Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Neemuch458441

नीमच में बड़ा हादसा टल गया: रसोई में गिरा छत का प्लास्टर!

PINEWZ
Jun 25, 2025 12:58:18
Neemuch, Madhya Pradesh
ANCHOR : नीमच। नीमच जिले की जावद तहसील के बराड़ा गांव में आज एक बड़ा हादसा टल गया। गांव के सरकारी स्कूल के रसोई घर में मिड-डे मील बना रही एक महिला पर अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि महिला को गर्दन में मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बराड़ा गांव के स्कूल में रोजाना की तरह मध्याह्न भोजन बनाने का कार्य चल रहा था। एक महिला रसोइया बच्चों के लिए भोजन तैयार कर रही थी, तभी अचानक रसोई घर की छत का एक हिस्सा गिर गया। घटना के तुरंत बाद पास ही मौजूद एक अन्य महिला सहयोगी ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। महिला को तत्काल नीमच जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत खतरे से बाहर है और उसे गर्दन में हल्की चोटें आई हैं। वही इस मामले को लेकर महिला स्व सहायता समूह के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि रसोई घर की छत पूरी तरह से टपक रही थी मेरे द्वारा प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नही, ओर आज यह हादसा हो गया। बाईट 01 कौशल्या बाई गोस्वामी, घायल परिजन बाईट 02 मनोहर बैरागी, महिला स्व सहायता समूह प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement