Back
प्रतापगढ़ में अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा ने भक्ति की लहर मचा दी
HUHITESH UPADHYAY
Sept 22, 2025 09:33:13
Pratapgarh, Rajasthan
Slug : 2209ZRJ_PRTP_YATRA_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा
एंकर/इंट्रो : अग्रवाल समाज प्रतापगढ़ द्वारा सोमवार को अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और धार्मिक उल्लास के साथ आयोजन में भाग लिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ गोपालगंज स्थित सांवलिया जी मंदिर से हुआ, जहां महाआरती एवं भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच शोभायात्रा निकली। पारंपरिक परिधानों में सजे युवा, महिलाएं और बच्चे धार्मिक धुनों पर झूमते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। आकर्षक झांकियों और भक्तिमय गीतों से वातावरण धार्मिक रंग में रंग गया।
नगर परिषद परिसर के बाहर सभापति प्रतिनिधि प्रहलाद गुर्जर सहित पार्षदों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान नगरवासी और श्रद्धालु जगह-जगह खड़े होकर शोभायात्रा के दर्शन करते रहे। महिलाएं और युवतियां भक्तिमय गीतों पर नृत्य करती हुई शोभायात्रा का आकर्षण बनीं। जगह-जगह समाजजनों ने अग्रवाल समाज का अभिनंदन किया और “अग्रसेन महाराज की जय” के जयकारों से माहौल गूंज उठा।समाज के पदाधिकारियों ने इस मौके पर अग्रसेन महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अग्रसेन जी महाराज ने हमेशा भाईचारा, सद्भाव और सेवा भाव को सर्वोपरि माना। उन्हीं आदर्शों को आत्मसात कर समाज को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। पूरे शहर में शोभायात्रा के दौरान उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPradeep Kumar
FollowSept 22, 2025 11:21:570
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowSept 22, 2025 11:21:460
Report
DKDeepesh Kumar
FollowSept 22, 2025 11:21:34Noida, Uttar Pradesh:पति ने पत्नी को जलाया
आरोपी पति की तस्वीश
0
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 22, 2025 11:21:260
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowSept 22, 2025 11:20:480
Report
VPVinay Pant
FollowSept 22, 2025 11:20:310
Report
NZNaveen Zee
FollowSept 22, 2025 11:20:110
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 22, 2025 11:19:534
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 22, 2025 11:19:410
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowSept 22, 2025 11:19:340
Report
HBHemang Barua
FollowSept 22, 2025 11:19:27Noida, Uttar Pradesh:LIVE ALERT: DELHI: union MINISTER & BJP NATIONAL PRESIDENT JP NADDA INTERACTS WITH LOCAL SHOPKEEPERS UNDER ‘GST BACHAT UTSAV’ CAMPAIGN/ VISUALS
0
Report
AGAdarsh Gautam
FollowSept 22, 2025 11:19:190
Report
TKTushar Kanchhal
FollowSept 22, 2025 11:19:040
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 22, 2025 11:18:150
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowSept 22, 2025 11:17:460
Report