icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
HSHITESH SHARMA30 Jul 2025, 07:39 am

दुर्ग जेल में ननों की गिरफ्तारी: क्या है बीजेपी की साजिश?

Durg, Chhattisgarh:एंकर- 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन से दो नन प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस को कथित रूप से धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था गिरफ्तारी के बाद दोनों को दुर्ग सेंट्रल जेल में रखा गया है जहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है यह मामला अब सियासी रूप ले चुका है. वी/ओ- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की वरिष्ठ नेता बृंदा करात और सीपीआई नेता एनी राजा दोनों ननों से मिलने दुर्ग जेल पहुंचीं जेल प्रशासन ने सुबह 10:30 बजे उन्हें मुलाकात की अनुमति दी गई बृंदा करात ने जेल में ननों की स्थिति को डिस्टर्बिंग बताया उन्होंने कहा कि ननों को झूठे नकली केस में फंसाया गया है ये दोनों नन वर्षों से गरीबों के बीच सेवा कर रही थीं और उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है उन्होंने आरोप लगाया कि बजरंग दल ने इन्हें गलत तरीके से विदेशी घोषित किया जबकि यह पूरी तरह निराधार है नेताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई बीजेपी सरकार द्वारा ईसाई समुदाय को टारगेट करने की साजिश है उन्होंने कहा कि ननों की तबीयत खराब है, उन्हें जमीन पर सोने के लिए मजबूर किया जा रहा है विपक्ष ने ननों की तत्काल रिहाई और दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग की है साथ ही इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया है आपको बता दे की 29 जुलाई कल ही केरल से चार सांसद एन.के. प्रेमचंदन, सप्तगिरि शंकर उल्का, फ्रांसिस जॉर्ज, अनिल ए. थॉमस और विधायक रोजी एम. जॉन समेत छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लेतफलांग ने भी जेल पहुंचकर दोनों ननों से मुलाकात की थी. बाईट- बृंदा करात,वरिष्ठ नेता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गडचिरोली सर्पदंश मामले में स्कूल के प्रमुख समेत तीन पर मामला दर्ज

Gadchiroli, Maharashtra:अँकर:– गडचिरोली जिलेातील धानोरा तालुक्यातील जपतलाई आश्रमशाळेतील सर्पदंशाच्या धक्कादायक घटनेत आता पोलिसांनी मोठी कारवाई केली आहे. तीन विद्यार्थिनींच्या मृत्यूनंतर आश्रमशाळेच्या व्यवस्थापनावर गंभीर प्रश्न उपस्थित झाले होते. या प्रकरणी मुख्याध्यापकांसह तिघांवर गुन्हा दाखल करण्यात आला असून, पोलिसांकडून पुढील तपास सुरू आहे. जपतलाई येथील निवासी आश्रमशाळेच्या वसतिगृहात रात्रीच्या सुमारास साप शिरल्यानंतर काही विद्यार्थिनींना सर्पदंश झाला. या घटनेत तीन विद्यार्थिनींचा उपचारादरम्यान मृत्यू झाला. मृत विद्यार्थिनींमध्ये दीपिका लकडा, सुष्मिता मंडल आणि अनु कोरेटी यांचा समावेश आहे. तर आणखी तीन विद्यार्थिनींवर उपचार सुरू असल्याची माहिती समोर आली होती. या घटनेनंतर आश्रमशाळेतील विद्यार्थिनींच्या सुरक्षाचा प्रश्न ऐरणीवर आला. विद्यार्थिनींच्या निवासाची व्यवस्था, वसतिगृहातील सुरक्षा, सर्पदंशानंतर करण्यात आलेली वैद्यकीय मदत आणि प्रशासनाकडून आवश्यक खबरदारी घेण्यात आली होती का, याबाबत प्रश्न उपस्थित झाले. घटनेची गंभीरता लक्षात घेऊन प्रशासनाकडून चौकशी सुरू करण्यात आली. त्यानंतर आता पोलिसांनी मुख्याध्यापकांसह तिघांवर गुन्हा दाखल केला आहे. या कारवाईमुळे प्रकरणाला आता वेगळे वळण मिळाले असून, संबंधितांच्या भूमिकेची पोलिसांकडून चौकशी केली जात आहे. दरम्यान, या घटनेची उच्चस्तरीय चौकशी करण्याचेही आदेश देण्यात आले आहेत. आश्रमशाळेतील विद्यार्थिनींच्या सुरक्षेसाठी आवश्यक उपाययोजना करण्यात आल्या होत्या का, तसेच व्यवस्थापनाकडून कोणतीही निष्काळजीपणा झाला का, याचा तपास केला जाणार आहे. दोष आढळल्यास संबंधितांवर नियमानुसार कारवाई केली जाईल, अशी भूमिका प्रशासनाने घेतली आहे.
0
0
Report

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए इंटरव्यू आज, 8 उम्मीदवारों में से तीन चयनित

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। राममंदिर ट्रस्ट में सीईओ के पद के लिए इंटरव्यू के लिए आये सभी पूर्व अधिकारी का इंटरव्यू आज भी होगा, सुबह 10 बजे के बाद इंटरव्यू शुरू होगा। कल करीब 10 अधिकारी का इंटरव्यू हो चुका है, आज 8 लोगों का इंटरव्यू होना है। राम मंदिर में सीईओ के पद के लिए इंटरव्यू के लिए पूर्व IPS, IAS जिनका लगभग 20 साल का प्रशासनिक अनुभव है, और आप अपने आप को किस तरह का हिन्दू मानते हैं, आप की आस्था भगवान राम के लिए क्या है, इस तरह सीईओ के पद के लिए ट्रस्ट में इंटरव्यू के सवाल तैयार किया गया है। आज 8 अधिकारियों का इंटरव्यू और होना है, 18 में से सिर्फ 3 लोगों को चयन किया जाएगा, इसके बाद इन 3 लोगों में से राम मंदिर ट्रस्ट की समिति इन्हीं 3 में से एक को राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ के पद पर चयन करेगी।
0
0
Report
Advertisement

कपूरथला में पुरानी रंजिश के चलते गोलीकांड, युवक की मौत, भाई घायल

Kapurthala, Punjab:कपूरथला : पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, छोटा भाई घायल कपूरथला जिले के गांव बिशनपुर जट्टां में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही दो युवकों ने एक 24 वर्षीय युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमले में मृतक का छोटा भाई भी गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने की फायरिंग जानकारी के अनुसार, देर शाम मोटरसाइकिल सवार गांव के ही दो युवकों ने लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा और उसके भाई हरशदीप पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से लवप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई हरशदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल भाई को सिविल अस्पताल में करवाया भर्ती घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल हरशदीप को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक युवक की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा (24) पुत्र सोढ़ी, निवासी बिशनपुर जट्टां के रूप में हुई है। डीएसपी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डॉ. शीतल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आरोपियों की पहचान हुई, जल्द गिरफ्तारी का दावा डीएसपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कथित आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है。
0
0
Report

ग्वालियर: कमलाराजा अस्पताल में छत गिरने से मासूम समेत 16 बच्चे सुरक्षित शिफ्ट

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग खतरे में नौनिहाल! अंचल के सबसे बड़े अस्पताल में बड़ा हादसा KRH में गिरा छत से प्लास्टर चिल्ड्रन वार्ड नम्बर 03 की छत से गिरा प्लास्टर पलंग नम्बर 19 पर भरभराकर गिरा प्लास्टर प्लास्टर के कुछ हल्के टुकड़े बेड पर मौजूद 02 माह की मासूम को लगे बाल बाल बची मासूम की जान आनन फानन में वार्ड को खाली कराया गया वार्ड में भर्ती सभी 16 बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया 74 साल पुरानी है कमलाराजा अस्पताल की बिल्डिंग प्रबंधन ने बीते चार में 11 प्रस्ताव शासन को भेजे बिल्डिंग की मरम्मत और पुरानी वायरिंग को बदलने के भेजे जा चुके है प्रस्ताव अभी तक प्रस्ताव पर नही हुआ कोई अमल साल 2024 से अभी तक 08 हादसे हो चुके है साल 2026 में ही तीन बार प्लास्टर गिर चुका है
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर के बड़गांव में लेपर्ड की दस्तक से इलाके में दहशत; फुटेज कैद

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के बड़गांव क्षेत्र की गायत्री नगर कॉलोनी में लेपर्ड की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। रिहायशी इलाके में लेपर्ड के घूमने की तस्वीरें कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। फुटेज सामने आने के बाद कॉलोनीवासियो में चिंता बढ़ गई है। लेपर्ड बालकेश्वर महादेव मंदिर के बाहर से गुजरता हुआ कॉलोनी की ओर आया। सीसीटीवी फुटेज में लेपर्ड रिहायशी इलाके में घूमता नजर आ रहा है। इसी दौरान कॉलोनी के श्वानों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। फुटेज में कई श्वान लेपर्ड के पीछे भागते दिखाई दे रहे हैं। श्वानों के पीछा करने के बाद लेपर्ड वहां से भागकर आगे निकल गया। कॉलोनी निवासी मयंक श्रीमाली ने बताया कि करीब दो दिन पहले भी क्षेत्र में लेपर्ड के आने की जानकारी सामने आई थी। उस समय लोगों को इसकी जानकारी थी, लेकिन अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया है। रिहायशी इलाके में लेपर्ड की मौजूदगी से लोग विशेष रूप से सुबह और देर रात घर से बाहर निकलने में सावधानी बरत रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है。
0
0
Report

खीरी में कांवरियों से भरी बस खाई में पलटी, एक कांवरिया की मौत, दर्जनों घायल

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना इलाके में कावड़ियों से भरी बस खाई में पलट जाने से बस में सवार एक कांवरिया की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक कांवरिये घायल हो गए। आनन फानन में घायल कांवड़ियों को शाहजहांपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना उचोलिया गुरुद्वारा के निकट नहर से कुछ दूरी पर हुई। दुर्घटना के पीछे के वजह ड्राइवर की आंख लगना बताया जा रहा है। सभी कावरिया बिहार के रहने वाले बताए जा रहे है। कांवरियो ने प्रशासन से कहना है कि हमको हमारे घर भेजने की व्यवस्था की जाय ताकि महिला पुरुष सुरक्षित घर पहुंच सके।
0
0
Report

खगड़िया स्टेशन पर आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन से महिला और बच्चे को बचाया

Khagaria, Bihar:खगड़िया स्टेशन पर एक महिला ने अपने गोद में रखे बच्चे और पति के साथ चलती ट्रेन से कूद गई, जिसके बाद स्टेशन पर खड़े आरपीएफ के जवान ने अपनी तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। खगड़िया स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से चलती ट्रेन में महिला अपने गोद में ली हुई बच्ची के साथ कूद जाती है और, फिर स्टेशन पर खड़े आरपीएफ के जवान उसकी मदद कर बचा लेते हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला रेनू देवी और उसके पति सोमपाल जनसेवा ट्रेन पकड़ने के लिए खगड़िया स्टेशन पर खड़े थे; इसी दौरन खगड़िया स्टेशन पर खड़ी ट्रेन दिल्ली-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पर ही चढ़ गए थे। ट्रेन जैसे ही खुली इन्हें लगा कि गलत ट्रेन पर चढ़ गए हैं फिर चलती ट्रेन से ही बच्चों के साथ कूद गईं। गनीमत रहा कि समय पर भगवान बनकर आरपीएफ के जवान रमेश तिवारी पहुँच गए और उनकी मदद कर उन्हें बचा लिया; नहीं तो चलती ट्रेन से कूदने पर कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।
0
0
Report
Advertisement

कोटा रेंज में देर रात बड़े बदलाव: कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

Kota, Rajasthan:कोटा रेंज में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, बूंदी, बारां और झालावाड़ में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ ने इस लिस्ट में कोटा शहर में वापसी की है तो कुछ को एक बार फिर से इधर - उधर किया गया हैं। भरतपुर से अमर सिंह को एएसटी-एससी सेल कोटा और आरएसी में तैनात राजेश कुमार टेलर को एक बार फिर कोटा शहर के सेकंड सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। यहां तैनात डॉ. पूनम को सहायक पुलिस आयुक्त, अशोक नगर जयपुर लगाया गया है। रुद्रप्रकाश को कोटा सर्किल 5 से कोटा सर्किल 3 लगाया गया है। सर्किल 5 पर प्रशिक्षु RPS हिमांशु और प्रशिक्षु RPS शक्ति दायमा को कोटा यातायात भेजा गया है। यहां तैनात अशोक मीणा को मानपुर लगाया हैं। बूंदी में लोकेंद्र पालीवाल को कोटा सर्किल 3 से हिंडोली और गंगासहाय शर्मा को साइबर क्राइम से तालेड़ा भेजा गया है। पिछली सूची में तबादला होकर आए श्रीराम बड़सरा को रामगंजमंडी से करौली और आशीष कुमार भार्गव को शाहाबाद, बाराँ से गंगधार, झालावाड़ भेजा गया हैं। हेमंत गौतम को गंगधार से शाहाबाद और घनश्याम मीणा को कोटा ग्रामीण साइबर क्राइम-द्वितीय लगाया गया है। इस फेरबदल के बाद कोटा रेंज के कई पुलिस सर्किलों में नई कमान संभालने वाले अधिकारी कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेंगे।
0
0
Report
Advertisement

कोटा: साकेत आवास में अज्ञात भारी वाहन भयावह बिजली तार टकराव से लाखों का नुकसान

Kota, Rajasthan:कोटा अज्ञात भारी वाहन ने साकेत आवास में मचाई तबाही मंगलवार रात 2:30 बजे बिजली के खंबे और ट्रांसफार्मर तोड़े लाखों का नुकसान, सृष्टि नगर विस्तार और साकेत आवास में लाइट बंद केईडीएल रातभर कर रहा मरम्मत अंधाधुंध दौड़ते भारी वाहन बने मुसीबत कोटा. शहर की कॉलोनियों की तंग गलियों में बेखौफ दौड़ते भारी वाहनों ने एक बार फिर लोगों की नींद उड़ा दी। मंगलवार रात करीब 2:30 बजे साकेत आवास क्षेत्र में राधा कृष्ण मंदिर के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने बिजली के खंबे को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि खंबा चकनाचूर हो गया और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। इस दुर्घटना में सरकारी और निजी संपत्ति को लाखों का नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार अज्ञात भारी वाहन साकेत आवास की संकरी गली से गुजर रहा था। नियंत्रण खोने के बाद वाहन सीधे बिजली के खंबे से जा टकराया। टक्कर के बाद भारी वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर के कारण बिजली के तार टूटकर नीचे लटक गए और उनमें तेज स्पार्किंग शुरू हो गई। इससे करंट फैलने का खतरा बन गया। स्पार्किंग की चपेट में आकर पास में लगा ट्रांसफार्मर भी जल गया। साथ ही बिजली के दो खंबे भी टूटकर गिर पड़े。 हादसा होने के बाद सबसे पहले पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस की सूचना पर केईडीएल के लोग भी वहां पहुंच गए। देर रात को जब बड़ी संख्या में लोगों की बिजली बंद थी तब लोग बाहर निकले। उसके बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली। हालांकि तब तक बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया था। इस हादसे के कारण साकेत आवास और सृष्टि नगर विस्तार के सैकड़ों घरों में रातभर बिजली नहीं रही। गर्मी और अंधेरे में लोग परेशान होते रहे। केईडीएल की टीम ने तुरंत लटकते तारों को हटाकर करंट का खतरा टाला और प्रभावित क्षेत्र की सप्लाई बंद कर दी। बड़ी संख्या में लोगों की बिजली बंद होने के कारण लाइनों को दूसरे फीडर से जोड़कर धीरे-धीरे चालू किया गया। हालांकि अभी भी कुछ घरों की बिजली बंद है。 केईडीएल के सहायक अभियंता सुरजीत ठाकुर ने बताया कि रात को अचानक से चालू लाइन में यह घटना हुई है। गनीमत रही कि करंट नहीं फैली। ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली व्यवस्था को भी लाखों का नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जले हुए ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। टूटे हुए दो खंबों की जगह नए खंबे गाड़े जा रहे हैं और नई केबल बिछाई जा रही है। विभाग का कहना है कि युद्ध स्तर पर काम चल रहा है और बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त कर दी जाएगी। हादसे में भेरूलाल लोधा के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। टक्कर के कारण उनकी दुकान का शटर टूट गया और घर के बाहर लगा टीनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वाहन सीधे मकान से नहीं टकराया। भेरूलाल लोधा का कहना है कि वह इस मामले में पुलिस को शिकायत देंगे क्योंकि उनके मकान को काफी ज्यादा नुकसान हो गया है。 स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि साकेत आवास जैसी कॉलोनियों की छोटी गलियों में रोजाना भारी वाहन बेरोकटोक दौड़ते हैं। न स्पीड ब्रेकर है, न कोई निगरानी। इसी लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी की गलियों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं.
0
0
Report

जैसलमेर में चुनाव तैयारी तेज, EVM FLC और वोटिंग केंद्रों का सत्यापन पूरा

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में आगामी चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत जिला स्तर पर चुनाव से जुड़ी अधिकांश प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब प्रशासन का फोकस अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण और आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन पर है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक निर्वाचन प्रकोष्ठों का गठन किया जा चुका है। अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके दायित्वों एवं निर्धारित समय-सीमा को लेकर दो दौर की बैठक और ओरिएंटेशन दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग यानी FLC पूरी हो चुकी है। मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर वहां उपलब्ध न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की भी जांच की जा चुकी है। साथ ही संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों का वर्गीकरण भी पूरा कर लिया गया है। चुनावी ड्यूटी में तैनात होने वाले कार्मिकों के प्रशिक्षण की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और अब कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए जा रहे हैं। आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर आगामी दिनों में विशेष वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें EROs और पुलिस अधिकारियों के साथ चुनाव प्रक्रिया एवं आचार संहिता से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। इसके बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। चुनाव के लिए आवश्यक सामग्री, वाहनों के अधिग्रहण और अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं को लेकर टेंडर सहित जरूरी प्रक्रियाएं भी जारी हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके दायित्वों के प्रति पूरी तरह तैयार किया जा रहा है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top