Back
बहरोड़ के सफाईकर्मियों का वेतन नहीं मिला; नगर परिषद परिसर में भारी प्रदर्शन
AYAmit Yadav
Sept 17, 2025 04:03:50
Jaipur, Rajasthan
खबर-- TV व हाईपर
जिला-- कोटपूतली-बहरोड़
लोकेशन-बहरोड़
रिपोर्टर-अमित कुमार
इनफॉरमर-- राकेश शर्मा
मोबाइल नंबर -9784825825
इंट्रो:-- बहरोड़(कोटपूतली-बहरोड़).....बहरोड़ नगर परिषद में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के विरोध में नगर परिषद कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने और ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने नगर परिषद हाय-हाय और विधायक हाय-हाय के नारे लगाए।
वाल्मीकि सेना प्रमुख अनिल बाल्मीकि ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिल रहा। कुछ कर्मचारियों को कभी ₹4000 तो कभी ₹5000 ही दिए जा रहे हैं, जबकि कई ऐसे भी हैं। जिनका छह महीने से वेतन नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार के पास 160 कर्मचारियों का टेंडर है, लेकिन केवल 50 से 60 कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं। जब वो दोहरे वेतन की मांग करते है तो कर्मचारियों के साथ तानाशाही रवैया अपनाया जाता है। बाल्मीकि ने बताया कि कर्मचारियों के पीएफ और ईएसआई जैसे आवश्यक कटौती भी नहीं की जा रही है। जिससे उनका भविष्य असुरक्षित हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नगर परिषद प्रशासन ने कल बुधवार को संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो वे धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि जब हम बहरोड़ की गंदगी को बाहर फेंक सकते हैं, तो बाहर की गंदगी को भी शहर में ला सकते हैं। इस मुद्दे पर नगर परिषद कमिश्नर से फोन पर बात हुई है। उन्होंने बुधवार को समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान पार्षद मनोज, प्रदीप सिंघिया, विनोद वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, चोखाराम चांवरिया, मीरा, संजू, गीता, बाला, सुमन, संतोष, पिंकी, रेखा, उषा, सुशीला सहित सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
बाइट:-- 01....अनिल बाल्मीकि, वाल्मीकि सेना प्रमुख........
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
UMUJJWAL MISHRA
FollowSept 17, 2025 07:04:050
Report
BBBindu Bhushan
FollowSept 17, 2025 07:03:430
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowSept 17, 2025 07:03:340
Report
VKVijay1 Kumar
FollowSept 17, 2025 07:02:540
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 17, 2025 07:02:420
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowSept 17, 2025 07:02:240
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowSept 17, 2025 07:02:110
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowSept 17, 2025 07:02:030
Report
SNShashi Nair
FollowSept 17, 2025 07:01:530
Report
AVArun Vaishnav
FollowSept 17, 2025 07:01:420
Report
FWFAROOQ WANI
FollowSept 17, 2025 07:01:100
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowSept 17, 2025 07:01:010
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 17, 2025 07:00:550
Report
VRVIJAY RANA
FollowSept 17, 2025 07:00:440
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowSept 17, 2025 07:00:180
Report