Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nawada805111

विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार!

Yeswent Sinha
Jun 28, 2025 05:01:59
Nawada, Bihar
विवाहिता की फांसी के फंदे से लटके शव को पुलिस ने किया बरामद, मायके वाले ने ससुराल वाले पर लगाया हत्या का आरोप, घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस नवादा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जहां पुलिस ने फांसी के फंदे से लटकी शव को बरामद किया है। मृतका की पहचान हिसुआ के पकड़िया गांव की 22 वर्षीय पूनम कुमारी के रूप में हुई है। पूनम की शादी नारदीगंज प्रखंड के ननौरा गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के पुत्र सोनू कुमार से 2022 में हुई थी। मृतका के भाई राम नंदन कुमार ने बताया कि शादी के 6 महीने बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। कभी 2 लाख तो कभी 3 लाख रुपये की मांग की जाती थी। परिवार ने कई बार समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित किया जाता था और अंत में उसकी हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। घटना के बाद आरोपी परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। मृतका एक महीने पहले होमगार्ड की दौड़ परीक्षा निकली थी। सूचना मिलने पर नारदीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। बाइट परिजन
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement