icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
301001
SKSwadesh Kapil3 Sept 2025, 06:00 pm

धर्म परिवर्तन का बड़ा खुलासा: अलवर के हॉस्टल में बच्चों का शोषण!

Alwar, Rajasthan:एंकर ,विजुअल, बाइट अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में गोलेटा गांव में चल रहे एक हॉस्टल में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. यह धर्म परिवर्तन विगत 16 साल से यहां किया जा रहा था. लेकिन खुलासा अभी हुआ है. खुफिया इनपुट के बाद उद्योग नगर थाना प्रभारी अजीत बड़सरा ने इस पर कार्रवाई की है मुकदमा दर्ज कराया है. इसमें दो जनों को हिरासत में लिया गया है .और इस हॉस्टल में करीब 50 बच्चे पढ़ाई करते हैं. यहां सबसे बड़ी बात यह है कि स्कूल की चार दिवारी 10, 12, फीट ऊंची है. बाहर से उसमें कुछ दिखाई नहीं देता. सारा कुछ अंदर चलता रहता है. और बच्चों को बाहर भी नहीं भेजा जाता. सिर्फ बच्चों के परिजनों को हॉस्टल में ही बुलाया जाता है .उनसे मिलाया जाता है. बाहर बिल्कुल नहीं भेजा जाता. बच्चे खुद शिकायत कर रहे हैं. कि हमें हमारे देवी देवताओं के खिलाफ बोला जाता है. भड़काया जाता है. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी इस बात को कह रहे है. कि कुछ बच्चे दीवार कूद कर भाग रहे हैं. वह अपने आप को यहां बंधक महसूस करते हैं. उन्होंने बताया कि सिल्वा चरण एक व्यक्ति है. जो 16 साल से यहां पर ईसाई मिशनरी के रूप में काम कर रहा है. जो गरीब बच्चों को धर्म परिवर्तन कराता है. और यह पहले सीकर में धर्म परिवर्तन करते थे. वहां पर भी इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ. फिर वहां पुलिस ने गिरफ्तारी भी की. अब अलवर में इस हॉस्टल को अमरीत निवासी गुजरात है. जो कन्वर्टेड ईसाई है. और उनकी पत्नी मार्था है. जो यहां इसको संचालित कर रही है. हॉस्टल में करीब 50 बच्चे अध्यनरत है. और यह बच्चे बाहर अन्य स्कूलों में पढ़ते हैं. लेकिन सुबह और शाम हॉस्टल में धार्मिक शिक्षा के नाम पर इनको हिंदू देवी देवताओं की बुराई कर कर धर्म परिवर्तन की बात कही जाती है. और रविवार को प्रार्थना में इन बच्चों के परिजनों को भी बुलाकर उन्हें ईसा मसीह के बारे में समझाया जाता है. और हिंदू धर्म को छोड़ने की बात कही जाती है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनके खातों की भी जांच की जा रही है. कोई संस्था है .जो चेन्नई से है .जो यहां पैसे खर्च कर रही है. और इस मार्था नाम की महिला को यहां पर 8-10 हजार रुपए वेतन दी जाती है .लेकिन उसके बैंक खातों में 3.5 लाख रुपए बताए गए है. .इन सभी बातों की जांच की जा रही है .उसके बाद पूरा खुलासा होगा. हॉस्टल में संस्था की ओर से इनको मुफ्त खाना दिया जाता है. मुक्त कपड़े और रहन सहन फ्री किया जाता है. इनको जो बैग दिया जाता है .उसमें बाइबल की बुक भी होती है .और इस पर इनका फोकस होता है. यह बच्चे गरीब घर के हैं. जो रामगढ़, बख्तल की चौकी, हनुमानगढ़ सहित आसपास के रहने वाले हैं. जिसमें सभी जातियों के बच्चे है. .लेकिन उन्हें ईसाई बनाने का काम किया जा रहा है .उन्होंने बताया कि सिल्वा चरण की भी जानकारी मालूम की जा रही है. पता चला है कि वह खैरथल इलाके में इस काम में लगा हुआ है. इधर, विश्व हिन्दू परिसद कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी .कि उद्योग नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रेशम फैक्ट्री के पास सैयद कोलोनी गोलेटा मे एक कथा कथित विद्यालय चल रहा है. जो ईसाई मिशनरी F.M.P.B. के नाम है. ये मिशनरी हिन्दू समाज के छोटे बच्चों को हिन्दू धर्म के विरोध मे भडकाकर ईसाईकरण कर रहे हैं. अधौगिक थाना की पुलिस ने इस मिशनरी पर दबिश देकर वहां से बडी मात्रा में बाईबल एवं अन्य आपत्ति जनक ईसाई मिशनरी की पुस्तकें मिली और बच्चों से थानाप्रभारी ने जब बात की तो बच्चों ने बताया कि फादर श्रीराम, श्री कृष्ण, श्री गुरुनानक देव जी को नहीं माने, ये नकली भगवान हैं. असली भगवान ईसा मसीह है. ईसा मसीह ही हमारे असली भगवान हैं. इनकी प्रार्थना से ही हमे स्वर्ग मिलता है और श्री राम, श्री कृष्ण, श्री गुरुनानक देव का नाम लेने से नर्क मिलता है. बच्चों ने बताया कि फादर बाल्टी में पानी भरकर देवी देवताओं की मूर्ति को पानी मे डालते हैं. तो वो डूब जाती है और कहता है कि तुम्हारा भगवान स्वयं डूब गया. वो तुमको कैसे बचायेगा. फिर ईसाई धर्म चिन्ह (T) क्रोश को पानी में डालकर बताते है. कि यह नहीं डूब रहा है. इसलिये हमारे मसीह ईसा है. ईसाई धर्म ही सच्चा धर्म है. इशू ही इस दुनिया के भगवान हैं. पुलिस ने धारा 196 (2), 299, भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इधर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ रामदयाल ने बताया कि शिक्षा के नाम पर ईसाई करण किया जा रहा है. इनको झूठ बोलकर बुलाया जाता है .कि तुम्हें हम अंग्रेजी शिक्षा देंगे .लेकिन अंदर ईसाईकरण का पाठ पढ़ाया जाता है. और हिंदू देवी देवताओं की बुराई की जाती है. उनके खिलाफ भड़काया जाता है. पहले भी इस स्कूल में काफी बच्चे थे. लेकिन कुछ बच्चों को भगा दिया गया है. उन्होंने इस संबंध में सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि हम पुलिस जाप्ता पर लेकर पहुंचे और कार्रवाई की गई. उनका यह भी आरोप है कि यहां बच्चे दो-दो मंजिल से कूद कर भाग रहे है. .और बच्चे यहां रहने को तैयार नहीं है .जैसे ही पुलिस ने वहां कार्रवाई की. तो कुछ बच्चे वहां रोने लगे. उन्हें दिलासा दी गई कि तुम्हें कुछ नहीं होगा. जो तुम्हें गलत शिक्षा दे रहे है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बाइट__डॉ रामदयाल मीणा, जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषदअलवर. विजुअल_बच्चों की बाइट और विजुअल ब्लर कर देना
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सावन के आखिरी सोमवारी पर बक्सर रामेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की भीड़

Buxar, Bihar:सावन के आखिरी सोमवारी के मौके पर बक्सर के रामेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और अपने आराध्य देव भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और वे सुगमता से बाबा रामेश्वर नाथ का दर्शन और जलाभिषेक कर सकें।
0
0
Report

वाराणसी: M.Sc छात्रा हत्या का बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में M.Sc छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा। • पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी का साथी पुनीत मिश्रा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली。 • मुख्य आरोपी विवेक चौबे ने हत्या में मदद के लिए दोस्तों को दिया था लाखों का लालच。 • विवेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बनाई थी छात्रा को ठिकाने लगाने की योजना。 • 20 अगस्त को रोहनिया के किराए के कमरे से मिला था M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय का शव。 • कॉलेज जाने के बाद से घर नहीं लौटी थी छात्रा श्रेया。 • परिजनों का आरोप संपत्ति हड़पने के इरादे से जबरन शादी करना चाहता था आरोपी。 • शादी से मना करने पर आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर ली छात्रा की जान。 • फरार मुख्य आरोपी विवेक चौबे की तलाश में 6 जिलों और 2 राज्यों में छापेमारी जारी。 • वाराणसी पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनाईं 4 विशेष टीमें।
0
0
Report

Last Shravan Monday: महाकाल के दरबार में फूलों से महाकाय श्रृंगार, भक्तों की भीड़

Ujjain, Madhya Pradesh:आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल का भव्य फूलों से श्रृंगार खूबसूरत नजारा देख श्रद्धालु मोबाइल में तस्वीरें कैद करते नजर आए उज्जैन में सावन के आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल के दरबार में भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस खास मौके पर सात समंदर पार से आए फूलों से बाबा महाकाल के पूरे दरबार को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। पुणे से आई डेकोरेशन टीम ने करीब दो क्विंटल फूलों से बाबा महाकाल के दरबार, नंदी हॉल और मंदिर परिसर को सजाया है। थाईलैंड के साथ बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे से भी फूल मंगवाए गए हैं。 फूलों से सजे बाबा के दरबार का खूबसूरत नजारा देखकर श्रद्धालु भी मंत्रमुग्ध नजर आए। भक्त अपने मोबाइल में इन तस्वीरों को कैद करते और अपने परिवार-दोस्तों के साथ शेयर करते दिखाई दिए。 बाबा महाकाल का ये खास श्रृंगार आखिरी सोमवार पर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है。
0
0
Report
Advertisement

जानवी गांव में युवक पर फ़ायरिंग, गले के पास गोली लगी; इलाज जारी

Jaipur, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-सांचौर के जानवी गांव में युवक पर फायरिंग की घटना सामने आई। गोली लगने से युवक नरेश सारण गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे सांचौर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे पूर्व में कुछ आरोपियों की ओर से धमकियां दी जा चुकी थीं। आरोपी चार गाड़ियों में सवार होकर गांव पहुंचे और युवक समेत आसपास मौजूद लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। कुल पांच राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक गोली नरेश के गले के पास लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है।
0
0
Report

संतोष सुमन के गरीब चौपाल से बिहार के जिलों में जनसमस्याओं के समाधान की तैयारी

Noida, Uttar Pradesh:मुंगेर- हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन के नेतृत्व में गरीब चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस कार्यक्रम के जरिए मंत्री संतोष सुमन बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे और समाज के आखिरी पायदान पर बैठे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे विशेष तौर पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता इस गरीब चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं मंत्री संतोष सुमन का जगह-जगह कार्यकर्ता अभिवादन और स्वागत करते नजर आए मुंगेर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में संतोष सुमन के समर्थक और पार्टी से जुड़े लोग मौजूद रहे मंत्री संतोष सुमन ने लोगों की बातों को सुना उनके आवेदनों को लिया और यथासंभव उसके निपटारे के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी से तुरंत बात कर उन्हें उचित कार्रवाई का निर्देश दिया
0
0
Report
Advertisement

भोपाल में चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन चौथे दिन, भूख हड़ताल जारी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल चयनित अभ्यर्थियों के आंदोलन का आज चौथा दिन भूख हड़ताल पर बैठे चयनित अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत की बिगड़ी तबीयत पुलिस की टीम अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची नरेंद्र राजपूत ने अस्पताल जाने से किया इंकार, पद वृद्धि की मांग पर अड़े नीलम पार्क में चल रहा है चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन अलग-अलग जिलों से राजधानी भोपाल पहुंचे चयनित अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चयनित अभ्यर्थियों शिक्षक भर्ती 2025 वर्ग 2 और वर्ग 3 में पदवृद्धि की मांग शिक्षक भर्ती वर्ग 2 में 25000 और शिक्षक भर्ती वर्ग 3 में 3000 पद वृद्धि की मांग
0
0
Report

रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने बहन-बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दोहराई

Noida, Uttar Pradesh:मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, रक्षाबंधन भाई की कलाई पर बंधने वाला रक्षा-सूत्र मात्र नहीं, अपितु स्नेह, विश्वास और संकल्प का पावन पर्व है, जो परिवार को जोड़ता है, समाज में आत्मीयता जगाता है तथा बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान के प्रति अपने दायित्व का स्मरण कराता है। रक्षा का यही भाव एक संवेदनशील सरकार के संकल्प में भी दिखाई देता है। हमारी सरकार ने विगत साढ़े नौ वर्षों में बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आप सबसे आग्रह है कि रक्षा-सूत्र के संकल्प को अपने आचरण का हिस्सा बनाएं। प्रत्येक बहन-बेटी के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लें। सुरक्षाबल, पुलिसकर्मियों और आपदा राहतकर्मियों को रक्षा-सूत्र बांधकर उनके प्रति अपनत्व और कृतज्ञता प्रकट करें। साथ ही, स्थानीय स्तर पर निर्मित राखियों एवं उपहारों को प्राथमिकता दें।
0
0
Report
Advertisement

गंडक नदी के बाढ़-कटाव से क्षेत्र में ग्रामीण पलायन, घर नदी में समा गए

Bettiah, Bihar:बेतिया के दियारे इलाके में गंडक नदी के बाढ़-कटाव से ग्रामीणों को दंश झेलना पड़ रहा है। सिसवा ग्रामीण पंचायत के सिसवा गांव में गंडक नदी भीषण कटाव कर रही है, दर्जनों घर नदी के गर्भ में समा गए हैं। ग्रामीण अपने घर तोड़कर पलायन कर रहे हैं और ऊँचे स्थानों पर जा रहे हैं। कटाव पीड़ितों का किसी ने सुनवाई नहीं की है, राहत की घोषण व मदद आज तक नहीं पहुँची। दो महीने से ग्रामीण बांध बनाने की गुहार लगा रहे हैं, पर अधिकारी नहीं पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि जल संसाधन विभाग व प्रशासन सभी से गुहार लगाई पर कोई नहीं आया। नदी अपना रौद्र रूप धारण कर रही है और कटाव जारी है; घर तोड़ना ही उनका विकल्प बचा है। मुख्तार मियां, रामचंद्र मुखिया, बालिस्टर मियां, सुरेश पटेल, कमल पटेल, भरत चौधरी के घर अभी नदी के गर्भ में समा चुके हैं, बचे लोग अपने अपने आशियाने को खुद तोड़कर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे पास रहने के लिए जमीन नहीं है; सरकार जमीन दे ताकि नया आशियाना बना सकें। डायरे इलाके में हर साल गंडक नदी तांडव मचाती है और क्षेत्र में बाढ़-कटाव के दंश से लोग मजबूर हैं, क्योंकि पक्का तटबंध नहीं बनने से स्थिति जस की तस है। प्रशासन और नेताओं से मदद नहीं मिल रही; सालों से स्थाई निदान नहीं हो पाया है।
0
0
Report

मालदा की BJP नेता श्रीरूपा मित्र चौधुरी ने पुलिस के बैरिकेड हटवाए, वीडियो वायरल

Barrackpore, West Bengal:*পুলিশের কাজে বাধা দিয়ে পুলিশকে কাজ শেখালেন মালদহের বিজেপি নেত্রী,রাস্তা থেকে পুলিশের রাখা বেরিকেড ফেলে দিল বিজেপি নেত্রী,ধমক দিল কর্তব্যরত পুলিশকে,ভিডিও ভাইরাল* বারাকপুর কল্যাণী এক্সপ্রেসওয়েতে যানবাহনের গতি নিয়ন্ত্রণ রাখার জন্য এক্সপ্রেসওয়ের সার্ভিস রোডে বেরিকেট রাখা হয়েছিল বারাকপুর পুলিশ কমিশনারেটের ট্রাফিক বিভাগের পক্ষ থেকে।।আর কল্যাণী এক্সপ্রেসওয়ে দিয়ে যাওয়ার সময় গাড়ি থেকে নেমে পুলিশের রাখা সেই সমস্ত বেরিকেট সরিয়ে দেওয়ার পাশাপাশি সেগুলো রাস্তার ধারে ফেলে দিল মালদহ ইংরেজবাজার বিধানসভা প্রাক্তন বিধায়ক তথা বিজেপি নেত্রী শ্রীরূপা মিত্র চৌধুরী।।বিষয়টি জানতে চাইলে কর্তব্যরত ট্রাফিক পুলিশকে হুমকিও দিতে দেখা যায় বিজেপি নেত্রীকে।।সেই মুহূর্তের ভিডিও ভাইরাল।।আর সেই ভাইরাল الفيديوকে ঘিরে শোরগোল 230826 BKP EX-MLA SRIRUPA 2C TE
0
0
Report

सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़, आराधना जारी

Patna, Bihar:सावन के पावन महीने का आज आखिरी सोमवार है जिसको लेकर सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है , लोग हाथ में पूजा की सामग्री, जल, दूध लेकर भगवान शिव की आराधना करने के लिए लाइन में खड़े हैं , हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का पूरा महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है इसलिए मान्यता है कि इस दौरान शिव जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं, पौराणिक कथा के अनुसार, सावन महीने में ही समुद्र मंथन हुआ था जिससे निकला हलाहल विष भगवान शिव ने संसार की रक्षा के लिए अपने कंठ में धारण किया था और माता पार्वती ने भी शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए सावन मास में ही कठोर तपस्या की थी । आज के दिन शिवलिंग पर गंगाजल, पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा, भांग, शमी पत्र और सफेद चंदन अर्पित किया जाता है। मंदिर में आए भक्तों ने कहां की आज सावन का आखिरी सोमवार है इसलिए मंदिर में ज्यादा भीड़ है साथी सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित है इसलिए भक्त यहां पर श्रद्धा के साथ उनकी आराधना करने के लिए आते हैं । युवाओं की बढ़ती भागीदारी आस्था के प्रति देखने को मिल रही है इस पर उन्होंने कहा कि जब कुछ नहीं होता है तब शिव ही सबके काम आते हैं इसलिए कहा जाता है नाथों के नाथ भोलेनाथ हैं । एक भक्त ने कहा कि मैंने पूरे महीने शिवजी की आराधना की है पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा की है और अपने भविष्य और अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की मांग की है साथी उनसे यह भी विनती की है कि जो मेरा लक्ष्य है उसको पूरा करने में मेरे साथ दे भविष्य में मैं एक डॉक्टर बनना चाहती हूं
0
0
Report
Advertisement

सावन के अंतिम सोमवारी पर झारखंड के शिवालयों में भक्तों की भीड़, सुरक्षा बढ़ाई

Ranchi, Jharkhand:आज सावन की अंतिम सोमवारी है। सुबह से ही झारखंड के तमाम शिवालयों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंज रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों का रुख कर रहे हैं। रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भी तड़के से ही भक्तों की कतार लगी है। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। पहाड़ी मंदिर में सुबह 3 बजकर 30 मिनट से पट खोलने और भीड़ बढ़ने पर अरघा के जरिए जलाभिषेक कराने की व्यवस्था की गई है। वहीं राज्य के दूसरे प्रमुख शिवालयों में भी अंतिम सोमवारी को लेकर विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सावन के आखिरी सोमवार पर बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था ऐसी है कि सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top