Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baran325205

आपातकाल की 50वीं बरसी: भाजपा ने मीसा बंदियों को किया सम्मानित!

PINEWZ
Jun 25, 2025 15:32:31
Baran, Rajasthan
एंकर _इंट्रो। 25 जून 1975 को भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या करते हुए आधी रात को लगाए गए आपातकाल की पचासवीं बरसी पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मीसा बंदियों एवं उनके परिवार जनों का सम्मान किया। शहर के कोटा रोड़ स्थित एक निजी रिसोर्ट में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा रहे वहीं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार ने की।                           इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के के शर्मा मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में तत्कालीन सरकार की अलोकतांत्रिक नीतियों का विरोध कर यातनाएं सहने वाले लोग हमारे आदर्श है। आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम में आपातकाल के दौरान कई संशोधन किए गए और इंदिरा गांधी की निरंकुश सरकार ने इसके जरिए अपने राजनीतिक विरोधियों को कुचलने का काम किया। जो भारतीय इतिहास का काला दिन था। उन्होंने कहा कि आज इस देश के युवा को आपातकाल की याद इसलिए दिलाना चाहिए की आज की पीढ़ी को यह पता हो कि आपातकाल के समय लोगों ने किस तरह की यातनाएं सही है और ऐसे तानाशाही लोग वापस सत्ता में ना आए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, धौलपुर से पूर्व सांसद मनोज राजौरिया, संगठन प्रभारी छगन माहुर,बगरू विधायक कैलाश वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष नन्दलाल सुमन, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, कार्यक्रम जिला संयोजक जयेश गालव आदि मौजूद रहे। बाइट _के के शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता बीजेपी।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement