Back
734 साल पुरानी पालीवालों की प्रतिज्ञा: रक्षा बंधन पर शोक मनाते हैं!
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Aug 08, 2025 13:46:31
Jodhpur, Rajasthan
जिला संवाददाता राकेश भारद्वाज
इनफॉर्मर शेरू खिलजी
लोकेशन देचू
9982702244
@sheru_khilji
*पालीवालों की श्रावणी प्रतिज्ञा: 734 साल से नहीं जुड़ा पर्व का धागा.. भाइयों की रहती है कलाई सूनी.*
इतिहास वेता डॉ ऋषि दत्त के इतिहास के साक्ष्य अनुसार
*राज्य पुरस्कृत शिक्षक हरदेव पालीवाल मंडला खुर्द देचू*
बताते हैं कि
*नौ मण तोल जनेऊ उत्तरी, चूड़ा मण चौरासी,*
*"पाली का यह धोला चोतरा, है घटना का साक्षी"!!*
वीरगति की कथा: रक्षा बंधन पर शहीद हुए हजारों पालीवाल ब्राह्मण
- पालीवालों ने छोड़ा पाली नगर, आज भी निभाते हैं संकल्प
देचू।भाई-बहन के पवित्र बंधन का पर्व रक्षा बंधन जब भी आता है, तो हिन्दू समाज में हर्षोल्लास का माहौल छा जाता है, लेकिन श्री आदि गौड़ वंशीय पालीवाल ब्राह्मण समाज के लिए यह दिन बीते समय के घावों की याद दिलाता है। एक इतिहास जिसने इस समाज की सांस्कृतिक धारा को मोड़ दिया, एक संकल्प जिसने एक पर्व को शोक और प्रतिज्ञा में बदल दिया। इतिहासकार ऋषिदत्त पालीवाल बताते हैं कि पालीवाल ब्राह्मणों का इतिहास राजस्थान के पाली नगर से जुड़ा है, जहां 6वीं सदी से उनका निवास था। यह नगर उनकी समृद्धि का प्रतीक था, जहां की दीवारें संपन्नता की कहानियां सुनाती थीं। पालीवालों की प्रतिष्ठा इतनी थी कि यहां आने वाले हर ब्राह्मण को एक ईंट और एक रूपए का सहयोग देकर वह भी संपन्न बन जाता था, लेकिन समय की आंधी ने इस सुखद जीवन को तहस-नहस कर दिया।
*वीरगति की कथा: रक्षा बंधन पर शहीद हुए हजारों पालीवाल ब्राह्मण*
विक्रम संवत 1348 यानी 1291-92 ईस्वी का वह समय था, जब दिल्ली का शासक जलालुद्दीन खिलजी अपनी सेना के साथ पाली नगर पर आक्रमण करने आया। यह वही दिन था, जब पालीवाल ब्राह्मण श्रावणी पूर्णिमा, जो कि रक्षा बंधन का दिन होता है, के लिए तैयार हो रहे थे। पर इस बार राखी के धागे नहीं बंधे, बल्कि हजारों पालीवाल ब्राह्मणों ने अपने जीवन की डोर को मातृभूमि के लिए अर्पण कर दिया।
खिलजी की सेना ने पाली को लूटा, लोगों पर अत्याचार किए, और पानी के एकमात्र तालाब को अपवित्र कर दिया। पालीवालों ने अपनी जान की बाजी लगा दी, लेकिन इस युद्ध में सैकड़ों माताएं और बहनें विधवा हो गईं। पाली की धरती लाल हो गई, और इसी खून से जन्म हुआ उस संकल्प का, जिसने पालीवाल ब्राह्मणों को अपना शहर छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
रक्षा बंधन के दिन हुई इस घटना ने पालीवालों के हृदय को इतना आहत किया कि उन्होंने पाली नगर को सदा के लिए छोड़ने का निर्णय लिया। एक साथ, अपने धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए, पालीवालों ने पाली को त्याग दिया और पूरे भारत में फैल गए। आज भी, पालीवाल ब्राह्मण समाज हर वर्ष श्रावणी पूर्णिमा के दिन पाली नगर के धौला चौतरा पर अपने पूर्वजों के बलिदान को स्मरण करते हुए पुष्पांजली अर्पित करता है। इस दिन, पालीवाल ब्राह्मण पाली के तालाब पर जाकर अपने पूर्वजों का तर्पण करते हैं, लेकिन रक्षा बंधन नहीं मनाते। उनके लिए यह दिन राखी की नहीं, बल्कि उस प्रतिज्ञा की याद दिलाता है, जो 734 साल पहले ली गई थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowDec 09, 2025 01:15:2515
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 09, 2025 01:15:1544
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 09, 2025 01:05:40134
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 09, 2025 01:02:44124
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 09, 2025 01:02:2876
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowDec 09, 2025 01:02:17106
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 09, 2025 01:01:5569
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 09, 2025 01:01:48106
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowDec 09, 2025 01:01:33177
Report
APAnand Priyadarshi
FollowDec 09, 2025 01:01:25132
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 09, 2025 01:00:46159
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 09, 2025 01:00:26108
Report
369
Report
390
Report
281
Report