Back
गमपुर गांव में हुआ दर्दनाक हादसा, जानें क्या हुआ!
RRRikeshwar Rana
Aug 12, 2025 07:45:55
Dantewada, Chhattisgarh
गमपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSdevendra sharma2
FollowAug 12, 2025 10:48:24Rajsamand, Mohi, Rajasthan:@ devendra_jpr
आधा दर्जन मवेशियों का शिकार करने वाला पैंथर पिंजरे में हुआ कैद,,,,
कुंभलगढ़ क्षेत्र के ओडा ग्राम पंचायत स्थित सिपाहियों की भागल का मामला,,,,
राजसमंद।
राजसमंद के कुंभलगढ़ क्षेत्र के ओडा ग्राम पंचायत स्थित सिपाहियों की भागल में आधा दर्जन बकरियों का शिकार करने वाला पैंथर देर रात को पिंजरे में कैद हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले 1 माह से पैंथर ने गांव में आतंक मचा रहा था और लगभग आधा दर्शन बकरियों का शिकार कर डाला। गांव के जाफर मोहम्मद की बीड़ में चरने गई, छह बकरियों का पैंथर द्वारा अलग अलग दिनों में शिकार किया। शिकायत के बाद पिछले दो दिनों से वन विभाग ने चारा बांधकर पिंजरा लगाया, जिसमें देर रात को मादा पैंथर कैद हो गई। सूचना मिलने पर वनपाल सत्येंद्र सिंह व वन विभाग का दस्ता मौके पर पहुंचा और पिंजरे में कैद हुए पैंथर को अज्ञात सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया।
जिला, राजसमंद
जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowAug 12, 2025 10:47:34Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल
*जश्न-ए-तहरीर के कुर्बानियों का कार्यक्रम*
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद बोले
उलेमाओं ने तिरंगा कभी झुकने नहीं दिया
जान की बाजी लगाकर आजादी बचाना
नफरत फैलाने वालों को पैगाम है
उलेमाओं को पढ़ोगे तो हिंदू-मुसलमान का फर्क भूल जाओगे
NCERT किताब से उलेमाओं के नाम हटाने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का BJP पर वार
आज जो तिरंगा लेकर घूम रहे
भूल गए कि उलेमाओं के हाथ से ही तिरंगा निकला था और छाती पर गोलियां खाईं थीं
स्पीच - आरिफ मसूद,कांग्रेस विधायक
0
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowAug 12, 2025 10:46:41Mahendragarh, Haryana:
शहीद सूबेदार महावीर सिंह: शौर्य और सम्मान की अमर गाथा
अमृतसर, पंजाब — सन 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान आतंकवादियों से डटकर लड़ते हुए शहीद हुए सूबेदार महावीर सिंह, कीर्ति चक्कर से सम्मानित बहादुर पैरा कमांडो, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। उनकी वीरता और बलिदान की कहानी आज भी हर भारतीय के दिल में सम्मान और गर्व का स्थान रखती है।
आज उनकी धर्मपत्नी, श्रीमती हरबाई देवी, लगभग 85 वर्ष की उम्र में भी अपने पति के इंतजार में डटी हुई हैं। वह नियमित रूप से शहीद महावीर सिंह की प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें याद करती हैं और भावुक हो उठती हैं, जब वे ऑपरेशन ब्लू स्टार की यादों को ताजा करती हैं।
उनकी पुण्यतिथि पर उनकी बहू और तीसरी पीढ़ी के सदस्य भी देश की सेवा में लगे हुए हैं, जो परिवार के शौर्य और देशभक्ति की निरंतरता का प्रतीक हैं।
रोहतास के सीआरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सियाचिन की दुर्गम और ठंडी पहाड़ियों पर, जहां मौसम की मार से संघर्ष होता है, वहीं दुश्मन की गोलियां भी करीब से गुजरती हैं। फिर भी, सैनिकों के हौसले बुलंद हैं। हर जवान साहस और देशभक्ति की भावना से लबरेज होकर दुश्मन की छाती में लोहा लेने को तैयार खड़ा रहता है।
शहीद महावीर सिंह की गाथा एक मिसाल है, जो हमें याद दिलाती है कि देश की सेवा और सुरक्षा के लिए आत्मसमर्पण ही सबसे बड़ा सम्मान है। उनकी वीरता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
02
एक और कहानी शौर्य की: इंस्पेक्टर शैतान सिंह की जज्बे से भरी दास्तान
अगली गाथा जुड़ी है सीआरपीएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर शैतान सिंह से, जो आज भी अपने साहस और जज्बे के लिए जवानों के लिए प्रेरणा हैं। शैतान सिंह बताते हैं कि किस तरह वे दुश्मनों की पोस्ट पर धाड़ाम से कब्जा करते थे। उनका कहना है कि पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध की अफवाह सुनते ही आज भी उनका दिल देशभक्ति के जज़्बे से भर जाता है।
“अगर सरकार आज भी बुलाए, तो मैं बिना किसी झिझक के देश के लिए आगे बढ़ने को तैयार हूं। हालांकि मेरे पोते और बेटे कहते हैं कि ‘बाबा आपकी हिम्मत अब कम हो गई है’, लेकिन मैं कहता हूं कि हिम्मत शरीर में भले कम हो, पर जज्बा उतना ही दमदार है जितना पहले था।”
शैतान सिंह का यह बयान साबित करता है कि देशभक्ति का जज्बा उम्र और हालात से नहीं मरता। वे आज भी जवानों के लिए एक मिसाल हैं, जो साहस, समर्पण और देशभक्ति की गहराई को बखूबी दर्शाते हैं।
03
महेंद्रगढ़ के शहीद नित्यानंद यादव: बेटे की नम आंखों से बयां हुई देशभक्ति की कहानी
महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी — सन 1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध में महेंद्रगढ़ जिले के कई बहादुर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इनमें से एक थे नित्यानंद यादव, जो नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के कोरियावास गांव के निवासी थे।
उनके बेटे कृष्ण कुमार ने अपने पिता की बहादुरी और देश सेवा की कहानी नम आंखों से सुनाई। उन्होंने बताया, "मेरे पिता ने देश के लिए जो समर्पण दिखाया, वह हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। तेज सेवा के दौरान उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी, ताकि हम सब सुरक्षित रह सकें। उनकी यह कुर्बानी हमारे परिवार के लिए गर्व की बात है।"
कृष्ण कुमार ने आगे कहा, "अहिरवार समुदाय के जवानों का हर युद्ध में योगदान सबसे अधिक रहा है। हमारे पूर्वजों ने देशभक्ति की मिसालें कायम की हैं। मुझे गर्व है कि मेरा परिवार भी इसी सेवा की धरोहर को आगे बढ़ाता रहा है।"
कृष्ण कुमार की आंखों में वह दर्द और सम्मान साफ झलक रहा था, जब उन्होंने कहा, "मेरे पिता जैसे वीरों की वजह से आज हम स्वतंत्र और सुरक्षित हैं। उनकी शहादत हमारे लिए केवल एक कहानी नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है।"
यह बात साफ करती है कि नित्यानंद यादव जैसे वीरों का त्याग और बलिदान हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेगा। उनके परिजनों की भावनाएं देशभक्ति और सम्मान से ओत-प्रोत हैं, जो हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है।
0
Report
NSNARENDER SHARMA
FollowAug 12, 2025 10:46:23Faridabad, Haryana:
एंकर हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर 15 स्थित बीजेपी पार्टी कार्यालय पर विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्डा ने 14 अगस्त को जिले में मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर जानकारी दी। मिड्डा ने कहा कि देश में इमरजेंसी की जिम्मेदार कांग्रेस ने विभाजन के समय शहीद हुए लोगो को कभी याद नहीं किया।
कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि 14 अगस्त को फरीदाबाद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उन परिवारों और बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने आजादी के बाद विभाजन के समय अपनों को खो दिया।विभाजन के समय 10 लाख लोग मारे गए थे, लेकिन कांग्रेस ने कभी अपने कार्यकाल में इन लोगों को याद करने का काम नहीं किया।
कृष्ण लाल मिड्डा
0
Report
VMVimlesh Mishra
FollowAug 12, 2025 10:45:47Mandla, Madhya Pradesh:
मण्डला - उपनगरीय क्षेत्र महाराजपुर थाना के मंदिर इन दिनों चोरों के निशाने पर है । मंदिरों में लगातार हो रही चोरियां जंहा महाराजपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है वंही चोरों ने संगम क्षेत्र के कुछ मंदिरों के साथ ही बजरंग चौराहे के हनुमान मंदिर में चोरी की है । चोरों ने तो कल रात हद ही करदी जंहा चोरों ने महाराजपुर थाना ओर एडिशनल एसपी के बंगले से महज चंद कदम की दूरी पर संतोषी माता के मंदिर में वारदात को अंजाम दिया ओर लाखों रुपयों की चोरी को अंजाम दिया । चोरों ने पहले मंदिर के सीसीटीव्ही के तार काटे ओर फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है । चोरी की घटना के कुछ दृश्य सीसीटीव्ही में कैद भी हुए है । इन चोरी की वारदातों को लेकर जंहा लोगों में पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं वंही पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सीसीटीव्ही ओर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है । पर सवाल यह है कि जब थाना परिसर ओर पुलिस अधिकारियों के बंगले से महज चंद कदम की दूरी के मंदिर और घर सुरक्षित नही तो पुलिस से सुरक्षा की क्या उम्मीद की जाय ।
बाईट - 1 - स्थानीय निवासी ।
बाईट - 2 - रजत सकलेचा - एसपी ।
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowAug 12, 2025 10:36:26Chittorgarh, Rajasthan:
धमतरी में ट्रिपल मर्डर केस मामले धमतरी की पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री रंजना साहू ने प्रतिनिधिमण्डल के साथ धमतरी एसपी से मुलाकात की.. उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली.. साथ ही कहा कि नशे में धुत आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया.. इस घटना की उन्होंने कड़ी निंदा की.. वहीं कांग्रेस के आरोप पर कहा कि कांग्रेस को अपने कार्यकाल याद करने चाहिए.. कांग्रेस सरकार में रक्षा बंधन के दिन किस तरह से दो बहनें को साथ दुष्कर्म हुआ..
Wt- रंजना साहू, पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री, धमतरी
धमतरी में हुए ट्रिपल मर्डर को लेकर एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है.. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.. उन्होंने बताया कि रायपुर से आए युवक भी शराब के नशे में थे.. किसी बात को लेकर विवाद हुआ.. जिसके बाद आरोपियों ने रायपुर के युवाओं पर हमला कर दिया.. मामले की जांच अभी जारी है..
बाइट- सूरज सिंह परिहार, एसपी, धमतरी
3
Report
MKManitosh Kumar
FollowAug 12, 2025 10:36:13Muzaffarpur, Bihar:
Desk - Bihar
Location - Muzaffarpur
Reporter - Manitosh Kumar
Slug- बिहार में मतदाता पुनः निरीक्षण में भारी गड़बड़ी,एक मकान नम्बर पर सैकड़ों मतदाता का नाम दर्ज, प्रशासन ने इस प्रतीकात्मक नंबर बताया
Anchor - बिहार में मतदाता सूची पुन निरीक्षण कार्य कार्य कराया गया था जिसमें मुजफ्फरपुर के नगर विधानसभा क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जहां एक ही मकान के नम्बर पर सैंकड़ो मतदाता का नाम दर्ज होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें हर जाति हर धर्म के लोगों का नाम दर्ज हालांकि प्रशासन ने इसे प्रतीकात्मक नंबर बताया है.जबकि मतदाता पुनः निरीक्षण के दौरान BLO को घर घर जा कर मतदाताओं का सत्यापन करना था.लेकिन इस एक ही मकान में 269 मतदाताओं के नाम सामने आना चुनावी पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र (94) के बूथ संख्या 370 पर मकान नंबर 27 का मामला है,जिससे मकान मालिक भी परेशान दिख रहे है.जबकि मतदान केंद्र संख्या 370 पर कुल 629 मतदाता पंजीकृत हैं,जिनमें मकान संख्या 27 में सिर्फ 269 मतदाता यानी पूरे बूथ के करीब 43% इसी एक पते पर दर्ज हैं. जिसमे 138 पुरुष और 131 महिलाएं शामिल हैं और उस सूची में हर जाति और हर धर्म के लोगों का नाम दर्ज है.जब मामला मीडिया में आया तो मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने इस पर सफाई दी कि मतदाता सूची में दर्ज मकान नंबर वास्तविक नहीं, बल्कि अस्थायी एवं प्रतीकात्मक (Notional) होते हैं.इनका मतदाता के असली पते से कोई सीधा संबंध नहीं है और यह क्रम वर्षों से चला आ रहा है, जो 2025 के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया.
प्रशासन कि 07 जनवरी 2025 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में भी मकान नंबर 27 पर बड़ी संख्या में मतदाता दर्ज थे और उस समय किसी ने आपत्ति नहीं की थी.
जबकि SIR के ड्राफ्ट रोल के अनुसार मतदान केंद्र संख्या 370 पर क्रमांक 97 से 384 तक के मतदाताओं का पता मकान नंबर 27 ही दर्ज है.यानी कुल 269 लोग जिनमें सभी जाति और धर्म के मतदाता शामिल है और यह सिर्फ कागज़ पर एक ही घर में “रहते” हैं.
WT - मतदान केंद्र संख्या 370 , उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भगवानपुर, मुशहरी, मुजफ्फरपुर नगर विधान सभा
बाइट - मेरी हरवाट, मकान संख्या 27 के मालकिन
बाइट - विक्रम बिरकर, नगर आयुक्त,
*इनपुट - मणितोष कुमार*
4
Report
NSNeeraj Sharma
FollowAug 12, 2025 10:35:47Delhi, Delhi:
दिल्ली के आदर्श नगर विधानसभा में सफाई व्यवस्था को लेकर कितने जागरूक हैं यहां के विधायक इसका अंदाजा आदर्श नगर विधानसभा में फैली गंदगी को देखकर लगाया जा सकता है एक तरफ रेखा सरकार बड़े-बड़े दावे करती नजर आती है 1 अगस्त से 31 अगस्त तक दिल्ली में साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है और दूसरी तरफ आदर्श नगर विधानसभा के अंदर सड़कों पर फैला कूड़ा यहां के mcd और विधायक की पोल खोल रहा है लोग इतने परेशान है कि सड़क पर निकलते हैं तो मुंह पर कपड़ा रखकर इनको निकालना पड़ता है और उसे कूड़े में आवारा मवेशी भी बैठे रहते हैं जिससे लोगों की जान के साथ पर भी खतरा बना रहता है आदर्श नगर विधानसभा कितना आदर्श उदाहरण पेश कर रही है यह देखने वाली बात है
2
Report
JSJitendra Soni
FollowAug 12, 2025 10:35:16Jalaun, Uttar Pradesh:
स्क्रॉल जालौन
जालौन में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूल वैन,
हादसे में 12 बच्चे हुए घायल, घायलों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती,
मोड़ पर चालक के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा,
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूली वैन को कब्जे में लेकर शुरू की जांच पड़ताल,
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के भिटारी गांव के पास का मामला।
3
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowAug 12, 2025 10:35:07Keonjhar, Odisha:
ଗତ ସାଧାରଣ ନିର୍ବାଚନ ଓ ରାଜ୍ୟ ନିର୍ବାଚନ ରେ ଭୋଟ ଚୋରି କୁ ନେଇ କଂଗ୍ରେସ ର ପ୍ରେସ ବାର୍ତା
ମାଲକାନଗିରି :ଅଖିଳ ଭାରତୀୟ ଜ଼ତୀୟ କଂଗ୍ରଶ କମିଟି ନିର୍ଦେଶ କ୍ରମେ ବିରୋଧୀ ଦଳ ନେତା ରାହୁଲ ଗାନ୍ଧୀ ଗତ ସାଧାରଣ ନିର୍ବାଚନ ଓ ରାଜ୍ୟ ନିର୍ବାଚନ ରେ ହୋଇଥିବା ଭୋଟ ଚୋରି ର ଯେଉଁ ପର୍ଦା ଫାସ କରିଛନ୍ତି ତାହାକୁ ନେଇ ସାରା ଦେଶ ର ପ୍ରତ୍ୟେକ ଜ଼ିଲ୍ଲା ରେ ସଦର ମହକୁମା ରେ କଂଗ୍ରେସ ପକ୍ଷ ରୁ ଭୋଟ ଚୋରି ସମ୍ପର୍କ ରେ ବାର୍ତା ଦେବା ନିର୍ଦେଶ ଦେଇଥିଲେ ଏ ପରିପେକ୍ଷ ରେ ମାଲକାନଗିରି ଜ଼ିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସ କମିଟି ପକ୍ଷ ରୁ ଏକ ସମ୍ବାଦିକ ସମିଳନୀ କଂଗ୍ରେସ ଭବନ ଠାରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିଲା। ଜ଼ିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସ ସଂଯୋଜକ ଜ଼ି ଶ୍ରୀନିବାସ ରାଓ ଙ୍କ ଅଧକ୍ଷତା ରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ସାମ୍ବାଦିକ ସମିଳନୀ ରେ ବିଜେପି ବିରୋଧ ରେ ଗର୍ଜି ଛନ୍ତି। ବିଜେପି ଭୋଟ ଚୋରି କରି କର୍ଣ୍ଣାଟକା, ମହାରାଷ୍ଟ୍ର, ହରିୟାଣା ଆଦି ରାଜ୍ୟ ରେ ବିଜୟୀ ଲାଭ କରିଛି। ମହାର।ଷ୍ଟ୍ର ରାଜ୍ୟ ରେ ଭୋଟର ଅଡ଼ିସେନ ଯୋଗେ ବିଜେପି ଜିତିଛି ଓ ଆଉ ଏକ ରାଜ୍ୟ ରେ ଡିଲିସନ ମାଧ୍ୟମରେ କଂଗ୍ରେସ ହରାଇବାରେ ଚକ୍ରାନ୍ତ କରାଗଲା ବୋଲି କଂଗ୍ରେସ ଅଭିଯୋଗ କରିଛି। ସ୍ପେଶାଲ ଇଣ୍ଟେସିଭ ରିଭିଜନ ନାମରେ ବିହାର ରେ କିପରି ୬୫ ଲକ୍ଷ ଭୋଟର ଙ୍କୁ ବାଦ ଦିଆଯାଇଛି ନିର୍ବାଚନ ହେରଫେର ହେଉଥିବାର ଆଶଙ୍ଖା କରି କଂଗ୍ରେସ ଅଭିଯୋଗ କରିଛି।ଓଡିଶା ରେ ମଧ୍ୟ ଅନୁରୂପ ଭାବରେ ଜାଲିଆତି ଓ ଭୋଟ ଚଞ୍ଚକତା ବିଜେପି ଜିତିଥିବାର କଂଗ୍ରେସ ଅଭିଯୋଗ କରିଛି। ଦିବା ଲୋକ ରେ ଗଣତନ୍ତ୍ର ର ଅପହରଣ ବୋଲି ଜ଼ିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସ ସଂଯୋଜକ ଜ଼ି ଶ୍ରୀନିବାସ ରାଓ ଅଭିଯୋଗ କରି ଗଣ ମାଧ୍ୟମକୁ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି। ଏହି ପ୍ରେସ ବାର୍ତା ରେ କଂଗ୍ରେସ ର ମାଲା ମାଢି, ଭିମା ୱାର୍ଷେ, କେଶୁ ରାଓ, ସାରୋଜ ପାତ୍ର, ଇର୍ମା ପଡିଆମୀ, ପର୍ଶୁରାମ ଭକ୍ତ, ପ୍ରାଣ କୃଷ୍ଣ ମଣ୍ଡଳ, କୃଷ୍ଣ ଚନ୍ଦ୍ର ଅନୁଗୁ, ପଦ୍ମ ପାଙ୍ଗି ନେତୃବର୍ଗ ଉପସ୍ଥିତ ରହିଥିଲେ।
ବାଇଟ
4
Report
AKAjay Kashyap
FollowAug 12, 2025 10:34:59Bareilly, Uttar Pradesh:
VANDOR CODE 415145
REPORT....AJAY KASHYAP
BAREILLY
ANCHOR....पहाड़ो पर हो रही बारिश और डैम से छोड़े जा रहे पानी की बजह से रामगंगा नदी कहर बरपाने लगी है इतना ही नहीं रामगंगा के साथ सहायक नदियों का भी जलस्तर बढ़ने से लोगो की परेशानी और बढ़ गई हैं। मीरगंज और आँवला का मुख्य संपर्क मार्ग कट जाने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। वही कई गाँवो की सड़को पर पानी का सैलाब दिखाई दे रहा है। किसानों की हजारो बीघा फसल हुई जलमग्न हो गई और लगातार नदी कटान कर रही है। संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने पर प्रशासन द्वारा अस्थायी दीवार बनाकर आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया गया है। वही लगातार रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रसाशनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया सभी एसडीएम को निर्देशित किया है जिला प्रशासन लगातार जो रामगंगा नदी के जलस्तर पर नजर रखे हुए है। कुछ गांवों में जहाँ फसलों में या किनारे में पानी आ गया है। वहाँ पर सभी एसडीएम को अलर्ट कर दिया गया और उनको मौके पर भेज दिया गया है। खाद्य सामग्री है, जो गौवंश है उनके लिए भूसे आदि की व्यवस्था, दवाइयों की व्यवस्था, ऐंटी स्नेक की हम लोगों ने पूरी व्यवस्था करके रखी हुई है। जो बाढ़ चौकीया है उसको अलर्ट कर दिया गया है। सभी की ड्यूटी उसमें चल रही हैं। हर परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
बाइट: अविनाश सिंह, जिलाधिकारी,
बाइट राज कुमार, स्थानीय निवासी
बाइट टीकाराम , स्थानीय निवासी
2
Report
VSVISHAL SINGH
FollowAug 12, 2025 10:34:43Noida, Uttar Pradesh:
जयवीर सिंह पर्यटन मंत्री यूपी बाईट
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिरों के संरक्षण, विकास और पारदर्शी प्रबंधन के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब इन मंदिरों की पूरी जानकारी आम जनता और पर्यटकों को एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इसके लिए सरकार ऑनलाइन एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली पोर्टल तैयार कर रही है, जिसे धर्मार्थ कार्य विभाग यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से विकसित कर रहा है।
इस ITIMS पोर्टल पर राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी मंदिरों की वर्तमान स्थिति, इतिहास, भौगोलिक लोकेशन, संरचना और उनसे जुड़े विकास कार्यों की पूरी जानकारी होगी। जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों के मंदिरों की अद्यतन जानकारी इस पोर्टल पर अपलोड करेंगे। वहीं जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण से जुड़े प्रोजेक्ट्स की डिटेल भी यहां उपलब्ध रहेगी।मंदिरों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसमें संस्कृति विभाग, पुरातत्व निदेशालय, इंटैक के स्थानीय प्रतिनिधि, एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) के आर्किटेक्चर विभाग से एक विशेषज्ञ, सेवानिवृत्त पुरातत्वविद और धर्मार्थ कार्य विभाग के निदेशक शामिल हैं। यह समिति मंदिरों की मरम्मत, संरक्षण और सौंदर्यीकरण की योजनाओं पर काम करेगी।
1
Report
RVRajat Vohra
FollowAug 12, 2025 10:34:11Jammu, :
*#BigBreaking*
जम्मू में हो रही बारिश के कारण, जम्मू के निक्की तवी इलाके में तवी नदी उफान पर. एक दर्जन मकान तवी नदी में बहे. लोग पलायन करने पर मजबूर.
जम्मू के निक्की तवी और बेली चराना इलाके में लगातार तवी नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण भूमि कटाव के कारण पुलिस द्वारा अलर्ट घोषित किया जा रहा है. वहीं लोग पलायन करने पर मजबूर हैं, और अपने माल मवेशी को भी लेकर यहां से इलाके को खाली करवाया जा रहा है.
INPUT:
1) FOUR WALKTHROUGHS
2) EXCLUSIVE SHOTS
REPORTER: RAJAT VOHRA, JAMMU
2
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowAug 12, 2025 10:34:02Begusarai, Bihar:
जितेंद्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल परिजनों के द्वारा आरोप लगाया गया है कि इस अज्ञात अपराधियों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराई जाए इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। घटना बखरी थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान सांखू गांव के रहने वाले अरविंद कुमार के रूप में हुई हैं। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि 5 अगस्त को बखरी और खगड़िया जिले बॉर्डर के पास अपराधियों के द्वारा पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि युवक की स्थिति काफी बिगड़ गया था। स्थिति बिगड़ने के बाद परिजन ने बेहतर इलाज के लिए पटना लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के संबंध में मृतक के बहनोई श्रीराम केसरी ने बताया कि अरविंद 4 अगस्त को बेला बाजार गया था। वहां से रात तक नहीं लौटा। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन सुबह पता चला कि बेला और सांखू के बीच बहियार में पड़ा हुआ है। जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। वहां उठाकर प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया।हालत बिगड़ने पर शनिवार की रात डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां सोमवार को पीएमसीएच पटना भेज दिया। रात में एंबुलेंस वाले को बुलाते रहे, लेकिन कोई चलने को तैयार नहीं हुआ। आज सुबह करीब 8:30 बजे एंबुलेंस मिला। वहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही जान चली गई।श्रीराम केसरी ने आगे कहा कि अरविंद गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी और अमीन के साथ मजदूर के तौर पर काम करता था। पहले से किसी से कोई विवाद नहीं था। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति मिली। प्रथम किस्त का पैसा आया था। इसमें आवास सहायक सभी लोगों से 20-20 हजार रुपए घूस ले रहा था। अरविंद ने इसका विरोध किया तो उसने घर पर आकर उसकी मां को देख लेने की धमकी दी थी। कई लोगों ने जब पैसा लेने की शिकायत किया तो जांच शुरू हुई। इसके बाद आवास सहायक ने सभी का पैसा लौटा दिया। आशंका है कि उसकी मिलीभगत से मारपीट कर बेहोश कर दिया और मारा समझ कर फेंक दिया गया। वही इस मामले में परिहारा थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि मौत की सूचना मिली है। घटनास्थल गंगौर ओपी में पड़ता है। परिजन आवेदन देंगे तो उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बाइट अरविंद कुमार परिजन
4
Report
SKSundram Kumar
FollowAug 12, 2025 10:33:30Patna, Bihar:
रिपोर्ट : सुन्दरम
लोकेशन : पटना
राजधानी पटना स्तिथ रविंद्र भवन में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा संस्कृत दिवस समारोह: आयोजित किया गया. कार्यक्रम के पहले सत्र मे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे शिक्षा विभाग के अपर प्रमुख सचिव एस. सिद्धार्थ आयोजित समारोह में पहुंचे. कार्यक्रम मे बिहार के सभी 648 संस्कृत विद्यालय के प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक पहुचे.
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि संस्कृत शिक्षा बोर्ड के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और मैं धन्यवाद देना चाहता हूं जो नया प्रस्ताव लाया गया है जो नया पाठ्यक्रम के माध्यम से पढ़ाई होगा उसमें रामायण और भागवत गीता को भी शामिल किया है. संस्कृत ऐसी भाषा है जो हमारे देश के इतिहास को बतलाता है हमारे देश के परंपरा को बताता है हमारे देश के पूर्व जो बड़े घटनाक्रम है उसके बारे में जानकारी देता है. और जब देश के लोग रामायण और गीता के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे तो उसे संस्कार की भी जानकारी मिलेगी. मैं आशा करता हूं और बधाई देता हूं कि आने वाले दिनों में छात्र-छात्राओं के बीच संस्कृत भाषा की लोकप्रियता बढ़ेगी और संस्कृत के प्रति लोगों में और पठान पठान में भी रुचि बढ़ेगी
बाइट : मंगल पांडे, स्वास्थ्य मंत्री
शिक्षा विभाग के अपर प्रमुख सचिव एस.सिद्धार्थ ने कहा कि हम लोग संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे और जहां तक संभव हो समाधान करेंगे. हम लोगों की इच्छा है संस्कृत भाषा उनके विद्यालयों का विकास हो और इस पर एक नीतिगत निर्णय लेंगे. संस्कृत का जो कोर्स है उसको 27 साल के बाद रिवाइज किया गया है उसको भी हम देखेंगे और साथ ही साथ जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर की रिक्वायरमेंट है उसकी समीक्षा करेंगे
बाइट : एस. सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग
3
Report