icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
324002
RSRajendra sharma5 Jul 2025, 03:01 pm

3 साल का बच्चा तालाब में डूबा: मां बेहोश, गांव में हड़कंप

Kota, Rajasthan:3 साल का बच्चा तालाब में डूबाः रामगंजमंडी के नालोदिया गांव में घर से 200 मीटर दूर हुआ हादसा, मौके पर मां हुई बेहोश रामगंजमंडी (कोटा) कोटा जिले के रामगंजमंडी उपखंड के नालोदिया गांव में शनिवार को एक हादसे में 3 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित तालाब तक पहुंच गया। वहां पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। हादसा शाम करीब 5 बजे खेत में काम कर रही महिलाओं ने बच्चे को तालाब की ओर जाते देखा। उन्होंने शोर मचाया और दौड़ीं, लेकिन तब तक मयंक तालाब में गिर चुका था। सूचना मिलते ही ग्रामीण तालाब के पास इकट्ठा हो गए। गांव के बालाशंकर और घंसीलाल ने तालाब में छलांग लगाई। करीब 10 फीट की गहराई में मयंक का शव मिला। उसे रामगंजमंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां शव को मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के किनारे सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। यह कदम भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद कर सकता है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

फिरोजाबाद में ई-रजिस्ट्री फैसलों के खिलाफ वकीलों ने रजिस्ट्रार कार्यालय बंद कराया

Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद में शासन की ई-रजिस्ट्री प्रणाली के फैसलों के खिलाफ वकीलों का गुस्सा चरम पर है। पिछले 8 दिनों से चल रही हड़ताल में आज फिरोजाबाद मे ई-रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रजिस्ट्रार ऑफिस में ताला लगा दिया, अधिवक्ताओं का आरोप है कि इस नई व्यवस्था से न सिर्फ उनके रोजगार पर संकट खड़ा होगा, बल्कि आम जनता के लिए भी प्रक्रिया बेहद जटिल हो जाएगी। वकीलों ने शिकोहाबाद तहसील रजिस्ट्रार ऑफिस पर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और रजिस्ट्रार office में ताला लगा दिया बार एसोसिएशन का साफ कहना है कि जब तक इस फैसले को वापस नहीं लिया जाता, उनका यह आंदोलन और उग्र होगा.
0
0
Report

चौड़ा गांव में बिजली बिल बवाल: मीटर रीडिंग से खपत असंगत, औसत खपत पर बिल की मांग

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक स्थित चौड़ा गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर पिछले दो-तीन महीनों से अत्यधिक बिजली बिल भेजने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं के मीटरों में 15,000 से 20,000 यूनिट तक की रीडिंग दिखाई जा रही है, जबकि बिल 20 से 25 हजार रुपये तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में कोई नया उद्योग या अतिरिक्त विद्युत लोड नहीं जुड़ा है, फिर भी खपत कई गुना बढ़ गई है। उपभोक्ताओं ने सभी मीटरों की थर्ड-पार्टी जांच, पिछले छह माह की रीडिंग का ऑडिट और गलत बिलों को निरस्त कर औसत खपत के आधार पर नए बिल जारी कराने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धौलपुर रोड पर कार खाई में गिरी; घायल, बंदर ने मालिक का साथ नहीं छोड़ा

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर : जिले के हाईवे-11बी पर सरमथुरा रोड स्थित आंगई गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था। चालक को अचानक झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक नाबालिग बालिका और तीन महिलाओं समेत 8 लोग घायल हो गए। "मालिक, मैं यहीं हूं" - हादसे में सबसे भावुक कर देने वाला साथी* इस पूरे हादसे में इंसानियत से भी बढ़कर एक रिश्ता सबकी आंखें नम कर गया। घायल राजेश का पालतू बंदर, जिसे वह अपने बच्चे की तरह रखते हैं, दुर्घटना के एक पल के लिए भी अपने मालिक से अलग नहीं हुआ। कार पलटते ही जब चीख-पुकार मची, तो यह बंदर मलबे के बीच से निकलकर सीधे राजेश के पास पहुंच गया। एंबुलेंसकर्मियों ने जब राजेश को स्ट्रेचर पर लिटाया, तो बंदर कूदकर उनके पैरों के पास बैठ गया। अनवर खान बताते हैं, "हमने कई बार उसे हटाने की कोशिश की, पर वह बार-बार राजेश की छाती से लिपट जाता। आखिरकार हमने उसे भी एंबुलेंस में साथ बिठा लिया।" बाड़ी अस्पताल में जब राजेश को बेड पर लिटाया गया, तो वह बंदर बिना किसी को नुकसान पहुंचाए चुपचाप बेड के पास जमीन पर बैठ गया। न उसने खाना खाया, न पानी पिया। बस टकटकी लगाकर अपने मालिक के चेहरे को देखता रहा। जब राजेश को होश आया और उन्होंने धीरे से उसका नाम लिया, तो बंदर एकदम से उनके हाथ को सहलाने लगा, जैसे कह रहा हो "मालिक, मैं यहीं हूं, कहीं नहीं गया"। अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों की आंखें यह दृश्य देखकर भर आईं। एक बुजुर्ग महिला ने कहा, "इंसान साथ छोड़ देते हैं, पर इस जानवर ने खून से लथपथ अपने मालिक का दामन नहीं छोड़ा।" पुलिसकर्मी भी बंदर की इस वफादारी को देखकर भावुक हो गए। फिलहाल राजेश और अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। * दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा* जानकारी के अनुसार सभी घायल आगरा जिले के निवासी हैं। ये लोग करौली स्थित प्रसिद्ध कैलादेवी माता मंदिर में दर्शन करने और परिवार के एक बच्चे का मुंडन संस्कार करवाकर वापस आगरा लौट रहे थे। तभी आंगई गांव के पास वाहन चला रहे चालक को झपकी आ गई और कार संतुलन खोकर सीधे खाई में जा गिरी। * एंबुलेंस और पुलिस ने संभाला मोर्चा* हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस 1033 के चालक अनवर खान तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें तुरंत बाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना पर आगई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य कराया। *ये हुए घायल, हालत गंभीर होने पर धौलपुर रेफर* hादसे में सुमित, काजल, राजकुमार, राजेश, हिना, प्रिया देवी, गौरव और 14 वर्षीय नेहा घायल हुए हैं। बाड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धौलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बाइट 1 हरिकिशन मंगल पीएमओ बाइट 2 पुलिस अधिकारी
0
0
Report

रिम्स डीन सिन्हा: CID जांच तीन छात्रों के जाति-आधारित प्रमाणपत्रों के मामले में जारी

Ranchi, Jharkhand:रिम्स के डीन प्रोफेसर डॉ. डी.के. सिन्हा ने बताया कि तीन छात्रों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें काजल कुमारी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत की गई थी। जांच और सत्यापन के दौरान उनका प्रमाण पत्र गलत पाया गया, जिसके बाद उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। वहीं पप्पू कुमार के दिव्यांगता प्रमाण पत्र को लेकर भी शिकायत मिली थी। रिम्स में कराई गई जांच में उनका प्रमाण पत्र सही पाया गया, इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा आशीष कुमार के जाति प्रमाण पत्र को लेकर भी शिकायत प्राप्त हुई है। इस मामले में प्रमाण पत्र की जांच के लिए दस्तावेज साहिबगंज के उपायुक्त को भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। डॉ. सिन्हा ने स्पष्ट किया कि तीनों छात्र वर्ष 2025 बैच के अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स से संबंधित हैं। फिलहाल CID की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और एडमिशन प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी हुई थी या नहीं। बाइट:डॉ. डी.के. सिन्हा, डीन, रिम्स
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top