Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karauli322255

करौली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य!

ACAshish Chaturvedi
Jul 08, 2025 12:03:19
Karauli, Rajasthan
एक पेड़ मा के नाम के तहत पौधरोपण का आयोजन, ठेकरा गोशाला मे पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिले की सबसे बड़ी गौशाला के सहयोग से करीब 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। अभियान के तहत मासलपुर के ठेकड़ा गांव में स्थित गौशाला में खनन अभियंता धर्म सिंह, गौशाला अध्यक्ष मुन्ना सिंह उर्फ रविंद्र सिंह, तथा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा का संदेश दिया। गौशाला अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि सड़कों पर आवारा घूमने वाले गोवंश और नंदीयों की देखभाल के लिए गौशाला चलाई जा रही है। गौशाला में 1500 से अधिक गौवंश है। जिनकी सेवा, सुरक्षा, उपचार और भोजन उपलब्ध कराने के साथ अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। गौशाला सहित क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए पौधारोपण का लक्ष्य रखा है। ताकि क्षेत्र में हरियाली बढ़े। करौली मुख्य खनिज अभियंता धर्म सिंह मीणा ने बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार 30 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए कुछ विशेष स्थान को चिन्हित किया गया है। अभियान के तहत गौशाला में अधिक से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही करौली के शिकारगंज स्थित विद्यालय नंबर 6 और अन्य स्थानों पर भी पौधरोपण किया जा रहा है। इस मौके पर चौरजी सिंह, गोविंद लौह वाले, एडवोकेट उधो सिंह, नरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। बाइट - धर्म सिंह मीणा , मुख्य खनिज अभियंता , करौली आशीष चतुर्वेदी 8769912378
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top