icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
ABArup Basak8 Aug 2025, 05:31 am

মেটেলিতে ৩৬টি পরিবার বিজেপি ছেড়ে তৃণমূলে, কেন এই পরিবর্তন?

Mal Bazar, West Bengal:*মেটেলিতে বিজেপি ছেড়ে তৃণমূলে যোগ ৩৬টি পরিবারে...* গতকাল রাতে মালবাজার মহকুমার মেটেলি ব্লকের বাতাবাড়ি ২ নম্বর অঞ্চলের মুচিপাড়ায় ৩৬টি পরিবারের প্রায় ১৪০ জন ভোটার বিজেপি ছেড়ে তৃণমূলে যোগ দেন। তাঁদের হাতে দলীয় পতাকা তুলে দেন ব্লক তৃণমূল সভাপতি স্নোমিতা কালান্দি। এই যোগদান সভায় উপস্থিত ছিলেন জেলা পরিষদের সদস্য রেজাউল বাকি, পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি হোসেন হাবিবুর হাসান, অঞ্চল সভাপতি বাপন রায়, প্রধান ফুলমনি ওরাও, উপপ্রধান বিটেন রায়, সদস্য মাহিন রায়, বুথ সভাপতি দিলওয়ার হোসেন ও প্রাক্তন অঞ্চল সভাপতি এমডি ডালিম। স্নোমিতা কালান্দি জানান, নবাগতদের দলে স্বাগত জানানো হয়েছে। , বিজেপি প্রতিশ্রুতি দিয়ে তা রক্ষা করেনি, তাই মানুষ তৃণমূলে ফিরছে। বিজেপির দাবি যারা যোগদান করেছে, তারা বিজেপির কেউ নয়। বাইট ১) যোগদানকারী রফিকুল ইসলাম। 0808ZG_MAL_TMC_JOIN_R
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

कादीपुर पुलिस ने 25 हजार इनामी बदमाश मनोज पांडे को गिरफ्तार, चाकू बरामद

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले की कादीपुर पुलिस में एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या के प्रयास में प्रयोग की गई चाकू को भी बरामद किया गया है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना पर कादीपुर थाना क्षेत्र के रायबीगो गांव के रहने वाले 22 वर्षीय मनोज कुमार पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभी एक माह पहले उसके ऊपर गांव के ही एक व्यक्ति के ऊपर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया गया था; उसके खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। काफी दिनों तक गिरफ्तारी न होने के बाद उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और घटना में प्रयोग की गई चाकू भी बरामद कर ली है।
0
0
Report

खाटूश्यामजी में निजी पार्किंग भेजने से यातायात बेहाल, मंदिर मार्ग में जाम

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम की नगरी में यातायात व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को निजी पार्किंग की ओर डायवर्ट किए जाने से मंदिर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। शीश के दानी बाबा श्याम मंदिर तक वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। वहीं लामिया, दांता रामगढ़ सहित स्थानीय क्षेत्र के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पुलिस जवानों से मशक्कत करनी पड़ रही है। खाटूश्यामजी में रविवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस जवानों ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को निजी पार्किंग की ओर भेजा जिसके चलते मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी पार्किंग की व्यवस्था के बजाय वाहनों को निजी पार्किंग में भेजा जा रहा है जिससे निजी पार्किंग संचालकों को लाभ पहुंचने की चर्चा कस्बे में बनी हुई है। इसका असर स्थानीय आवागमन पर भी पड़ रहा है। लामिया, दांता रामगढ़ और आसपास के गांवों से आने वाले स्थानीय वाहन चालकों को पुलिस बैरिकेडिंग पर रोक दिया जाता है। ऐसे में लोगों को अपने घरों और गंतव्य तक जाने के लिए पुलिस जवानों से काफी देर तक समझाइश करनी पड़ रही है। वहीं, वाहनों की लंबी कतारें शीश के दानी बाबा श्याम मंदिर की ओर तक पहुंचने से श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने और सरकारी पार्किंग का प्रभावी उपयोग कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

शहरी सरकार का गठन कल; भाजपा बनाम कांग्रेस के बीच अध्यक्ष पद मुकाबला

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर कल होगा शहरी सरकार का गठन, नगर निकाय को कल मिलेगा अध्यक्ष, भाजपा व कांग्रेस में सीधी टक्कर, कांग्रेस से रामनाथ सैनी, भाजपा से शांति देवी सैनी के बीच मुकाबला, भाजपा के पास 19, कांग्रेस 09 तथा 07 निर्दलीय पार्षद हुए थे नवनिर्वाचित, भाजपा के पास पूर्ण बहुमत नगरपालिका सभागार भवन में होगा मतदान एंकर श्रीमाधोपुर नगरपालिका में कल शहरी सरकार का गठन होगा। नगर निकाय के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से शांति देवी सैनी तथा कांग्रेस की ओर से रामनाथ सैनी मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।नगरपालिका सभागार भवन में अध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया होगी। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। हाल ही में हुए नगरपालिका चुनाव में कुल 35 वार्डों में भाजपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस को 9 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 7 सीटें मिली थीं। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण अध्यक्ष पद के चुनाव में उसके पक्ष में 19 पार्षदों का समर्थन है। जबकि कांग्रेस के पास मात्र 9 सीटें है जो बहुमत से बहुत दूर हैं लेकिन 7 प्रत्याशी निर्दलीय के तौर पर नवनिर्वाचित हुए है।
0
0
Report

अजमेर में भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भिड़ंत, अलवर गेट थाने में हंगामा

Ajmer, Rajasthan:भले ही निकाय चुनाव अब अपने अंतिम चरम पर हैं लेकिन फिर भी कहीं ना कहीं शहर में सियासत रोज गर्माती जा रही है... अजमेर के अलवर गेट थाना परिसर में हंगामा खड़ा हो गया जब भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े और जम तक तू तू - मै मैं पर उतर गए.. मामला जुड़ा हुआ है भाजपा का झंडा उतारने पर दो लड़कों को अलवर गेट थाने लाने का .. मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता भी थाने पर पहुंचे और पुलिस थाने पर बैठे युवकों को छुड़वाने की बात करने लगे.. इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त तू तू मैं मैं हो गई.. थाना परिसर में हुई घटना को लेकर पुलिस मूक दर्शक बनकर खड़ी रही.. लेकिन कुछ देर बाद ही भाजपा का कार्यकर्ता थाने से बाहर निकल गया और मामला शांत हुआ.. कांग्रेस की कार्यकर्ता पूर्व पार्षद बीना टांक ने सीधा-सीधा भाजपा पर आरोप लगाया तो वहीं मौके पर मौजूद कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष विवेक पाराशर ने भी भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का खुला आरोप लगाया
0
0
Report

धौलपुर में दशलक्षण महापर्व: उत्तम सत्य धर्म पर श्रद्धालुओं ने किया विचार

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन मनाया उत्तम सत्य धर्म धौलपुर। जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन रविवार को उत्तम सत्य धर्म श्रद्धा से मनाया गया। 1008 श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 16 से 25 सितंबर तक चल रहे महापर्व में प्रतिदिन एक उत्तम धर्म पर चिंतन हो रहा है। पांचवें दिन उत्तम सत्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जैन दर्शन में सत्य का अर्थ केवल सच बोलना नहीं, बल्कि हितकारी, मधुर और अहिंसक वाणी है। श्रद्धालुओं को संदेश दिया गया कि सत्य विचार, वाणी और आचरण में होना चाहिए। छल-कपट और झूठ से बचना ही सच्चा धर्म है। सुबह मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन-अर्चना की। तत्त्वार्थ सूत्र वाचन और धार्मिक कक्षा में सत्य, संयम और सदाचार पर चर्चा हुईं। शाम को संगीतमय आरती, शास्त्र वाचन और धार्मिक प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें बच्चों और युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। मंदिर में धुली पूजन सामग्री और पुजारियों के लिए धोती-दुपट्टा की व्यवस्था की गई है। महापर्व में 16 को उत्तम क्षमा, 17 को मार्दव, 18 को आर्जव, 19 को शौच, 20 को सत्य, 21 को संयम, 22 को तप, 23 को त्याग, 24 को आकिंचन्य और 25 को ब्रह्मचर्य धर्म मनाया जाएगा। कमेटी ने सभी धर्मप्रेमियों से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक शामिल होने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

गणेश महोत्सव दानपात्र चोरी: शहर में दो धर्मशालाओं से चोरी का मामला

Dholpur, Rajasthan:शहर में गणेश महोत्सव में हो रही चोरी की घटनाएं,तीन स्थानों से हुई दानपेटी चोरी एक रात में पेटी चोर गिरोह ने अग्रवाल और सत्यनारायण धर्मशाला में दिया वारदात को अंजाम baड़ी शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश महोत्सव मनाये जा रहे रहे है। इन पंडालों में भगवान गणेश के लिए चढ़ाबे को लेकर रखी गई दानपेटीयो पर अब चोर गिरोह की निगाह बनी हुई है। ऐसे में शहर में दो स्थानों से भगवान गजानन के चरणों में से दान पात्रों के चोरी होने का मामला सामने आया है। शहर में लगातार एक के बाद एक हो रही चोरी की वारदातों से अब मंदिर और धार्मिक स्थल सुरक्षित दिखाई नहीं दे रहे। घटना को लेकर हालांकि कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन भक्तों और श्रद्धालुओं में आक्रोश देखा जा रहा है। शहर की अग्रवाल धर्मशाला में गणेश मंडल द्वारा 23 वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। गणेश मंडल के पदाधिकारी विशाल गर्ग ने बताया कि 23 वर्षों में वे एक ही जगह पर यह आयोजन करते आ रहे है। लेकिन कभी भी दान पत्र जैसी पवित्र चीज की चोरी नहीं हुई। यह पहली घटना है। अचंभे की बात यह है कि गणेश मंडल ने तीन चौकीदार भी पंडाल की सुरक्षा में लगा रखे हैं साथ में जिस धर्मशाला में यह आयोजन हो रहा है वह पूरी तरह से गेट बंद है। ऐसे में दानपात्र की चोरी की घटना से भक्तों को गहरा आघात लगा है। श्रद्धालुओं में आक्रोश है। घटना को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत की है। पुलिस से मांग की जा रही है कि यह घटना का पर्दाफाश करते हुए चोरो को गिरफ़्तार किया जाये। वही शहर की सत्यनारायण धर्मशाला में भी गणेश पंडाल से शनिवार की रात दानपात्र के चोरी होने की घटना सामने आई है। यहां विनायक सेवा समिति द्वारा सामूहिक आयोजन किया जा रहा है। समिति के पवन गोयल ने बताया कि रात को गणेश भगवान के चरणों में दान पात्र रखा हुआ था। रविवार की सुबह वह गायब मिला है। जब धर्मशाला के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं तो उनमे एक चोर सीढ़ी के सहारे अंदर आया है और दानपात्र को ले गया है। वही बाइक पर तो चोर जाते हुए देखे गए है। चोरी की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर शिक्षिका से लाखों ठग गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:जीवन साथी की तलाश में शिक्षिका से फर्जी सचिवालय सहायक ने ठगे लाखों रुपये। शिक्षिका के शिकायत पर साइबर थाना ने करवाई करते हुए फर्जी सचिवालय कर्मी को किया गिरफ्तार। कई लड़कियों के संपर्क में था फर्जी सचिवालय कर्मी। मामला आरा साइबर थाने की है जहां पटना निवासी एक महिला शिक्षिका ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई कि एक व्यक्ति ने उसी जीवन साथी डॉट कम पर शादी का झांसा दे लगभग 3 लाख 65 हजार रुपए ठग लिये है। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि लगभग एक महीने से मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कम पर वो एक शक्श से संपर्क में आई जो अपने आप को सचिवालय अनुभाग अधिकारी बताया और लगातार संपर्क के दौरान उसने शिक्षिका से लाखों रुपए ठग लिए। जब शिक्षिका को थोड़ा शक हुआ तो उसने आरा के साइबर थाना में फर्जी शक्श के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई जिसमें एस पी भोजपुर के निर्देश पर एक टीम का गठन कर उस शक्श को गिरफ्तार कर लिया और थाना ले आई। शिकायत करता शिक्षिका पटना जिले की रहने वाली है और वर्तमान में भोजपुर जिले में पदस्थापित है। जबकि फर्जी शक्श खगड़िया जिले के रहने वाला अरुण कुमार है जो जीवनसाथी डॉट कम और फेस बुक जैसे साइट पर 50 से ज्यादा लड़कियों के संपर्क में है और सभी से शादी का प्रलोभन दे ठगी का शिकार बनता है। फिलहाल पुलिस ने ठग को गिरफ्तार कर पूछ ताछ के बाद जेल भेज दिया है। और आगे की करवाई में जुट गई है।
0
0
Report

शमशाबाद नदी के पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग; गोताखोर तलाश में जुटे

Vidisha, Madhya Pradesh:शमशाबाद ब्रेकिंग: सापन नदी के पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे. विदिशा। जिले के शमशाबाद स्थित सापन नदी के पुल से एक व्यक्ति द्वारा नदी में छलांग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। व्यक्ति के कूदते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शमशाबाद थाना प्रभारी आशुतोष सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल पर पुल के किनारे व्यक्ति की चप्पलें उतारी हुई मिली हैं। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह राजपूत ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में कूदने वाला व्यक्ति पुरुष है। सापन नदी में डैम का बैकवॉटर होने के कारण पानी गहराई में है, जिसे ध्यान में रखते हुए गोताखोरों की टीम नाव के जरिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर व्यक्ति की तलाश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल एम्स के बाहर 19 वर्षीय छात्रा लापता, अपहरण की आशंका

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालएम्स अस्पताल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता बागसेवनिया इलाके से छात्रा के लापता होने का मामला 16 सितंबर की शाम से छात्रा का नहीं मिला सुराग रिषिका मन्ना नाम की छात्रा हुई लापता परिजनों के साथ एम्स अस्पताल आई थी छात्रा एडमिशन की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचा था परिवार पढ़ाई को लेकर मां से हुई थी छात्रा की बहस बहस के बाद टहलने का कहकर अस्पताल से निकली मोबाइल और पर्स रिश्तेदार के पास छोड़ गई थी छात्रा 15-20 मिनट बाद भी वापस नहीं लौटी रिषिका परिजनों ने अस्पताल और आसपास के इलाकों में तलाश की रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी तलाश सुराग नहीं मिलने पर थाने में दर्ज कराई शिकायत बागसेवनिया पुलिस ने अपहरण की आशंका में केस दर्ज किया
0
0
Report

muzaffarpur के नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी अमेरिका में सम्मान पाएँगे

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी को विदेश की धरती पर सम्मान मिलेगा। अमेरिका में आयोजित 7वें वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट–2026 के अवार्ड कार्यक्रम में उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है और उनके सेवा, नेतृत्व, उपलब्धियों और समाज के प्रति योगदान की सराहना की गई है। कार्यक्रम 13 दिसंबर 2026 को Sheraton Tampa Brandon Hotel, Tampa, Florida, USA में होगा, जहां उन्हें “Award of Honour & Felicitation” से सम्मानित करने की बात भी निमंत्रण पत्र में कही गई है। इसके अलावा बिहार पुलिस के लिए यह गर्व की बात है कि मुज़फ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक को विदेश में सम्मान मिलेगा, और इस खबर से बिहार पुलिस के कर्मियों में खुशी का माहौल है।
0
0
Report

बलरामपुर के डालपुर बकौली में 10 फुट अजगर ने बकरी निगली, ग्रामीणों ने निकाला

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में धान के खेत में 10 फीट का अजगर , एक बकरी को भी बनाया अपना शिकार, क्षेत्र में दहसत बलरामपुर जनपद के डालपुर बकौली गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब धान के खेत में छिपे करीब 10 फीट लंबे अजगर ने बकरी को अपना शिकार बना लिया। बकरी की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो अजगर उसे अपने मुंह में खींच चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक, अजगर बकरी को आधे से अधिक निगल चुका था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बकरी को अजगर के मुंह से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अजगर को कुछ लोग पढ़ते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डालपुर बकौली निवासी सुखराज यादव के खेत में जमधरी निवासी मोहम्मद हनीफ की पत्नी जमीला बकरी चरा रही थीं। रविवार सुबह करीब 10 बजे धान के खेत में छिपे अजगर ने अचानक बकरी पर हमला कर दिया। अजगर ने बकरी को अपनी पकड़ में लिया और धीरे-धीरे उसे निगलने लगा। बकरी की चीख-पुकार सुनकर जमीला और आसपास मौजूद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां करीब 10 फीट लंबे अजगर को बकरी को निगलते देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर अजगर के मुंह से बकरी को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद बकरी को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घटना की जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय यादव ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में सावधानी बरतते हुए अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी से दूर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या: 14 कोसी परिक्रमा के लिए चौड़ीकरण के तहत जनौरा मार्ग पर बुलडोजर से तीन मकान ध्वस्त

Noida, Uttar Pradesh:Anchor - अयोध्या में नवंबर माह में प्रस्तावित 14 कोसी परिक्रमा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज जनौरा नाका स्थित परिक्रमा मार्ग पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। चौड़ीकरण की जद में आ रहे नजूल की जमीन पर बने तीन मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मकान में रहने वाले लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन की टीम ने कार्रवाई जारी रखी।जिला प्रशासन के मुताबिक, जिन मकानों पर कार्रवाई की गई है, वे नजूल की जमीन पर बने थे। प्रशासन का कहना है कि भवन के मुआवजे का भुगतान भी संबंधित लोगों को किया जा चुका है। वहीं, कुछ प्रभावित लोग इस मामले को लेकर हाईकोर्ट भी गए थे। प्रशासन के अनुसार हाईकोर्ट से दिशा-निर्देश आने के बाद ही आज यह कार्रवाई की गई है। bulldozer एक्शन के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। नवंबर में होने वाली 14 कोसी परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन परिक्रमा मार्ग को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए चौड़ीकरण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रहा है.
0
0
Report

सोनभद्र में शराब से लदा ट्रक पलटा; चालक फरार, तस्करी पर सवाल

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में शराब तस्करी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की रजखड़ घाटी में चावल की बोरियों और भूसी के बीच छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरी शराब को कब्जे में लेते हुए ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस के मुताबिक शराब पंजाब निर्मित है और इसे बिहार ले जाया जा रहा था। वहीं, इस तरह शराब से लदे ट्रक के पहले भी पलटने की घटना सामने आ चुकी है, जिससे अंतरराज्यीय शराब तस्करी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दुद्धी कोतवाली से करीब एक किलोमीटर दूर रजखड़ घाटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चावल की बोरियों और भूसी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची दुद्धी पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो चावल की बोरियों और भूसी के बीच अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाकर रखी मिलीं। इनमें आईबी, रॉयल स्टैग समेत कई ब्रांड की क्वार्टर, हाफ और फुल बोतलें बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार शराब पंजाब निर्मित है और इसे उत्तर प्रदेश व झारखंड के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था। ट्रक पलटने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति संभालते हुए शराब को अपने कब्जे में लिया। झारखंड नंबर के इस ट्रक से बरामद शराब की गिनती और आंकलन किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया है और चालक की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, रजखड़ घाटी में इससे पहले भी शराब से लदा ट्रक पलटने का मामला सामने आ चुका है, ऐसे में इस मार्ग से अंतरराज्यीय शराब तस्करी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top