Back
ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା: ଧମକ ପୂର୍ଣ୍ଣ ଲେଖା ତାଲିକାରେ!
SMSanjay Mohapatra
Aug 13, 2025 16:03:12
Puri, Odisha
Srimandira security issue,,,pkg
() ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା ସହ ଖେଳ !ପରିକ୍ରମା ପ୍ରକଳ୍ପ ଅନ୍ତର୍ଗତ ବୁଢୀ ମାଆ ମନ୍ଦିରରେ ଧମକ ପୂର୍ଣ୍ଣ ଲେଖା !!ମନ୍ଦିର ଭାଙ୍ଗିବେ ଆତଙ୍କବାଦୀ !!ଛାନିଆ ସ୍ଥାନୀୟ ବାସିନ୍ଦା ଓ ଭକ୍ତ ପର୍ଯ୍ୟଟକ।ପ୍ରତ୍ୟକ୍ଷଦର୍ଶିଙ୍କ ବୟାନ ଓ ସିସିଟିଭି ଆଧାରରେ ଜଣେ ଅଭିଯୁକ୍ତ ଙ୍କୁ ଅଟକ ରଖିଛି ପୋଲିସ୍ ।ସିଂହଦ୍ୱାର ଥାନାରେ ଜେରା। ରିକ୍ରିଏସନ କରିବା ପରେ ହାତ ଲେଖା ମେଳକ ଆଧାରରେ ରଘୁନାଥ ସାହୁ ନାମକ ଜଣେ ମାନସିକ ବିକାର ଗ୍ରସ୍ତ ଲୋକ ଏପରି କରିଥିବା ସୂଚନା ଦେଇଛି ପୋଲିସ।ରଘୁନାଥ ଜଣେ ନିଶା ନିବାରଣ କେନ୍ଦ୍ର ଫେରନ୍ତା ବୋଲି ମିଳିଛି ସୂଚନା। ଗତ ଜୁନ ମାସରୁ ଲେଖିଛି ଏପରି ଧମକ ପୂର୍ଣ୍ଣ ବାର୍ତ୍ତା।ତେବେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା କର୍ମୀ କରୁଛନ୍ତି କଣ ,ତାକୁ ନେଇ ଉଠିଲା ପ୍ରଶ୍ନ।
(ଭିଓ୧) ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା ସହ ଖେଳ !
ମନ୍ଦିର କାନ୍ଥରେ ଆପତ୍ତିଜନକ , ଧମକ ପୂର୍ଣ୍ଣ ଲେଖା ।ସୁରକ୍ଷା କର୍ମୀଙ୍କ ଅବହେଳା ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପାଇଁ ଆଣିପାରେ ବଡ ବିପଦ !!ପୁଣି ଘାରିଲା ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା ଚିନ୍ତା ।ପୋଲିସ ହାତରେ ଧରା ପଡ଼ିଲେ ମାନସିକ ବିକାର ଗ୍ରସ୍ତ ଅଭିଯୁକ୍ତ ରଘୁନାଥ ।ବଡ ପ୍ରଶ୍ନ ,ଦେଢ଼ ମାସ ରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ୍ଵ ସମୟ ଧରି ପରିକ୍ରମା ପ୍ରକଳ୍ପ ଅନ୍ତର୍ଗତ ବୁଢୀ ମାଆ ମନ୍ଦିର କାନ୍ଥ ରେ ଲେଖା ହୋଇ ରହିଥିଲା ଧମକ ,ସୁରକ୍ଷା କର୍ମୀ କରୁଥିଲେ କଣ !?
ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା ଜୋନ ନାରେ ପରିକ୍ରମା ପ୍ରକଳ୍ପର ହୋଇଛି ରୂପରେଖ । ୭୫ ମିଟର ଜୋନ ଭିତରେ ରହିଛି ପୋଲିସ ର ବ୍ଲାଙ୍କେଟ ସୁରକ୍ଷା ।ନିୟମିତ ୧୨ ପ୍ଲାଟୁନ ଫୋର୍ସଙ୍କ ସହ ନୂଆ ସରକାର ଆସିବାପରେ ଯୋଡ଼ି ହୋଇଛନ୍ତି ସ୍ଵତନ୍ତ୍ର ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା ବାହିନୀ ।ଏଥିସହିତ ନବନିଯୁକ୍ଟ ଜେଟିପି ସ୍କ୍ୱାର୍ଡ ବି ପୋଲିସ କୁ ସହଯୋଗ କରୁଛନ୍ତି ।ହେଲେ କଡା ସୁରକ୍ଷା ସତ୍ତ୍ୱେ ପୋଲିସ୍ ସହ ଖୋଲାଖୋଲି ଚ୍ୟାଲେଞ୍ଜ କରିଛନ୍ତି ଦୁବୃର୍ତ୍ତ ।ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିକ୍ରମା ପ୍ରକଳ୍ପ ଅନ୍ତର୍ଗତ ବୁଢୀ ମାଆ ମନ୍ଦିର କାନ୍ଥ ରେ ଲେଖା ଯାଇଛି ଧମକପୂର୍ଣ୍ଣ ବାର୍ତ୍ତା ।ଲେଖାଯାଇଛି ମନ୍ଦିର ଭାଙ୍ଗିବେ ଆତଙ୍କବାଦୀ।ଦିଆଯାଇଛି ହାଇ ପ୍ରୋଫାଇଲ୍ ନମ୍ବର୍ ।ଗୋଟିଏ ନୁହେଁ ଅନ୍ୟ ଜାଗା ଯଥା ଦୋଳ ମଣ୍ଡପ ସାହି ଭଳି ସ୍ଥାନରେ ବି ଏଇଭଳି ଲେଖାହୋଇଛି ଧମକ।ଯାହାକୁ ନେଇ ଛାନିଆ ହୋଇଛନ୍ତି ପର୍ଯ୍ୟଟକ ଓ ସ୍ଥାନୀୟ ବାସିନ୍ଦା ।ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା ପ୍ରତି ବଡ ପ୍ରଶ୍ନ ଉଠିଥିବା ବେଳେ ଜୁନ ୨୪ ରୁ ଏଇଭଳି ଲେଖା ଥିବା ମିଳିଛି ସୂଚନା ।
ବାଇଟ - ହଜୁରୀ କୃଷ୍ଣଚନ୍ଦ୍ର ଖୁଣ୍ଟିଆ, ସେବାୟତ
ବାଇଟ - ସମିର ରଞ୍ଜନ ସାମନ୍ତରାୟ, ସ୍ଥାନୀୟ ବାସିନ୍ଦା
ବାଇଟ - ଶକ୍ତି ପ୍ରସାଦ ରଥ, ସ୍ଥାନୀୟ ବାସିନ୍ଦା
(ଭିଓ୨) ସେପଟେ ଖବର ପ୍ରସାରଣ ପରେ active ହୋଇଛି ପୋଲିସ୍।ପ୍ରତ୍ୟକ୍ଷ ଦର୍ଷିଙ୍କ ବୟାନ ଓ ସିସିଟିଭି ଆଧାରରେ ଜଣେ ଅଭିଯୁକ୍ତ ଙ୍କୁ ଧରି ସିଂହଦ୍ୱାର ଥାନାରେ ଅଟକ ରଖିଛି ପୋଲିସ୍ ।ଅଭିଯୁକ୍ତ ଜଣକ ମାନସିକ ଭାବରେ ସ୍ଥିର ନଥିବା ଅର୍ଥାତ୍ ମାନସିକ ବିକାରଗ୍ରସ୍ତ ବୋଲି ଜଣା ପଡିଛି ।ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲା କଣାସ ଅନ୍ତର୍ଗତ ଗଡିଶା ଗଦା ର ଉକ୍ତ ବ୍ୟକ୍ତି ନିଶା ନିବାରଣ କେନ୍ଦ୍ର ରୁ ଫେରାର ହୋଇଥିବା ସୂଚନା ମିଳିଥିବା ବେଳେ ଗତ କିଛିମାସ ଧରି ପୁରୀରେ ରହି ଆସୁଛି ।65 ବର୍ଷୀୟ ରଘୁନାଥ ସାହୁ ଜାମଶେଦପୁର ଟାଟା ରେ ପୂର୍ବରୁ ଚାହା ଦୋକାନ କରିଥିଲା ।ସେ ନିଜେ ଲେଖିଥିବା ସ୍ୱିକାର କରିଥିବା ବେଳେ ତାର ହାତ ଲେଖା କୁ ମେଳକ କରାଇଛି ପୋଲିସ୍।ସିଂହଦ୍ୱାର ରେ ତାକୁ ଅଟକ ରଖାଯାଇ ତା ଠାର ଅଧିକ ସୂଚନା ସଂଗ୍ରହ କରାଯାଉଛି ।ତେବେ ଧମକପୂର୍ଣ୍ଣ ଲେଖା ଭିତରେ ଦିଆଯାଇଥିବା ନମ୍ବର୍ ହାଇ ପ୍ରୋଫାଇଲ୍ ନମ୍ବର୍ ବୋଲି ଟ୍ରୁ କଲର ସୂତ୍ରରୁ ଜଣା ପଡ଼ୁଥିବା ବେଳେ ,ଏ ନମ୍ୱର୍ ରଘୁନାଥ ପାଖକୁ କେଉଁଠାରୁ ଆସିଲା ତାକୁ ନେଇ ପ୍ରଶ୍ନ ଚିହ୍ନ ଏବେ ବି ରହିଛି !
ବାଇଟ୍ - ପିନାକ ମିଶ୍ର,ଏସପି,ପୁରୀ
(ଫାଭିଓ) ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିକ୍ରମା ପ୍ରକଳ୍ପର ପରିକଳ୍ପନା ଡି ଜି ସି ଏ ରିପୋର୍ଟ ଆଧାରରେ ହୋଇଥିଲା ।ତେବେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା କର୍ମୀଙ୍କ ଅବହେଳା ଏବେ ଏସବୁ ପରିକଳ୍ପନାକୁ ଧୂଳିସାତ କରିଛି ।,,,
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAMAN KAPOOR
FollowAug 14, 2025 07:04:53Ambala, Haryana:
एंकर--आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं इसी को लेकर रार भर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर RPF GRP ने स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जिसमे हर आने जाने वाली रेलगाड़िया, स्टेशन पर बैठे यात्री सहित सभी जगह गहनता से चेकिंग की गई ! RPF पोस्ट इंचार्ज रविंद्र कुमार का कहना हैं कि आतंकी पन्नू ने धमकी दी हैं कि वे अमृतसर से दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ियों मे हादसा करेंगे जिसके लेकर वे दिल्ली से आने वाली व जाने वाली गाड़ियों को चेक किया जा रहा हैं !
वीओ--ख़ालिस्तानी समर्थक संगठन सिख फिर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू कभी न कभी कही न कही धमकी देते रहते हैं जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो जाती हैं ! GRP पोस्ट इंचार्ज रविंद्र सिंह के अनुसार पन्नू ने धमकी दी हैं कि वे 15 अगस्त को अमृतसर से दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ियों मे हादसा करेंगे इसी को लेकर अंबाला रेलवे स्टेशन पर RPF GRP ने स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जिसमे हर आने जाने वाली रेलगाड़िया, स्टेशन पर बैठे यात्री सहित सभी जगह गहनता से चेकिंग की गई ! जीआरपी पोस्ट इंचार्ज रविंद्र ने बताया कि पन्नू ने धमकी दी हैं कि अमृतसर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन मे हादसा करेंगे इसी को लेकर दिल्ली से आने वाली व जाने वाली रेलगाड़ियों को चेक किया जा रहा हैं ! उन्होंने कहा कि ये अभियान रात भर जारी रहेगा और वे स्वतंत्रता पर स्टेशन को पूरी तरह से सुरक्षित रखेंगे ! उन्होंने कहा कि लोगो को भी अवेयर किया जा रहा है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु अगर कही भी नज़र आये तो इसकी सूचना तुरंत इन्हे दे उन्होंने कहाँ कि अगर ट्रेन या कही भी कोई व्यक्ति स्लोगन लिखता हैं तो इसकी सुचना तुरंत दे !
बाईट--रविंद्र कुमार--इंचार्ज RPF पोस्ट अंबाला !
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowAug 14, 2025 07:04:27Jaipur, Rajasthan:
जयपुर में 10 दिन बाद मौसम का मिजाज बदला... पिंक सिटी में 2 घंटे से रिमझिम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने जयपुर, झुंझुनू, सीकर और टोंक जिले में अगले 3 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, सवाईमाधोपुर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, चूरू, नागौर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले येलो अलर्ट पर हैं।
नोट
इसमें रिपोर्टर wt है
0
Report
SMSandeep Mishra
FollowAug 14, 2025 07:04:21Dindori, Madhya Pradesh:
एंकर। शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर रखा है कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई के अलावा बच्चों से किसी भी तरह का अन्य कार्य नहीं लिया जाएगा। बावजूद इसके सरकारी स्कूल के शिक्षक विभाग की गाइडलाइन का पालन नही कर रहे हैं और सरकारी कायदे कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला डिंडोरी के भौंदूटोला में सामने आया है जहां मिडिल स्कूल में पढ़ने आये नाबालिग बच्चों से जोखिम भरा काम कराए जा रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि बच्चों के नाजुक हाथों में किताब कॉपी और कलम की बजाय शिक्षकों ने गैंती और पेड़ की डगाल काटने बाला धारदार कटर थमा दिया और बच्चे पढ़ाई छोड़कर स्कूल परिसर में ओजार लेकर काम करने में जुटे हैं।जब इस मामले में स्कूल के शिक्षक से सवाल किया गया तो उनका कहना है कि वो खुद बच्चों के साथ काम कर रहे है शिक्षक का यह भी कहना है कि स्कूल में साफ सफाई के लिए मजदूर भी लगाए गए हैं लेकिन सवाल तो यह खड़े हो रहे हैं कि जब स्कूल में साफ सफाई के लिए मजदूर लगाए गए थे तो बच्चों के हाथों में गैंती और कटर क्यों दे दिए गए। आपको बता दें कि स्कूली बच्चों से इस तरह काम कराना न सिर्फ नैतिक अपराध है, बल्कि कानूनी दृष्टिकोण से भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। बाल एवं किशोर श्रम नियमावली 2023 के तहत नाबालिग बच्चों से श्रम कार्य कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है। ।अब देखना यह है इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है....?
byte एलपी मरावी शिक्षक मिडिल स्कूल भौंदू टोला
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowAug 14, 2025 07:04:06Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित सूर्या विहार फेस-2 में एक शिक्षिका के घर देर रात सहकर्मी के पति और उसके साथियों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।आरोपियों ने कार, साइकिल, रेलिंग, खिड़की और दरवाजे समेत कई चीज़ों को नुकसान पहुंचाया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है, जो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रही है।जानकारी के अनुसार, शिक्षिका नेहा पांडेय के सहकर्मी की पारिवारिक कलह को लेकर यह विवाद हुआ। रात में आरोपी मुकेश शर्मा अपने दोस्तों के साथ शिक्षिका के घर पहुंचा और घर के बाहर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। बच्चों की साइकिल को कार पर फेंका गया, पत्थर मारकर खिड़कियां और कार के शीशे भी तोड़े गए।पीड़ित शिक्षिका ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश शर्मा व उसके साथियों (अभय दुबे, छोटू शर्मा) के खिलाफ संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, धमकी, गाली-गलौज आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द किए जाने की बात कही है।यह घटना शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करती है तथा स्थानीय लोगों द्वारा सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowAug 14, 2025 07:03:29Raipur, Chhattisgarh:
बालोद
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम गब्दी में रहने वाली खिलेश्वरी ने अपने मेहनत और लगन से आत्मनिर्भरता की ओर बेहतरीन कदम बढ़ाते हुए अन्य महिलाओं को प्रेरित किया है अब उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में विशेष आतिथ्य का विशेष निमंत्रण प्राप्त हुआ है जिसके लिए वह बालोद से रवाना हो चुकी है दरअसल खिलेश्वरी ने अपने मेहनत और सरकार की।लखपति दीदी योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है, बल्कि अब वह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने वाली है।
विशेष उपलब्धि
लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली खिलेश्वरी की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे बालोद जिले के लिए गर्व का विषय है। नई दिल्ली में 15 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में खिलेश्वरी का विशेष अतिथि के रूप में शामिल होना एक ऐतिहासिक क्षण है। जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गब्दी की खिलेश्वरी, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत के तहत गठित जय संतोषी स्व-सहायता समूह की सदस्य है जिनका परिवार कुछ समय पूर्व मुख्यतः कृषि मजदूरी पर निर्भर था किन्तु खिलेश्वरी देवांगन की परिवार को आगे बढ़ाने की ललक ने उन्हें एक नया मुकाम दिया है।
जानिए कैसे हुई शुरुआत
खिलेश्वरी ने बताया कि उन्होंने बिहान योजना के अंतर्गत मुर्गीपालन और किराना दुकान का संचालन शुरू किया, जिसके जरिए उन्होंने न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि लाखों रुपये की वार्षिक आय अर्जित कर लखपति दीदी का खिताब हासिल किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ने पश्चात् महिलाओं के संगठन तैयार करना तथा वित्तीय साक्षरता सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति के रू. में चयनित होकर महिलाओं को वित्तीय साक्षरता प्रदान कर रही है। इस कार्य के माध्यम से 02 करोड़ से अधिक की राशि क्षेत्र के समूहों को बैंक ऋण दिलाने में सहयोग रहा है। इस सेवा हेतु मासिक 6360 रू. राशि मानदेय के रू. में प्राप्त हुआ है तथा खेती कार्य के साथ-साथ मुर्गीपालन, मछलीपालन, किराना दुकान, फैन्सी स्टोर्स गतिविधि प्रारंभ किया गया इस कार्य हेतु स्वयं के तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली सीआईएफ की राशि का उपयोग कर मुर्गी शेड का निर्माण, मुर्गी पालन हेतु डिंªकर फ्रीडर की व्यवस्था हेतु किया गया। खिलेश्वरी को सभी गतिविधियों के माध्यम से कुल 04 लाख 60 हजार रूपए वार्षिक आय प्राप्त हुई है। कभी घर तक सीमित रहने वाली खिलेश्वरी देवांगन अपने दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दीनदयाल अंत्योदय योजना (बिहान) के सहयोग से आज ‘‘लखपति दीदी’’ के रू. में पहचान बना चुकी है और क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि मुर्गीपालन और किराना दुकान ने मेरे जीवन को बदला और आज मुझे दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिल रहा है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। खिलेश्वरी ने जिला प्रशासन बालोद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के निरंतर सहयोग से ही यह संभव हो पाया है कि ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनकर अपनी अलग पहचान बना पा रही हैं।
BYTE- लखपति दीदी
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowAug 14, 2025 07:03:20Udaipur, Rajasthan:
एंकर- भारत माता को गुलामी की बेड़ियो से मुक्त करवाने के लिए आजदी की जंग में लाखों वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इतिहास के पन्नों पर इन गुमनाम वीर योद्धाओं की गाथा का जिक्र कम मिलता है। ऐसा ही सवाल करीब ढाई दशक पहले उदयपुर के मनोज आंचलिया के मन में भी आया। इसके बाद उन्होंने इन गुमनाम शहीदों के नाम को एक ही स्थान पर संकलित करने का बीड़ा उठाया। अपने अथक प्रयास से अब तक वे हजारों शहीदों के नाम कपड़े पर उकेर चुके हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश है हमारी यह खास रिपोर्ट....
वीओ 1- नाविक बाजी रावत,
विनायक देशपांडे, शशांक विमल, सीताराम राजू, सेनापति बापट, दिनेश गुप्ता और बादल गुप्ता ऐसे हजारों-लाखों नाम उन गुमनाम शाहिदो के है जिनको ना ही इतिहास के पन्नों में जगह मिली। ना ही आज कोई उनके बारे में कोई जानता है। इन्ही लाखों शहीदों की शहादत के कारण आज हम आजादी का जश्न मना रहे हैं। ऐसे हजारों गमनाम शहीदों ने नामो को एक स्थान संकलित करने का बीड़ा उदयपुर के मनोज आंचलिया ने उठाया। पेशे से व्यवसाय मनोज अंचलिया ने बताया कि उनके मन में बार बार यह सवाल उठता था कि किताबों में जिनके बारे में पढ़ाया जाता है क्या उन्होंने ही आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व बिलिदान किया। वे लाखों योद्धा कौन कौन है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। लेकिन उनका जिक्र कहीं नहीं। ऐसे में वर्ष 2000 में उन्होंने गुमनाम शहीदों के नामो को खोजने और उन्हें एक ही स्थान पर संकलित करने का काम शुरू किया। अपने व्यवसाय के सिलसिले में जब वह मेट्रो सिटी में जाते, तो वहां फुटपाथ पर लगी किताबों की स्टॉल और लाइब्रेरी में जाकर अध्ययन करते। लोगो से बाते करते और ऐसे वीर योद्धाओं के बारे में जानकारी लेते जिन्होंने आजादी के जंग में अपने प्राणों की आहुति दी। पहले तो वह एक डायरी में उन शहीदों के नाम और उनके गौरव गाथाओं को लिखते थे, लेकिन जैसे-जैसे संख्या बढ़ती गई उन्होंने इसे एक ही स्थान पर लिखने का काम शुरू किया। ताकि वे लोगों तक इन नाम को पहुंचा सके। इसके बाद मनोज आंचलिया ने पहले कागज और फिर कपड़े पर इन गुमनाम शहीदों के नाम को लिखने की शुरुआत की। ढाई दशक से अपने सफ़र में वह अब तक 21000 फीट लंबे कपड़े पर देश की हजारो गुमनाम शहीदों के नाम अंकित कर चुके हैं। वीर शहीदों के नाम के संकलन के उनके प्रयास को अलग-अलग रिकॉर्ड बुक में भी स्थान मिला है। अब तक वह 90 से ज्यादा रिकॉर्ड बुक में वे अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।
बाइट- मनोज आंचलिया,
वीओ 2-
गुमनाम शहीदों को के नाम को एक जगह संकलित करने के इस मिशन से वर्ष 2007 में सीमा वेध भी मनोज के साथ जुड़ गई। इस पुनीत कार्य में उन्होंने हर परिस्थिति में मनोज की मदद करने का बीड़ा उठाया। सीमा ने बताया कि कपड़े के ऊपर नाम लिखना आसान नहीं है। उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मार्कर से कपड़े पर लिखते समय केमिकल से उनकी आंखों में जलन होने लगती है। अब तक 21000 फीट लंबे कपड़े पर नाम लिखने के लिए वे 20000 से अधिक मार्कर पेन का उपयोग कर चुके हैं।
बाइट- सीमा वैध,
मनोज आचार्य और सीमा वेध का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। जिसने हजारों वीर योद्धाओं के नाम को एक स्थान पर संकलित किया है। वे चाहते है कि सरकार उनकी मदद करे और वे आम लोगो के बीच इन नामो का प्रदर्शित कर पाए। ताकि आजदी के जंग में अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन गुमनाम योद्धाओं के बारे में लोग जान पाए।
अविनाश जगनावत, ज़ी मीडिया, उदयपुर
0
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowAug 14, 2025 07:02:49Purnia, Bihar:
- पूर्णिया में एक पति पत्नी और उसके परिवार का हाई वोल्टेज ड्रामा घर से निकलकर कचहरी तक देखने को मिला । इस ड्रामे में पति-पत्नी एक दूसरे पर न सिर्फ आरोप लगाते हुए दिखे बल्कि जमकर लात घुसे भी चले । तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह दोनों एक दूसरे को कचहरी परिसर में पीट रहे हैं । दरअसल मरंगा की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उनके पति बिना तलाक की दूसरी महिला के साथ शादी कर लिया है । जिसको लेकर कोर्ट में केस भी किया गया है । उससे पहले परिवार परामर्श केंद्र में भी आवेदन दिया गया था और गांव में पंचायती भी बुला कर सुलह की कोशिश की गई थी लेकिन लड़का पक्ष द्वारा सभी निर्णय को नकार दिया । और दूसरी शादी कर ली । इसी बात को लेकर कोर्ट में तू तू में में से शुरू हुई लड़ाई मारपीट तक पहुंच गई । इस बाबत पीड़ित गुड़िया के पिता ने बताया की लड़का द्वारा दूसरी शादी करने के खिलाफ गांव में पंचायती करवाई गई थी जिसे लड़का पक्ष ने नहीं माना । फिर परिवार परामर्श केंद्र में सुलह की कोशिश की गई उसे भी नहीं माना और अब कोर्ट में मामला चल रहा है । वही लड़का पक्ष के वकील ने बताया कि पीड़िता द्वारा मेट्रोमोनियल केस किया गया था तारीख पर दोनों पक्ष पहुंचे तो मारपीट की नौबत उत्पन्न हो गई। उन्होंने बताया कि लड़का अभी तक शादी नहीं किया है लेकिन यह गलतफहमी लड़की और लड़की पक्ष के लोगों को हो गई है । मारपीट का मूल वजह यही है ।
बाइट - लड़की के पिता
बाईट -- गुड़िया ,पीड़िता
बाईट -- लड़का के वकील
0
Report
AKAshwani Kumar
FollowAug 14, 2025 07:02:00Bhagalpur, Bihar:
Bhagalpur breaking- बिहार में 16 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में भागलपुर यहां साढ़े 6 लाख से ज्यादा लोग कोसी और गंगा के बढ़े जलस्तर से प्रभावित, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवगछिया और भागलपुर क्षेत्र का कर रहे हैं एरियल सर्वे, हवाई अड्डा में भागलपुर में भी हो सकता है आगमन, हवाई अड्डा में कड़ी सुरक्षा, बाढ़ को लेकर अधिकारियों को देंगे निर्देश, नवगछिया है कोसी गंगा से प्रभावित
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowAug 14, 2025 07:01:51DMC, Chandigarh:
पंचकूला पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा पंचकूला के नाडा साहिब गुरुद्वारे में टेका माथा इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए रॉबर्ट वार्डा कहा कि मैं देश में धार्मिक स्थलों का दौरा करता रहता हूं इसीलिए आज पंचकूला के नाड़ा साहिब गुरुद्वारे में पहुंचा हूं यहां मैंने दुआ मांगी है कि ईश्वर सभी को सलामत रखे। लोग राहुल गांधी और प्रियंका की मेहनत को पहचाने । राहुल बहुत मेहनत कर रहे हैं उन्होंने जो भी बातें कही हैं उसके सबूत भी सामने रखे हैं लोगों को जागरूक होना होगा नहीं तो यह सरकार गलत काम करती रहेगी और बार-बार सत्ता में आती रहेगी और लोगों को आपस में बांटती रहेगी। ईडी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं खुद 24 बार ईडी के पास गया हूं मेरे साथ जो लोग काम करते हैं उन्हें भी सारी बातों की जानकारी है लेकिन हमें डरने की जरूरत नहीं।
0
Report
MKMohammad Khan
FollowAug 14, 2025 07:01:46Bhilwara, Rajasthan:
Disst-bhilwara
Location-mangrop
Reporter- shyam gurjar
Mob- 94140 61369
हमीरगढ़। एमपी से शुरू हुई जल कलश पद यात्रा पहुंची भीलवाड़ा, हमीरगढ़ में यात्रा का कई जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।
यात्रा के संयोजक लाखन सिंह लोहागढ़ ने बताया कि मध्य प्रदेशन देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री रघुवीर सिंह पटेल के सानिध्य में 5 अगस्त को मध्य प्रदेश के उज्जैन से शुरू हुई जल कलश पद यात्रा आज 10 वे दिन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में प्रवेश हुई जहाँ यात्रा का भीलवाड़ा चित्तौड़ बॉर्डर पर हमीरगढ़ के पास भीलवाड़ा जिले के देव भक्तों ने छोटू गुर्जर, भेरू खटाना के सानिध्य में देव पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया। यहां से यात्रा मांडल होते हुए मालासेरी देव डूंगरी पहुंचेगी जहाँ मां शिप्रा एवं नर्मदा नदी के जल से भगवान देवनारायण का जलाभिषेक किया जाएगा, 16 अगस्त को हजारों देवभक्त इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, यात्रा से दो राज्य के बीच आपसी धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलेगा।
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowAug 14, 2025 07:01:25Narsinghpur, Madhya Pradesh:
ब्रेकिंग नरसिंहपुर
एंकर-नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव नगर स्थित एलएमबी होटल में आज अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने होटल के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद दमकल वाहन और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा हैं।
0
Report
NMNilesh Mahajan
FollowAug 14, 2025 07:01:14Burhanpur, Madhya Pradesh:
बुरहानपुर 14/08/2025
Slug_ हत्या
एंकर
बुरहानपुर कल शाम हुई हिंदू महिला की हत्या के विरोध में सकल हिंदू समाज बड़ी संख्या में एकत्रित हुआ है मृतिका के निवास स्थान से बड़ी संख्या में हिंदू समाज बाजार बंद करने के लिए वाहनों से निकलकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है ताकि आरोपी को कठोर से कठोर सजा मिले और पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले l
WT हिन्दू संगठन के लोग
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowAug 14, 2025 07:01:04Durg, Chhattisgarh:
एंकर- दुर्ग ज़िले में एक बड़े जमीन घोटाले का पर्दाफाश हुआ है जिसमें भू-माफियाओं ने सरकारी व निजी दोनों तरह की सैकड़ों एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से अन्य व्यक्तियों के नाम दर्ज कर सौदेबाज़ी कर दी यही नही इन सरकारी जमीनों को बैंक में गिरवी रखकर करोड़ों रुपए के लोन भी पास कराए गए यह मामला मुरमुंदा पटवारी हल्का का है जहां ग्राम मुरमुंदा, अछोटी, चेटुवा और बोरसी में बड़े पैमाने पर हेराफेरी पकड़ी गई जांच में सामने आया कि 765 एकड़ से अधिक जमीन का फर्जी बटांकन कर नकली खसरा तैयार किया गया.
वी/ओ-1 दरअसल राजस्व विभाग की जांच में पता चला कि मुरमुंदा हल्का क्रमांक 16 के पटवारी की आईडी और पासवर्ड हैक कर यह फर्जीवाड़ा किया गया दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने बताया कि धारा 115/16 के तहत मामला दर्ज कर सभी गड़बड़ियों को ठीक किया गया है हालांकि आईडी हैकिंग की तकनीकी जानकारी अभी एनआईसी से स्पष्ट नहीं हुई है घोटाले में शामिल सिंडिकेट के तार रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा सहित कई जिलों से जुड़े पाए गए आरोपियों में दिनूराम यादव, एस राम, शिवाकांत वर्मा, हरिशचंद्र निषाद, सुरेंद्र कुमार, जयंत समेत कई नाम शामिल हैं इन लोगों ने फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर बैंकों से लोन लिया, जिसमें दिनूराम यादव ने 25 जून 2025 को 46 लाख और एक अन्य किसान ने 2 जुलाई 2025 को 36 लाख का लोन आवेदन किया था भूमि हेराफेरी के आंकड़ों में मुरमुंदा में 75 हेक्टेयर शासकीय व 22 हेक्टेयर निजी जमीन,अछोटी में 45.304 हेक्टेयर शासकीय व 27.087 हेक्टेयर निजी जमीन, चेटुवा में 87.524 हेक्टेयर शासकीय जमीन, और बोरसी में 47.742 हेक्टेयर निजी जमीन का अवैध हस्तांतरण हुआ जिला प्रशासन ने भुइयां ऐप में की गई छेड़छाड़ पर कार्रवाई करते हुए पाटन के पटवारी मनोज नायक और मुरमुंदा के पटवारी कृष्ण कुमार सिन्हा को निलंबित कर दिया है.
बाईट- सत्यनारायण राठौर, संभाग आयुक्त
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowAug 14, 2025 07:00:55Jalgaon, Maharashtra:
Jalgaon,Reporter-Walmik Joshi
AV
FEED ON 2C
SLUG- 1408ZTJALG_YAVAL_ANTYATRA
Assigned by -
Date-14 -08-25
File _VDO1 Photo
Byte -
जळगाव
जळगाव जिल्ह्यातील यावल तालुक्यातल्या पिळोदा खुर्द येथे अंत्ययात्रेसाठी स्मशानभूमीत जाण्याकरता काढावी लागते चिखलातून वाट
Ancr जळगाव जिल्ह्यातील यावल तालुक्यातल्या पिळोदा खुर्द या गावात अंत्यविधीसाठी अंतयात्रा स्मशानभूमीत घेऊन जाण्याकरता अक्षरशः चिखलातून वाट काढावी लागत असून स्मशान भूमीकडे जाण्यासाठी रस्ता नसल्याने चिखल तुडवून अंत्ययात्रा स्मशानभूमीपर्यंत न्यावे लागत आहे. स्मशानभूमीपर्यंत रस्ता करावा अशी गेल्या अनेक वर्षापासून ग्रामस्थ मागणी करत असून देखील प्रशासन मात्र याकडे दुर्लक्ष करत असल्याचा आरोप ग्रामस्थांनी केला आहे..
0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowAug 14, 2025 07:00:49Shahdol, Madhya Pradesh:
हरछठ पूजा: विंध्य क्षेत्र की खास परंपरा, प्रकृति संरक्षण का संदेश
शहडोल – विंध्य क्षेत्र में भाद्रपद माह की छठवीं तिथि को मनाया जाने वाला हरछठ व्रत गुरुवार 14 अगस्त को मनाया जा रहा है। इसे हलषष्ठी भी कहा जाता है, लेकिन यहां इसे हरछठ के नाम से जाना जाता है। महिलाएं सालभर इस दिन का इंतजार करती हैं और संतान की लंबी आयु व सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं।
बाजार में रौनक – व्रत के लिए विशेष सामान जैसे कांस के फूल, महुआ के पत्ते, पलाश के पत्ते, बेर की डालियां, मिट्टी की चुकरिया और बांस की टोकनियां बाजार में खूब बिक रही हैं। ग्रामीण इलाकों से महिलाएं जंगलों से यह सामग्री जुटाती हैं।
पूजा विधि – सुबह पवित्र स्थान पर स्नान, शिव-पार्वती की पूजा, फिर दोपहर में विशेष प्रसाद बनाकर सामूहिक पूजा। भैंस का दूध-दही-घी, पसही का चावल, महुआ के फूल और जंगली पड़ोरा की सब्जी प्रसाद में शामिल होती है। महिलाएं पूरे दिन सिर्फ प्रसाद ग्रहण कर व्रत रखती हैं।
खास नियम – इस दिन हल से जुताई वाली जगह पर जाना और वहां उगने वाली फसल खाना वर्जित है। पूजा में केवल अनकल्टीवेटेड (जंगल में खुद से उगने वाली) चीजें ही इस्तेमाल होती हैं।
प्रकृति संरक्षण का संदेश – यह व्रत हमें जंगली पौधों और अनाज जैसे पसही चावल, जंगली पड़ोरा और कांस घास के संरक्षण का महत्व सिखाता है। खेती के बाहर प्रकृति में जो अनमोल चीजें उगती हैं, उन्हें बचाने की प्रेरणा देता है।
हरछठ सिर्फ धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि परंपरा के साथ प्रकृति से जुड़ाव और उसके संरक्षण का भी संदेश देता है।
0
Report