Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mirzapur231001

मीरजापुर में अंबेडकर की प्रतिमा चोरी, राजनीतिक हलचल मची!

RMRAJESH MISHRA
Jul 18, 2025 08:37:45
Mirzapur, Uttar Pradesh
Slug : 1807ZUP_MZP_MURTI_CHORI_R Place :मीरजापुर Date : 18.7.2025 Report : राजेश मिश्र Anchor : मीरजापुर में संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर चौराहे पर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा बीती रात खोदकर चुरा लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता व सोनभद्र लोकसभा प्रभारी निराला कोल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और विरोध जताया। सपा नेताओं ने प्रतिमा को चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एक रिपोर्ट Vo 1: स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रतिमा को तोड़ने के बाद उसे चुरा लिया गया है, जबकि पुलिस का कहना है कि प्रतिमा केवल क्षतिग्रस्त हुई है। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि यह कृत्य अराजक तत्वों द्वारा किया गया है। घटना को लेकर थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी जनवरी महीने में अराजक तत्वों द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा गया था। उस समय जिला प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित करवाई थी, लेकिन उसके बाद से अब तक प्रतिमा को तीन बार क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। वर्तमान में बाबा साहब की नई प्रतिमा स्थापित करने का कार्य प्रशासन द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। हालांकि घटना को लेकर क्षेत्र में रोष है और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। Bite : अशोक कुमार, सीओ लालगंज,मीरजापुर
4
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top