Back
38 घंटे बाद SDRF ने युवक का शव खैरवा नाले से निकाला!
HBHeeralal Bhati
Sept 03, 2025 10:46:56
Jalore, Rajasthan
आहोर न्यूज़
आहोर उपखंड क्षेत्र के खैरवा नाले में सोमवार देर शाम रपट पार करते पानी मे बहे युवक का 38 घण्टे बाद शव निकालने में SDRF व सिविल डिफेंस टीम को सफलता मिली है। बता दे कि तीन युवक बाइक रपट पार करते हादसा हुआ है हालांकि दो युवक पानी से बाहर निकल गये थे।
वही सूचना पर SDRF व सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुचीं ओर देर रात से बह गए एक युबक की तलाश शुरू की गई।...आपको बता दे आज 38 घंटे बाद सर्च ऑपरेशन टीम को पानी मे बहे खेड़ा गांव निवासी सुरेश प्रजापत का शव बरामद हुआ है।वही नोसरा थानाधिकारी पन्नालाल व प्रशासन ने शव को आहोर के राजकीय मोर्चेरी में लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
बाइट__01 सांवरमल रेगर SDM आहोर
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRanajoy Singha
FollowSept 03, 2025 12:32:44Malda, West Bengal:
*দিনে দুপুরে প্রকাশ্য রাস্তায় দুষ্কৃতিহানা, অল্পের জন্য প্রাণে বাঁচলেন লরি চালক, গুরুতরভাবে আহত পাঁচজন শ্রমিক, চাঞ্চল্য এলাকায়*
মালদা: লরি চালক কে ওভার টেক করতে গিয়ে গালিগালাজ ও বাজে অঙ্গভঙ্গি করার অভিযোগ পিক আপ চালকের বিরুদ্ধে, প্রতিবাদ করতে গিয়ে আক্রান্ত লরি চালক সহ সাতজন শ্রমিক। লোহার রড ও ধারালো অস্ত্র দিয়ে মাথা ফাটিয়ে দেওয়ার অভিযোগ, গ্রেফতার এক ও বাকিরা পলাতক। বুধবার দুপুর ৩ টে এই ঘটনায় ব্যাপক চাঞ্চল্য ছড়ালো মালদার চাঁচল থানার রানিকামাতের নলকঠিয়া এলাকায়। পিকআপ ভ্যান চালক সহ বেশ কয়েকজনের বিরুদ্ধে থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের। মালদার চাচোল হরিশ্চন্দ্রপুর ৩১ নম্বর জাতীয় সড়কের রাণীকামাতের নলকুঠিয়া এলাকায় চাচোলের অভিমুখ থেকে একটি সিমেন্ট বোঝাই লরি আসছিল, ঠিক সে সময় লরিটিকে ওভারটেক করতে আসে পিকআপ ভ্যান। ওভারটেক করতে না দেওয়ায়ই চলন্ত গাড়ি থেকেই লরি চালককে গালিগালাজ ও অশালীন ভঙ্গি করে দেখান পিক আপ ভ্যানের চালক সহ গাড়িতে থাকা অন্যান্যরা। রানি কামাত এলাকায় লরি দাঁড় করিয়ে ঘটনার প্রতিবাদ জানান লরির চালক, এরপরই পিকআপের ভ্যানের চালক সহ বেশ কয়েকজন গাড়ি থেকে নেমে ওই লরি চালক কে বেধরক মারধর করে। লরি চালক কে মার খেতে দেখে তাকে বাঁচাতে ছুটে আসেন ওই সিমেন্ট কোম্পানির অন্যান্য শ্রমিক সহ সিমেন্ট কোম্পানির ম্যানেজার। তাদেরকেও লোহার রড ও ধারালো অস্ত্র দিয়ে বেধড়ক মারধর করা হয় বলে অভিযোগ। ঘটনায় গুরুতরভাবে জখম হন পাঁচজন শ্রমিক সহ সিমেন্ট কোম্পানির ম্যানেজার। ছিনতাই নগদ টাকা সহ বিভিন্ন সরঞ্জাম।এই ঘটনার পরে ঘটনাস্থল থেকে পিকআপ ভ্যান চালক সহ বেশ কয়েকজন পালিয়ে যায়। পুলিশ একজনকে এই ঘটনায় আটক করে থানায় নিয়ে এসেছে। মারধরের ঘটনা নিয়ে পিকআপ ভ্যান চালক সহ বেশ কয়েকজন দুষ্কৃতীর বিরুদ্ধে থানায় লিখিত আকারে অভিযোগ জানানো হয়েছে।
0
Report
SKSwadesh Kapil
FollowSept 03, 2025 12:32:39Alwar, Rajasthan:
एंकर, विजुअल
अलवर शहर में बरसात शुरू होते ही यहां का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह विफल हो जाता है. ऐसा नहीं कि यह सिस्टम पहली बार फेल हो रहा हो. हर बार अलवर शहर के हालात यह हो जाते हैं. सारी सड़क पानी से तालाब बन जाती है. निकालने के रास्ते बंद हो जाते हैं. इस संबंध में नगर विकास न्यास जिला प्रशासन नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं करता. कई कालोनियां तो ऐसी हैं. जहां पानी निकासी की समस्या हर मानसून में रहती है.
ZEE मीडिया जीरो ग्राउंड पर.
तीन-तीन चार-चार दिन तक इन कॉलोनी में पानी भरा रहता है .अलवर शहर के अग्रसेन चौराहा, वार्ड 34 के बनिया का बाग और बोदन कॉलोनी में पानी भरा रहता है. जिसकी कोई निकासी का सिस्टम नहीं है. यहां के रहने वाले लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है .इधर अलवर शहर का सागर जिला से ओवरफ्लो की स्थिति में आ गया है .वही लाल डिग्गी तरण ताल में भी पानी की आवक हो गई है. इस पानी में बच्चे जल क्रीड़ा कर रहे है.
अलवर सरकारी स्कूल ग्राम कड़ुकी पंचायत ठेकड़ा ग्रामीण विधानसभा अलवर की हालत जिसमें बच्चे जर्जर कमरों में पढ़ाई कर रहे हैं.
प्रशासन आंख बंद करके बैठा है. एक दिन झालावाड़ वाला बच्चों के साथ हादसा हो सकता है. सभी दोस्तों से निवेदन है की ज्यादा से ज्यादा शेयर करें. ताकि बच्चों को कोई नुकसान ना हो.
सागर ओवरफ्लो की सूचना पाकर काफी लोग सागर की तरफ जा रहे हैं. और वीडियो में तो बच्चे भी उसमें डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं.
जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं दिख रहे हैं. यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा.
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowSept 03, 2025 12:31:53Jhunjhunu, Rajasthan:
एंकर
झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे में बुधवार को बारिश से एक पुराने मकान की दीवार और छत गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार इस हादसे में 58 वर्षीय महबूब पुत्र गुलाम लीलगर की मौत हो गई। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से मकान की दीवार कमजोर हो गई थी आज अचानक तेज आवाज के साथ दीवार और छत भरभराकर गिर पड़े, जिससे पास खड़े महबूब मलबे में दब गए। घटना के समय पास स्थित पुस्तकालय में बच्चे मौजूद थे, जिन्होंने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से महबूब को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना अधिकारी ने बताया कि घटना का कारण बारिश से कमजोर हुई दीवार थी और लोगों से बरसात में जर्जर मकानों से दूर रहने की अपील की।
बाइट 1 सलीम जांच अधिकारी
अशोक शर्मा
झुंझुनूं
0
Report
BDBabulal Dhayal
FollowSept 03, 2025 12:31:16Jaipur, Rajasthan:
0309ZRJ_JPR_CM_AGRI_R 0309ZRJ_JPR_CM_AGRI_R 0309ZRJ_JPR_CM_AGRI_R
0309ZRJ_JPR_CM_AGRI_R
@ BabulalDhayal18
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली बैठक मुख्यमंत्री कार्यालय में कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं गोपालन विभाग की CM ने की समीक्षा वित्तीय वर्ष 2024-25 की लंबित बजट घोषणाओं, 2025-26 की कैटेगरी सी की लंबित बजट घोषणाओं एवं मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न बैठकों में प्रदत्त निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान किसान आयोग की अन्तरिम प्रतिवेदन पुस्तक का विमोचन भी किया।
0
Report
SNShashi Nair
FollowSept 03, 2025 12:31:12Hisar, Haryana:
एंकर -
हिसार में जासूसी के आरोप में जेल में बंद ज्योति मल्होत्रा की अदालत ने डिफॉल्ट बेल की एप्लीकेशन खारिज कर दी है। एडवोकेट कुमार मुकेश ने बताया कि पुलिस की तीन एप्लीकेशन में से दो को स्वीकार कर लिया गया और एक को आंशिक तौर पर स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा आज के निर्णय के अनुसार अब ज्योति मल्होत्रा को अधूरी चार्जशीट दी जाएगी और चालान के पार्ट को प्रकाशित नहीं किया जा सकेगा, हालांकि रूटिन मीडिया ब्रीफिंग पर रोक नहीं है। ज्योति की वकील कुमार मुकेश ने बताया कि अदालत के फैसले का सम्मान है, लेकिन मैं इनसे संतुष्ट नहीं हूं। चारों आदेशों की कॉपियां शीघ्र लेकर उनके खिलाफ रिविजन फाइल की जाएगी।
121-
एडवोकेट कुमार मुकेश
( ज्योति मल्होत्रा के वकील )
0
Report
CSCharan Singh
FollowSept 03, 2025 12:31:06Delhi, Delhi:
रिपोर्ट -- चरणसिंह सहरावत
लोकेशन -- द्वारका,
स्टोरी :-- दिल्ली देहात के झरोदा कलां गांव में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा होने से बच गया। हरियाणा के बहादुरगढ़ में मांगेेशपुर ड्रेन का करीब 50 फीट लंबा तटबंध टूट गया, जिसके कारण झरोदा कलां के गीताांजलि एन्क्लेव की निचली कॉलोनियों में लगभग 5 फीट तक पानी भर गया। अचानक पानी भरने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रातभर चले बचाव अभियान में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकाला। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। सभी लोगों को पास के सरकारी स्कूलों में ठहराया गया है। यह पूरा ऑपरेशन द्वारका जिला डीसीपी अंकित सिंह (IPS) और एसीपी नजफगढ़ की निगरानी में चला। बाबा हरिदास नगर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर बलराम सिंह बेनीवाल अपनी टीम के साथ पूरी रात मौके पर मौजूद रहे। 30 से अधिक पुलिसकर्मियों ने मिलकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और एनडीआरएफ व डिजास्टर मैनेजमेंट टीमों की मदद से आगे का रेस्क्यू अभियान जारी है।
P2C -- चरणसिंह सहरावत
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowSept 03, 2025 12:30:44Balrampur, Uttar Pradesh:
बलरामपुर मे श्री गणपति महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति के तत्वावधान में बुधवार को गणपति विसर्जन की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में युवाओं व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगा हाथों में लिए भक्त गणपति बप्पा मोरया के जयकारों और डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्तों ने बप्पा को विदाई दी।
विसर्जन से पूर्व वीर विनय चौराहे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद महाराज, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक पलटू राम और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरु’ उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर व गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समिति पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र और बैज भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
इसके बाद शोभायात्रा वीर विनय चौराहे से रवाना होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राप्ती नदी के सिसई घाट पहुंची, जहां 50 से अधिक प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। समिति के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowSept 03, 2025 12:30:36Kushinagar, Uttar Pradesh:
प्रमोद कुमार
ज़ी मीडिया
कुशीनगर
Slug:- मिशन शक्ति को सफल बनाएगा "ऑपरेशन मजनूं"
एंकर:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट मिशन शक्ति का सबसे अधिक असर कुशीनगर में देखने को मिल रहा हैं.. क्योंकि कुशीनगर में इनदिनों बेटियों से छेड़छाड़ करने वालो का इनकाउंटर कर उन्हें लगड़ा बना रहे है..जबकि ऑपरेशन मजनूं की शुरुआत कर बेटियों की सुरक्षा की जा रही हैं.. कुशीनगर पुलिस ने अब तक ऑपरेशन मजनूं के तहत 124 लोगों पर कार्यवाही की हैं..अब ऑपरेशन मजनूं को सफल बनाने के लिए कुशीनगर एसपी खुद फील्ड में दिख रहे हैं और मिशन शक्ति को ऑपरेशन मजनूं से जोड़कर इसे सफल बनाने के लिए खुद स्कूल कॉलेज पहुँचकर छात्राओं से सवांद कर रहे हैं... और उस सवांद में जितनी शिकायत मिल रही हैं उस पर तत्काल एक्शन भी ले रहे है..
देखें रिपोर्ट।
देखिए हमारी ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
विओ:- ये तस्वीरें हैं कुशीनगर की…जहां अभी दो दिन पूर्व व्हीलचेयर पर बैठ कर अपने गुनाओ की माफी मांग रहे यह वही अपराधी…जो बेटियों के साथ स्कूल कॉलेज के बाहर छेड़खानी करते थे...साथ ही दूसरी तस्वीर में जो युवक घुटने के बल बैठकर कान पकड़ माफी मांग रहे हैं.. यह भी स्कूल कॉलेज के बाहर बेटियों के साथ छेड़खानी करते थे..जिसके बाद कुशीनगर पुलिस ने ऑपरेशन व्हील चेयर और ऑपरेशन मजनूं को पुनः एक्टीव्वेट कर अब जिले में मजनुओं को सबक सिखाने और सीएम योगी के बेटियों की सुरक्षा को लेकर दिए गए वचन को पूरा करने के लिए कुशीनगर पुलिस पूरी ताकत लगा रही हैं...मिशन शक्ति भी अब कुशीनगर पुलिस के ऑपरेशन मजनू को सफल बनाने में सहयोग दे रही हैं।
विओ:- कुशीनगर में मिशन शक्ति के तहत खुद कुशीनगर एसपी संतोष मिश्रा इसकी कमान थाम कर फील्ड में हैं, स्कूल कॉलेज में जा कर मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक कर रहे हैं... बच्चियों से सवांद कर उनका भरोसा जीत कर यह अहसास करवा रही है कि पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर हैं...कुशीनगर पुलिस का संदेश साफ हैं स्कूल के अंदर या बाहर,बाजार या फिर घर जहां भी आप के साथ छेड़खानी,छीटाकसी हो आप खुलकर बतलाये,गोपनीयता बनाते हुए कुशीनगर पुलिस एक्शन लेगी..इसी क्रम में कुशीनगर के बुद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत सवांद कार्यक्रम का आयोजन हुआ,एसपी ने माइक हाथों में लिया और बच्चियों से सवांद शुरू किए..शुरुवात में कुछ रिस्पांस नही आया,लेकिन एसपी के दिये भरोसे का विश्वास कर बच्चियों ने हिमंत जुटाई और अपनी समस्या बतलाई जिसके बाद जो एक्शन कुशीनगर पुलिस ने किया उसकी तस्वीरे आपके सामने हैं..बेटियों से छेड़छाड़ करने वाले कान पकड़े 6 लोगों को पकड़ा हैं।
विओ:- एसपी इधर शिकायत दर्ज कर रहे थे उधर मिली शिकायत पर कुशीनगर पुलिस उन मजनुओं को ढूंढ ढूंढकर पकड़ रही हैं, पुलिस के इस एक्शन को देख बच्चियों की हिमंत और बढ़ी और उन्हें अपनी शिकायत कागज़ पर लिखकर दिया,कुशीनगर पुलिस ने बच्चियों की हिचक को दूर करने के लिए जिले के 500 से अधिक स्कूल कॉलेजों में शिकायत पेटी भी लगवानी शुरू कर दी जिसके तहत अब बच्चियां अपनी शिकायत सीधे इस पेटी के माध्यम से एसपी तक अपनी बात पहुँचा पाएगी..बंद पेटी का दरवाजा सप्ताह में तीन दिन खुलेगा जिसमे कई मजनुओं की कुंडली होगी और उन कुंडलियों की ग्रह दशा कुशीनगर पुलिस ठीक करेगी..
बाइट:- संतोष मिश्रा,एसपी,कुशीनगर
बाइट:- आरोपी
बाइट:- आरोपी
बाइट:- परिजन
बाइट:- समाज सेवी
बाइट:- समाज सेवी
0
Report
ASAMIT SONI
FollowSept 03, 2025 12:30:28Lalitpur, Bagmati Province:
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक ग्रामीण द्वारा अपनी भैंस चोरी हो जाने की शिकायत लगातार पुलिस से किये जाने के वावजूद कोई सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर गांव में ही लगे एक हाईटेंशन लाईन के टॉवर पर चढ़ गया । जिसको देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया मामला बार थाना क्षेत्र अंतर्गत भैलोनी ग्राम का है ।
बताया जा रहा है बार थाना क्षेत्र अंतर्गत भैलोनी ग्राम निवासी नंदराम चौबे की भैंस कुछ दिनों पहले लापता हो गयी । जिसके चोरी होने की शिकायत लेकर वह पुलिस के पास गया लेकिन पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं कि गयी जिसके बाद आज उसने गांव में ही लगे हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़कर पुलिस प्रशासन पर अपने ही पड़ोसी के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुये कार्यवाही की मांग करने लगा । जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुँची डायल 112 पुलिस की टीम ने आश्वासन देकर कड़ी मशक्कत के बाद उसको नीचे उतारा और राहत की सांस ली ।
0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowSept 03, 2025 12:30:09Panna, Madhya Pradesh:
पन्ना जिले के बाल कल्याण समिति और महिला बाल विकास विभाग अधिकारी द्वारा की गई लापरवाही पर छतरपुर जिले में एक मामला पंजीबद्ध किया गया है । सीडब्लूसी कमेटी पन्ना ने एक नाबालिग पीड़िता को दोबारा आरोपी के साथ भेज दिया था। जिससे आरोपी ने दोबारा दुष्कर्म किया था ।
आज छतरपुर पुलिस ने पन्ना में आकर cwc के एक सदस्य आशीष बोस को गिरफ्तार कर लिया है । और महिला बाल विकास अधिकारी को नोटिस दिया गया है।
बाइट -- नवीन दुबे sdop छतरपुर पुलिस
0
Report
TSTushar Srivastava
FollowSept 03, 2025 12:23:37Lucknow, Uttar Pradesh:
सपा –अनुप सांडा
सपा–धर्मेंद्र सिंह
भाजपा–राकेश त्रिपाठी
खबर- योगी सरकार ने स्कॉलरशिप योजना में लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा अफसरों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है... वहीं मुरादाबाद ज़िले में गोकशी के मामले में 10 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है...
2
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowSept 03, 2025 12:23:29Bijnor, Uttar Pradesh:
स्लग --नायब तहसीलदार ने मारी गोली हुई मौत रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर एंकर --नायब तहसीलदार ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या। राज कुमार नायब तहसीलदार ने सरकारी आवास पर खुद को मारी गोली।लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली।नायब तहसीलदार की इलाज के दौरान मौत।एसपी अभिषेक झा और डीएम जसजीत कौर ने घटना स्थल का किया निरीक्षण।पुलिस टीम घटना की जांच में जुटी।थाना कोतवाली शहर के कलेक्ट्रेट कॉलोनी की घटना। वीओ --बिजनौर सदर तहसील के परगना दारानगर मे तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार ने आज सुबह अपने सरकारी आवास के कमरे मे खुद को बंद करके अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है।परिजनों की सूचना पर मोके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने नायब तहसीलदार के क्रमरे का दरवाजा तोड़ कर उसको निजी अस्पताल ले गए जहाँ इलाज के दौरान राजकुमार ने दम तोड़ दिया। आपको बता दे कि नायब तहसीलदार राजकुमार आज सुबह ही प्रयागराज से बिजनौर पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच पड़ताल मे जुट गयी है। राजकुमार नायब तहसीलदार द्वारा स्वयं को मारी गई है गोली। 20 मिनट तक बंद कमरे मे पड़े रहे राजकुमार। एसपी अभिषेक झा ने बताया कमरे में से पिस्तौल बरामद हुई है और इसकी जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी जहाँ u की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बाइट --अभिषेक झा पुलिस अधीक्षक बिजनौर
बाइट --साकेन्द्र प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष
नोट R 3 मे बाइट बाइट --साकेन्द्र प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष
0
Report
RRRikeshwar Rana
FollowSept 03, 2025 12:23:19Dantewada, Chhattisgarh:
एंकर - दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है।घर में घुसकर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना बीते 01 सितम्बर की रात करीब 9:30 बजे की है, जब पीड़िता अपने परिवार के साथ घर में सोई हुई थी।उसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला आरोपी रोहित यादव , उम्र 30 वर्ष घर में घुस गया और पीड़िता के कपड़े उतारने की कोशिश करने लगा। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भागने लगा, जिसे परिजनों ने पहचान लिया। पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना किरंदुल में अपराध दर्ज किया गया।पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला कायम किया।
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowSept 03, 2025 12:23:11Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर में एक बार फिर गरीब आदिवासी परिवारों की जमीन पर अवैध कब्जे का सनसनीखेज मामला सामने आया है! तालापारा इलाके की 5 एकड़ जमीन पर कथित रूप से फर्जीवाड़ा कर कब्जा कर लिया गया है..पीड़ित परिवारों ने आज अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। तालापारा इलाके के रहने वाले तीन आदिवासी परिवारों की कुल 5 एकड़ जमीन, अब उनके हाथ से फिसलती नजर आ रही है। अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि यह जमीन खसरा नंबर 254/1 में स्थित है, जिसमें से 2 एकड़ 2 डिसमिल गिरजाबाई के नाम, 1 एकड़ लक्ष्मी गोदानी के पूर्वजों के नाम और 1 एकड़ 98 डिसमिल काशीराम वल्द बहरा सतनामी के नाम दर्ज है।यह जमीन हमारे पक्षकारों के नाम वर्षों से चली आ रही है, और यह उनके कब्जे में भी है। मगर अब मगरपारा के तुकाराम नागदोने ने इसमें से 3 एकड़ 2 डिसमिल जमीन को राजस्व रिकॉर्ड में चढ़वा लिया है, और अब उसका बेटा हरीश नागदौने फर्जी TNC बनाकर इसे बेच रहा है। परिजनों ने इस पूरे मामले की शिकायत आज कलेक्टर से की और मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जमीन वर्षों से कब्जे में थी, तो फिर रिकॉर्ड में नाम कैसे बदला गया?मगरपारा निवासी तुकाराम नागदोने और उसके बेटे पर लगे इन गंभीर आरोपों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या आदिवासी परिवारों को उनका हक मिल पाएगा या फिर ये जमीन घोटाले यूं ही चलते रहेंगे...? देखना होगा प्रशासन इस मामले में कितना गंभीर कदम उठाता है।
बाइट - गिरिजा बाई , पीड़ित पक्षकार
बाइट - लता चन्द्रिकापुरे, पीड़ित पक्षकार
बाइट - विवेक त्रिपाठी, अधिवक्ता
0
Report
RSR.B. Singh
FollowSept 03, 2025 12:23:01Tikamgarh, Madhya Pradesh:
जाति है की जाती नहीं, दलित को अपने नाम के साथ सोशल मीडिया पर राजा लगाना पड़ा भारी, दबंगों ने तोड़ा पैर...
एंकर- मध्य प्रदेश के पिछडे बुंदेलखंड के जिले टीकमगढ़ के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में आज भी सामंती सोच के दबंगों का दबदबा कायम है, बीते रोज टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के कंचनपुरा गांव के निवासी दलित अनुज खंगार की गांव के तीन दबंग लोगों ने महज इस बात पर बेरहमी से पिटाई कर दी थी, की उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपने नाम के साथ राजा शब्द जोड़ दिया था, अमूमनंन बुंदेलखंड में राजा शब्द का प्रयोग ज्यादातर ठाकुर जाती के लोग अपने नाम के आगे लगाते आये है, बस यही बात इन लोगों को नागवार गुजरी की गांव का एक दलित अपने नाम के आगे राजा कैसे लिख सकता है, पहले तो इन लोगों ने उस दलित को बुलाकर समझाया की तू अपनी इंस्टाग्राम आईडी से राजा शब्द हटा लें, जब वह नहीं माना तो दबंगों ने मिलकर दलित की लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी, जिसमें उसकी एक टांग टूट गई, पीड़ित अनुज ने इस मारपीट की शिकायत मोहनगढ़ थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने केवल मारपीट की साधारण धाराओं में मामला दर्ज किया है, जबकि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज होना चाहिए था, सभी आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और केस वापस लेने के लिए धमकी दे रहे हैं, समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन जब थाना स्तर पर उसे न्याय नहीं मिला तो जिला मुख्यालय पर आकर उसने पुलिस अधीक्षक से इस बात की शिकायत की है, वहीं एडिशनल एसपी ने पीड़ित को न्याय का आश्वासन दिया है।
(सोशल मीडिया पोस्ट जिसमे पीड़ित ने राजा लिखा है)
वाईट-1- अनुज खंगार (पीड़ित)
वाईट-2- विक्रम सिंह कुशवाह (एडिशनल एसपी टीकमगढ़)
0
Report