Back
गुरुग्राम में किराए के विवाद में ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई!
DBDevender Bhardwaj
Aug 12, 2025 10:02:25
Gurugram, Haryana
गुरुग्राम-
किराए को लेकर ऑटो चालक के साथ मारपीट
ऑटो चालक को बेहरमी से पीटा
किराए को लेकर विवाद में आरोपियों ने की थी ऑटो चालक की पिटाई
लाठी डंडों से ऑटो चालक के साथ कि थी मारपीट
किराए के विवाद की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने की थी ऑटो चालक से मारपीट
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बाकी आरोपियों की तलाश में गुरुग्राम पुलिस जुटी
वी.ओ 1- किराए के 10 रुपए को लेकर ऑटो चालक को एक युवक से बहस करना भारी पड़ गया। युवक ने अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर ऑटो चालक को बेरहमी से डंडों से पीटा। घायल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, परिजनों ने उसकी हालत देखते हुए उसे गुरुग्राम के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बाइट-ASI अशोक, गुरुग्राम पुलिस
वी.ओ 2- सूचना मिलते ही सेक्टर-9ए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान प्रयागराज उत्तर प्रदेश के रहने वाले राम विशाल दूबे व कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले लक्ष्मण के रूप में हुई। आरोपियों से शुरुवाती पूछताछ में सामने आया कि ऑटो चालक विपिन और आरोपियों के बीच किराए के 10 रुपए को लेकर बहस हो गई थी जिसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर रवि नगर पेट्रोल पंप के पास उसकी बेरहमी से डंडों से पिटाई कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
बाइट-ASI अशोक, गुरुग्राम पुलिस
वी.ओ 3- आपको बता दें कि 10 अगस्त को सेक्टर-9ए थाना पुलिस को ऑटो चालक विपिन के झगड़े में घायल होकर सिविल अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि घायल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है, लेकिन परिजन उसे गुरुग्राम के ही एक निजी अस्पताल ले गए। जब पुलिस निजी अस्पताल पहुंची तो यहां घायल विपिन की चाची व परिवार के अन्य सदस्य मिले जिन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि विपिन ने उन्हें फोन कर बताया था कि उसका रवि नगर पेट्रोल पंप के पास सवारी से किराए को लेकर झगड़ा हो गया है। वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए फिलहाल दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MVManish Vani
FollowAug 12, 2025 13:05:54Alirajpur, Madhya Pradesh:
“हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग ने निकाली तिरंगा वाहन रैली, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निकाली तिरंगा यात्रा
मनीष वाणी जी मीडिया अलीराजपुर
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को और अधिक प्रबल बनाने तथा राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री भगवत सिंह विरदे के नेतृत्व एवं निर्देशन में आज भव्य तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ खेल परिसर, अलीराजपुर से हुआ, जहाँ पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संकल्प दिलाया। इसके पश्चात् रैली बस स्टैंड, एमजी रोड, नगर के मुख्य बाजारों और मार्गों से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री भगवत सिंह विरदे ने स्वयं बाइक रैली का नेतृत्व करते हुए जिलेवासियों को “हर घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowAug 12, 2025 13:05:26Kurukshetra, Haryana:
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा,पूर्व मंत्री सुभाष सुधा यात्रा को हरी झंडी देकर यात्रा में हुए शामिल, जाट धर्मशाला से लेकर अंबेडकर चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा
कुरुक्षेत्र:- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कुरुक्षेत्र शहर में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई है। तिरंगा यात्रा को पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने यात्रा को हरी झंडी दी और यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा सहित भाजपा जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी,हरियाणा सरकार में चैयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर और तमाम भाजपा कार्यकर्ता सहित स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया है। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा और भाजपा जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज यह तिरंगा यात्रा शहर में निकाली गई है। और कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला से इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया था और अंबेडकर चौक कुरूक्षेत्र पर यात्रा का समापन किया गया है उन्होंने कहा कि इस यात्रा में कई सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ने भाग लिया और पूरे जोश व उत्साह के साथ स्कूली बच्चे भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब हर घर तिरंगा अभियान भी भाजपा द्वारा चलाया जाएगा।
बाईट:-पूर्व मंत्री सुभाष सुधा
बाईट:- भाजपा जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowAug 12, 2025 13:05:16Kurukshetra, Haryana:
कुरुक्षेत्र:आईजी पंकज नेंन की देख रेख में NDPS एक्ट के तहत 3 जिलों के जब्त किये गए नशीले पदार्थों को पिहोवा में किया नष्ट,जब्त किये गये चूरापोस्त, स्मैक, चरस, गांजा, हेरोईन, सुल्फा व नशीली दवाईयों को किया नष्ट
कुरुक्षेत्र: नशीली वस्तु अधिनियम के तहत पुलिस विभाग द्वारा जब्त किये गये नशीले पदार्थों को आज बाखली पेपर मील पेहवा में नष्ट किया गया है। आईजी पंकज नेंन की देख रेख में जिला पुलिस कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व अम्बाला पुलिस द्वारा दर्ज किये गये नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत जब्त किये गये चूरापोस्त, स्मैक, चरस, गांजा, हेरोईन, सुल्फा व नशीली दवाईयों को नष्ट किया गया है।आईजी पंकज नेंन ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर नशे के कारोबार करने वाले लोगों पर कार्यवाही करते हुए उनसे नशीले पदार्थ जब्त किये जाते है। सामान्य रुप से नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए कईं बार पुलिस द्बारा विशेष अभियान चला कर नशे के धन्धें में लगे लोगों पर कार्यवाही की जाती है। नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके नशा तस्करों के कब्जे से नशीले पदार्थों को जब्त किया जाता है। जब्त शुद्धा नशीले पदार्थो को एक कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाता है, ताकि इस प्रकार के नशीले पदार्थों का कोई दुरुप्रयोग न कर सकें।
बाईट:- पंकज नेंन IG, अम्बाला रेंज
0
Report
JPJai Pal
FollowAug 12, 2025 13:04:38Varanasi, Uttar Pradesh:
OPENING PTC
वाराणसी में योगी सरकार का बुलडोजर अब सिर्फ माफिया ही नहीं, बल्कि अवैध प्लाटिंग पर भी गरज रहा है।
CLOSENG PTC
वाराणसी में विकास के नाम पर अब नियमों से खिलवाड़ नहीं चलेगा। बिना स्वीकृति के की जा रही जमीन की प्लाटिंग पर VDA ने अपना बुलडोजर चला दिया है
0
Report
SKSandeep Kumar
FollowAug 12, 2025 13:04:33Hamirpur, Himachal Pradesh:
EXCLUSIVE
हमीरपुर-नहाने गए चचरे भाई बहन यमुना नदी में डूबे,
नहाने के दौरान नदी की गहराई में जाने से हुआ हादसा,
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किशोर के शव को नदी से बाहर निकाला,
किशोरी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,
घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम,
कुरारा थाना क्षेत्र के जलाला गांव की घटना।
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowAug 12, 2025 13:04:26Begusarai, Bihar:
जितेंद्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय मे छत पर खेलने के दौरान बाढ़ के पानी मे गिरने से एक दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों मे मायूसी छाई हुई है। मृतक का घर बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है इसलिए समय पर नाव नहीं पहुंचने के कारण बच्ची के इलाज मे देर होने से बच्चे को नहीं बचाया जा सका।घटना नयागावं थाना क्षेत्र के गोदरगामा पंचयात के कासिमपुर दियारा के वार्ड नंबर दस की है। मृतक बच्चे पहचान नयागावं थाना क्षेत्र के गोदरगामा पंचयात के कासिमपुर दियारा के वार्ड नंबर दस के रहने वाले नीतीश राय के दो वर्षीय पुत्री खुशवी कुमारी के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे मृतक के दादा ने बताया की उनका इलाका बाढ़ की चपेट मे है जिसकी बजह से वो लोग घर की छत पर रहते है। इसी क्रम मे छत पर खेलने के दौरान बच्ची पानी मे गिर गई। जिसके बाद उसे किसी तरह पानी से निकाला गया। बाद मे नाव के इंतजार मे काफी समय बीत गया जिसके बाद उसे इलाज के लिए दरियापुर के एक निजी क्लिनिक ले जाया गया जहाँ दबा और सुई आदी दी गई। लेकिन बच्ची की जान नहीं बच पाई। दादा ने बताया की अगर समय पर नाव मिल जाता तो उनके पोती की जान बच जाती। बताते चले की बेगूसराय मे जल प्रलय से सैकड़ो गावं बाढ़ की चपेट मे आया हुआ है जहाँ लगातर किसी ना किसी तरह अब तक दस लोगो की मौत हो चुकी है।
बाइट - दादा
0
Report
OSONKAR SINGH
FollowAug 12, 2025 13:04:13Indore, Madhya Pradesh:
फतेपुर के मकबरे मामले में चित्रकूट के सन्तो की प्रतिक्रिया
टॉपलीड- चित्रकूट-फतेपुर में मकबरे मामले में धार्मिक नगरी चित्रकूट के सन्तो की प्रतिक्रिया। हिन्दू धर्म के लोग कभी आक्रांता नही रहे। हम लोग अपने उन्ही स्थानों को वापस पाने का प्रयास कर रहे है जिनको बाहरी आक्रांताओं द्वारा कब्जा किया गया था। हम तो चाहते है सरकार ही जांच करवा लें और हमारे धार्मिक स्थलों को मुक्त कर दे। यह बात दिगम्बर अखाडे के महन्त दिवयजीवन दास ने कही है। वही रामायणी कुटी के महन्त रामहृदय दास ने कहा इमरान मसूद जो कह रहा है वह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा जो भी चल रहा है संवैधानिक तरीके से हो रहा है। संवैधानिक चर्चा हो रही है। तमाम आक्रांताओं ने हमारे हिन्दू धर्म मे आक्रमण किए। लोग हिन्दू धर्म के पीछे पड़े रहे। जो भी घटनाएं हुई है उसे संवैधानिक तरीके से सरकार देख रही है इमरान मसूद को ये सब बोलने की जरूरत नही है।
बता दें कि इन दोनों फतेहपुर के नवाब अब्दुल समद के मकबरे में हिंदू संगठनों द्वारा मंदिर बढ़कर पूजा पाठ की जा रही है जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय की तरफ से तमाम प्रक्रियाएं आ रही हैं चित्रकूट के संतों का मानना है कि हमारे हिंदू धर्म को विदेशी आक्रांताओं ने टारगेट किया था और तमाम हमारे धार्मिक स्थलों को तोड़कर उनको मस्जिद और मकबरा बना दिया गया था जिसको लेकर हिंदू धर्म के लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने धार्मिक स्थलों को फिर से लेने का प्रयास कर रहे हैं जो कि गलत नहीं है।
बाइट- महन्त दिवयजीवन दास दिगम्बर अखाड़ा चित्रकूट
बाइट- महन्त रामहृदय दास महराज रामायणी कुटी चित्रकूट
0
Report
PSPramod Sharma
FollowAug 12, 2025 13:03:19Noida, Uttar Pradesh:
*एमपी शहीदों का धार्मिक आधार बंटवारा,कांग्रेस विधायक बता रहे मुस्लिम शाहिद,बीजेपी बोली शहीदों को धार्मिक आधार बांटना बर्दाश्त से बाहर*
- देश की आजादी के लिए आन बान और अपने प्राण निछावर करने वाले शहीदों ने कभी सोचा नहीं होगा कि आने वाली पीढ़ी उनकी गिनती धर्म के आधार पर करेगी... धर्म के आधार पर बांट देगी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आजादी की वर्षगांठ से ठीक पहले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने एक कार्यक्रम आयोजित कर आजादी की लड़ाई लड़ने वाले मुस्लिम उलेमाओं के नाम की गिनती कराई...
- इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में मुस्लिम युवक महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे इन बच्चों से आजादी में शहादत देने वाले मुस्लिम उलेमाओं के नाम रटवाये गए ...ये देश मे पहला मौका होगा जब शहीदों की गिनती धार्मिक आधार पर की जा रही है...
(Video- मुस्लिम बच्चे आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले उलेमाओं की गिनती करते हुए)
(वीडियो आरिफ मसूद की स्पीच)
- जंगे आज़ादी में उलेमाओं की कुर्बानी ...कार्यक्रम की टैग लाइन बताती है कि शहीदों को धर्म के आधार पर बांट कर जहर परोसना जारी है... कांग्रेस पार्टी के विधायक कार्य मसूद 15 अगस्त से ठीक पहले शहीदों की धर्म के आधार पर गिनती की... कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि देश में बांटने की पॉलिटिक्स चल रही है इसीलिए आज हमें बताना पड़ रहा है कि देश के लिए उलेमाओं ने क्या काम किया है...
बाइट - आरिफ मसूद कांग्रेस विधायक
- भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भड़क गए और कहां शहीदों की धार्मिक आधार पर गिनती करना गलत है... शहीदों का कोई धर्म नहीं होता है वह देशभक्त होते हैं पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि शहीदों की धर्म के आधार पर गिनती कर रहे है...
बाइट - रामेश्वर शर्मा भाजपा विधायक
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowAug 12, 2025 13:03:08Bihar:
ATTN :- BIHAR DESK/12.08.2025
FROM :-MADESH TIWARI/ GOPALGANJ
SLUG :1208_ZBJ_GOP_BIJLI_R
ANCHOR :- बिहार में मुफ्त बिजली योजना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सीधे बिजली उपभोक्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम में सीएम ने याद दिलाया कि 2005 से पहले बिहार में बिजली की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन उनकी सरकार ने बिजली क्षेत्र में व्यापक सुधार किए।
"बिजली की उपलब्धता अब गाँव-गाँव तक है। यह सब आपकी सेवा में हमारी प्रतिबद्धता का नतीजा है
गोपालगंज में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम से 81 स्थानों पर एक साथ जुड़ाव हुआ, जिसमें 41 हज़ार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में भी संवाद कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था की गई थी, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।" "संवाद कार्यक्रम में पहुँचे उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री की इस पहल को ऐतिहासिक बताया।
उनका कहना है कि मुफ्त बिजली योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है और उनका जीवन स्तर सुधर रहा है।
BYTE :- पवन कुमार सिन्हा, डीएम, गोपालगंज
0
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowAug 12, 2025 13:02:59Kurustikur, Chhattisgarh:
kanker breaking
बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने गर्लफ्रेंड ने मिलकर की चोरी। मौका देखकर गांव के परिचित के घर दिया चोरी को अंजाम। सोने चांदी के आभूषण समेत दो लाख रुपए जप्त। दो आरोपी गिरफ्तार। 48 घंटे के भीतर चोरी के आरोपी गिरफ्तार। कांकेर जिले के हलवा चौकी की घटना।
0
Report
TKTushar Kanchhal
FollowAug 12, 2025 13:02:18Indore, Madhya Pradesh:
इंदौर शहर कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन को लेकर एक अनूठा प्रदर्शन किया कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने शहर के रीगल तिराहे पर प्रदर्शन किया गया यहां 5 फुट बड़ा चश्मा बनाया गया और उसे पर लिखा गया कमल छाप "E C"चश्मा चश्मा के सामने लिखा गया EC का कमल "बीजेपी को वोट लोकतंत्र पर चोट"
कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल गिरीश जोशी ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा इलेक्शन कमिशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सप्रमाण बताया किस तरह इलेक्शन कमीशन वोटो की चोरी कर रहा है और कर्नाटक की महादेवपुरम सीट पर किस तरह से कई-कई लाख वोट विधानसभा और लोकसभा के बीच में बढ़ाकर भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचाने की कोशिश करता है महाराष्ट्र में भी इलेक्शन कमीशन द्वारा यही काम किया गया विधानसभा और लोकसभा के चुनाव के बीच 40 लाख वोटर वहां पर भी बढ़ा दिए गए राहुल गांधी ने बताया कि किस तरह एक ही घर में 80-80 मतदाता निवास कर रहे हैं,कई घरों के मकान नंबर शून्य है, उसके बावजूद इलेक्शन कमिशन अपने अधिकारियों पर कार्रवाई न करते हुए इतने गंभीर मामले की जांच ना करते हुए चुप्पी सादे बैठा है,उल्टा राहुल गांधी और तमाम विपक्ष के नेताओं को शपथ पत्र देने की बात कर रहा है जबकि इस तरह का रवैया यह दर्शाता है की एक संवैधानिक स्वतंत्र संस्था किस तरह भारतीय जनता पार्टी के हाथ की कठपुतली बनकर रह गई है,इसी के विरोध में इंदौर में अनोखा प्रदर्शन किया गया 5 फुट बड़ा चश्मा बनाया गया और उसे पर लिखा गया कमल छाप "E C"चश्मा चश्मा के सामने लिखा गया EC का कमल "बीजेपी को वोट लोकतंत्र पर चोट"कमल छाप EC चश्मा बनाकर बताने का प्रयास किया है,किस तरह इलेक्शन कमिशन के अधिकारियों को केवल भारतीय जनता पार्टी और उनका चुनाव चिन्ह कमल का फूल दिखता है किसी भी तरह से फर्जी वोटरों के माध्यम से या किसी भी तरीके से वह सिर्फ चाहते हैं सत्ता में भारतीय जनता पार्टी बनी रहे और इस तरह का कृत्य लोकतंत्र की हत्या है
बाइट विवेक खंडेलवाल कांग्रेस नेता
0
Report
RSRajendra sharma
FollowAug 12, 2025 13:02:04Kota, Rajasthan:
न्याय की गुहार लगाती बहु,छेड़छाड़ का आरोपी ससुर गिरफ्तार नहीं,तहसील के सामने धरना शुरू किया, बोली - जब तक गिरफ्तारी नहीं तब तक जारी आंदोलन,
रामगंजमंडी (कोटा) कोटा जिले की रामगंजमंडी में ससुर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के आरोप लगाने वाली एक बहू ने मंगलवार को परिजनों के साथ एसडीएम कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि 2 अगस्त को थाने में मुकदमा और 164 के बयान होने के बाद भी आरोपी ससुर की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़िता और उसके परिजन बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज हैं और खुलेआम प्रशासन पर ढिलाई का आरोप लगा रहे हैं।
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसका पति जयपुर में पढ़ाई करता है। इस दौरान घर में अकेले रहने पर ससुर रात को कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करता और अश्लील हरकतें करता था। यहां तक कि नहाते समय भी झांकता था। उसने सारी बातें पति और परिवार को बताईं और आखिरकार 2 अगस्त को रामगंजमंडी थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद भी तीन दिन तक कोई कार्रवाई न होने पर 5 अगस्त को पीड़िता ने परिजनों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। 7 अगस्त को पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज हुए, जिसके बाद पीड़िता को उम्मीद थी कि गिरफ्तारी होगी, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है।
गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़िता और उसके परिजनों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक बेटी को न्याय नहीं मिलेगा और आरोपी जेल नहीं जाएगा,आंदोलन जारी रहेगा।
बाइट - पीड़िता बहु
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowAug 12, 2025 13:01:32Morena, Madhya Pradesh:
एंकर-ग्वालियर में ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक के साथ उनके ही मुनीम ने करीब साढ़े 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी।ट्रांसपोर्ट संचालक के यहां उनका मुनीम 15 सालों से काम कर रहा था और ट्रकों का भाड़ा वसूलने का जिम्मा उसी के पास था। पिछले तीन महीनों से वह भाड़े की रकम फर्म के खाते में जमा न करके अपने पास रख रहा था। मामला तब खुला जब कारोबारी को संदेह हुआ और उन्होंने रिकॉर्ड खंगाले। इसमें पता चला कि कई व्यापारियों से वसूले गए करीब 24.50 लाख रुपए फर्म में जमा नहीं हुए। जिस पर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।दरअसल बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के न्यू महावीर ट्रांसपोर्ट से 3 मई को नीरज डेंगरे ने 107 बोरी लोंग मुंबई से ग्वालियर भेजी थी, जिसका 33,600 रुपए भाड़ा 9 जून तक कंपनी के अकाउंट में जमा नहीं हुआ। ऐसे में जब ट्रांसपोर्टर ने कारोबारी को फोन लगाकर भाड़े के रुपए मांगे, तो उसने बताया कि मुनीम दरिया सिंह सोमरा 15 मई को ही नकद में रुपए ले जा चुका है। इस कांड का पता लगने पर कारोबारी ने अपने तमाम देनदारों से बातचीत की और कागजात खंगाले। जिसमें स्पष्ट हुआ कि सोमरा ने कई व्यापारियों से लिए भाड़े के करीब 24.50 लाख रुपए फर्म में जमा नहीं कराए हैं।ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को बताया कि मुनीम दरिया सिंह सोमरा से जब भाड़े के रुपयों के बारे में पूछा गया, तो उसने 10 दिन में रुपए जमा कराने का आश्वासन दिया, लेकिन 18 जून के बाद सोमरा ने ट्रांसपोर्ट पर आना ही बंद कर दिया। जब उससे फोन पर बात की, तो उसने रुपए वापस देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट संचालक सुनील माहेश्वरी की शिकायत पर आरोपी मुनीम दरिया सिंह सोमरा के खिलाफ बहोड़ापुर थाने में केस दर्ज किया है।
बाइट-कृष्णपाल सिंह,सीएसपी,ग्वालियर
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowAug 12, 2025 13:01:23Nagaur, Rajasthan:
जिला- डीडवाना नावां
लोकेशन- नावां शहर
रिपोर्टर- मनीष पारीक
मो 9928382887
@ manishpurohit9
माकपा व किसानों ने नांवा की गलियों में स्मार्ट मीटर के विरोध में निकाली रैली, आमजन को किया जागरूक
स्मार्ट मीटर नही लगाने की मांग को लेकर सौपा SDM को ज्ञापन
अगर सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाना बन्द नही किया तो होगा देश व्यापी आंदोलन
एंकर_ डिडवाना जिले के नांवा में आज सैंकड़ों किसानों ने सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर SDM ओर अधिशासी अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने विधुत विभाग को आडे हाथों लेते हुए कहा कि अजमेर विधुत वितरण निगम जब से कम्पनी बनी है तब से लेकर आज तक बिजली की स्थिति में सुधार करने की बजाय बार बार मिटर बदल रही है। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव मोतीलाल शर्मा ने कहा हमने सम्पूर्ण जिले में स्मार्ट मीटर के विरोध का अभियान चला रखा हैं हमारा नैतिक दायित्व है कि हम आमजन को जागरूक करें। माकपा के तहसील सचिव हरदेवा राम अणदा,कामरेड अब्बास खान, सांवरमल चौधरी, खिंवकरण डबरिया, कानाराम बिजारणिया, संगीता बिजारणिया आदि ने सम्बोधित किया ।
मिटिंग के बाद अखिल भारतीय किसान सभा कार्यकर्ताओं ने जूलूस के रुप में नांवा की गलियों में स्मार्ट मीटर के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए निकलकर मुख्य बस स्टैंड होते हुए SDM व सहायक अभियंता कार्यालय पंहुचकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा व स्मार्ट मीटर लगाने पर तुरंत कार्यवाही रोकने के लिए कहा।
कामरेड् अब्बास खान ने अधिशासी अभियंता से बात करते हुए कहा कि कुछ जगहों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए वंहा ठेकेदार के आदमी पुराने वाले मीटरों को तोड़ते हैं यह गलत है। यह हमारी सम्पत्ति है। साथ ही यह भी कहा कि पुराने मिटर उतारते समय उपभोक्ताओं को उस मीटर की वस्तुस्थिति नहीं दिखाते हैं। नए मीटर की यूनिट के साथ पुराने मीटर की रिडिंग बढाकर लगाते हैं। इसलिए पुराने मीटर की रिडिंग की वसूली बंद करें अन्यथा पुराने मीटर की रिडिंग उपभोक्ताओं को दिखाए। यदि पुराने मीटर को तोड़ दिया गया है तो वसूली उक्त ठेकेदार से उगाही जाए। समय पर सरकार स्मार्ट मिटर लगाना बन्द नही करती है तो देश व्यापी जनांदोलन खड़ा किया जाएगा।
0
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowAug 12, 2025 13:01:14Kurustikur, Chhattisgarh:
एंकर - धमतरी जिले के अर्जुनी थानाक्षेत्र के भोयना गांव के अन्नपूर्णा ढाबा में बीती रात रायपुर से आए पांच दोस्तों में से तीन दोस्तों की बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या दी थी। कुल आठ हमलावरों में से तीन नाबालिक को छोड़कर बाकी पांचों आरोपियों को आज धमतरी एस पी कार्यालय में पेश किया गया। एस पी सूरज परिहार ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि इस जघन्य हत्या को आरोपियों ने पूरी तरह से नशे में डूबे हुए जलते अंजाम दिया। दरअसल रायपुर से आए सभी दोस्त खाना खाने ढाबा पहुंचे थे। इसी बीच आपसी में झगड़ा हुआ और हत्या को अंजाम दिया गया।
0
Report