदिर
0
0
Report

कोइलहा के सुअरबाड़े में 13 वर्षीय किशोर की मौत, पुलिस जांच जारी

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में 13 वर्षीय किशोर का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। किशोर का शव पूर्व ब्लॉक प्रमुख के सुअरबाड़े में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कोइलहा गांव की है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कोइलहा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 13 वर्षीय किशोर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान कोइलहा गांव निवासी प्रिंस पुत्र पप्पू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर का शव पूर्व ब्लॉक प्रमुख के सुअरबाड़े में मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और किशोर ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई, इसकी पड़ताल की जा रही है। किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। फिलहाल 13 वर्षीय प्रिंस की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

लापता सिक्किम महिला नोएडा से सकुशल बरामद, मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से घर लौटी

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा— लापता सिक्किम की 38 वर्षीय महिला नोएडा से सकुशल बरामद रोजगार की तलाश में 15 जुलाई को नोएडा आई थी महिला 25 जुलाई को परिजनों से आखिरी बार हुई थी बात महिला से लगातार संपर्क न हो पाने बाद परिजनों ने नोएडा के सेक्टर-39 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई बताया जा रहा कि महिला सूरजपुर के रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आ गई थी महिला की पहचान इंद्र कला सुब्बा, निवासी रुंबुक, पश्चिमी सिक्किम के रूप में हुई मामला सामने आने के बाद सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने हस्तक्षेप किया मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित सिक्किम हाउस के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद नोएडा थाना सेक्टर 39 पुलिस ने महिला को सकुशल खोज लिया बरामदगी के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से लापता महिला की सुरक्षित घर वापसी संभव हुई
0
0
Report
Advertisement

अखिलेश यादव के बयान के बाद यूपी में पोस्टर वार, जयंत चौधरी निशाने पर

Ghaziabad, Uttar Pradesh:सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा जयंत चौधरी को लेकर दिए गए बयान पर सियासत और विवाद दोनों ही थमने का नाम नहीं ले रहे हैं यही कारण भी है कि यूपी के कई जिलों में पोस्टर वार भी शुरू हो चुकी है जिसमें अखिलेश यादव को सीधा निशाना बनाया गया है गाज़ियाबाद भी इससे अछूता नहीं रहा है तस्वीर गाज़ियाबाद के रमते राम रोड की है जहां पोस्टर पर साफ तौर पर लिखा हुआ है जयंत चौधरी चवन्नी थे इस बात का भी जिक्र किया गया है इतना ही नहीं ब्राह्मण वैश्य की तरह होते हैं यह भी कहा गया है साथ ही स्वर्ण जाति के लिए भी अपशब्द कहे गए थे जिसको लेकर पोस्टर वार अब शुरू हो चुका है हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आखिरकार यह पोस्टर किसके द्वारा लगवाए गए हैं।
0
0
Report

ऑपरेशन चक्रव्यूह: हनुमानगढ़ में 3 हजार प्रतिबंधित प्रेगाबालिन टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:3 हजार प्रतिबंधित प्रेगाबालिन टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस की कार्रवाई हनुमानगढ़। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को 3 हजार प्रतिबंधित प्रेगाबालिन टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने तथा नशा तस्करी में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए सभी थाना अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद तथा वृत्ताधिकारी मीनाक्षी की निगरानी में हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में एएसआई कैलाशचंद्र और पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौर में हनुमानगढ़ में एचएमएच नहर पटड़ा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 3,000 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन टैबलेट बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी की पहचान भीमसेन उर्फ कान्हा पुत्र नेमीचंद, निवासी वार्ड नंबर 4, कोहला, थाना हनुमानगढ़ टाउन के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण संख्या 556/2026, धारा 223(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच एएसआई कर्मजीत सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम में एएसआई कैलाशचंद्र और कांस्टेबल संजय शामिल रहे। कार्रवाई में जिला विशेष टीम, सेक्टर हनुमानगढ़ की भी विशेष भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों और वांछित आरोपियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

श्रीनगर के जिनाब साहिब सोरा में मिलाद-ए-नबी की रातभर उत्सव, शांति और भक्ति बनी

Srinagar, Uttarakhand:night-long religious gathering was held at the historic Jinab Sahib Soura in Srinagar as part of the Milad-un-Nabi ﷺ celebrations. A large number of devotees participated in the gathering, where prayers, religious recitations and sermons continued throughout the night. Srinagar’s Jinab Sahib Soura witnessed a spiritually significant night as devotees gathered to commemorate Milad-un-Nabi ﷺ, marking the blessed birth of Prophet Muhammad ﷺ. The night-long religious gathering brought together people from different parts of Srinagar and adjoining areas. Devotees participated in prayers, Darood-o-Salaam and religious recitations, while scholars and religious speakers highlighted the teachings, character and message of the Holy Prophet ﷺ. The gathering remained peaceful and devotional, with the atmosphere filled with prayers and remembrance of the Prophet ﷺ. On the occasion, religious speakers urged people to follow the teachings of Prophet Muhammad ﷺ and emphasized the importance of peace, compassion, brotherhood and helping those in need. The Milad celebrations at Jinab Sahib Soura continued throughout the night, reflecting the deep religious devotion of the people who gathered to pay their respects and commemorate the blessed occasion.
0
0
Report
Advertisement

7 साल से फरार पति-पत्नी गिरफ्तार: उज्जैन EOW ने करोड़ों की धोखाधड़ी का पर्दाफाश

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) उज्जैन की टीम ने करीब 7 साल से फरार चल रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर कंपनी बनाकर किसानों और दूसरे लोगों को निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। EOW के मुताबिक आरोपी प्रेमनारायण दांगी और अंकिता मोरे ने Greenleaf Soil Fertility Enhancer Private Limited नाम की कंपनी बनाई थी। आरोप है कि कंपनी में निवेश करने पर रकम दोगुनी करने का लालच देकर इंदौर, उज्जैन, भोपाल समेत दूसरे राज्यों के कई लोगों से पैसे लिए गए। उज्जैन EOW में दर्ज FIR की जांच में ही पीड़ितों से 70 लाख रुपये से ज्यादा की राशि के गबन की बात सामने आई है। होटल में आयोजन कर लोगों को दिखाते थे बड़े सपने आरोप है कि मामले का मुख्य आरोपी प्रेमनारायण दांगी लोगों को निवेश के नाम पर बड़े-बड़े सपने दिखाता था। इसके लिए बड़ी होटलों में आयोजन किए जाते थे और लोगों को कंपनी में पैसा लगाने के लिए तैयार किया जाता था। रकम लेने के बाद आरोपी फरार हो जाते थे। EOW की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी प्रेमनारायण दांगी का उदयपुर में कई कंपनियों से जुड़ाव और डायरेक्टरशिप रही है। इन कंपनियों के संबंध में भी जांच की जा रही है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सचिन्द्र पाल सिंह सेंधव द्वारा इस पूरे मामले में आगे की जांच किए जाने की बात कही गई है। उदयपुर और इंदौर में एक साथ दबिश आरोपियों को पकड़ने के लिए EOW उज्जैन ने दो टीमें बनाई थीं। एक टीम को उदयपुर और दूसरी टीम को इंदौर भेजा गया। दोनों स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विशाल बांदल, गौरव जोशी, मोहन पाल, महिला आरक्षक मनीषा रावत और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है。
0
0
Report

कौशाम्बी के निजी क्लीनिक में मरीजों की रील बनाते वीडियो पर हंगामा, जांच का संकेत

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान रीलबाजी कौशाम्बी में निजी क्लीनिक के अंदर मरीजों का इलाज करने के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रील डालने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में महिलाओं समेत अन्य मरीजों को इंजेक्शन लगाते और उपचार करते हुए दिखाया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्लीनिक के संचालन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। महेवा उपरहार-शाहपुर रोड स्थित एक निजी क्लीनिक का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्लीनिक के अंदर मरीजों का इलाज किया जा रहा है और इसी दौरान वीडियो भी बनाए जा रहे हैं। एक वीडियो में महिलाओं को इंजेक्शन लगाते हुए रील बनाई गई है। आरोप है कि मरीजों के उपचार जैसे गंभीर मामले के दौरान भी रीलबाजी की जा रही है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्लीनिक के वैध संचालन, वहां इलाज करने वाले लोगों की योग्यता और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्लीनिक की जांच करता है या नहीं और नियमों का उल्लंघन मिलने पर क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और क्लीनिक के पंजीकरण समेत अन्य बिंदुओं की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

न्यू सीलमपुर में पति ने पिस्टल दिखाकर धमकाया, गिरफ्तार; हथियार बरामद

New Delhi, Delhi:पत्नी को पिस्टल दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, घर की अलमारी से सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद न्यू सीलमपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, एक जिंदा कारतूस और मैगजीन भी मिली उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में पत्नी को कथित तौर पर पिस्टल दिखाकर धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर की अलमारी से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, एक मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त 2026 को न्यू सीलमपुर के K-375, तीसरी मंजिल पर झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही न्यू सीलमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां शिकायतकर्ता फातिमा ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया है。 पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने पिस्टल को घर की अलमारी में छिपाकर रखा है। इसके बाद पुलिस टीम ने अलमारी की तलाशी ली, जहां से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, एक मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने FIR नंबर 292/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अबिद उर्फ राजा (30), पुत्र अनवर, निवासी K-Block, न्यू सीलमपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को अवैध हथियार कहां से मिला और हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति तक कैसे पहुंचा जाए। मामले में आगे की जांच जारी है।
0
0
Report

अंतागढ़-नारायणपुर मार्ग दुरुस्त करने तीन दिन का अल्टीमेटम, माइंस वाहनों पर रोक लागू

Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर। अंतागढ़–नारायणपुर मार्ग की बदहाली से लोगों को हो रही दिक्‍कतें इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है, मार्ग इस कदर बदहाल हो गया है कि बस संचालकों ने मार्ग से बस चलाने से इनकार कर दिया था जिससे यात्रियों को भारी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद कांकेर के नवनियुक्त कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार को अंतागढ़–नारायणपुर मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों और ठेकेदार को तीन दिन के अंदर मार्ग को दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया है, वहीं कलेक्टर ने तीन दिनों तक मार्ग से माइंस की वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। बता दे कि अंतागढ़ से नारायणपुर स्टेट हाइवे 5 का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन माइंस की भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क निर्माण में दिक्कतें हो رہی थी और मार्ग में इस कदर बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे कि गाड़ियां फंस रही थी और वाहन मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था, मामले की सूचना मिलते ही कलेक्टर कुंदन कुमार जिले के आला अधिकारियों के साथ सड़क निर्माण कार्य का दौरा किया, कलेक्टर ने मार्ग की दुर्दशा देखकर संबंधित विभाग के अधिकारी को मौके पर फटकार भी लगाई और निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को फोन पर तीन दिन के भीतर मार्ग को दुरुस्त करने निर्देश दिया, कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि आम जनता को किसी तरह की तकलीफ न हो ये प्रशासन की पहली प्राथमिकता है, इसलिए तीन दिन के लिए माइंस की वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और जल्द मार्ग दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है, ताकि आम जनता परेशान ना हो, उन्होंने कहा कि बारिश के कारण सड़क निर्माण कार्य में देरी हो रही है, लेकिन फिलहाल सड़क को चलने योग्य बनाने के कड़े निर्देश दिए गए है तीन के भीतर मार्ग दुरुस्त हो जाएगा।
0
0
Report

हनुमानगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस-भाजपा की टिकट दिशा में तेज मंथन

Hanumangarh, Rajasthan:निकाय चुनाव: टिकटों को लेकर कांग्रेस-भाजपा में मंथन तेज हनुमानगढ़। निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को दोनों प्रमुख दलों की अलग-अलग बैठकों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और प्रत्याशी चयन की रणनीति पर मंथन हुआ। दोनों ही दलों ने जीत की स्थिति मजबूत होने का दावा करते हुए टिकट वितरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है。 कांग्रेस की जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में जिला प्रभारी एवं रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, जिला सह प्रभारी डॉ. सुनील लारा, डीसीसी अध्यक्ष मनीष मक्कासर सहित विधायक, पूर्व जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में जिले के आठों नगर निकायों के चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी गोदारा ने कहा कि एआईसीसी और पीसीसी का स्पष्ट निर्देश है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ें। पार्टी की ओर से ‘जिताऊ और टिकाऊ’ प्रत्याशियों को टिकट दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि हनुमानगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। गोदारा ने पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हैं और सभी मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को लेकर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है। वहीं, भाजपा में टिकट वितरण की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिला कार्यालय में लगातार तीसरे दिन आवेदकों से व्यक्तिगत संवाद किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू की अध्यक्षता में निकाय प्रभारी गजेंद्र सिंह ऑडिट और जिला संगठन सह प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने आवेदकों से चर्चा की। हनुमानगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों से करीब 160 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब भाजपा की कोर कमेटी प्रत्येक वार्ड के लिए तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेगी। यह पैनल प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा, जहां सर्वे और पार्टी स्तर पर बनी सहमति के आधार पर अंतिम प्रत्याशी का चयन होगा। पार्टी पदाधिकारियों ने आवेदकों से स्पष्ट कहा कि जिसे भी टिकट मिले, सभी कार्यकर्ता उसके साथ मिलकर पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे। इस तरह दोनों दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस जल्द सूची जारी करने की तैयारी में है, जबकि भाजपा वार्डवार पैनल तैयार कर प्रदेश स्तर पर अंतिम निर्णय के लिए भेजेगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top