Back
ସୁବର୍ଣ୍ଣରେଖା ନଦୀର ବନ୍ୟା: ତଳିଆ ଅଂଚଳରେ ଭୟଙ୍କର ସ୍ଥିତି!
AMABHAYA MOHANTY
Jul 28, 2025 06:17:13
Keonjhar, Odisha
SLUG- SUBARNAREKHA FLOOD
BALESWAR
ANCHOR - ବିପଦ ସଂକେତ ଉପରେ ସୁବର୍ଣ୍ଣରେଖା ନଦୀର ଜଳସ୍ତର,ନଦୀର ଉପର ମୁଣ୍ଡରେ ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା କାରଣରୁ ଗଲୁଡିହି ବ୍ୟରେଜରୁ ଲକ୍ଷାଧିକ କ୍ୟୁସେକ ପାଣି ଛାଡ଼ିଥିବାରୁ ବଢୁଛି ନଦୀର ଜଳସ୍ତର, ଭୟଭୀତ ଅବସ୍ଥାରେ ତଳିଆ ଅଂଚଳ ବାସୀ.ଲଘୁଚାପ ଜନିତ ଲଗାଣ ବର୍ଷା ସହିତ ଝାଡ଼ଖଣ୍ଡ ର ଗାଲୁଡ଼ିହି ବେରେଜ ରୁ ପାଣି ଆସିବା ଦ୍ୱାରା ସୁବର୍ଣ୍ଣରେଖା ନଦୀରେ ପଞ୍ଚମ ବନ୍ୟା ଦେଖା ଦେଇଛି, ତେବେ ରାଜଘାଟ ଠାରେ ବିପଦ ସଂକେତ 10.36 ମିଟର ଥିବା ବେଳେ ସକାଳ 12 ଟା ସୁଦ୍ଧା ଜଳସ୍ତର 10.60 ମିଟର ଉପରେ ପ୍ରବାହିତ ହେଉଛି। ଜଳସ୍ତର ଧୀରେ ଧୀରେ ବଢୁଥିବା ବେଳେ ରାତି ଏଗାରଟା ସୁଦ୍ଧା ଜଳ ସ୍ତର 11.40 ରେ ପହଂଚିବ ବୋଲି ଆକଳନ କରିଛି ସି ଡବ୍ଲୁ ସି ବିଭାଗ. ତେବେ ଜଳସମ୍ପଦ ବିଭାଗ ର ଏସ ଇ ସି ମୁକୁଲ ଚନ୍ଦ୍ର ବେରା ତଳିଆ ଅଂଚଳରେ ସୁବର୍ଣ୍ଣରେଖା ର ବନ୍ୟା ପାଣି କିଛି ଭାୟାନକ ଅବସ୍ଥା ସୃଷ୍ଟି କରିବ ନାହିଁ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି. ଇରିଗେସନ ବିଭାଗ ର ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ ଯନ୍ତ୍ରୀ ନିରଞ୍ଜନ ଭୂୟାଁ ମଧ୍ୟ ବନ୍ୟା ପରିସ୍ଥିତି ଉପରେ ନଜର ରଖିଥିବା କହିଛନ୍ତି.
ବାଇଟ - ମୁକୁଲ ଚନ୍ଦ୍ର ବେରା ( ଏସ ଇ ସି,ଇରିଗେସନ, ଭୁବନେଶ୍ୱର)
ବାଇଟ- ନିରଞ୍ଜନ ଭୂୟାଁ, ( chief, irrigation officer, Balasore)
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAnkit Mittal
FollowJul 28, 2025 12:34:44Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:
DATE - 28.07.2025
साजिश रचने मेँ अब तक 15 गिरफ्तार
एंकर - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की ककरौली थाना पुलिस ने जनपद का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में पिछले 8 दिनों में अब तक 15 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।पुलिस और कई जाँच एजेंसियां इस मामले की तह तक पहुंचने मेँ जुटी है. पुलिस ने आज गिरफ्तार किये गए दो आरोपी फुरकान और सलीम निवासी जौला बुढ़ाना को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास से बरामद फोन को FSL जाँच के लिये लैब मेँ भेज दिए है.इनके द्वारा कई गुरूपो मेँ पाकिस्तान की कत्ले आम की वीडियो को यूपी की बताकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची थी
आपको बता दे की कावड़ यात्रा के दौरान व्हाट्सएप ग्रुपो के जरिए पाकिस्तान की एक पुरानी सनसनीखेज मारकाट की वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद की बताकर वायरल की थी जिसके साथ एक ऑडियो भी व्हाट्सएप ग्रुपो में वायरल किया गया था जिसमें कहा गया था कि मंसूरपुर सहित आसपास के कई गांवों में बजरंग कल के कुछ लोगों ने मुसलमान के घर में घुसकर मार काट शुरू कर दी है इस ऑडियो में ये संदेश भी दिया गया था कि मुसलमान लोगों की अब तक 50 से ज्यादा हत्या की जा चुकी है।
दरसअल इस मामले में पुलिस ने 21 जुलाई को कावड़ यात्रा के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया था कि कावड़ यात्रा में विघ्न डालने के लिए कुछ लोगों का इरादा था कि मुस्लिम लोगों को भड़का कर आतंकवादी लाइन वुल्फ अटैक को अंजाम दिया जा सके इसलिए इस ऑडियो और वीडियो को पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में विशेष संप्रदाय के लोगों के व्हाट्सएप ग्रुपो में वायरल किया गया था।.
बाइट =आदित्य बंसल (एसपी देहात मुज़फ्फरनगर )
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowJul 28, 2025 12:34:33Barabanki, Uttar Pradesh:
Barabanki Update- औसानेश्वर महादेवा पहुंचे मंडलायुक्त गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार
औसानेश्वर महादेवा पहुंचे मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मौके पर बताया कि मंदिर परिसर में सुबह करीब 2 से 2:30 बजे बंदर बिजली के तार पर कूद गया था, जिससे केबल टूटकर टिनशेड पर गिर गई। लोहे की संरचना में करंट फैल गया, जिससे दो श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। घायलों में अधिकांश को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ का इलाज अभी जारी है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में दर्शन और जलाभिषेक की प्रक्रिया अब सामान्य रूप से चल रही है। यह एक अत्यंत दुखद घटना है। वहीं आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि मंदिर में सावन के विशेष दिन पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे। बंदर के कारण तार टूटने से एक सीमित हिस्से में करंट फैल गया, जिससे भगदड़ की स्थिति बनी। अधिकांश घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और किसी की हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यवस्था सुचारू रूप से चलाई जा रही है।
0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowJul 28, 2025 12:34:27Baghpat, Uttar Pradesh:
नाम :: कुलदीप चौहान
लोकेशन :: बागपत
एंकर :--- बागपत में खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल कस्बे में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अलीगढ़ से आए चार युवकों की गाड़ी को ग्रामीणों ने चोर समझकर घेर लिया और डंडों से तोड़फोड़ कर दी। किसी तरह जान बचाकर युवक वहां से भागे और मामले की शिकायत पुलिस से की।
दरअसल अलीगढ़ के रहने वाले आतीफ, जुनैद, माजिद और गूडडू आज सुबह करीब तीन बजे अपनी गाड़ी से रटौल में अपने रिश्तेदार जहांगीर आढ़ती से मिलने आ रहे थे। जैसे ही वह रटौल इदगाह के पास पहुंचे, तो कस्बे में पहरा दे रहे कुछ ग्रामीणों ने उन्हें रोककर पूछताछ करने की कोशिश की। लेकिन युवकों ने गाड़ी नहीं रोकी, जिससे ग्रामीणों को उन पर शक हो गया। ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया और गाड़ी पर डंडों से हमला कर दिया। किसी तरह चारों युवक वहां से जान बचाकर भागे। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से कस्बे में ड्रोन देखे जाने की घटनाओं के चलते लोग रात में पहरा दे रहे हैं, जिससे ग्रामीण और ज्यादा सतर्क हो गए हैं। पीड़ितों ने इस संबंध में खेकड़ा थाना पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बाईट :--- पीड़ित
0
Report
MGMohd Gufran
FollowJul 28, 2025 12:34:14Prayagraj, Uttar Pradesh:
प्रयागराज
अंत्येष्टि स्थल पर बेहोश हुए बीजेपी विधायक राजमणि कोल,
पीआरओ की अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे थे विधायक राजमणि कोल,
अंत्येष्टि के दौरान बेहोश होकर गिर गए बीजेपी विधायक राजमणि कोल,
विधायक राजमणि के पीआरओ रामाश्रय शुक्ल का हुआ था देहांत,
आज कोरांव इलाके में स्थित घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे विधायक राजमणि कोल,
अंतिम संस्कार के दौरान ही ग़श खाकर गिर गए राजमणि कोल,
मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया,
डॉक्टरों के मुताबिक गहरे सदमे के चलते बेहोश हुए थे राजमणि कोल,
अब फिलहाल विधायक राजमणि कोल का स्वास्थ्य सामान्य है,
प्रयागराज के कोरांव विधानसभा से बीजेपी के विधायक हैं राजमणि कोल।
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowJul 28, 2025 12:34:08Balrampur, Uttar Pradesh:
बलरामपुर पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुल्ले उर्फ कमलेश पुत्र बरसाती को बंधापुलिया के पास रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया गया।
मामला 23 जुलाई 2025 को सामने आया जब 16 वर्षीय पीड़िता के पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिवार उसे महिला अस्पताल बलरामपुर ले गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता के पिता ने थाना कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।
पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 65(1) बी.एन.एस. और 5j(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर जांच शुरू की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बलरामपुर नगर क्षेत्र के एक होटल पर काम करता था। पीड़िता के परिवार से उसका दूर का रिश्ता है और वह अक्सर उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी लड़की से दोस्ती हो गई और वे चोरी-छिपे मिलने लगे। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने लड़की को बहला-फुसलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
मामले पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी रंजीतपुर गांव का रहने वाला है और थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में रहता है। पूरे प्रकरण में अभी भी जांच पड़ताल जारी है। डीएनए सैंपल के लिए भेजा गया है।
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowJul 28, 2025 12:34:01Kushinagar, Uttar Pradesh:
News Script
प्रमोद कुमार
ज़ी मीडिया
कुशीनगर
Slug - गड़हिया मस्जिद पर चला बुलडोज़र
एंकर - कुशीनगर की चर्चाओं में रहने वाली गडहिया मस्जिद पर आखिरकार बुलडोज़र चल ही गया,यह बुलडोज़र प्रशासन नही बल्कि खुद मस्जिद के पक्षकारों ने चलाया,अचानक चल रहे हथोड़े के बीच बुलडोज़र कैसे आ गया तो आप को यह पूरी रिपोर्ट देखनी चाहिए।
विओ- कुशीनगर में वैसे से दो मस्जिद चर्चाओं में रही एक थी मदनी मस्जिद तो दूसरी थी गडहिया मस्जिद,मदनी मस्जिद के अवैध हिस्सों पर प्रशासन का बुलडोजर चला कर अवैध हिस्सो को गिरा दिया गया,लेकिन कुशीनगर में दूसरी विवादित गडहिया मस्जिद जो गांव की सरकारी सार्वजनिक भूमि पर बनी थी,27 अक्टूबर 2024 में चर्चाओं में आई गडहिया मस्जिद पर आरोप लगा कि यह सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाया गया,जिसकी जांच भी हुई और जांच में सही भी पाया गया,मामला तहसील न्यायालय में गया और कुछ महीनों के बाद तहसील न्यायालय ने बेदखली का आदेश देते हुए 3 मार्च को मस्जिद पर नोटिस चस्पा किया गया और 8 अप्रैल तक अवैध अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया,जिसके बाद मस्जिद पक्षकारों ने प्रयागराज हाइकोर्ट की शरण मे गए जिसके बाद हाइकोर्ट ने कुशीनगर प्रशासन को 6 महीने के अंदर मामलें का निस्तारण करने को कहा,मस्जिद पक्षकार कुशीनगर एडीएम न्यायालय में वाद दाखिल कर अपना पक्ष रखें, जिसके बाद एडीएम न्यायालय ने तीन महीने के अंदर तमकुहीराज तहसील द्वारा दिये गए बेदखली के आदेश को कायम रखते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए,जिसके बाद गडहिया मस्जिद के पक्षकारों ने खुद ही 8 जुलाई को गडहिया मस्जिद तोड़ने का कार्य शुरू किए लेकिन मस्जिद को तोड़ने के लिए मस्जिद पक्षकारों ने अधिक समय लेते हुए दो बार मस्जिद के तोड़ने का कार्य रोक दिए,जिसके बाद तहसील प्रशासन ने बुलडोज़र कार्यवाही चेतावनी दी जिसके बाद आज खुद मस्जिद के पक्षकारों ने खुद गडहिया मस्जिद और ईदगाह पर बुलडोज़र कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण को जमीदोज कर दिया।
बाइट - अरविंद किशोर शाही,शिकायतकर्ता
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowJul 28, 2025 12:33:56Bulandshahr, Uttar Pradesh:
बुलन्दशहर
बुलंदशहर जिला अस्पताल में जेब कतरे की पिटाई का वीडियो वायरल,
जिला अस्पताल में आए दिन मरीजों और उनके परिजनों की जेब काटने की घटनाएं होती हैं,
लेकिन इस बार चोर को भीड़ ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की,
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लोगों ने चोर की पिटाई की,
भीड़ ने उसकी खूब पिटाई की, भीड़ से बचकर मौका पा कर फरार हो गया।
बुलंदशहर जिला अस्पताल का पूरा मामला।
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowJul 28, 2025 12:33:26Narmadapuram, Madhya Pradesh:
एंकर नर्मदापुरम- तवा डैम के कैचमेंट एरिया में हो रही लगातार बारिश के चलते तवा डैम का जलस्तर बढ़ने से तवा प्रबंधन द्वारा तवा डैम के गेट खोले जा रहे हैं। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। यहां आने वाले पर्यटक तवा डैम के डिस्चार्ज पॉइंट के जलप्रपात के करीब पहुंचकर चट्टानों पर पर खड़े होकर अपनी जान जोखिम में डालकर सेल्फी ले रहे हैं और रिल्स बना रहे हैं। इसी हिस्से से काफी तेज बहाव के साथ पानी बह रहा है। जिससे उनके फिसलने का खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। यहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड है और न ही निगरानी के लिए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
0
Report
AAAteek Ahmed
FollowJul 28, 2025 12:33:15Lucknow, Uttar Pradesh:
आने वाले 下12वीं载 रबीउल-अव्वल के महीने में *ProphetForAll* के नाम से चलाई जाएगी मुहीम
पवित्र महीना "रबीउल-अव्वल आने वाला है इसी महीने में ''पैग़म्बर मोहम्मद साहब तशरीफ लाए थे इस बार 12वीं रबीउल-अव्वल को पैगंबर साहब की पैदाइश के 1500 साल पूरे हो जाएंगे इसी मौके पर पिछले तीन सालों से पूरे देश में *#ProphetForAll** नाम से एक खास मुहिम चलाई जा रही है ये मुहिम सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है। इसका मकसद ''पैग़म्बर मोहम्मद की सीरत - यानी दया, इंसाफ, भाईचारा और शांति का पैग़ाम सभी धर्मों, समुदायों और वर्गों तक पहुंचाना है
इसी को लेकर आज लखनऊ ''ऐशबाग ईदगाह में इस साल की मुहिम के कार्यक्रम के मकसद को लेकर एक प्प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसमें ''मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ओर इस मुहिम की शुरुआत करने वाले ''AMP के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर इदरीसी मौजूद रहे,
AMP के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर इदरीसी ने बताया कि हम लोग 3 साल से इस मुहिम को चला रहे हैं इसे शुरुआत मुंबई से करी गई थी इस पहली रबीउल-अव्वल से
लेकर 12वीं रबीउल-अव्वल तक खास करके कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिसमें ब्लड डोनेशन कैंप, स्कूल कॉलेज में भी बच्चों के साथ प्रोग्राम, अस्पतालों में कोर्ट कचहरी में कार्यक्रम किए जाएंगे लोगों को जोड़ा जाएगा जिसमें गैर मुस्लिम लोग भी शामिल होंगे इस मुहिम का मकसद एक ही होगा मोहम्मद साहब की बातों का दूसरे लोगों के जेहन तक पहुंचाना
TT... आमिर इदरीसी (AMP के राष्ट्रीय अध्यक्ष)
बाइट....मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली
0
Report
GSGovind Soni
FollowJul 28, 2025 12:33:05Rajgarh, Madhya Pradesh:
राजगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मोहनपुरा डैम के 6 गेट खोले
राजगढ़ जिले में लगातार दो दिनों से बारिश का दौर जारी है इसी के चलते मोहनपुरा डैम में लगातार जल स्तर बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर सोमवार को मोहनपुरा डैम के 6 गेट खोलकर 900 क्यों में पानी की निकासी की जा रही है। इस दौरान निचली बस्तियों में भी बारिश को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है।
0
Report
NJNitish Jha
FollowJul 28, 2025 12:32:57Mumbai, Maharashtra:
TVU-17
server 82
"390 करोड़ की ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश: साकीनाका पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, मैसूर से 187 किलो एम.डी. जब्त"
मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा की गई एक सशक्त कार्रवाई में, मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने ने कर्नाटक के मैसूर में छिपकर संचालित की जा रही एक बड़ी मेफेड्रॉन (एमडी) ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस छापेमारी के दौरान लगभग 192.53 किलो एमडी जब्त किया गया, जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 390 करोड़ रुपये है। पुलिस ने कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य घटनाक्रम:
24 अप्रैल 2025 को साकीनाका पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसमें एक शख्स पर ड्रग बेचने की कोशिश का आरोप था।
इसके बाद पालघर के कामण गांव से 4.053 किलो एमडी और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए, जिसकी कीमत 8.04 करोड़ आंकी गई।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद मुंबई के बांद्रा निवासी सलीम इम्तियाज शेख उर्फ सलीम लंगड़ा (45) को 25 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।
सलीम की निशानदेही व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने कर्नाटक के मैसूर रिंग रोड के पास बने, एक गेराज के पीछे छुपी इस फैक्ट्री पर छापा मारा।
फैक्ट्री का संचालन इस तरह किया जा रहा था कि बाहर से कोई शंका न कर सके।
पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और निर्माण में प्रयुक्त सामग्री जब्त की।
जब्ती का ब्यौरा:
कुल जब्त एमडी ड्रग: 192.53 किलो
कुल आंकी गई कीमत: लगभग ₹390 करोड़
आगे की जांच:
पुलिस को असमाश है कि यह गिरोह एक बड़े रैकेट का हिस्सा है और फैक्ट्री से मिले सुरागों के जरिए आगे की जांच चल रही है। पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों को भी ट्रैक करने और गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
यह कार्रवाई मुंबई पुलिस की हालिया नशा विरोधी मुहिम की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे ड्रग तस्करों के बड़े गिरोह का नेटवर्क सामने आया है।
(नोट: अन्य खबर स्रोतों में जब्ती की जगह वसई, मीरा-भायंदर और लखनऊ तक की भी जानकारी दी गई है, परंतु आपके संदर्भानुसार यह छापा कर्नाटक के मैसूर में बताया गया है, जो उपलब्ध समाचारों में नई और बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा सकता है।)
DCP DATTA NALAWDE BYTE (CAM)
ACCUSED VISUALS (CAM)
DRUGS SHOTS (MOB)
0
Report
KBKuldeep Babele
FollowJul 28, 2025 12:32:50Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:
जबलपुर मध्य प्रदेश आस्था की अनूठीपरंपरा
एंकरोंजबलपुर में श्रावण सोमवार की मौके पर आस्था की अंगूठा परंपरा देखने को मिली यहां आगा चौक के रहने वाले अचलव गौरी पूरे शरीर में जंजीर बांधकर कावड़ यात्रा लेकर निकले हैं। गौरीघाट से नर्मदा जल लेकर लगभग 40 किलो मीटर का सफर तय कर वह कैलाश धाम पहुंचेंगे।पैर में अपने जंजीर बांधकर वह कूदते हुए धीरे-धीरे अपनी कावड़ यात्रा शुरू करते हैं उनकी यह कावड़ यात्रा कैलाश धाम मार्ग में समाप्त होगी। इस तरह कावड़ यात्रा ले जाने का उद्देश्य पूछने पर उनका कहना है कि सनातन के प्रति लोग जागरुक हो।इसके लिए वह इस तरह से जंजीरों में जकड़ कर कावड़ यात्रा कर रहे हैं भगवान शंकर पर उनकी विशेष आस्था है इस साल वह संस्कार कांवड़ यात्रा में शामिल नहीं हो पाए लेकिन इसके बाद अब वह सावन की तीसरी सोमवार में अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं
बाइट अचलव गौरी श्रद्धालु
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowJul 28, 2025 12:32:40Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:
*FOR 6 PM & 8PM ; INPUT- HINDU MUSLIM VOXPOP YOGI TENURE*
योगी आदित्यनाथ ने बनाया रिकॉर्ड, UP के लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने..
योगी ने कैसे क्राइम कंट्रोल किया..लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त किया..दंगाइयों, माफियाओं की कमर तोड़ी.. *योगी के कार्यकाल पर हिंदू और मुसलमानों की बाइटें मंगवा दीजिए..*
बाइट =दिलशाद पहलवान
बाइट =आदिल
बाइट =वसिम कुरैशी
बाइट =सुरेश
बाइट =प्रहलाद
बाइट =अमित
0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowJul 28, 2025 12:32:26Raj Nandgaon, Chhattisgarh:
2807ZMP_RJN _PROTEST _R
एंकर। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार जिला कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरने पर बैठे।छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के तहत धरने पर बैठे तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की प्रमुख मांग उचित संसाधन मुहैया कराने की है।उनका कहना है कि उनसे काम तो लिया जा रहा है लेकिन उनके पास संसाधनों की कमी है सारे काम ऑन लाइन और डिजिटल होते जा रहे है लेकिन उनके पास मानव संसाधनों के साथ यांत्रिक संसाधनों की कमी है इसके कंप्यूटर लेपटॉप सहित उपकरणों के अलावा स्टाफ की भी भारी कमी है जिसकी वजह से लोक सेवा गारंटी सहित आम लोगो के काम सही समय पर नहीं हो पा रहे है। तहसीलदारों की ये भी मांग है कि वेतन विसंगति दूर की जाए और पदोन्नति पॉलिसी में भी बदलाव किया जाए।तहसीलदारों की मांग है कि झूठी शिकायतों के आधार पर कई तहसीलदारों को बगैर जांच किए निलंबित किया गया है उन सभी को काम पर बहाल किया जाए तहसीलदारों की एक दिवसीय हड़ताल की वजह से जिले की सभी तहसील कार्यालयों में काम काज प्रभावित रहा।आम लोगो के राजस्व संबंधी कामों पर विराम लगा रहा
बाइट। 01 कमल किशोर साहू। तहसीलदार।
किशोर शिल्लेदार
ZEE मीडिया राजनादगांव
0
Report
GSGovind Soni
FollowJul 28, 2025 12:32:16Rajgarh, Madhya Pradesh:
राजगढ़ में पुलिया पर तेज बहाव के बीच मरीज को लेने आई एम्बुलेंस
राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ विकास खंड ओर ब्यावरा विधानसभा के ग्राम पगारा ओर मोई के बिच स्थित सुखड़ नदी के पुल पर दिन भर पानी ऊपर बहता है ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर है। ऐसे में भारी बारिश के बीच एक इमरजेंसी पेसेंट को एम्बुलेंस लेने आई ओर लेकर पुल पार कर अस्पताल भी लेकर चली गई। बड़ा पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से बड़ा पुल बनवाने की मांग की है।
0
Report