484661
उमरिया में अध्यक्ष के खिलाफ 18 सदस्यों ने उठाई अविश्वास की आवाज!
Umaria, Madhya Pradesh:विओ -01 उमरिया जिले की जनपद पंचायत मानपुर में अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों का विरोध लगातार जारी है,कलेक्टर से शिकायत के बाद सदस्यों ने जिला कलेक्टर कार्यालय में शपथ पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का ज्ञापन सौंपा है,22 सदस्यों वाली जनपद में से 18 सदस्यों ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि जनपद क्षेत्र के निर्माण एवं विकास कार्यों में उनके क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है,सबसे ज्यादा निर्माण कार्य अध्यक्ष के क्षेत्र में दिए जा रहे हैं लिहाजा सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ ही विरोध का बिगुल फूंक दिया है हालांकि इस मामले में जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण और विकास कार्यों में स्थल चयन के लिए जरूरत के हिसाब से किए जाने की बात कही है न कि जनपद सदस्यों की मांग के हिसाब से। बाइट -01 विजय द्विवेदी (सदस्य) बाइट -02 रोशनी सिंह (सदस्य ) बाइट -03 हीरा बाई पटेल (सदस्य ) बाइट -04 अभय सिंह ओहरिया (सीईओ जिला पंचायत उमरिया)0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगोत्री धाम में कावड़ यात्रियों की भीड़, मौसम के अनुसार यात्रा की अपील
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:कावड़ यात्रियों का गंगोत्री धाम में भारी हुजूम, जल भरने के लिए लगी हुई है। कुछ कावड़ यात्री गोमुख से भी जल भरकर ला रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गंगोत्री धाम में पुलिस प्रशासन लगातार यात्रियों से अपील कर रहा है कि नदी किनारे सुरक्षित जल भरें एवं स्नान करें, साथ ही अनावश्यक नदी किनारे ना जाएं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी तीर्थ यात्रियों एवं कावड़ यात्रियों से अपील की है कि मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें क्योंकि गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह बाधित हो रहे हैं, जिस कारण दिक्कतें भी आ रही हैं। अब तक जनपद में 35 हजार से भी कावड़ यात्रियों यात्रा की है।0
0
Report
सीतापुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने हंगामा किया
Sitapur, Uttar Pradesh:यू पी के सीतापुर में देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने ट्रेनी डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि मार्ग दुर्घटना में घायल होने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ी और मरीज की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। परिजनों का आरोपी की गलत इंजेक्शन लगाने के चलते मरीज की मौत हो गई फिलहाल मृतक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.0
0
Report
शांतिपुर में भारी बरसात से पूरा गाँव जलमग्न, 25 परिवार प्रभावित
Ranaghat, West Bengal:একটু বৃষ্টিতেই জলমগ্ন গোটা গ্রাম ! নদিয়ারের শান্তিপুরে শান্তিপুর : একটু বৃষ্টিতেই জলমগ্ন ঘোড়ালিয়া বাইপাসপাড়া। টানা একদিনের বৃষ্টিতে বেলঘড়িয়া ২ নম্বর গ্রাম পঞ্চায়েতের এই এলাকায় জল দাঁড়িয়ে যাওয়ায় চরম সমস্যায় পড়েছেন স্থানীয় বাসিন্দারা। এলাকাবাসীর দাবি, প্রায় ২৫ থেকে ৩০টি পরিবার বর্তমানে জলবন্দি অবস্থায় রয়েছে। বাড়ির ভিতরে জল ঢুকে যাওয়ায় রাতের ঘুম থেকে শুরু করে রান্নাবান্না সবকিছু নিয়েই দুশ্চিন্তায় দিন কাটছে তাঁদের। পাশাপাশি জমে থাকা জলে পোকামাকড়ের উপদ্রবও বাড়ছে। স্থানীয় বাসিন্দাদের অভিযোগ, আশপাশের বিভিন্ন এলাকা থেকে বৃষ্টির জল এসে এই এলাকায় জমা হচ্ছে। এলাকাটি তুলনামূলক নিচু হওয়ায় সামান্য বৃষ্টিতেও জল বের হতে পারছে না। ফলে প্রতিবছরই বর্ষাকালে জলমগ্নতার সমস্যায় পড়তে হয় বাসিন্দাদের। জল জমে যাওয়ার খবর পেয়েই পরিস্থিতি খতিয়ে দেখতে ঘটনাস্থলে পৌঁছন বেলঘড়িয়া ২ নম্বর গ্রাম পঞ্চায়েতের সদ্য দায়িত্বপ্রাপ্ত প্রধান ও উপপ্রধান। বাসিন্দাদের সমস্যার কথা শুনে তাঁদের পাশে দাঁড়ানোর আশ্বাস দেন তাঁরা। বিডিও অফিসের সহযোগিতায় খাদ্যসামগ্রী ও ত্রিপল নিয়ে এসে জলবন্দি পরিবারগুলির হাতে তুলে দেওয়া হয়। পঞ্চায়েত প্রধান জানান, এলাকার নিচু হওয়ার কারণেই এই সমস্যা তৈরি হয়েছে। প্রায় ২৫টি পরিবার জলমগ্ন হয়ে পড়েছে। বিষয়টি ইতিমধ্যেই ঊর্ধ্বতন কর্তৃপক্ষকে জানানো হয়েছে। দ্রুত স্থায়ীভাবে জলনিকাশির ব্যবস্থা করার উদ্যোগ নেওয়া হবে বলেও আশ্বাস দেওয়া হয়েছে।0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा जंक्शन पर महिला ट्रेन के नीचे गिरने से बची, हालत चिंताजनक
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जंक्शन पर उस समय अफरा तफरी मच गया जब एक महिला अचानक ट्रेन के नीचे आ गई। गनीमत रही कि महिला अपने सूझ बूझ से किसी तरह अपने आप को सुरक्षित किया और ट्रेन से बीच में लेट गई। एक के बाद एक जब आठ ट्रेन की बोगी जब महिला से गुजर कर रुक गई। जिसके बाद स्थानीय राजकीय रेल पुलिस के जवान और भाकपा माले से जुड़े छात्र नेता महिला को आनन फानन में बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना शेखपुरा जिले के शेखपुरा जंक्शन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या दो पर घटित हुआ जहां रामपुरहाट गया सवारी गाड़ी जैसे ही शेखपुरा जंक्शन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या दो पर पहुंचने बाली थी एक महिला ट्रैक को पार करना चाही। इसी बीच महिला ट्रेन को देख बदहवास रह गई और ट्रैक पर गिर गई। गनीमत रही कि महिला सुरक्षित दोनों ट्रैक के बीच में खुद को सुरक्षित रहा। हालांकिए महिला को गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। घायल महिला अभी कुछ बताने में असमर्थ है जिसके कारण महिला की पहचान नहीं हो सका है। रेल थाना के अपर थानाध्यक्ष ने कहा कि महिला अचानक कैसे आई है इसका कुछ पता नहीं चल सका है जबकि महिला अभी कुछ बोलने में असमर्थ हैं। वही भाकपा माले के छात्र नेता ने कहा कि ट्रेन को देख महिला बदहवास हो गई जिससे ट्रैक पर गिर गई। ग़लत्मत रही की महिला सुरक्षित है और ज़ख्मी है।0
0
Report
दुमका मे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी पेड़े जब्त, कड़ाई की चेतावनी
Dumka, Jharkhand:दुमका बासुकीनाथ प्रसिद्ध श्रावणी मेला मे बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय नजर आ रही है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में लगभग दो दर्जन से अधिक भोजनालय एवं प्रसाद बेचने वाले दुकानों में खाद्य सामग्री की जांच की गईं जिसमें कुछ दुकानों में मिलावटी पेड़ा जब्त कर नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज ने बताया कि स्थानीय दुकानदारों को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पेड़ा एवं अन्य खाद्य सामग्री विक्रेता प्रशासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार ही खाद्य सामग्री श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराएँ साथ ही रेट चार्ट और अन्य जानकारी को दुकान में प्रदर्शित करें तथा अज्ञात स्रोत से प्राप्त सामग्री ना बेचें। खाद्य सामग्री में किसी प्रकार की मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो उक्त दुकानदारों पर कठोर कारवाही कि जाएगी0
0
Report
पाकुड़ में अवैध लॉटरी रैकेट: आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की लॉटरी टिकट और नकदी बरामद
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ के मुफस्सिल थाना पुलिस ने प्रतिबंधित अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है...पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में लॉटरी टिकट और नगदी बरामद की है...गिरफ्तार अभियुक्त नजीबुल होदा, मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के नगरनवी निवासी है...जिसे पुलिस ने मुफ्फसिल थाना के झिकरहट्टी गांव से गिरफ्तारी किया गया गई है...छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 30 बण्डल करीब 1500 पीस अवैध एटीएम लॉटरी टिकट और 16,400 रुपये नकद जब्त किए हैं...पुलिस के अनुसार, अभियुक्त झिकरहट्टी क्षेत्र में अवैध रूप से लॉटरी की खरीद-फरोख्त कर रहा था...इस संबंध में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है... वही पुलिस ने मेंटेनेंस केस के वारंटी अनवर हुसैन को भी गिरफ्तार किया है...जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साहापोखर, नवादा का रहने वाला है... दोनों गिरफ्तारी में पुलिस आगे की कारवाई कर रहीं हैं...0
0
Report
Advertisement
पटना में आठ दिनों की हड़ताल के बाद शहर की सड़कों पर कचरे का अंबार
Noida, Uttar Pradesh:बिहार के नगर निकायों में पिछले आठ दिनों से जारी संविदा कर्मियों की हड़ताल भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन इसका असर अब भी ज़मीन पर साफ़ दिखाई दे रहा है। राजधानी पटना के कई इलाकों में सड़कों पर अब भी कचरे का अंबार लगा है, जिससे लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। बोरिंग रोड, कंकड़बाग, राजीव नगर, शिवपुरी, एस.के. पुरी, पाटलिपुत्र कॉलोनी समेत शहर के कई इलाकों में सड़कों के किनारे कचरे के ढेर अब भी पड़े हुए हैं। कई जगहों पर कचरे का उठाव शुरू तो हुआ है, लेकिन सफाई व्यवस्था अभी भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाई है। मानसून के मौसम में खुले में पड़े कचरे से दुर्गंध के साथ-साथ मच्छरों और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।0
0
Report
एल-निनो के असर से गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ा—वाराणसी
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Ganga Water Level Rises Slowly Amid Super El Nino Effect / Visuals वाराणसी (उत्तर प्रदेश): सुपर अल नीनो के असर के बीच गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ा / विज़ुअल्स0
0
Report
Hanumangarh में बारिश का अलर्ट; सावण में मेघ बरसे
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले में बारिश का अलर्ट, टिब्बी क्षेत्र में सावण में मेघा बरसे, क्षेत्र में सुबह से मौसम का बदला मिजाज, रिमझिम बारिश से मौसम बना खुशनुमा, लोगों को उमसभरी गर्मी से मिली राहत, नरमा-कपास व धान की फसल के लिए वरदान है बारिश0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में अन्नूश्री फाउंडेशन की रक्तदान पहल से ब्लड बैंक आधुनिक मिसाल बनी
Noida, Uttar Pradesh:झुंझुनूं में अन्नूश्री फाउंडेशन की पहल बनी मिसाल झुंझुनूं झुंझुनूं में अन्नूश्री फाउंडेशन की पहल बनी मिसाल बीडीक Hospitals Blood Center BDKE अस्पताल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन रक्त की कमी के बीच फाउंडेशन ने की पहल डॉ. अन्नूश्री व डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में किया रक्तदान सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कहा— अन्नूश्री फाउंडेशन की पहल सभी के लिए प्रेरणा नगर परिषद आयुक्त राकेश रंगा समेत अन्य भी रहे मौजूद झुंझुनूं जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल में रक्त की कमी को दूर करने और विशेष रूप से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) वाली गर्भवती महिलाओं व गंभीर मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अन्नूश्री फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को ब्लड सेंटर बीडीके अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फाउंडेशन के निदेशक डॉ. अन्नूश्री एवं डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों, कर्मचारियों और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। फाउंडेशन के निदेशक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बीडीके अस्पताल में रक्त की कमी और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मरीजों के लिए लगातार रक्त की आवश्यकता संबंधी समाचार सामने आ रहे थे। इसे देखते हुए फाउंडेशन ने अपनी पूरी टीम के साथ रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके। हम अन्य सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से भी अपील करते हैं कि वे आगे आएं और अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान कर इस मानवीय अभियान से जुड़ें। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने अन्नूश्री फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बीडीके अस्पताल में एचआरपी गर्भवती महिलाओं और ट्रॉमा मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण समय-समय पर रक्त की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसे समय में अन्नूश्री फाउंडेशन ने आगे आकर जो पहल की है। वह पूरे जिले के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के चिकित्सकों डॉ. अन्नूश्री और डॉ. अमित कुमार सहित उनकी पूरी टीम ने लगभग 30 से अधिक रक्तदाताओं का पंजीकरण कर स्वैच्छिक रक्तदान का संदेश दिया है। यह पहल अन्य संस्थाओं के लिए भी अनुकरणीय है और इससे जिले में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। बीडीके अस्पताल में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों और गंभीर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान से ब्लड बैंक का स्टॉक मजबूत होगा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। अस्पताल प्रशासन ने भी अन्नूश्री फाउंडेशन के इस प्रयास को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। ताकि किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर तथा नगर परिषद आयुक्त राकेश रंगा भी शिविर में पहुंचे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा अन्नूश्री फाउंडेशन, डॉ. अन्नूश्री और डॉ. अमित कुमार की सामाजिक प्रतिबद्धता की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरक पहल बताया। बाइट 01 : डॉ. अमित कुमार, अन्नूश्री फाउंडेशन (बिना चश्में के) बाइट 02 : डॉ. छोटेलाल गुर्जर, सीएमएचओ, झुंझुनूं (चश्मा लगा हुआ है)0
0
Report
सिक्कािम चैप्टर की शुभकामनाएं, पेड़ीवाल ने पांडिया को बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु सिक्किम चैप्टर ने भेजी शुभकामनाएँ अध्यक्ष रमेश पेड़ीवाल ने सचिन पांडिया को दी बधाई बेंगलूरु के भव्य आयोजन की दी शुभकामनाएं सीएम भजनलाल शर्मा का पेड़ीवाल ने जताया आभार कहा,गंगटोक में ऑफिस खोलना हमारे लिए गर्व की बात-पेड़ीवाल सीएम भजनलाल शर्मा प्रवासियों की दिल खोलकर कर रहे हैं मदद - पेड़ीवाल0
0
Report
नर्मदापुरम में खाद्य सुरक्षा ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 420 किग्रा संदिग्ध घी जब्त
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- त्योहारों से पहले नर्मदापुरम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुद्ध घी के नाम पर बाजार में बेचे जा रहे संदिग्ध घी को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद नर्मदापुरम और इटारसी में लगातार कार्रवाई की गई। महज दो दिनों में अलग-अलग प्रतिष्ठानों से करीब 420 किलो संदिग्ध घी जब्त किया गया है। कार्रवाई के बाद मिलावट का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग को घी में मिलावट कर उसे शुद्ध बताकर बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर दूध एवं दुग्ध उत्पादों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया। इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नर्मदापुरम स्थित शिवम इंटरप्राइज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध घी के 5 नमूने जांच के लिए लिए गए। घी की गुणवत्ता पर संदेह होने पर जनहित में करीब 160 किलो घी जब्त किया गया। वहीं इटारसी स्थित गोविंदा स्टोर से अनुज और मधुसूदन घी के नमूने भी लिए गए हैं। विभाग द्वारा सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इसके एक दिन पहले भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 260 किलो संदिग्ध घी जब्त किया था। इस तरह दो दिनों में हुई कार्रवाई में कुल करीब 420 किलो संदिग्ध घी जब्त किया गया है। अब निगाहें लैब रिपोर्ट पर टिकी हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक जांच में यदि नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरते और मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित विक्रेता के साथ उत्पादक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
शहडोल में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: 412 आवेदन, 118 मौके पर समाधान
Shahdol, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत शहडोल में प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं, बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर पढ़ाई और सुविधाओं की जानकारी ली, छात्रावास, आंगनबाड़ी, उचित मूल्य की दुकान और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। जन संवाद कार्यक्रम में 412 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 118 का मौके पर ही निराकरण किया गया। हत्या- पत्रकारिता-दाखिले जैसी गैर-सम्बन्धित जानकारी को हटाते हुए साफ-सुथरे तरीके से यह खबर निहित है।0
0
Report
Wardha DAV School: Two Teachers Fired for Beating Students; CCTV Footage Emerges
Balrampur, Uttar Pradesh:DAV पब्लिक स्कूल, वाड्रफनगर के प्रेमनगर में बच्चों की पिटाई करने वाले 2 शिक्षक बर्खास्त कर दिए गए। CCTV फुटेज सामने आया है। बाल नहीं कटवाने पर बच्चों को सजा दी गई थी।0
0
Report
रामगढ़ में अतिक्रमण हटाने के बाद केबिन हटे, रोजगार पर असर
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - रामगढ़ रामगढ़ में अतिक्रमण पर पंचायत की बड़ी कार्रवाई, आसुतार चौराहे से हटाए वर्षों पुराने केबिन जैसलमेर रामगढ़ में ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आसुतार चौराहे पर वर्षों से लगे केबिनों को हटवा दिया। पंचायत द्वारा 30 जुलाई को सार्वजनिक नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद आज प्रशासन ने शेष बचे कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से जहां पंचायत ने सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही, वहीं वर्षों से केबिन लगाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले गरीब लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। रामगढ़ के आसुतार चौराहे पर ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पंचायत ने 30 जुलाई को सार्वजनिक नोटिस चस्पा कर सभी अतिक्रमणकारियों को निर्धारित समय में स्वयं अपने केबिन हटाने के निर्देश दिए थे। नोटिस अवधि के दौरान अधिकांश केबिन संचालकों ने स्वयं ही अपने केबिन हटा लिए। रामगढ़ पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और जो कब्जे शेष रह गए थे, उन्हें हटाने की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आसुतार चौराहे पर दो दर्जन से अधिक केबिन वर्षों से लगे हुए थे। इनमें से अधिकांश केबिन गरीब और मेहनतकश परिवारों के थे, जो इन्हीं के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। गतिविधि के बाद सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण मुक्त हो गई है, लेकिन दूसरी ओर कई परिवारों के सामने रोजगार और आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है। अब स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास या वैकल्पिक रोजगार की दिशा में भी प्रशासन उचित कदम उठाए, ताकि उनके सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने न पाए।0
0
Report
Advertisement
