बुदगाम के शिव मंदिर में कश्मीरी पंडित और मुसलमानों ने जन्माष्टमी साथ मिलकर मनाई
Badgam, Budgam Shiv Mandir: Kashmiri Pandits Celebrate Janmashtami with Kashmiri Muslims Janmashtami was celebrated with great devotion at the historic Shiv Mandir in Budgam district, where Kashmiri Pandits, including those who had travelled from Jammu and Delhi, gathered to perform special puja. In a heartwarming display of harmony, Kashmiri Muslims also participated in the celebrations, reviving the centuries-old tradition of togetherness. Just as in the past, local Muslims made arrangements for the rituals and warmly welcomed the devotees with traditional Kashmiri kehwa. The festival became a symbol of brotherhood, with both Kashmiri Pandits and Kashmiri Muslims celebrating the occasion joyfully side by side. The scene at Budgam’s Shiv Mandir once again reflected the enduring bond of communal harmony and cultural heritage in the Valley.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
बिहार: अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल; 12 बड़े नाम चिन्हित, संपत्ति जब्त
Patna, Bihar:बिहार सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री मदन साहनी ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 12 ऐसे लोगों को राज्य में चिन्हित किया गया है जिन पर अवार्ड ढंग से बड़े पैमाने पर शराब के कारोबार करने का मामला है, इन 12 लोगों को स्पीडी ट्रायल कर कर कार्रवाई किए जाने की तैयारी चल रही है वहीं उनकी संपत्ति को भी जप्त किया जाने का काम शुरू हो चुका है। मदन साहनी ने कहा कि पुलिस महकमें के सहयोग से कल 60 लोगों को चिन्हित किया गया है जिनमें 12 प्रमुख रूप से बड़े नाम है। मदन सहनी से अन्य कई विषयों पर भी चर्चा की जी बिहार के स्थानीय संपादक स्वप्निल ने।0
0
Report
बालोतरा में झाड़ियों से लावारिस शव मिलने पर हड़कंप, पुलिस जांच तेज
Balotra, Rajasthan:बालोतरा- झाड़ियों में मिला लावारिस शव, मौके पर पहुंची पुलिस पचपदरा के साभरा के पास में झाड़ियों के बीच शव मिला शव मिलने से हड़कंप मच गया ग्रामीणों की सूचना पर पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की शुरू0
0
Report
Advertisement
अजमेर में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान दल रवाना, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
Ajmer, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के कल होने वाले मतदान को लेकर आज अजमेर में राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय से मतदान दलों की रवानगी की गई.. तो दूसरी ओर निर्भीक निष्पक्ष मतदान को लेकर भी जिला पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं... अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ और मतदान दलों के कर्मियों से बात की0
0
Report
मतदाता जागरूकता रैली: विद्यार्थियों ने कहा मेरा वोट, मेरा अधिकार
Karauli, Rajasthan:मतदाता जागरूकता रैली में दिया मतदान का संदेश, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, जिला मुख्यालय करौली और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सैनिक आदर्श विद्या मंदिर, प्रहलाद कुंड हिंडौन में मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों और स्काउट्स ने आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ का संदेश दिया। इस दौरान रैली और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला सचिव मनीष राजोरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अशोक सैनी के नेतृत्व में आयोजित रैली में विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व को लेकर जागरूकता संदेश दिए। स्काउट्स एवं गाइड्स ने आम नागरिकों से लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैलियों के साथ नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जा रहा है। इनके माध्यम से मतदाताओं को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जा रही है। रैली में जिला सचिव मनीष राजोरिया के निर्देशन में जिला ऑर्गेनाइजर गिरधारी लाल शर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त साहब सिंह जाटव, रोवर अनिकेत माली, गोविंद सैनी, रवि, नरेश, प्रिंस सैनी, दिव्यांशु, नीरज सहित विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।0
0
Report
निकाय चुनाव के दौरान पूर्व प्रधान और बेटे पर मारपीट, जाति-आधारित गालियां दीं
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के भादरा में पूर्व प्रधान धर्मपाल मेघवाल और उनके बेटे मोहनलाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उन पर जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप है। इस मामले में भाजपा नेता महीपाल जाखड़ समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। धर्मपाल मेघवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह घटना कल निकाय चुनाव मतदान के समय की है। आरोप है कि वे बापूवाली धर्मशाला के सामने मेन रोड पर खड़े थे। यह वार्ड नंबर 23 में नगर पालिका चुनाव का बूथ था। धर्मपाल मेघवाल कांग्रेस पार्टी की तरफ से वार्ड नंबर 23 के प्रभारी थे। उनकी बहन सावित्री देवी इसी वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही थीं। शिकायत के अनुसार, भाजपा नेता महीपाल जाखड़ और रमन नाई सहित तीन-चार अन्य लोगों के साथ स्कार्पियो गाड़ी में आए। उन्होंने आते ही धर्मपाल और मोहनलाल को जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। हमलावर जाते-जाते धमकी देकर गए कि अगर वे आने वाले पंचायत चुनाव में कहीं भी दिखाई दिए तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 234 मतदान दल रवाना
Bikaner, Rajasthan:निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा दूसरे चरण का मतदान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से 234 मतदान दल रवाना हुए. देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर, नापासर, श्रीडूंगरगढ़ और नोखा नगर पालिका में कल मतदान होगा. रवानगी से पहले मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन अधिकारी सहित चार कार्मिक शामिल थे. 11 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, प्रशासन ने तैयारियां पूरी की.0
0
Report
जयपुर में CA का अपहरण प्रयास: सेंट्रल पार्क में पिस्टल, कार गड्ढे में गिरी
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश से सनसनी फैल गई...सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को दो युवकों ने पिस्टल दिखाकर उसकी ही मर्सिडीज कार में बैठा लिया...आरोपियों ने उसे दिल्ली रोड की तरफ गाड़ी ले जाने को कहा... लेकिन रास्ते में कार हादसे का Shikar हो गई और अपहरणकर्ताओं की पूरी साजिश धरी की धरी रह गई... सुबह का वक्त... सेंट्रल पार्क... और रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे CA राजीव गुप्ता। लेकिन उन्हें क्या पता था कि आज का दिन उनकी जिंदगी का सबसे खौफनाक दिन बनने वाला है। दो युवक अचानक राजीव गुप्ता के पास पहुंचे और पिस्टल दिखाकर कार में बैठने के लिए कहा। राजीव गुप्ता कुछ समझ पाते, इससे पहले दोनों आरोपी मर्सिडीज में सवार हो गए। आरोपियों ने राजीव गुप्ता को दिल्ली रोड की तरफ कार चलाने के लिए कहा। डरे-सहमे राजीव गुप्ता कार चलाते रहे। आगे चलकर उन्होंने कार चलाने में असमर्थता व्यक्त की तो आरोपियों में से एक युवक ने ड्राइविंग सीट संभाल ली। इसी दौरान दिल्ली रोड पर उनकी कार एक बाइक से टकरा गई और अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। यहीं से पूरी कहानी ने अचानक करवट ली। यूवकों ने कार को गड्डे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिश के बावजूद सफल नहीं हो पाए। इस बाद कार को गड्डे में गिरते देखकर वहां वाहन चालक और राहगिर इकट्ठे हो गए। इस बीच मौका पाकर दोनों युवक वहां से फरार हो गए। इस बीच कार में लगे पैनिक बटन ने राजीव गुप्ता की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। राजीव गुप्ता ने जैसे ही पैनिक बटन दबाया, घरवालों को कार से खतरे का अलर्ट मिल गया। पीड़ित सीए राजीव गुप्ता के साले गोविंद प्रसाद मित्तल ने बताया कि जीजाजी का फोन आने के बाद बहन ने ससुराल वालों और हम सबको इस बारे में बताया। हम भागे भागे सेंट्रल पार्क पहुंचे और लोगों से पूछताछ की, वहीं लगातार राजीव गुप्ता के मोबाइल पर भी फोन करते रहे। इस दौरान किसी तरह का कोई जवाब नहीं मिला। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। SHO आमेर राजेन्द्र गोदारा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कार को गड्ढे से बाहर निकलवाया। राजीव गुप्ता और कार को थाने लेकर आए और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो अंदर से नकली पिस्टल और चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पीड़ित सीए राजीव गुप्ता को पुलिस सुरक्षा में अशोक नगर थाने भेजा । परिजन भी अशोक नगर थाने पहुंचे, जहां राजीव गुप्ता ने पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पाकर एसीपी अशोक नगर डॉ पूनम भी थाने पहुंची। वारदात के बाद राजीव गुप्ता इतने सदमे में हैं कि वह ठीक से कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है,उन्हें हादसे से उभरने में समय लगा रहा। इधर पुलिस पीड़ित को सेंट्रल पार्क लेकर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी ली। अब पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज समेत दूसरे तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है। जयपुर में जिस तरह दिनदहाड़े एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के अपहरण की कोशिश की गई, उसने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि कार में मौजूद पैनिक बटन ने वक्त रहते परिवार को अलर्ट कर दिया और हादसे के बाद आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। अब पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अब बड़ा सवाल यही है कि दिनदहाड़े सेंट्रल पार्क जैसे इलाके में अपहरण की इस कोशिश के पीछे कौन था? और आरोपियों का असली मकसद क्या था?0
0
Report
कांकेर में अवैध शराब री-पैकेजिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल
Kanker, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस के ‘उजियारा अभियान’ के तहत भानुप्रतापपुर के ग्राम बसंत नगर में बड़ी कार्रवाई की गई। एक किराए के मकान से 4,400 से अधिक खाली बोतलें, 3,380 ढक्कन, नकली होलोग्राम और बारकोड स्टीकर बरामद किए गए, जिससे ब्रांडेड मिलावटी शराब तैयार करने की साजिश उजागर हुई। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में आबकारी विभाग की निष्क्रियता और बस्तर संभाग में ओवररेटिंग पर प्रशासनिक चुप्पी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने सामग्री जब्त कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
बिहार में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 2.5 करोड़ दीयों से रोशन होंगे घर-घर
Chapra, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को इस बार 25वां सेवा सम्मान समारोह के रूप में एक माह तक मनाया जाएगा। 17 सितंबर की शाम 7 बजे बिहार के करीब 2.5 करोड़ घरों में एक साथ दीया जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देने का लक्ष्य रखा गया है। छपरा परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने का अवसर भी जुड़ा है। इसे लेकर देशभर में एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि इस आयोजन में सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं को ही नहीं, बल्कि बिहार के आम लोगों को भी जोड़ने की योजना है। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प माह को चार चरणों में पूरा किया जाएगा और प्रत्येक सप्ताह कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। 17 सितंबर की शाम घर-घर दीया जलाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, जन वितरण प्रणाली की दुकानों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दीये लोगों तक पहुंचाने की योजना है। राम कृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश के लिए सेवा, समर्पण और संकल्प का प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिन को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ते हुए पूरे बिहार में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्या कहा सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने, सुनिए...0
0
Report
आगरा रेलवे ट्रैक पर युवक का शव, मौत के कारण जाँच जारी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, एयरफोर्स में तैनात था 35 वर्षीय युवक, पत्नी, बच्चों के साथ हावड़ा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहा था, राजस्थान के खींवसर का रहने वाला मृतक, सूचना पर जीआरपी, पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रैक पर गर्दन और धड़ हुए अलग, मौत, हादसा या आत्महत्या के एंगल पर जांच कर रही पुलिस, आगरा के थाना अछनेरा रेलवे स्टेशन का मामला।0
0
Report
आगरा रेलवे ट्रैक हादसा: दो युवक ट्रेन से मर गए, सुरक्षा पर सवाल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत की सूचना, मृतकों की पहचान योगेंद्र पुत्र मोतीलाल, निवासी खरकना, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई, दूसरे मृतक की पहचान रामबाबू पुत्र हुडीलाल, निवासी खरकना, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू, रेलवे ट्रैक पर काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उठे सवाल, थाना बरहन क्षेत्र के नगला गोकुल पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
सरयू घाट पर सरकारी गाड़ी स्टार्ट न हुई, धक्का वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा के कर्नलगंज स्थित सरयू कटरा घाट पर इन दोनों कजरी तीज मेले को लेकर के तैयारियां जोरों से की जा रही है। इन्हीं तैयारियां का जायजा लेने के लिए आज गुरुवार दोपहर 12:00 बजे के करीब करनैलगंज तहसील में तैनात नायब तहसीलदार बलराम और विकास दोनों अपनी सरकारी टाटा सूमो गाड़ी से सरयू घाट पहुंचे हुए थे। जहां वह सरयू घाट पर हो रही तैयारी का निरीक्षण कर जब जाने लगे ड्राइवर ने गाड़ी को स्टार्ट किया। तो पता चला की गाड़ी स्टार्ट ही नहीं हो रही है इसके बाद सरयू कटरा घाट पर तैयारी में लेकर लोगों द्वारा पहले टाटा सूमो सरकारी गाड़ी को आगे से धक्का देकर के पीछे स्टार्ट करने का प्रयास किया गया। फिर जब स्टार्ट नहीं हुई तो सरकारी गाड़ी को उन्हीं लोगों द्वारा पीछे से आगे धक्का देकर स्टार्ट करने का प्रयास किया गया लेकिन मेहनत करने के बावजूद नायब तहसीलदार की सरकारी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। सरयू कटरा घाट करनैलगंज पर मौजूद लोगों ने नायब तहसीलदार करनैनलगंज की सरकारी गाड़ी में धक्का लगाते हुए लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
AI रोबोट्स से 10 साल में वैश्विक अर्थव्यवस्था दोगुनी होगी—एलोन मस्क
Noida, Uttar Pradesh:AI ROBOTS will more than DOUBLE the GLOBAL ECONOMY in less than 10 years — Elon Musk0
0
Report
उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष के दौरे के साथ धामी ने सरकार बनाने का आह्वान किया
Dehradun, Uttarakhand:एंकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि है सैन्य भूमि है इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सैनिकों के साथ भी संवाद कार्यक्रम किया है । जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लेकर राज्य सरकार सैनिकों के क्षेत्र में जो कार्य कर रही है इसकी विस्तृत जानकारी उन्होंने दी है। एक परिवार की तरह सेना के रिटायर्ड अफसर और जवानों ने भाजपा अध्यक्ष के साथ बातचीत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा युवाओं से संवाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बातचीत की है युवाओं ने भी शिक्षा से लेकर रोजगार तक जो परेशानियां होती हैं जो सुझाव हैं उन पर खुलकर बात की है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि देवभूमि की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी और तीसरी बार राज्य में भाजपा सरकार आएगी। टिक टैक पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड0
0
Report
Advertisement
