Back
कांग्रेस सरकार में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण बैकलॉग: मंत्री गंगवा का बड़ा खुलासा!
Palwal, Haryana
पलवल
कांग्रेस सरकार में पिछड़ा वर्ग को दिया जाने वाला आरक्षण बैकलॉग नहीं भरा गया जिसके कारण योग्य उम्मीदवार नौकरी से वंचित रह गए:मंत्री रणवीर गंगवा
एंकर : पलवल, लोक निर्माण तथा जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी केंद्रीय मंत्री रणवीर गंगवा ने आज पलवल विश्राम गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनका हक मिला है। जबकि पिछली सरकारों में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ अन्याय होता था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में सरकारी नौकरियों में भाई भतीजावाद होता था।
कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने बताया कि भिवानी में 13 जुलाई को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई जाएगी। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्य अतिथि शिरकत करेगें।
प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को नौकरी देने का कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में पिछड़ा वर्ग को दिया जाने वाला आरक्षण बैकलॉग नहीं भरा गया जिसके कारण योग्य उम्मीदवार नौकरी से वंचित रह गए।
मंत्री रणवीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। भाजपा सरकार में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग 30 हजार 664 किलोमीटर रोड का रखरखाव करता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जर्जर सडक़ों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक सडक़ को गुणवत्ता के आधार पर बनाया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है। सरकार द्वारा सभी महापुरुषों की जयंती मनाने का कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह दिवस समाज में प्रेरणा,जागरूकता और एकता का संदेश देगा।
बाइट : रणवीर गंगवा कैबिनेट मंत्री हरियाणा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement