Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mau275101

स्टाइल बाजार में दीपावली के दिन बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा

Prakash PandeyPrakash Pandey
Oct 20, 2025 03:12:30
Mau, Uttar Pradesh
रिपोर्ट प्रकाश पाण्डेय स्टाइल बाजार में दीपावली के दिन बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा स्टाईल बाजार में संदिग्घ अवस्था मे लगी आग मार्ट में आग लगने से अगल-बगल के लोगों ने पुलिस को दी सूचना फायर विभाग की पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू दूसरे और तीसरे फ्लोर पर आग का दिखा असर फायर विभाग अधिकारी ने शॉर्ट सर्किट का दिया हवाला दूसरी तीसरी मंजिल पर रखा सामान 80% तक जला मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी आग पर पाया काबू कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई पूरी घटना
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HSHITESH SHARMA
Oct 20, 2025 06:02:13
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Oct 20, 2025 06:00:14
Delhi, Delhi:दिल्ली के सुंगरपुर यमुना घाट की तस्वीर सरकार के दावों के विपरीत है। यमुना सफाई के बड़े-बड़े वादे बेअसर नज़र आ रहे हैं। घाटों पर गंदगी, कूड़े के ढेर और दुर्गंध ने श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों और व्रतधारियों का कहना है कि हर साल छठ पर्व से पहले प्रशासन सफाई का वादा तो करता है, लेकिन अमल के नाम पर सिर्फ दिखावा होता है। श्रद्धालु बताते हैं कि वे अपने स्तर पर घाटों की सफाई में छठ पूजा से पहले खुद ही करते हैं ताकि पूजा स्थल को योग्य बनाया जा सके। सरकार कहती है यमुना साफ हो रही है, लेकिन यहाँ आकर लगता है कि सफाई सिर्फ कागजों पर है। यमुना की साफ-सफाई और पुनर्जीवन को लेकर दिल्ली सरकार लगातार दावे कर रही है कि नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन सुंगरपुर घाट जैसी जगहें यह दिखाती हैं कि जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस है। छठ जैसे पवित्र पर्व से पहले भी सफाई का अभाव प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है।
0
comment0
Report
OSonkar sharma
Oct 20, 2025 05:48:30
Noida, Uttar Pradesh:आज दीपावली का दिन है और सुबह से ही बाजारों में भीड़ देखी जा सकती है फोन में सुबह से बाजार में लोगों का जमाबरा है लोग खरीदारी कर रहे हैं चांदनी चौक मार्केट से भीड़ और पटाखे दिखाते हुए वॉकथ्रू क्योंकि दिल्ली में काफी सालों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे जलाने की अनुमति दी है उसके कारण बाजारों में काफी भीड़ है पटाखे की दुकान पर भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं सुबह-सुबह भी पटाखे खरीदे जा रहे हैं। बात करते समय बच्चों ने और लोगों ने बताया कि काफी अच्छा लग रहा है और उन्हें मजा आ रहा है कि वह शाम में आज पटाखे जला पाएंगे और वही दुकानदार ने भी बताया कि सुबह 8:00 बजे से दुकान खोली हुई है और अच्छी भीड़ है अच्छी बिक्री हो रही है। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद दुकानों पर ग्रीन पटाखे देखे जा सकते हैं जो लोग काफी भारी मात्रा में खरीद रहे हैं और वहीं पर बाजारों में फूल खाने पीने आदि और दुकानों पर भी काफी भीड़ देखी जा सकती है
6
comment0
Report
KMKIRAN MANNA
Oct 20, 2025 05:48:01
Dihierench, West Bengal:পূর্ব মেদিনীপুরের তমলুকের মা বর্গভীমা দেবী। তমলুকের দেবী বর্গভীমা মা সারা বছর পূজিত হন কালি রূপে। কিন্তু সমস্ত দেবী পুজোর দিন অর্থাৎ দুর্গা পুজোতে দুর্গার রূপে পূজিত হন। জগধাত্রী পুজোতে জগদ্ধাত্রী রূপে পূজিত হন বিপদতারিনির দিন বিপদতারিনী রূপে পজ্জিত হন। সারা তমলুক জুড়ে তিনিই বিরজমান。 পুরানে কথিত আছে সতীর ৫১ পিঠে এক পিঠ দেবি বর্গভীমা। এখানে সाती বাম গুড়ালি পড়ে ছিল।পুরানে দেবি বর্গভীমার নাম বিভাস। জানা যায় তাম্রলিপ্তর ময়ূর বংশীয় রাজা দেবী বর্গভীমা মাকে প্রতিষ্ঠিত করেন。 সারা বছরই শুধু পূর্ব মেদিনীপুর জেলা নয় রাজ্যের বিভিন্ন জেলা থেকে এমনকি ভিন রাজ্য থেকেও মানুষজন আসেন পুজো দিতে। কালীপুজোর দিন হাজার হাজার মানুষের ভিড় হয় এই মন্দিরে। সকাল থেকেই মায়ের পুজো শুরু হয় ভক্তরা পুজো দেন কেউ মায়ের কাছে মানত করেন কেউ আবার মানত শোধ করতে আসেন。 [ আগে তমলুক শহরে অন্য কোন পুজো হতো না।]তৎকালীন পুরোহিতরা ভাস দেন যেহেতু এখানে মা বরগিমা আছেন মাকে পুজো দিয়ে অনুমতি নিয়ে পুজো শুরু করা যেতে পারে তমলুক শহরের অন্যান্য পুজোয়ে। সেই থেকে অঘোসিতৎ ভাবে কালীপুজোর দিন তমলুক এবং তমলুকের আশেপাশে যে সমস্ত কালীপুজো হয় তারা সন্ধ্যেবেলা মন্দিরে এসে মাকে পুজো দিয়ে অনুমতি নিয়ে যান তারপরেই মন্ডপে পুজো শুরু হয়。 মন্দিরের পুরোহিত বলেন সকাল মায়ের স্নান তারপর আরতি নৃত্য পূজা শুরু । কালীপুজোর দিন মা বর্গভীমাকে রাজরাজেশ্বরী বেসে সাজানো হয়। এই দিন রাজরাজেশ্বরী বেসে পুজিত হন। রাত্রিতে হোম যজ্ঞ এবং পাঁঠা বলি দেওয়া হয়। পরে মাকে ভোগ দেখানো হয়।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Oct 20, 2025 05:46:43
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक दुकान में चोर ने लाखो के समान पर हाथ साफ कर दिया दुकान में लैपटॉप फोटोकॉपी मशीन आदि रखी हुई थी इतना ही नहीं हाथ साफ करने के पहले चोर रात में सेंट्रल जेल दुर्ग के वॉच टावर में तैनात सिपाही के पास गया और उसको शराब पिलाई खुद भी शराब पी और फिर उसके बाद चोरी करने के लिए निकल गया चोर का नाम यश गोंड है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है दरअसल पूरी घटना देर रात की है जब शैलेंद्र चंद्राकर अपनी कंप्यूटर शॉप में चोरी की शिकायत करने के लिए पदमनाभपुर थाने पहुंचा और लिखित में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उसकी शॉप में रखा कंप्यूटर प्रिंटर हार्ड डिस्क और स्टेशनरी की सामग्री गायब है मामले में अपराध दर्ज दर्ज कर विवेचना शुरू की गई और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया आरोपी के पास से सभी सामान भी जप्त कर लिए गए तो वहीं आरोपी ने यह भी बताया कि उसने चोरी करने के पहले जेल के वॉच टावर में तैनात जवानों को शराब भी पिलाई थी फिलहाल अब पुलिस इस पूरे मामले पर विवेचना कर रही है.
0
comment0
Report
VPVinay Pant
Oct 20, 2025 05:46:27
Jaipur, Rajasthan:दीपावली पर जयपुर पुलिस अलर्ट जयपुर आप पूरे देश में दीपावली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है और त्योहार को देखते हुए जयपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है. कमिश्नरेट के तमाम अधिकारियों और थानाधिकारियों को इलाके में फोर्स को अधिक से अधिक संख्या में डेप्लॉय करने, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और तमाम थानाधिकारियों को फोर्स के साथ इलाके में पैदल गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं. रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगी नाकाबंदी इसके साथ ही आला अधिकारियों ने तमाम थानाधिकारियों को अपने-अपने इलाके में नाकाबंदी करने और ब्रेथ एनलाइजर सहित अन्य उपकरण साथ में रखने की निर्देश दिए हैं. जयपुर शहर के अंदर और बाहर निकलने वाले तमाम रास्तों के अलावा शहर के अंदर भी अलग-अलग पॉइंट पर रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाकाबंदी की जाएगी. बाजारों में सादा वस्त्रों में तैनात किए गए पुलिसकर्मी एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ.रामेश्वर सिंह ने बताया की राजधानी के तमाम भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में सादा वस्त्रों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके और साथ ही पर्स स्नेचिंग, जेब तराशी और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों पर लगाम लगाई जा सके. 26 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगा अवकाश दीपावली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टी के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं. जिसके तहत 26 अक्टूबर तक किसी भी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा. केवल अति आवश्यक होने पर ही आला अधिकारियों की अनुमति पर अवकाश दिया जाएगा. 26 अक्टूबर तक तमाम पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी फील्ड में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक उड़ाए जा रहे चार ड्रोन एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ.रामेश्वर सिंह ने बताया कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों को चिन्हित कर चार अलग-अलग ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं. जिनके जरिए तमाम व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है. ड्रोन के जरिए जो भी फीडबैक प्राप्त हो रहा हो उसके आधार पर आवश्यकता पड़ने पर व्यवस्था में बदलाव भी किए जा रहे हैं. इसके साथ ही यातायात व्यवस्था की मॉनिटरिंग भी ड्रोन के जरिए की जा रही है.
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 20, 2025 05:46:09
Bhilwara, Rajasthan:माण्डलगढ़ के बिजौलियां कस्बे में भीड़भाड़ वाले बाजार में अवैध पटाखा दुकानों पर प्रशासन की लापरवाही सामने आई हैं, घनी आबादी के बाजार में खतरे का बारूद खुलेआम बिक रहा हैं, लेकिन राजनीतिक दबाव में प्रशासन जिम्मेदार अफसर खामोशी लिए बैठे हैं, आज दीपावली का पर्व हैं, ऐसे में कपड़ों की दुकानों, सब्ज़ी मंडी और मकानों के बीच बारूद के गोदाम बनाए बैठे हैं ये पटाखा कारोबारी और प्रशासन मानो आंखें मूंदे बैठा है। जबकि नगर पालिका प्रशासन ने एक दर्जन से अधिक दुकानदारों को आबादी से दूर एकांत में आतिशबाजी सामग्री विक्रय के अनुज्ञा पत्र जारी किए थे, लेकिन दुकानदारों ने अनुज्ञा पत्र सरेंडर कर दिए और नियम विरुद्ध पटाखे की दुकाने व्यस्थम बाजार में लगा दी हैं। कहीं नेता के फोन पर कार्रवाई रुक जाती है, तो कहीं “त्योहार का समय” कहकर कानून की किताब बंद कर दी जाती है। लेकिन स्थानीय लोगों में डर है कि अगर ज़रा सी चिंगारी भड़की, तो ये पूरा इलाका आग का दरिया बन जाएगा। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इन पटाखा दुकानों के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। अब बड़ा सवाल — क्या त्योहार की चमक के आगे लोगों की ज़िंदगी सस्ती हो गई है? क्या प्रशासन हादसे का इंतज़ार कर रहा है? अगर कोई विस्फोट हुआ, तो कौन देगा जवाब — वो पटाखा बेचने वाला दुकानदार, या फिर वो अफसर जिसने आंखें बंद कर लीं?
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top