icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाई कोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 में नियुक्ति पर रोक लगाई

Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील रामप्रताप सैनी की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 लेवल वन में विवादित प्रश्न-उत्तर मामले में अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस गणेश राम मीणा ने यह आदेश मंगलवार को महेन्द्र कुमार व अन्य की याचिका पर दिए। हालांकि अदालत ने बोर्ड को अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को जारी रखने की छूट देते हुए मामले की सुनवाई 10 अगस्त को रखी है। बॉडी- याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने अदालत को बताया कि कर्मचारी चयन बोर्ड ने गत 6 नवंबर को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती लेवल वन के करीब पांच हजार पदों पर भर्ती निकाली थी। इसकी लिखित परीक्षा गत 17 जनवरी को हुई। इसके बाद में भर्ती की अंतिम उत्तर कुंजी 15 जून को जारी हुई थी। इसके आधार पर 11 जून 2026 को सलेक्शन बोर्ड ने भर्ती का परिणाम घोषित किया। याचिका में कहा कि इस भर्ती के अंतिम परिणाम में 17 प्रश्न-उत्तर विवादित हैं। इनमें से 11 प्रश्नों को डिलीट कर दिया और बाकी अन्य के उत्तरों को बोर्ड ने सही नहीं माना है। अभ्यर्थियों ने विवादित प्रश्न-उत्तरों के संबंध में आपत्ति भी लगाई, लेकिन उनकी आपत्तियों का निस्तारण विषय विशेषज्ञ की राय के आधार पर सही तरीके से नहीं किया गया। अब राज्य सरकार व बोर्ड अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने जा रहा है। नियुक्ति मिलने के बाद में तीसरे पक्षकार के अधिकार भी सृजित हो जाते हैं। इसलिए भर्ती में नियुक्ति देने पर रोक लगाई जाए। जिस पर अदालत ने नियुक्ति पत्र जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी है。
0
0
Report

टोंक में झमाझम बारिश से जलभराव: प्रशासन ने मोर्चा संभाला; किसानों को राहत

Tonk, Rajasthan:टोंक टोंक में झमाझम बारिश: गर्मी से राहत, जलभराव ने खोली प्रशासन की पोल, नगर परिषद आयुक्त ने बारिश में उतरकर संभाला मोर्चा एंकर...टोंक में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली तथा मौसम सुहावना हो गया। वहीं, तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोलकर रख दी। तेज बरसात के चलते शहर के कई निचले इलाकों—काली पलटन, काफिला बाजार, मुख्य बाजार, गड्ढा पहाड़िया, रजबन और पुरानी टोंक—में जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य बाजार में सड़क पर पानी भर जाने से दुकानदारों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव की सूचना मिलते ही नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट स्वयं बारिश के बीच फील्ड में पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।उन्होंने नगर परिषद की टीमों को तत्काल मौके पर भेजकर जल निकासी की व्यवस्था करने तथा जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। टीमों ने कई स्थानों पर नालियों की सफाई और पानी की निकासी का कार्य शुरू किया। दूसरी ओर, इस बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। खरीफ फसलों की बुवाई और बढ़वार के लिए यह बारिश बेहद लाभदायक मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी और अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ेगी। एक ओर बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, तो दूसरी ओर शहर की जल निकासी व्यवस्था की कमजोर तैयारियां भी उजागर कर दीं। स्थानीय लोगों ने निचले इलाकों में हर बारिश के दौरान होने वाले जलभराव का स्थायी समाधान करने की मांग की है। बाइट 01 नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट
0
0
Report
Advertisement

आवास विकास परिषद ने अवैध हेल्पिंग हैंड अस्पताल सील कर मरीजों की शिफ्टिंग कराई

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आवास विकास परिषद् की बड़ी कार्यवाही आवासीय में अवैध रूप से संचालित हो रहे हॉस्पिटल को आवास विकास परिषद की टीम ने किया सील सीएमओ आगरा की टीम के साथ पहुंची परिषद की टीम ने एंबुलेंस से मरीजों को कराया शिफ्ट बिना मानक पूरे किए संचालित हो रहा था हॉस्पिटल हेल्पिंग हैंड नाम से हास्पिटल संचालक ने किराए पर लिया था हॉस्पिटल आवास विकास परिषद द्वारा पूर्व में दिये गए नोटिस का भी नहीं दिया गया था कोई जवाब आज परिषद की टीम ने पुलिसबल और परिषद के सचल दल के साथ सीएमओ की टीम रही मौजूद आगरा के सुल्तान गंज की पुलिया के पास स्थित था हेल्पिंग हैंड हॉस्पिटल
0
0
Report

यूपी में लव जेहाद मामले में युवती ने शिकायत की; आरोपी हिरासत में

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में लव जेहाद का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ मध्य प्रदेश निवासी एक युवती ने जनपद के एक युवक पर अपनी पहचान छिपाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने और अब घर लौटकर उससे जबरदस्ती धर्मपरिवर्तन करने तथा मांस खाने का दबाव बनाने के विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ममता ठाकुर आज हिन्दू संघटन के पदाधिकारियों व वकीलों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई. पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है.
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर: शिवा हत्याकांड के मुख्य आरोपी तेजस गिरफ्तार, मामला खुलना शुरू

Saharanpur, Uttar Pradesh:19 वर्षीय शिवा हत्याकांड का सहारनपुर के थाना देवबंद पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी तेजस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, करीब 15 दिन पहले तमंचा दिखाने को लेकर हुए विवाद और मारपीट का बदला लेने के लिए तेजस ने अपने साथियों आदी, सूर्यांश और आकाश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। 26 जुलाई की रात आरोपियों ने शिवा को घर से बुलाकर टीचर कॉलोनी के पीछे गन्ने के खेत में ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव वहीं छिपा दिया। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर में प्रभारी मंत्री ने कांवड़ यात्रा और विकास कार्यों पर कड़े निर्देश दिए

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की सख्त समीक्षा, बारिश, कांवड़ यात्रा और विकास कार्यों पर दिए कड़े निर्देश जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा बैठक की। बैठक में बरसात के मौसम की तैयारियों, श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली, सिंचाई, कृषि तथा विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बरसात के मद्देनजर उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। नगर निकायों को जलभराव की समस्या से निपटने, नालों और नालियों की नियमित सफाई कराने तथा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान तेज करने को कहा। श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर प्रभारी मंत्री ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं। बिजली विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी कांवड़ मार्गों पर विद्युत लाइनों और पोलों का निरीक्षण कर लटकते तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग से उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी ली और सिंचाई विभाग को नहरों के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को तय रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी है, वहां शीघ्र डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को सभी पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का लक्ष्य पूरा करने को कहा। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे उठाए। इस पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित और प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
0
0
Report

बागपत में पुलिस-इनामी गोतस्करों से मुठभेड़, तीनों घायल-गिरफ्तार, हथियार बरामद

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में पुलिस और तीन इनामी गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए तीनों आरोपी ₹25-25 हजार के इनामी बताए जा रहे हैं और इनके कब्जे से अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तिलपानी गांव के जंगल में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान तीनों इनामी बदमाशों के पैर में गोली लगी। बताया जा रहा है कि दो बदमाशों के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल बदमाशों की पहचान महबूब, नवाजिश और शब्बीर के रूप में हुई है। तीनों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से पुलिस ने तीन तमंचे, कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर दादाजी धूनीवाले दरबार में मुफ्त सेवा का अद्भुत मेजबानी

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा स्पेशल पैकेज गुरु पूर्णिमा.. खंडवा एक शहर जिसे लोग दादाजी धूनी वाले की समाधि के नाम से भी जानते है। एक ऐसे अवधूत संत जो मां नर्मदा के अनन्य भक्त थे और हमेशा अपने पास एक धूनी जलाए रखते थे। इसलिए उनका नाम दादाजी धूनी वाले पड़ गया। पिछले लगभग 100 वर्षों से उनकी यह समाधि मंदिर के रूप में गुरु शिष्य परंपरा की अनूठी मिसाल है। यही कारण है कि गुरु पूर्णिमा के मौके पर यहां देश भर से लाखों श्रद्धालु पहुँचते हैं। खंडवा में आस्था के साथ-साथ सेवा का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिलता है, जो शायद पूरे देश में अपनी तरह का अनोखा उदाहरण है। देखिए खंडवा से यह खास रिपोर्ट... आपने कभी ऐसे धार्मिक स्थान के बारे में नहीं सुना होगा जहां बिना पैसा खर्च किए सब कुछ फ्री में होता है। गुरु पूर्णिमा के मौके पर खंडवा के दादाजी धूनी वाले के मंदिर में दर्शन को लाखों श्रद्धालु पहुँचते हैं। उन्हें अपनी जेब से एक रुपया भी खर्च न करना पड़ता? इस दिन यहाँ पूरा शहर मेजबान बन जाता है। सड़कों पर भंडारे लगते है... चाय-नाश्ता, भोजन, 56 पकवान, इलाज, दवा, ठहरने की व्यवस्था और सेवा के लिए हजारों हाथ अपने आप आगे बढ़ जाते है। यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा के अनूठे धाम दादाजी धूनीवाले महाराज के दरबार और अद्भुत शहर खंडवा की पहचान है। दादाजी धूनीवाले दरबार में 27 से 29 जुलाई तक चल रहे तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव में देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। खंडवा में गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत केंद्र है दादाजी धूनीवाले महाराज का दरबार। यहां अवधूत संत बड़े दादाजी केशवानंद महाराज और उनके शिष्य छोटे दादाजी हरिहरनाथ महाराज की समाधियां हैं। दादाजी धूनीवाले एक अवधूत संत थे, जिन्होंने 1930 में यहां समाधि ली थी। संत दादाजी धूनीवाले की समाधि के सामने पिछले लगभग 100 वर्षों से एक धूनी लगातार आज भी जल रही है। गुरु परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके शिष्य छोटे दादाजी भी यहां 1942 में समाधि लीन हुए थे। दोनों ही संत मां नर्मदा के अनन्य भक्त थे, और धूनी रमाये रहते थे। आज भी वही धूनी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। गुरुपूर्णिमा पर लाखों भक्त इसी धूनी की भभूत को प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर गुरु का आशीर्वाद लेते हैं। हाथों में निशान, होठों पर भज लो दादाजी का नाम और मन में अटूट श्रद्धा... सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर श्रद्धालु खंडवा पहुँचते हैं। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा, हर उम्र का भक्त इस यात्रा में शामिल होता है। गुरुपूर्णिमा के दो दिन पहले से ही यहां दर्शनार्थियों का आना शुरू हो जाता है। कई भक्त तो हाथों में झंडा निशान लिये सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए यहां पहुँचते हैं। इस यात्रा में बच्चे, बूढ़े और महिलाऐं सभी होते हैं। सभी की जुबां पर बस एक ही नाम होता है, "भज लो दादाजी का नाम"। सारी थकान और मुसीबतें यह अपने गुरु पर छोड़ देते है। सैकड़ों किलोमीटर पैदल सफर करके आने वाले दादाजी के भक्तों का मानना है कि गुरु की भक्ति करने से उनका जीवन परिवर्तित हो गया।
0
0
Report
Advertisement

प्रियंका गांधी के बयान पर सिग्रीवाल का प्रहार, सरकार पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने संसद में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर कहा, "प्रियंका गांधी क्या हमला बोलेंगी उनके जन्म से पहले से ये सरकार उनकी नाना-नानी, माता की रही हैं और किस तरह से अत्याचार किया उसका एक बार अध्ययन कर ले। अध्ययन करेंगे तो उनका सारा हमला वहीं गुम हो जाएगा। वो हमला बोलने लायक है ही नहीं जो हमला वो बोल सकती हैं ये सरकार नरेंद्र मोदी की सरकार छात्रों के हित वाली, महिलाओं के हित वाली, किसानों, युवाओं के हित में काम करने वाली सरकार है इसलिए ये गुमराह करने का जो इनका एजेंडा था वो गुमराह नहीं कर पाए इसलिए उन्हें बैचेनी है तो आप बैचेन होकर क्या करेंगे देश तो जान ही रहा है आपकी असलियत...."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top