icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
343001
HBHeeralal Bhati19 Jul 2025, 03:02 pm

अभय दास महाराज का अनशन खत्म, मंत्री कुमावत संग बायोसा माता मंदिर पहुंचे!

Jalore, Rajasthan:जालौर कथावाचक अभय दास महाराज ने अनशन किया खत्म, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के साथ अभय दास महाराज ने बायोसा माता मंदिर के किए दर्शन, मंत्री जोराराम कुमावत के साथ बायोसा माता मंदिर में की पूजा अर्चना, जालोर जालौर कथावाचक अभय दास महाराज का अनशन खत्म हुआ उनके अनशन को लेकर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने उनसे वार्ता और समझाइए की गई साथी जिला कलेक्टर डॉक्टर प्रदीप के गावंडे और एसपी ज्ञानचंद यादव से वार्ता के बाद उन्होंने अनशन खत्म किया कैबिनेट मंत्री और प्रशासन के साथ उनके बायोसा माता दर्शन जाने की मांग को लेकर प्रशासन की मौजूदगी में अनशन खत्म करने के बाद किले पर स्थित बायोसा माता मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मंत्री जोराराम कुमावत के साथ बायोसा माता मंदिर के दर्शन किए और पूजा अर्चना की गई। वहीं सुरक्षा के लिहाज से इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। byte__01 अभय दास महाराज, byte__02 जोराराम कुमावत मंत्री राजस्थान सरकार
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बांकीपुर उपचुनाव में बदलाव की अटकलें, तेजस्वी यादव के रोड शो से संकेत

Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है 30 जुलाई को वोटिंग है और 28 जुलाई को शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएंगे वही आज इस चुनाव को लेकर दो बड़े रोड शो हो रहे हैं एक तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन रोड शो कर रहे हैं क्योंकि राज्यसभा में जाने से पहले वह बांकीपुर विधानसभा से 2006 से लेकर 2026 मार्च तक विधायक रहे अब यह सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है तो वही बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव अपने प्रत्याशी रेखा गुप्ता के लिए रोड शो कर रहे हैं आरजेडी का दावा है कि इस बार बदलाव निश्चित है पार्टी के प्रधान महासचिव और विधायक राण विजय साहू ने कहा की बांकीपुर बदलाव मांगता है पिछले 40 वर्षों से एक ही पार्टी और एक ही परिवार का कब्जा है वही महागठबंधन के रेखा गुप्ता जो उम्मीदवार हैं तेजस्वी यादव के रोड शो में जो अपार जन समर्थन है बांकीपुर संकेत दे रहा है की कोई भी रोकने वाला नहीं है भारतीय जनता पार्टी के पास दो ही विकल्प है प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बांकीपुर आवे और कोई कल्याण होने वाला नहीं है और बदलाव होना तय है बाइट---- रणविजय साहू RJD विधायक जेडयू के MLC खालिद अनवर ने कहा कि नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकेपुर को लगातार उन्होंने प्रतिनिधित्व किया है बांकीपुर की एक-एक जनता को जानते हैं आज वह रोड शो कर रहे हैं वह एक रश्म है जहां तक राजद की बात है तेजस्वी यादव को बिहार की जनता सीरियस नहीं लिया है नॉमिनेशन हो या आरजेडी का कोई भी फंक्शन हो वह सीरियस नहीं लेते हैं वॉच रोड शो कर रहे हैं बाकी पर की जनता अच्छी तरीके से समझ रही है वह एक रस्म अदा करने अपने पर्सनल हित के लिए कर रहे हैं जनता के लिए नहीं बाइट---- खालिद अनवर जेडयू MLC कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा उपचुनाव है बांकीपुर में और रोड सहर व्यक्ति को करना चाहिए आरजेडी से बड़े नेता हैं तेजस्वी यादव सबको करना चाहिए भाजपा एक आगरा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से काम नहीं चलने वाला है मोदी जी को और राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाए कल कम से कम इन होगा रोशन कर दीजिए नहीं तो इस बार बचने वाला नहीं है बाइट---- ऋषि मिश्रा कांग्रेस नेता बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा की 1995 से हरा ही रहे हैं तेजस्वी जी के पिताजी पटना में हारते तक गये तो तेजस्वी की जगे है यह कार्य नींद में पड़े थे विदेश की यात्रा करके कल ही पटना आए हैं विदेश गये थे थकान मिटा रहे होंगे पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रेशर है उसी के लिए जा रहे हैं जगह-जगह चेहरा बदल कर जो बहरूपिया किशोर चुनाव लड़ रहा है यादव उसी का पक्ष में खड़े है
0
0
Report

किरण चौधरी ने विपक्ष के हंगामे पर हमला बोला; पेपर लीक पर कानून बनेगा

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ संसद में विपक्ष के हंगामे को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बेवजह हंगामा कर रहा है। जब सरकार ने युवाओं की सभी मांगे मान ली है और उनका प्रदर्शन खत्म हो चुका है , तो फिर ऐसे में विपक्ष का हंगामा करने का कोई मतलब नहीं बनता。 विपक्ष पूरी तरह से मुद्दा विहिन है और सिर्फ विरोध करने के लिए ही हंगामा कर रहा है। सत्र न चलने देने का मतलब है कि विपक्ष लोगों के टैक्स के पैसे को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर कोई कमी पाई जाती है या कोई समस्या होती है तो सरकार का काम है उसे दूर करना और काम को सही करना। सरकार इसी दिशा में काम भी कर रही है। पेपर लीक एक बड़ा मुद्दा है और सरकार इसे ठीक करने की कोशिश कर रही है। ताकि भविष्य में ऐसा ना हो। इसलिए सरकार ने युवाओं की मांगे मान ली। अब सरकार पेपर लेकर खिलाफ एक सख्त कानून बनना चाहती है। लेकिन विपक्ष फिर भी विरोध कर रहा है। ताकि नया कानून न बने और बार-बार पेपर लीक होते रहें। जिससे उन्हें विरोध करने का मौका मिलता रहे। अगर विपक्ष को लगता है कि वह इस तरह के काम करके सत्ता हासिल कर सकते हैं तो मैं उनसे कहना चाहती हूं कि इस तरह सत्ता नहीं मिलती। कई दूसरे लोगों द्वारा अलग-अलग मुद्दों पर विरोध प्रदर्शनों की चेतावनियों पर किरण चौधरी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना सबका अधिकार है। इसे रोका नहीं जा सकता. लेकिन अगर विरोध प्रदर्शन किसी जायज मांग पर हो तो सरकार उसे पूरा भी करती है . लेकिन सिर्फ राजनीति करने के लिए विरोध प्रदर्शन को अपना हथियार बनाना सही नहीं है।
0
0
Report

पंजाब के क्लीनिक स्टाफ ने वेतन, स्थायी नौकरी सुरक्षा और छुटियों के लिए हड़ताल शुरू की

Fatehgarh Sahib, Punjab:ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ ਸਾਂਝੇ ਫਰੰਟ, ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੱਦੇ 'ਤੇ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕਾਂ ਵਿੱਚ ਤਾਇਨਾਤ ਡਾਕਟਰਾਂ, ਫਾਰਮਾਸਿਸਟਾਂ ਅਤੇ ਕਲੀਨੀਕਲ ਅਸਿਸਟੈਂਟਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਲੰਬਿਤ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਹੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਧਰਨੇ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਆਗੂ ਡਾ. ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਡਾ. ਸੁਲੱਖਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਕਈ ਦੌਰ ਦੀਆਂ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਹਰ ਵਾਰ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਪਰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕਿਸੇ ਵੀ ਮੰਗ ਸਬੰਧੀ ਲਿਖਤੀ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਰਫ਼ ਭਰੋਸਿਆਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦਾ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁੱਖ ਮੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਤਨਖ਼ਾਹ ਅਤੇ ਇਨਸੈਂਟਿਵ ਵਿੱਚ ਹਰ ਸਾਲ ਵਾਧਾ, ਕੈਜ਼ੁਅਲ ਅਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ, ਨੌਕਰੀ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਰੈਗੂਲਰ (ਪੱਕਾ) ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਸ਼ਾਮਲ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਵੀ ਕਈ ਵਾਰ ਮੁਲਾਕਾਤਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੋਈ ਠੋਸ ਅਤੇ ਗੰਭੀਰ ਕਦਮ ਨਹੀਂ ਚੁੱਕਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਸੰਘਰਸ਼ ਦਾ ਰਾਹ ਅਪਣਾਉਣਾ ਪਿਆ ਹੈ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਸਾਰੇ ਜ਼ਿਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਅੱਗੇ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਸਰਕਾਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਸਬੰਧੀ ਲਿਖਤੀ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ, ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਇਹ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਹੜਤਾਲ ਅਤੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ, ਫਾਰਮਾਸਿਸਟ ਅਤੇ ਕਲੀਨੀਕਲ ਅਸਿਸਟੈਂਟ ਹਾਜ਼ਰ ਰਹੇ।
0
0
Report
Advertisement

NTए की पारदर्शिता पर फिर भुक्कल का सवाल, जोशी से सुधार की उम्मीद

Jhajjar, Haryana:हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने एक बार फिर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक एजेंसी की व्यवस्था में व्यापक सुधार नहीं किया जाता, तब तक नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करना संभव नहीं है। झज्जर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए भुक्कल ने कहा कि उन्हें नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्थान पर नियुक्त मंत्री जोशी से उम्मीद है कि वे शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेंगे और लंबे समय से खाली पड़े विभागीय पदों को भरने का काम करेंगे, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर एवं पारदर्शी व्यवस्था मिल सके। भुक्कल ने हाल ही में छात्रों के आंदोलन के बाद तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संघर्ष में कांग्रेस पार्टी शुरू से छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी रही। उन्होंने कहा कि छात्रों और कांग्रेस के संयुक्त संघर्ष के आगे सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा और अपनी हठधर्मिता छोड़नी पड़ी। उन्होंने नए शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि वे ऐसी व्यवस्था लागू करें जिससे भविष्य में किसी भी छात्र को अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरकर धरना देने की नौबत न आए। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्र हित सर्वोपरि रखते हुए शिक्षा प्रणाली को पारदर्शी, जवाबदेह और विश्वसनीय बनाना चाहिए। पूर्व शिक्षा मंत्री ने युवाओं के भविष्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अच्छी शिक्षा और बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए, ताकि देश का युवा अपने परिवार को छोड़कर डंकी जैसे अवैध रास्तों से विदेश जाने के लिए मजबूर न हो। भुक्कल ने कहा कि यदि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और सकारात्मक वातावरण मिलेगा तो वे नशे और अपराध जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रहेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस और प्रभावी नीतियां लागू करने की मांग की।
0
0
Report

हरीनगर के बेरी वाला बाग में दूषित पानी और सीवर संकट, महिलाएं विरोध में

Delhi, Delhi:दिल्ली के हरीनगर विधानसभा के बेरी वाला बाग में ढाई महीनों से काले गंदे पानी की सप्लाई से परेशान काले गंदे सीवर युक्त पानी को लेकर महिला ने किया हल्ला बोल सड़को की बदहाल स्थिति से कई महिलाएं हो चुकी है चोटिल बेरी वाला बाग में समस्याओं का अंबार राजधानी के कई इलाकों में गंदे पानी और सीवर की समस्या विकराल हो चली है। हरिनगर विधानसभा इलाके के बेरीवाला बाग में पिछले ढाई महीनों से काले गंदे सीवर युक्त पानी की सप्लाई से लोग परेशान है।लोग गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे है यही नहीं सिर्फ लोगों की गलियां सीवर डालने के नाम पर खोदी गई और उसे दुरुस्त नहीं किया गया बल्कि जरा सी बरसात के बाद इन गलियों में कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है ।और यहाँ से पैदल चलना निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अक्सर कई बार महिलाएं और बच्चे गिरकर चोटिल होते हैं। इतना ही नहीं, इस वजह से इस इलाके में इतने ही समय से घर के नलों में गंदा काला बदबूदार पानी दिल्ली जलबोर्ड सप्लाई कर रहा है जिससे लोगों का जीवन और भी दुष्वार हो गया है। लोगों का कहना है कम से कम जो इलाके के विधायक और दिल्ली की बीजेपी सरकार ने साफ पानी देने का वादा किया था उस वादे का आखिर क्या हुआ? लोग इस बात को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं कि लाखों रुपये लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें राजनाथ सिंह से लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शिरकत कर रही हैं, लेकिन पास के इलाके में रहने वाले लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा जिससे लोग परेशान हैं। नाराज कॉलोनी की महिलाओं ने विधायक और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। यहां तक की बेरी बाग में रहने वाली एक महिला ने तो सीवर के गंदे पानी में विधायक की फोटो वाला फोस्टर डालकर अपना विरोध जताया। मौके से वाक थ्रू
0
0
Report
Advertisement

श्री dpradhanbjp जी ने इस्तीफा देकर हलचल मचा दी: तेज अदालतें और टास्क फोर्स से नयी उम्मीद

Noida, Uttar Pradesh:श्री dpradhanbjp जी ने जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दिया - त्वरित न्याय के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों की स्थापना - पेपर लीक को जड़ से खत्म करने के लिए टास्क फोर्स का गठन जब हर मांग स्वीकार कर ली गई और हर चिंता का ठोस समाधान कर दिया गया, तब भी संसद को ठप करना दर्शाता है कि विपक्ष को मुद्दों के समाधान से कोई सरोकार नहीं है। विपक्ष को न तो लोकतांत्रिक बहस में दिलचस्पी है और न ही युवाओं के भविष्य में...उनका एकमात्र मकसद संसद में लोकतांत्रिक चर्चा से भागना, अराजकता फैलाना और देश के करदाताओं के पैसे की बर्बादी करना है!
0
0
Report

शाहदरा नॉर्थ ज़ोन की पहली साप्ताहिक बैठक में जनहित मुद्दों पर चर्चा

New Delhi, Delhi:शाहदरा नॉर्थ ज़ोन की पहली साप्ताहिक बैठक में जनहित के मुद्दों पर मंथन, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश जमनापार के उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में नवनिर्वाचित ज़ोन अध्यक्ष पंकज लूथरा की अध्यक्षता में पहली साप्ताहिक सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी निगम पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ज़ोन अध्यक्ष पंकज लूथरा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्षदों द्वारा उठाए गए सभी जनहित के मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बरसात के मौसम के मद्देनज़र डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम पर भी विशेष चर्चा हुई। पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और सफाई अभियान को तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस पर ज़ोन अध्यक्ष ने अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक कदम समय पर उठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पवित्र सावन माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांवड़ शिविरों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। बैठक के अंत में ज़ोन अध्यक्ष पंकज लूथरा ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और निगम प्रशासन जनहित के कार्यों को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाएगा। बैठक में नागरिक सुविधाओं, स्वास्थ्य और विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
0
0
Report
Advertisement

CBI से 14 अगस्त को बड़ा खुलासा: मनीषा मौत मामले में नया मोड़

Hansi, Haryana:भिवानी मनीषा टीचर मौत मामले में 14 अगस्त को CBI कर सकती है बड़ा खुलासा मनीषा के पिता संजय ने जांच को लेकर दी अहम जानकारी 13 अगस्त को मनीषा को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा भिवानी मनीषा टीचर मौत मामले में जांच कर रही सीबीआई (CBI) से 14 अगस्त को बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह जानकारी मनीषा के पिता संजय ने दी है। हालांकि, सीबीआई की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मनीषा के पिता संजय ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 14 अगस्त को सीबीआई मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा कर सकती है। उन्होंने कहा कि परिवार को जांच एजेंसी पर भरोसा है और वे मामले में न्याय मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं。 उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को मनीषा की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में परिजन, रिश्तेदार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य लोग शामिल होकर मनीषा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे。 परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई है। वहीं, मामले को लेकर लोगों की नजरें अब सीबीआई की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं。 बाइट : संजय मनीषा के पिता
0
0
Report

मूंग खरीदी के लिए किसान आंदोलन तेज, पुलिस ने हरदा में रोक-टोक बढ़ाई

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा। मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मुख्यमंत्री हाउस के लिए बड़ी संख्या में हरदा से रवाना हुए किसानों को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर रोक दिया। खंडवा–नर्मदापुरम स्टेट हाईवे पर गंजाल नदी पुल के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बैरिकेडिंग कर वाहनों की sघन जांच की गई। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, इसलिए वे भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखना चाहते हैं। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। फिलहाल गंजाल नदी पुल सहित कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस किसानों को आगे बढ़ने से रोक रही है, जिससे मौके पर तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित स्थिति बनी हुई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के 40 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी 2.5 दिन का वेतन बहाल की मांग पर प्रदर्शन

Jammu, जम्मू-कश्मीर के 40 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी 2.5 दिन का वेतन बहाल की मांग पर प्रदर्शन। जनवरी 2026 के सरकारी आदेश के तहत रविवार और अन्य छुट्टियों में रोस्टर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को मिलने वाला 2.5 दिन का अतिरिक्त वेतन बंद कर दिया गया। इस फैसले के विरोध में जम्मू-कश्मीर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों के कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज एवं एसोसिएट हॉस्पिटल, जम्मू के नॉन-गजेटेड एम्प्लॉज एसोसिएशन के प्रधान अरुण शर्मा ने कहा कि इस फैसले से 40 हजार से अधिक कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर मांग रखी, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। अरुण शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार आदेश वापस लेकर कर्मचारियों का 2.5 दिन का वेतन बहाल नहीं करती, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा और जरूरी हो तो छुट्टियों के दिनों में ड्यूटी बहिष्कार किया जाएगा।
0
0
Report

अजमेर दरगाह के नाबालिग बच्ची बिक्री केस: पुलिस ने अवैध मकान ध्वस्त कर दिए

Ajmer, Rajasthan:अजमेर दरगाह क्षेत्र के बहुचर्चित नाबालिग बच्ची बिक्री मामले में पुलिस और प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा और सख्त एक्शन लिया है। सोमवार को आरोपितों के अवैध निर्माणों को ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई। राज्य सरकार की संगठित अपराधों को जड़ से मिटाने की मंशा के तहत अंजाम दी जा रही इस कार्रवाई में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंदरकोट और नई सड़क क्षेत्र सहित कुल दो स्थानों पर चिन्हित आरोपितों के मकानों को ध्वस्त करने का काम शुरू किया। कार्रवाई के दौरान चार थानों का भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। नगर निगम की टीम भी आवश्यक संसाधनों के साथ सुरक्षा घेरे के बीच पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई को अंजाम दे रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top