Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201308

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार, जानिए क्या था उसका राज!

BPBHUPESH PRATAP
Aug 18, 2025 02:00:18
Greater Noida, Uttar Pradesh
ग्रेटर नोएडा में थाना इकोटेक-3 पुलिस ने एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के ईदलपुर गांव निवासी सोनू (38) के रूप में हुई है। जलपुरा बिजली घर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने रुकने की बजाय भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर उसकी बाइक फिसल गई। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बाईट -- डॉ प्रवीण रंजन एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा आरोपी से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी मिली है। पूछताछ में उसने बताया कि यह बाइक अलीगढ़ से चुराई थी। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में महिलाओं की अश्लील तस्वीरें मिलीं। उसने स्वीकार किया कि वह इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं का शोषण करता था। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DDDeepak Dwivedi
Aug 18, 2025 04:19:03
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल *गौकशी का मामला आया सामने* विशेष समुदाय के दो आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में काटने में बाद लेकर जा रहे थे लगाने ठिकाने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीछा कर पकड़ पुलिस के हवाले किया दोनों आरोपियों को कम्मू के बाग में हुई गौकशी आदमपुर खंती में जा रहे थे लगाने ठिकाने ऐशबाग पुलिस ने लिया हिरासत में
1
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Aug 18, 2025 04:18:11
Bagheri Kalan, Rajasthan:
खबर - TV KHABER जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा किशनगढ़बास- रिपोर्टर - कुलदीप मावर (8432754602) लोकेशन-खैरथल (खैरथल) Twitter:@kuldeepmaw75614 खैरथल से जिला मुख्यालय को हटाने की खबर ने पूरे व्यापारिक समुदाय में आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को खैरथल कस्बे में संयुक्त व्यापार महासंघ की एक आपात बैठक का आयोजन किया गया। इस निर्णय के विरोधस्वरूप आज खैरथल बाजार के बाजार बंद रहे, सभी व्यापारियों ने बाजार बंद का समर्थन करते हुए स्पष्ट कर दिया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार ये मान ले कि मुख्यालय खैरथल कस्बे में ही रहेगा। बाजार बंद के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं की दुकानों ही खोली गई। व्यापारी कस्बे की गलियों में घूम-घूमकर दुकानों को बंद करवाते नजर आए। वन टू वन व्यापारी
1
comment0
Report
DCDilip Chouhan
Aug 18, 2025 04:18:02
Ajmer, Rajasthan:
ब्यावर । क्षत्रिय रावत राजपूत परिषद राजस्थान की प्रदेशस्तरीय बैठक का आयोजन पिपलाज माता मंदिर परिसर ग्राम नुन्दरी मालदेव में हुआ जिसके मुख्य अतिथि ब्यावर परियोजना सहप्रमुख पृथ्वी सिंह भोजपुरा, संस्थापक सतवीर सिंह लगेतखेड़ा, पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेम सिंह चौहान एवं निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह नन्दावट की अध्यक्षता हुआ। जिसमे संगठन के विचार मंडल ने अगले कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति प्रदेशाध्यक्ष पद पर विक्रान्त सिंह गोविंदपुरा ब्यावर और प्रदेश संयोजक पूरन सिंह रावत कुराबड़ उदयपुर का मन्नोनयन किया गया।
3
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Aug 18, 2025 04:17:52
Jhunjhunu, Rajasthan:
झुंझुनूं RAC कांस्टेबल पति ने पत्नी पर धारदार हथियार हमला कर की आत्महत्या वारदात के बाद पति ने भी रतन शहर मे ट्रेन के आगे खुदकर की आत्महत्या मृतक RAC कांस्टेबल निवासी इंडाली का राजकुमार कांटीवाल, वहीं गंभीर घायल कविता बताई जा रही है एलडीसी वहीं गंभीर घायल महिला को बीडीके अस्पताल से जयपुर किया रेफर पति पत्नी दोनों किसान कॉलोनी स्थित किराए के मकान में रहते थे, गृह-क्लेश चलते बताई जा रही वारदात, कोतवाली पुलिस जांच मे जुटी
1
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Aug 18, 2025 04:17:44
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:
नगर की खुशहाली व अच्छी बारिश की कामना के लिए आमेट में पांच दिवसीय संगीतमय अखण्ड रामधुन का आयोजन,, राजसमंद। राजसमंद के आमेट में मधुर धुनों पर शुरू हुई पांच दिवसीय संगीतमय अखंड राम धुन। बता दें कि आमेट नगर के 44 श्रेणी पालीवाल ब्राह्मण समाज बडिपोल के तत्वाधान में नगर की खुशहाली व अच्छी बारिश की कामना को लेकर समाज के लोग हर वर्ष अखण्ड रामधुन कर रहे हैं। पांचवे दिन रामधुन की समाप्ति पर चारभुजानाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिला—राजसमंद जिला संवाददाता—देवेंद्र शर्मा
2
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Aug 18, 2025 04:16:30
Jalabaria, West Bengal:
ডায়মন্ড হারবার ভাঙা কেল্লার মাঠে পাওয়া গেল ইংরেজ আমাদের দুটি কামান 180825ZG_DH_KAMAN নকিব উদ্দিন গাজী দক্ষিণ 24 পরগনা ডায়মন্ড হারবার হুগলি নদীর তীরবর্তী এলাকায় ইংরেজদের আমলে এখানেই ছিল কেল্লা যেখানে চিংড়িখালি ভোট নামে পরিচিত সেই চিংড়িখালি ভোট আজ কেল্লা নামে পরিচিত কেল্লার অধিকাংশ ঘর নদীগর্ভে চলে গেছে তবে সেই সময় যে কামান মাটির নিচে চাপা পড়েছিল দুটি কামান দেখা গেল হুগলি নদীর তীরবর্তী কেল্লার মাঠে তবে এই কামান দুটি এই মুহূর্তে কি হবে কারা নিয়ে যাবে তা এখন প্রশ্ন উঠেছে
3
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Aug 18, 2025 04:15:50
Noida, Uttar Pradesh:
विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग की सघन छापेमारी आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देश पर ज़िला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में 17 अगस्त 2025 को जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आबकारी टीम ने बिलासपुर मोड़, खेरली मोड़, चचुरा, चंगौली, मिस नोरा रेस्टोरेंट, स्लिकर बुलेवर्ड स्थित कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप एवं सीएल-5CC, 4D दुकानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान सभी मदिरा दुकानों की गहनता से जांच की गई, जिसमें नियमों के अनुपालन की पुष्टि की गई। निरीक्षण के दौरान गोपनीय टेस्ट परचेज कराकर यह सुनिश्चित किया गया कि दुकानदार निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री कर रहे हैं या नहीं। इसके अतिरिक्त दुकानों में संचालित सीसीटीवी कैमरों की रियल टाइम रिकॉर्डिंग की स्थिति भी जांची गई, जिससे निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया। कैंटीन की भी विशेष रूप से जांच की गई ताकि किसी भी तरह की अनियमितता या अवैध गतिविधि को रोका जा सके। इस सघन अभियान का उद्देश्य शराब की दुकानों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा करना है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
4
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Aug 18, 2025 04:15:45
DMC, Chandigarh:
*चंडीगढ़ ब्रेकिंग* मुख्यमंत्री नायब सैनी आज कई बैठकों में मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के साथ बैठक करेंगे PWD विभाग की बैठक 10 बजे हरियाणा सचिवालय में होगी इसके बाद 11 बजे अग्रोहा धाम कमेटी की बैठक होगी सीएम मिशन ओलंपिक 2036 को लेकर खेल विभाग के साथ भी बैठक करेंगे सीएम लंबित शिकायतों को लेकर संबंधित प्रशासनिक सचिवों के साथ दोपहर 1 बजे बैठक करेंगे सीएम नायब सैनी शाम को दिल्ली जाएंगे
1
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Aug 18, 2025 04:15:39
Khargone, Madhya Pradesh:
एंकर - खरगोन शहर के औरंगपुरा में आवारा कुत्ते ने तीन लोगों पर किया हमला । दो महिला और एक बुजुर्ग को कुत्ते ने सिर और पैर में काटा । तीनों लोग ईलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे सुबह सुबह की घटना,महिलाएं घर के बाहर आंगन में लगा रही थी झाड़ू खरगोन के ओरंगपुरा की घटना । बुजुर्ग के सिर पर गहराई से नौंचा । जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कर इलाज जारी। VISUAL -1&2&3 RAKESH JAISWAL KHARGONE MP
4
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Aug 18, 2025 04:15:32
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:
जगदलपुर बस्तर दशहरा समिति की बैठक हुई संपन्न, बलराम मांझी बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष चुने गए,बैठक में मौजूद अधिकतर मांझीयों ने बलराम मांझी को उपाध्यक्ष बनाने पर अपनी सहमति दी। इस बैठक में सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, महापौर संजय पांडेय, राजपरिवार के प्रमुख सदस्य कमलचंद भंजदेव, सहित प्रशासनिक अधिकारी थे मौजूद ।
2
comment0
Report
RKRAJESH KATARIA
Aug 18, 2025 04:15:17
Firozpur, Punjab:
ਜਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ 22 ਇਲਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਕਾਸੋ ਆਪਰੇਸ਼ਨ, ਇਸ ਸਰਚ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਲਈ 470 ਦੇ ਕਰੀਬ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀ ਥਾਣਿਆਂ ਦੇ ਮੁਖੀ ਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਿਲ, ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਕਈ ਹੋਰ ਤਰਾਂ ਦੇ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਹੋਈ ਬਰਾਮਦਗੀ ਅਤੇ ਕਈ ਸ਼ੱਕੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਰਾਊਂਡ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਾਤਮੇ ਦੇ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਯੁੱਧ ਛੇੜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸਦਾ ਨਾਮ ਹੈ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਔਰ ਇਸ ਮਹਿਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਜਿਲਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅੱਜ ਜਿਲ੍ਹੇ ਭਰ ਵਿੱਚ 22 ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕਾਸੋ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾ ਕੇ ਕਈ ਸ਼ੱਕੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰਾਊਂਡ ਅਪ ਕੀਤਾ ਚੋਰੀ ਦੇ ਕਈ ਵਾਹਨ ਤੇ ਨਸ਼ੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਐਸਐਸਪੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਜਿਲੇ ਭਰ ਵਿੱਚ 470 ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਸਾਰੇ ਥਾਣਿਆਂ ਦੇ ਮੁਖੀ ਤੇ ਕਈ ਆਲਾ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅੱਜ ਜਿਲ੍ਹੇ ਭਰ ਵਿੱਚ 22 ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕਾਸੋ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਤਹਿਤ ਸ਼ੱਕੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰ ਉੱਪਰ ਸਰਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਸਰਚ ਹਜੇ ਜਾਰੀ ਹੈ ਇਸ ਸਰਚ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਚੋਰੀ ਦੇ ਵਾਹਨ ਨਸ਼ਾ ਤੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਕਈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰਾਊਂਡ ਅਪ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਥਾਣੇ ਲਿਜਾ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਪੁੱਛ ਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ ਅਤੇ ਇਸ ਕੱਸੋ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਜੋ ਜੋ ਨਸ਼ੇ ਤੇ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਰਿਕਵਰੀ ਹੋਈ ਹੈ ਉਸ ਦੀ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਬਾਈਟ ਐਸਐਸਪੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ
3
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Aug 18, 2025 04:03:18
Barh, Bihar:
बाढ़ अनुमंडल के नवादा पंचायत अंतर्गत लालाबागी में प्रेम प्रसंग में एक युवक की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। राज के कनपटी में गोली लगी है। उसका 6 महीने से पास की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह जेसीबी पर हेल्पर का काम करता था। उसके दो भाई और एक बहन हैं। उसका बड़ा भाई दिल्ली में काम करता है। वह सैदपुर गांव का रहने वाला था। अपने पिता की मौत के बाद इंश्योरेंस के मिले पैसे से उसने दो साल पहले अपना घर बनाया था। रात में वह खाना खाने के बाद अपने घर सोने चला गया था। उसकी मां और एक बहन भी पास के ही एक कमरे में रहते थे। राज के परिजनों ने बताया कि उसे कई दिनों से लड़की का भाई जान से मारने की धमकी दे रहा था। सुबह जब राज की मां ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, तब उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसकी मां ने आस पास के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी। जब ग्रामीणों ने कमरे के अंदर झांककर देखा, तो राज की कनपटी में गोली लगी थी और उसके बगल में ही एक खोखा गिरा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट मृतक की मां स्थानीय लोग
7
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Aug 18, 2025 04:02:29
Begusarai, Bihar:
जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में जहरीला सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर गांव की है। मृत महिला की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर गांव के रहने वाले रामरेखा सिंह की पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि सावित्री देवी खाना पीना खाकर सोने जा रही थी। सोने के दौरान ही जहरीला सांप ने उसे डस लिया। सांप डसने के बाद महिला सावित्री देवी बेहोश होकर वहीं पर गिर गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ ही देर के बाद महिला की मौत हो गई। हालांकि इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कर में जुट गई है। बाइट सौरभ कुमार परिजन
4
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Aug 18, 2025 04:02:16
Raigarh, Chhattisgarh:
एंकर:- घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम पोरडी से चोरी हुए लोहे के 85 पाइप की वारदात का पर्दाफाश कर दो सक्रिय चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की पूरी संपत्ति और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व तराजू-बाट जब्त किए।पीड़ित दम्बोदर बेहरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खेत में रखे पाइप (कीमत लगभग ₹40,000) 15-16 अगस्त की रात चोरी हो गए थे। थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने मुखबिर की सूचना पर ढोरम बाईपास से आरोपियों प्रेमसिंह राठिया और प्रदीप यादव को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने पाइप कबाड़ी बादशाह शेख को बेचने की बात कबूली। आरोपी से 85 नग लोहे के पाइप (₹40,000),बिना नंबर TVS एक्सल मोटरसाइकिल, तराजू व बाट , नगदी जप्त किया गया है।पुलिस ने कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया  । शॉट्स:- आरोपी के शॉट्स ,जप्त समान के शॉट्स,घरघोड़ा थाना के शॉट्स।
4
comment0
Report
NANasim Ahmad
Aug 18, 2025 04:02:07
Delhi, Delhi:
एंकर दिल्ली में बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग की ओर से रविवार दोपहर 3.30 बजे जारी एडवाइजरी के मुताबिक 19 अगस्त की सुबह 2 बजे तक पुराने लोहे के पुल पर यमुना का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंच सकता है.यह स्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से अधिक होगा जिससे बाढ़ की आशंका और गहरी हो जाएगी. बताया गया है कि पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना का जलस्तर लगातार ऊपर की ओर जा रहा है. वीओ 1 बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार के मुताबिक रविवार शाम 4 बजे हथिनी कुंड बैराज से 1,78,996 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो मंगलवार तड़के दिल्ली पहुंचेगा. इस पानी के आने के बाद यमुना का जलस्तर और भी खतरनाक स्थिति में जा सकता है यदि ऐसा हुआ तो निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना काफी बढ़ जाएगी. दिल्ली बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग ने यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है . विभाग की ओर से पशुपालकों को भी चेतावनी दी गई है कि वे अपने मवेशियों को यमुना किनारे से दूर रखें ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सक. वाकथरु / नसीम अहमद वीओ 2 पिछले वर्षों की तरह इस बार भी यमुना के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली सरकार और संबंधित विभाग हालात पर नजर बनाए हुए हैं और राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है यदि जलस्तर 206 मीटर के पार जाता है तो निचले इलाकों में रह रहे लोगों का सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण शुरू कर दिया जाएगा। रिपोर्ट - नसीम अहमद Zee मीडिया उत्तरी दिल्ली
3
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top