icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
835210
BKBRAJESH KUMAR3 Aug 2025, 08:19 am

खूँटी में बाबा आम्रेश्वर धाम: श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है!

Khunti, Jharkhand:रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार। क्षेत्र - खूँटी स्लग - जरिया गढ़ रियासत के अंतर्गत अनेक धार्मिक स्थल। एंकर - खूँटी जिला कभी राजतंत्र के काल में नागवंशी रियासत के अंतर्गत आता था। जिसका केंद्र जरिया गढ़ हुआ करता था। जिसकी राजधानी जरिया को ठाकुर हरिनाथ शाहदेव ने बसाया था। इस जरिया गढ़ नागवंशी रियासत के अंदर सात सौनपुर तक फैला क्षेत्र पर उन्होंने अनेक जमींदार बसाये थे। जिसका देखरेख जमींदार ही करता था और सारा व्यौरा पहुँचाता था। जिसके अंतर्गत अनेक धार्मिक स्थल मंदिर आश्रम आदि बनाये गये थे। जिसमें उससे पहले से भी अनेक ऐसे मंदिर जिसका जिक्र आज भी नहीं मिल पाता है। उसमें बाबा आम्रेश्वर धाम वर्तमान में पूरे झारखंड में काफी प्रसिद्ध धाम है। इसके अलावे माता सोनमेर मंदिर, नकटी देवी सहित अनेक मंदिर हैं। जरिया गढ़ में माँ चिन्तामणी देवी को इष्टदेवी के रुप में स्थापित किया, इसके अलावा प्राचीन मदनमोहन मंदिर, दशभुजी मंदिर, शिवालय आदि का निर्माण कराया। सभी अलग अलग हिन्दू उपजातियों को बसाया। वहीं सभी के लिए अलग अलग मुहल्लों का निर्माण कराया। पूजा पाठ के लिए पाहन और ब्राह्मण मुहल्ला , टोकरी बाँस से सामान बनाने के लिए तथा ढोल नगाड़ा बजाने के लिए, मिट्टी के बर्तन सामान बनाने के लिए अलग मुहल्ला , राजपूत मुहल्ला कांसा का बर्तन बनाने के लिए अलग अलग मुहल्ला बसाया। वहीं जरिया गढ़ के अंतिम शासक ठाकुर महेंद्र नाथ शाहदेव रहे जिन्होंने अपने पूर्वजों के नियम पूजा पाठ नियम धर्म को कायम रखा। जरिया गढ़ में दशहरा , रथयात्रा , दिवाली , होली , मण्डा पर्व, इंद पूजा पूरे विधि विधान से होता आया है। जरिया गढ़ रियासत के अंतर्गत अनेक प्राचीन मंदिरें आते हैं। जिसका कोई समय की आकलन नहीं कर सकता है। वहीं कहीं पाहन से तो कहीं पण्डितों से पूजा कराया जाता रहा है। करमा पर्व, इंद आदि पाहनों के द्वारा विधान करने के बाद ही पूजा शुरु होती है। वहीं सात्विक पूजा के लिए बाबा आम्रेश्वर धाम अंगराबाड़ी, बरकारगी में रंगरोड़ी धाम , चाँपी के प्राचीन महादेव , तोरपा में नागेश्वर महादेव , गोविंदपुर में कौआ खाप, उकरीमाड़ी में कारो नदी के किनारे प्राचीन शिव मंदिर, मुरहू बम्हनी के पास ग्यारह महादेव , तोरपा के कुटाम जरिया में प्राचीन शिव मंदिर, खूँटी का महादेव मंडा मंदिर आदि अनेक ऐतिहासिक मंदिर का उल्लेख आता है। इस अलावे तामसिक व तांत्रिक पूजा के लिए माँ सोनमेर कर्रा, नकटी देवी , आदि प्रचलित मंदिर हैं। जो ऐतिहासिक धरोहर नागवंशी रियासत का स्मरणीय आस्थावान पूजनीय स्थल हैं। तो उस काल को याद कराया है। अभी श्रावण माह में जरिया गढ़ रियासत के नागवंशी रियासत के अंदर आनेवाला स्थल खूँटी जिला के बाबा आम्रेश्वर धाम देवघर के बाद झारखंड में दूसरा बड़ा धाम है। जहाँ देशभर से लाखों श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आ रहे हैं। इसके अलावे तोरपा के नागेश्वर धाम, कुटाम जरिया के पुरातन शिव मंदिर, ग्यारह महादेव , रंगरोड़ी धाम , चाँपी के दिवरी मठ, उकरीमाड़ी शिव मंदिर जैसे जगहों में श्रद्धालुओं का पहुँचना हो रहा है। सभी जगह बोलबम का नारा लगाते हुए लोग पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना कर रहे हैं। बाईट ‌- लाल प्रेमेंद्र नाथ शाहदेव, वंशज , जरिया गढ़ रियासत नागवंशी राजपरिवार। बाइट - लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव, अध्यक्ष, बाबा आम्रेश्वर धाम।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डूंगरपुर में दो कारों की टक्कर, एक बच्चा सहित 7 घायल

Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - दो कार की हुई टक्कर, हादसे में एक बालक सहित 7 लोग घायल डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र में गुजरात के अंबाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की अर्टिका कार की सामने से आ रही एक अन्य कार से भिड़ंत हो गई। हादसा हीराता और आतरी के बीच हुआ, जिसमें एक बालक सहित 7 लोग घायल हो गए। घायलों में से गंभीर रूप से जख्मी बालक और कार चालक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। बॉडी - मामले के अनुसार, बुचिया बड़ा, सुरजगांव, नान्दोद और सागवाड़ा क्षेत्र के निवासी अंबाजी से दर्शन कर कार से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हीराता और आतरी के बीच सामने से आ रही एक कार से उनकी अर्टिका कार की भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक कार सवार 7 लोग घायल हो गए। जिसमें एक 6 वर्षीय बालक भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही वरदा और सागवाड़ा लोकेशन की 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। पायलट विक्रम सिंह, जगपाल सिंह तथा EMT राजेश और दिलीप रोत की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बालक हेनिक और चालक ऋषि की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
0
0
Report

बिहाड़िया में तेंदुए ने डाला दहशत, सीसीटीवी से मिला मूवमेंट रिकॉर्ड

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के ग्राम बिहाड़िया में तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल है ग्राम पंचायत के पीछे स्थित फार्म विला कॉलोनी में रात के समय तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया तेंदुए की गतिविधियां कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वीडियो सामने आने के बाद कॉलोनी सहित आसपास के रहवासियों में डर का माहौल है सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश के लिए मौके पर रवाना हो गई है दरअसल ग्राम बिहाड़िया स्थित फार्म विला कॉलोनी में सोमवार रात तेंदुआ घूमتا हुआ दिखाई दिया कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुए की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं रहवासियों के मुताबिक 16 और 18 सितंबर को भी तेंदुआ दो बार सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था जिसके बाद लोगों को आशंका है कि तेंदुआ अभी भी कॉलोनी के आसपास मौजूद हो सकता है रात के समय कॉलोनी के अंदर तेंदुआ घूमता दिखाई देने के बाद रहवासियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी वहीं आसपास की अन्य कॉलोनियों में भी तेंदुए की मौजूदगी को लेकर भय का माहौल बना हुआ है मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई है टीम द्वारा क्षेत्र में तेंदुए की तलाश करने के साथ ही उसके मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेंदुए की लोकेशन और उसके आने-जाने की दिशा का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

श्रीविजयनगर में कांग्रेस पार्षदों के कथित उठाने पर हंगामा, मुकदमा दर्ज

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर (श्रीगंगानगर) कांग्रेस के पार्षदों को श्रीविजयनगर लाते समय फायरिंग होनेसे जुडा मामला तीन नगरपालिका पार्षदों को उठा ले जाने का आरोप तीनो पार्षदों के परिजन पंहुचे श्रीविजयनगर पुलिस थाना मुकदमा दर्ज करवाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र पार्षदों के परिजन श्रीविजयनगर पुलिस थाना में कर रहे प्रदर्शन रायसिंहनगर डीवाईएसपी हनुमान सिंह पहुंचे श्रीविजयनगर थाना मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर पंहुचा अतिरिक्त पुलिस जाप्ता श्रीविजयनगर बाजूवाला रोड पर नर्सरी के पास की घटना घटना का विडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
0
0
Report
Advertisement

जमुई घटना मानवता शर्मसार, बिहार सरकार पंगु—अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं

Patna, Bihar:आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद का बयान- जमुई में जो घटना हुई है वो मानवता को शर्मसार करने वाली है... बिहार में शासन और प्रशासन पंगु हो चुका है... अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है... बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो चुका है आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव का बयान- दिन दहारे इस तरह की घटना हो रही है ये कैसी सरकार है जहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं...सीना ठोककर कहते हैं कि 12 बजे रात बेटियां घूमती है... अब तो कई सुरक्षित ही नहीं है...ये भय का वातावरण पैदा हो रहा है बिहार के अंदर... बेटियां सुरक्षित नहीं है बिहार में अब। सत्ता में बैठे लोगों को एक बार देखना चाहिए कि बिहार का सर शर्म से झुका है... ये कैसी सरकार ??
0
0
Report

UPI MDR 0.4% के विरोध में व्यापारी संघों ने ज्ञापन सौंपा

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - UPI पर 0.4% MDR के विरोध में व्यापारी संगठनों ने सौपा ज्ञापन, प्रांतीय आवाहन पर सरकार के फैसले का व्यापारियों ने जताया विरोध, नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा, UPI ट्रांजैक्शन पर MDR बढ़ाए जाने के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी संगठन, व्यापारियों ने 15 अक्टूबर 2026 से 2,000 रुपये से अधिक के UPI लेन-देन पर 0.4% लागू करने के फैसले का जताया विरोध, व्यापारी बोले UPI पर शुल्क लगने से आम जनता और व्यापारियों को होंगी परेशानी, नियम लागू रहने पर नगद लेनदेन पर व्यापार करने को मजबूर होगें व्यापारी, व्यापार मंडल ने सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की, जिला मुख्यालय के कलेक्ट परिसर का मामला।
0
0
Report

बरसात में कॉर्बेट पर्यटन तेजी से बढ़ा: तीन महीनों में 40 हजार से अधिक पर्यटक

Noida, Uttar Pradesh:बरसात में कॉर्बेट का क्रेज बरकरार, धनगढ़ी इंटरप्रिटेशन सेंटर में तीन माह में पहुंचे 40 हजार से ज्यादा पर्यटक; 35 लाख से अधिक राजस्व विजय कश्यप रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बरसात के मौसम में कई पर्यटन जोन बंद रहते हों लेकिन रामनगर पहुंचने वाले पर्यटकों का वन्यजीवों के प्रति आकर्षण बना रहा है. धनगढ़ी स्थित कॉर्बेट इंटरप्रिटेशन सेंटर एवं म्यूज़ियम में जून से अगस्त 2026 तक तीन महीनों में 40,283 पर्यटक आए. इनमें 40,282 पर्यटकों से 35,510,550 रुपये राजस्व मिला. धनगढ़ी में वन्यजीवों से जुड़ा संग्रहालय है और यह पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण केंद्र है. ढिकाला पर्यटन जोन मानसून के कारण 15 जून से 15 नवंबर तक बंद रहता है, जबकि 15 जून के बाद बरसात के कारण जंगल सफारी सीमित रहते हैं. ढिकाला जोन 15 नवंबर से 15 जून तक खोला जाता है. धनगढ़ी इंटरप्रिटेशन सेंटर महज एक म्यूजियम नहीं है; यहाँ कॉर्बेट के पारिस्थितिकी तंत्र, ट्राफियाँ, बाघ और अन्य वन्यजीवों की जानकारी के साथ नक़्शा-नैसर्गिक वातावरण भी बताई गई है. नाइट फॉरेस्ट, 3-डी थिएटर, और मानसून के जंगल की बारिश की विशेष प्रस्तुति भी सेंटर की खासियत है. जून 2026 में 16,905 पर्यटक आए और 14,66,175 रुपये राजस्व; जुलाई में 20,208 पर्यटक और 17,50,475 रुपये; अगस्त में 3,170 पर्यटक और 2,93,900 रुपये राजस्व. तीन महीने में 40,283 पर्यटक और 35,10,550 रुपये राजस्व इस बात का संकेत हैं कि कॉर्बेट जंगल सफारी से अधिक, वन्यजीव, प्रकृति और संरक्षण को समझने का बड़ा केंद्र है. अभी कॉर्बेट पार्क के तीन पर्यटन जोनों में डे सफारी मानसून में लुफ्त उठाई जा सकती है: झिरना, ढेला, गर्जिया. Byte- बिंदर पाल सिंह, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, पार्क वार्डन
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के आमेर में देर रात हिट‑एंड‑रन: कार ने बाइक‑कारों को टक्कर, आरोपी फरार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर विष्णुशहर में देर रात हिट एंड रन का मामला सामने आया। आमेर थाना इलाके में कुंडा के पास रॉन्ग साइड से आई कार ने आधा दर्जन से अधिक वाहनों को टक्कर मारी। कार ने आधा किलोमीटर तक गाड़ियों को टक्कर मारकर भागना चाहा, लेकिन लोगों के पीछा करने पर कार सुनसान जगह छोड़कर चालक फरार हो गया। सबसे पहले एक बाइक सवार परिवार को आरोपी चालक ने टक्कर मारी; टक्कर से नीचे गिरा बाइक सवार परिवार। इसके बाद आरोपी चालक ने कार पीछे ले जाकर फिर से बाइक को टक्कर दी। इस दौरान बच्ची की जान बचाने के चलते पिता घायल हो गए; वेद प्रकाश सैनी के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर मौके पर पहुंची आमेर थाना पुलिस ने कार को सीज कर दिया। कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश जारी है।
0
0
Report

पीलीबंगा पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा जीती, जोशी ने 3 मतों से सिंगला को हराया

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा नगर पालिका अध्यक्ष पद के मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली है। भाजपा प्रत्याशी अरविंद जोशी ने कांग्रेस के पुरुषोत्तम दास सिंगला को 3 मतों के अंतर से पराजित कर पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। इस जीत के साथ ही पीलीबंगा पालिका बोर्ड में भाजपा का परचम लहरा गया है और कस्बे की स्थानीय राजनीति में शक्ति संतुलन पूरी तरह बदल गया है। उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी उमा मित्तल के अनुसार, नगर पालिका के कुल 35 वार्डों के सभी 35 निर्वाचित पार्षदों ने शत-प्रतिशत मतदान किया। मतगणना में भाजपा के अरविंद जोशी को 19 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम दास सिंहला 16 मत ही हासिल कर सके। चुनाव परिणाम घोषित होते ही निर्वाचन अधिकारी ने अरविंद जोशी को जीत का आधिकारिक प्रमाण-पत्र सौंपा और उन्हें पद की गरिमा के साथ नगर में स्वच्छता बनाए रखने के संकल्प की शपथ दिलाई। जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही भाजपा खेमे में जश्न का माहौल बन गया; कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
0
0
Report

मैहर के बिगोड़ी में हिन्दू पलायन की आहट, हत्या के बाद गांव में दहशत

Noida, Uttar Pradesh:मैहर (एमपी) बिगोड़ी गांव में हिन्दू पलायन के लिए मजबूर. सिर तन से जुदा कर के हत्या कर दी गई, फिर शव कुएं में फेंका गया. भैया लाल रावत की हत्या में अफशर खान, स्माइल उर्फ पप्पू खान, अजमेर खान शामिल थे. पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई. पिछले साल भी इसी गांव में राम नारायण तिवारी की हत्या हो चुकी थी. पुलिस ने फर्शर खान, स्माइल उर्फ पप्पू खान, अजमेर खान के खिलाफ हत्या के आरोप लगाए. भैयालाल रावत की हत्या से गांव के एक धर्म के लोगों में दहशत बढ़ी. हिन्दुओं ने पलायन के डर से घरों के बाहर लिखा 'घर बिकाऊ'. FIR की खबर और बाइट्स के संकेत हैं.
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद में महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा का शुभारंभ, सुरक्षित यात्रा का नया दौर

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद की महिलाओं और छात्राओं के आवागमन को सुरक्षित और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जहानाबाद समाहरणालय परिसर से पटना से हुलासगंज भाया जहानाबाद रूट पर विशेष पिंक बस सेवा का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। इस मौके पर सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, घोसी विधायक ऋतुराज, डीएम तथा एसपी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। वही इस नई बस सेवा के शुरू होने से कॉलेज, कोचिंग और दफ्तर जाने वाली महिलाओं को न केवल सुरक्षित माहौल मिलेगा, बल्कि उनके समय की भी बचत होगी। उद्घाटन के मौके पर राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी और कहा कि यह सरकार की एक अच्छी और जनहितैषी पहल है, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को सीधी राहत मिलेगी। सांसद ने जोर देकर कहा कि जब महिलाएं सशक्त होकर आगे बढ़ेंगी, तभी पूरे बिहार का वास्तविक विकास संभव हो सकेगा। वही जदयू विधायक ऋतुराज ने परिवहन मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि छह महीने पहले विधानसभा में मैंने इस रूट पर छात्राओं के लिए बस चलाने की मांग उठाई थी। यह बेहद खुशी की बात है कि यह मांग इतनी जल्दी धरातल पर उतर गई। विधायक ने आगे बताया कि छात्राओं और महिलाओं की सुविधा को देखते हुए इसी मार्ग पर बहुत जल्द एक और बस का परिचालन भी शुरू किया जाएगा। वही कार्यक्रम में मौजूद डीएम और एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा जताया कि यह सेवा न केवल सफर को आसान बनाएगी, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन का एक भरोसेमंद विकल्प भी प्रदान करेगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top