Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bandipora ki Aag Se Nuksan: PurovVidhayak Mawaaje aur Suraksha Upayon ki Maang
SHShahzad Hussain Bhat
Feb 27, 2026 10:48:30
Usman Majid visits Bandipora fire victims, urges LG, CM to compensate fire-hit traders in Bandipora. Former MLA Bandipora, Usman Majid, visited traders affected by a devastating fire that gutted dozens of shops in the main market of Bandipora, and urged the administration to provide immediate compensation to the victims. The fire, which broke out on Thursday, razed around 35 shops, reducing years of investment and livelihoods to ashes. Locals said the blaze spread rapidly, leaving traders little time to salvage goods. Fire and emergency services managed to bring the flames under control, with the damage estimated to run into several crores of rupees, leaving many shopkeepers facing financial ruin. Majid interacted with affected traders, expressing concern over what he described as repeated market-fire incidents in north Kashmir and the absence of a robust relief mechanism. He appealed to Manoj Sinha and CM Omar Abdullah to announce an immediate compensation package, including ex-gratia relief and soft loans, to help traders restart their businesses. Majid also called for a detailed inquiry into the cause of the fire and stressed the need to upgrade fire-safety infrastructure in congested market areas. He said, “These traders are the backbone of the local economy. Delayed relief will only deepen their distress.” Traders demanded swift compensation, temporary rehabilitation, and long-term measures to prevent such incidents in the future.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
OSONKAR SINGH
Feb 27, 2026 12:16:01
Indore, Madhya Pradesh:पदम श्री डॉक्टर बी के जैन का निधन शाम 4:24 में ली अंतिम सांस. नहीं रहे सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर पदम श्री डॉक्टर बी० के० जैन, मुंबई में चल रहा था इलाज, विगत कई माह से बीमार. सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के माध्यम से सेवा देते हुए करोड़ों लोगों की आंखों का इलाज किया, स्वामी रणछोड़ दास जी महाराज के कृपा पात्र रहे हैं डॉक्टर बीके जैन. उन्हीं के दिखाएं रास्ते में चलते हुए डॉक्टर बीके जैन चित्रकूट में संत समाज, गरीबों, सहयोग और नेत्र रोगियों के लिए असाधारण कार्य करके समाज में एक बड़ी मिसाल पेश की है. डॉ बीके जैन द्वारा किया गया यह कर सदियों तक याद किया जाएगा. सद्गुरु संघ ट्रस्ट परिवार ने की पुष्टि वेंटिलेटर से हटते ही शाम 4:24 मे जानकी कुंड चिकित्सालय में डॉ बी के जैन ने ली अंतिम सांस.
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 27, 2026 12:15:37
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में वर्ष 2018 के एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के प्रकरण में अदालत ने महत्वपूर्ण और सख्त फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत ने राज पांडेय उर्फ राजा को दोषी ठहराते हुए बीस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने अर्थदंड भी लगाया है और पीड़िता को आर्थिक प्रतिकर देने का आदेश दिया है। मामला रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार वर्ष 2018 में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर जंगल क्षेत्र में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और विवेचना के बाद संबंधित धाराओं में आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने 9 गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषसिद्ध पाया। अदालत ने बीस वर्ष के कठोर कारावास के साथ 56 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि जेल में बिताई गई अवधि सजा में समाहित होगी तथा अर्थदंड की राशि में से 40 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 27, 2026 12:15:25
Amroha, Uttar Pradesh:होली की तैयारी के बीच मिट्टी खदान में महिला की मौत, दो लड़कियां घायल अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भीमा ठीकरी में होली के त्योहार की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। घर सजाने के लिए खेत से मिट्टी लेने गई 35 वर्षीय महिला जगवती पत्नी चिरंजी की ढांग के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि साथ गई दो लड़कियां मामूली रूप से घायल हो गयीं। बताया जा रहा है कि जगवती गांव के पास खेत से मिट्टी निकाल रही थी, तभी अचानक मिट्टी की ढांग भरभराकर गिर पड़ी और वह उसके नीचे दब गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को ढांग के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। होली की खुशियां देखते ही देखते गम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 27, 2026 12:07:46
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से सड़क पर मारपीट , वीडियो वायरल अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में रहरा मार्ग स्थित तीसरा मिल के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा और बाइक हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि परिजन भी मौके पर पहुंच गए और सड़क पर करीब आधे घंटे तक लाठी-डंडे चले। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के दौरान बीच-बचाव कर रहा अतर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कलुआ की तहरीर पर महेंद्र, राजवीर, महिपाल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है。
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Feb 27, 2026 12:07:30
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली .... होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने की छापेमारी छापेमारी के दौरान सैकड़ों किलोग्राम मिलावटी खोया बरामद बिहार, पड़ोसी जनपद मिर्जापुर और जिले के विभिन्न इलाकों से पीकप के जरिए आया बड़ी मात्रा में खोया खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रभारी असिस्टेंट कमीशनर के एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में छापेमारी पीकप में लदा 10 से 15 कुन्टल मिलावटी नकली खोवा बरामद प्रारम्भिक जांच कर बरामद खोया का भरा गया सैंपल, लगभग ढाई कुंतल खाया किया गया नष्ट छापेमारी अभियान से खोया व्यापारियों में मचा हड़कम्प मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के खोया मंडी का बताया जा रहा मामला।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 27, 2026 12:06:21
Jaipur, Rajasthan:जयपुर की छोटी काशी में आस्था के प्रमुख केंद्र ठाकुर सीताराम मंदिर मेहंदी का बास आमेर में फागोत्सव मनाया गया. मंदिर परिसर सुबह से ही भक्ति, उल्लास और रंगों की खुशबू से सराबोर नजर आया. रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक झालरों और पारंपरिक सजावट से सुसज्जित मंदिर ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद का अद्भुत अनुभव कराया. होली पर्व के उपलक्ष्य पर मंदिर समिति द्वारा ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार कर नई पोशाक पहनाई गई. चंदन, इत्र और गुलाब की मालाओं और पारंपरिक आभूषणों से अलंकृत विग्रह के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. जैसे ही मंदिर के पट खुले तो पूरा परिसर “जय श्रीसीताराम” के जयघोष से गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने बताया कि ठाकुरजी के आज के दर्शन अत्यंत मनमोहक और दिव्य रहे जिससे पूरे वातावरण में भक्ति रस का संचार हुआ. ठाकुर सीताराम मंदिर परिसर में गुलाब और विभिन्न सुगंधित फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली गई. कार्यक्रम में स्थानीय भक्तों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया; ढोलक, मंजीरा, चंग और हारमोनियम की मधुर धुनों पर “रंग बरसे”, “होली खेलें रघुवीरा” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई. भक्त भक्ति रस में डूबकर झूमते रहे और पूरा वातावरण राधा-कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया. महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में फाग गीत प्रस्तुत किए जिससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग और गहराई जुड़ गई.
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top