Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bastar494001

बस्तर दशहरा: सुरक्षा चाक चौबंद, 500 जवान तैनात, शहर में नजर

AAANOOP AWASTHI
Sept 26, 2025 10:50:20
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh
जगदलपुर में बस्तर दशहरा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, रथ परिक्रमा स्थल से लेकर शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है, सिरासार चौक से लेकर परिक्रमा मार्ग में और दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष तकरीबन 500 जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है, बता दें कि रथ परिक्रमा के दौरान हजारों की संख्या में लोग यह रस्म देखने जगदलपुर पहुंचते है, वहीं मावली परघाव रस्म के दौरान यह संख्या 1 लाख से भी अधिक हो जाती है, बस्तर एसपी शलभ सिंहा ने बताया सुरक्षा की दृष्टि से रात्रिकालीन गश्त तथा चेकिंग में पुलिस पार्टियां जुटी हुई है दो दर्जन से अधिक फिक्स पाईंट पर रात भर जवानों को तैनात किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के चौक चौराहों एवं मुख्य मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी पुलिस नजर बनाए हुए है, होटलों एवं धर्मशाला में रोकने वाले संदिग्धों की जांच पुलिस कर रही है। बस्तर दशहरा के दौरान बाहर से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का दावा पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। बस्तर शलभ सिंहा एसपी बस्तर
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAnup Das
Sept 26, 2025 12:05:57
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস নদীয়া জিলা স্বাস্থ্য আধিকারিক ডক্টর জ্যোতিষ চন্দ্র দাস এর বিরুদ্বে কৃষ্ণনগর জিলা হসপিটাল সুপার ডঃ জয়ন্ত সরকার,পুলিশের কাছে লিখিত অভিযোগ। সুপারের অভিযোগ আজ জিলা হসপিটালে হটাৎ আসে কথা আছে বলে সুপার কে ডাকে,সুপারের সঙ্গে থাকা অজানা ব্যক্তি হটাৎ হসপিটাল সুপার কে হাত দিয়ে মারে,সেই বিষয়ে পুরো কিছু না বললেও সুপার বলেন তাকে মারা হয়েছে থানায় অভিযোগ করা হবে, কিছু প্রশ্নের উত্তরে নো কমেন্ট বলে চলে যান। এই বিষয়ে আজ জেলা স্বাস্থ্য আধিকারিক কে ,CMOH দপ্তরে গিয়ে পাওয়া যায় না, তাই কোনো বক্তব্য cmoh এর পাওয়া যায়নি, কানাগুসো শোনা যাচ্ছে,নদীয়া জিলা স্বাস্থ্য আধিকারিক ডক্টর জ্যোতিষ চন্দ্র দাস মধ্যক অবস্থায় ডিউটি করেন,তার অভিযোগ বিভিন্ন জায়গায় হয়েছে, তার প্রতিবাদ করেছিলেন হসপিটাল সুপার,সেই নিয়ে আজ এই পরিস্তিতি তৈরি হয়। Cmoh এর ফাইল ছবি এবং জেলা হসপিটালের আজকের ছবি এবং সুপারের বাইট সহ 2সি তে একত্রে 1 ফাইল 260925ZG_NAD_HOSPITAL_CL নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Sept 26, 2025 12:05:50
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी -ट्रेन से गिरा एक व्यक्ति पास में मिले 1920 यूरो और 46 हजार नगद, केशवरायपाटन पुलिस कर रही पूछताछ। संतोष जनक जवाब नहीं देने पर इरफान को किया डिटेन एंकर लिंक - जिले के केशवरायपाटन स्टेशन के पास एक यात्री ट्रेन से गिर गया.... इस घटना में यात्री के सर और हाथ पर गंभीर चोट आई। सूचना पर मौके पर पहुंची केशवरायपाटन धाना पुलिस ने सरकारी अस्पताल ले जाकर यात्री का इलाज करवाया... इलाज के बाद पुलिस ने यात्री से पूछताछ शुरू की। पहले तो यात्री टालमटोल करता रहा.... बाद में पुलिस ने सख्ती की तो यात्री ने अपना नाम इरफान (35) पुत्र अल्लाजीता और रहने वाला पाकिस्तानी पंजाब सिंध प्रांत स्थित अलामसा गांव का बता रहा है ख़ुद को... यह सुनकर सकते में आई पुलिस ने आनन-फानन में इरफान की तलाशी... तलाशी में पुलिस को इरफान के पास से 1920 यूरो (करीब 2 लाख भारतीय मुद्रा) और 46 हजार रुपए नगद भारतीय करेंसी बरामद हुई....साथ ही आधा दर्जन रेलवे टिकट भी मिले। इसमें से एक जनरल टिकट सवाई माधोपुर से मुंबई तक का मिला.... बाकी के टिकट उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए सवाई माधोपुर पहुंचने के थे..इसके अलावा इरफान के पास से पहचान संबंधित कोई दस्तावेज और पासपोर्ट आदि कोई कागजात नहीं मिले इस खबर से पुलिस महकमें में मचा हड़कंप...किसी पाकिस्तानी के अवैध घुसपैठ की खबर से पुलिस महकमें और खुफिया जांच एजेंसियों में हड़कंप मच गया। तुरत फुरत में बूंदी एडिशनल एसपी उमा शर्मा ने केशोरायपाटन पहुंचकर इरफान से पूछताछ की...स्वर्ण मंदिर मेल से गिरा इरफान..पुलिस ने बताया कि फिलहाल इरफान यह नहीं बता पा रहा है कि वह कौन सी ट्रेन से गिरा। इरफान के गिरने के समय अमृतसर-मुंबई स्वर्ण मंदिर मेल निकला था.. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इरफान इसी ट्रेन से गिरा हो। गिरने के बाद इरफान 3 किलोमीटर पैदल चलकर केशोरायपाटन स्टेशन पहुंचा था। यहां पुलिस को यह सुबह 11 बजे मिला था...इरफान बार-बार बदल रहा बयान..पुलिस ने बताया कि काफी पूछताछ के बाद भी इरफान इससे ज्यादा कुछ नहीं बता रहा है। ज्यादा जोर देने पर इरफान बार-बार अपने बयान बदल रहा है... फिलहाल इरफान के अवैध रूप से भारत आने के मकसद का भी पता नहीं चल रहा है।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Sept 26, 2025 12:05:39
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर SLUG- कानपुर में लगाए गए पोस्ट अगर डांडिया महोत्सव में आना है तो गोमूत्र से करना होगा आचमन ANCHOR कानपुर में इस बार रामलीला और डांडिया के रंग-ढंग अलग हैं। छोटे सेंट्रल पार्क में होने वाले डांडिया महोत्सव में अब महज़ ढोल-नगाड़े और झूमने की धुन ही नहीं, बल्कि धर्म-कर्म की अग्निपरीक्षा भी देनी होगी। आयोजकों ने डांडिया में प्रवेश के लिए 5 अनिवार्य नियम तय किए हैं। कानपुर के छोटे सेंट्रल पार्क में इस बार डांडिया महोत्सव चर्चा में है। आयोजक राघवेंद्र मिश्रा ने घोषणा की है कि डांडिया नाइट में शामिल होने के लिए लोगों को पांच नियमों का पालन करना होगा। इनमें माथे पर तिलक, हाथों में कलावा, आधार कार्ड, गंगाजल और गौमूत्र से आचमन और मां दुर्गा की तस्वीर के आगे नमन करना अनिवार्य होगा। जिन्होंने ये नियम पूरे किए, केवल वही डांडिया में हिस्सा ले पाएंगे। वहीं आयोजक का कहना है कि अगर कोई गलत व्यक्ति पाया गया तो उसकी घर वापसी भी यहीं से कराई जाएगी। यानी मुंडन, गंगाजल और गौमूत्र से आचमन कराकर उसे परंपरा में वापस लाया जाएगा। WKT – praveen pandey
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Sept 26, 2025 12:05:19
Jhajjar, Haryana:मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है भाजपा : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बोले,वोकल फॉर वोकल पर रहेगा फोकस : बाजरे की खरीद में आ रही दिक्कतों को लेकर भी बोले कृषि मंत्री कहा: कुछ मामले आए है उनके संज्ञान में,सीएम से बात करने के बाद निकलेगा हल : परिवेदना समिति की बैठक में सुलझाए गए 15 में से 11 परिवाद,चार पैंडिंग छोडे़ : पर्यावरण और स्वच्छता पर सेवा पखवाड़े में दिया जा रहा है पूरा ध्यान एंकर रीड़ झज्जर,हरियाणा ---------------------------- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के हर व्यक्ति में उनके जन्मदिवस को लेकर उत्साह है और सेवा पखवाड़े के तौर पर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मना रहीं है। इस दौरान स्वच्छता अभियान,पर्यावरण,स्वास्थ्य और लोकल फॉर वोकल पर पूरा फोकस है। यह कहना है हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का। मंत्री महोदेय शुक्रवार को झज्जर में परिवेदना समित की बैठक लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया के रूबरू होकर कहा कि हर बीमारी की जड़ विदेशी चीजें है और उस बीमारी को जड़मूल से खत्म करने के लिए हमे अपने जीवन में सवदेशी का अपनाना होगा। हरियाणा की मंडियों में बाजरे की खरीद को लेकर आ रही दिक्कतों के बारे में किए गए सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और वह इस मामले में चंडीगढ़ जाकर सीएम साहब से बात करेंगे। उसके बाद सभी समस्याओं का हल निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हुई परिवेदना समिति की बैठक में 15 परिवाद रखे गए थे। 11 परिवाद का समाधान किया गया है और 4 परिवार अगली बैठक के लिए रख दिए गए है। बाइट: श्याम सिंह राणा,कृषि मंत्री हरियाणा सरकार। झज्जर सुमित कुमार
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Sept 26, 2025 12:04:56
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में शारदीय नवरात्रि को लेकर के पूरा जिला प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। आज गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा भारी पुलिस बल के साथ पूरे गोंडा शहर में पैदल मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया है। साथ ही कानून व्यवस्था का जायजा भी पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा लिया गया है। पैदल मार्च के दौरान जगह-जगह पुलिस अधीक्षक के लिए जायसवाल द्वारा बाजारों में पहुंचकर महिलाओं और लड़कियों से महिला सुरक्षा को लेकर के जानकारी ली गई है और उन्हें जागरूक भी किया गया है। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा यह भी देखा गया। कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में किस तरीके के सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष तौर पर निगरानी करने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए गए हैं। साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए है। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक विनय जायसवाल ने यातायात विभाग की अधिकारियों को यह भी दिया है। कि भीड़भाड़ वाले इलाकों को लेकर के विशेष तौर पर यातायात के इंतजाम किए जाएं। ताकि श्रद्धालुओं को खरीदारी करने आने समय या फिर जहां दुर्गा पंडाल हैं वहां पर लोगों को पूजा करने में दिक्कत ना हो। सोशल मीडिया पर भी लगातार पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा निगरानी करने की निर्देश गोंडा सोशल मीडिया सेल को दिया गया है।
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Sept 26, 2025 12:04:48
Firozabad, Uttar Pradesh:Location--Firozabad Name--Premendra kumar Feed transfar by 2c (2609zup_fzb_police_r) Date--26-09-2025 अलर्डमोड़ पर पुलिस प्रशासन Anc- यूपी के फिरोजाबाद में आज जुम्मे की नमाज़ व आने वाले त्यौहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन एलर्ड मोड में नजर आ रहा है जिले में सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। नगर के साथ साथ आज पूरे जिले में पुलिस प्रशासन ने पैदल फ्लैगमार्च किया गया साथ ही ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया के जरिए निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो और पुलिस की तत्परता और त्योहारों में नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर ऐसा किया गया है पुलिस प्रशासन का कहना है हम त्योहारों के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। ड्रोन निगरानी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए अपराध और गलत गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है । Byte - रविशंकर प्रसाद ( एसपी सिटी , फिरोजाबाद ) Premendra kumar Zee up/uk, firozabad 9720626609,9456460660
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Sept 26, 2025 12:04:28
Amethi, Uttar Pradesh:स्टार्ट करते ही थाने के जनरेटर में लगी भीषण आग फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है आग लगने की वजह अमेठी के जगदीशपुर थाने में उस समय अपरा तफरी मच गई जब स्टार्ट करते ही अचानक एक बड़े जनरेटर में आग लग गई।मौके पर मौजूद सिपाहियों द्वारा तत्काल मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आज पर काबू पाया।आज से किसी प्रकार के जानमाल।का नुकसान नहीं हुआ जिससे पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। दरअसल यह पूरा मामला अमेठी के जगदीशपुर थाने का है जहां थाने में बिजली सप्लाई के लिए एक बड़ा जनरेटर सेल्फ स्टार्ट रखा गया था।आज शाम करीब 3:30 बजे बिजली न होने के कारण एक पुलिसकर्मी जनरेटर को स्टार्ट करने गया और जैसे ही उसने सेल्फ दबाया तभी अचानक।जनरेटर में आग लग गई और देखते ही देखते जनरेटर धू धू कर जलने लगा।पुलिसकर्मी द्वारा तत्काल उच्च अधिकारियों को जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पास में ही स्थित फायर ब्रिगेड की टीम गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।जिस जगह यह जनरेटर रखा गया था वहीं पास में ही सैकड़ो की संख्या में पुलिस द्वारा सीज किए गए वाहन खड़े थे और पास में ही पुलिस कर्मियों के आवास भी बने है।गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू का लिया गया जिससे की जान माल का नुकसान नहीं हुआ।आग लगने की वजह साथ सर्किट बताई जा रही है।
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Sept 26, 2025 12:04:20
Banda, Uttar Pradesh: रिपोर्ट - अतुल मिश्रा सेंटर - बांदा Info- बांदा के फतेहगंज थाना क्षेत्र के खेरिया गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोरी का नाम रोशनी था इसके एक परिजन रामकृपाल ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि घर के सब लोग खेत गए हुए थे और घर में कोई नहीं था। तभी पता चला की रोशनी ने घर में फांसी लगा ली है। और जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा की फांसी के फंदे पर रोशनी का शव लटका हुआ है। जिसके बाद हमने पुलिस कुछ जानकारी दी। और फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां आज शव का पोस्टमार्टम किया गया है। इसने बताया कि हमें यह जानकारी नहीं है की रोशनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की। क्योंकि घर में न तो किसी तरह का कोई वाद विवाद हुआ और न ही कोई अन्य वजह थी। बाइट -रामकृपाल (मृतिका का परिजन)
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Sept 26, 2025 12:04:12
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:फ़ीड -2 सी से दिनांक - 26/9/2025 रिपोर्ट - पुष्कर चौधरी - चमोली/ उत्तराखंड एंकर - चमोली गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने नंदानगर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा राहत कार्यों का जायजा लिया और आपदा प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा राहत कार्यों में सहयोग करें ताकि आपदा प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई जाए और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने आपदा पीड़ितों को कृषि उपकरण भी वितरित किए। उन्होंने नंदानगर के सैंती-कुंत्री, शेरा और धुर्मा गांव का दौरा किया और लोगों के हाल-चाल जाने। उन्होंने आपदा प्रबंधन से संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आए और सभी प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करें।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Sept 26, 2025 12:04:06
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Sept 26, 2025 12:03:00
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:गर्ल्स कॉलेज राजसमंद में तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सम्पन्न,,,,,महिला पुलिसकर्मियों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा की दी गई जानकारी,,,,, राजसमंद। गर्ल्स कॉलेज राजसमंद में एंटी-वूमेन हरासमेंट सेल एवं राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के सहयोग से तीन दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूक करना एवं आत्मरक्षा कौशल विकसित करने में मदद करना रहा। कार्यशाला के समापन दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, राजसमंद की टीम द्वारा एक इंटरएक्टिव सेशन ऑन अवेयरनेस अगेंस्ट वीमेन हरासमेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेडी कॉन्स्टेबल दुर्गा एवं लेडी कॉन्स्टेबल सीमा ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मरक्षा तकनीकों, आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता बरतने एवं महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की। जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top