Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mumbai City400001

भोजपुर के सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान से पहले सुरक्षा चाकचौबन्द तैनाती

MSManish Singh
Nov 05, 2025 06:33:48
Mumbai, Maharashtra
Anchor/-भोजपुर जिले में सात विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होना है। ऐसे में जिला प्रशासन ने तमाम सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम को पुख्ता किया है ताकि किसी तरह की कोई परेशानी मतदाता को नहीं हो और किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो। इसके लिए जिला प्रशासन ने भारी संख्या में भोजपुर पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों की तैनाती सात विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर कर दिया है। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज ने आज एक प्रेस वार्ता कर मतदान के पूर्व उन तमाम तैयारियां का चर्चा किया जो जिला प्रशासन के तरफ से किया गया है। सात विधान सभा की अगर बात की जाय तो सबसे पहले.... *192 संदेश विधानसभा* 192 संदेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान में राजद की किरण देवी विधायक हैं। यहाँ पिछले दो चुनावों में राजद को जीत मिली है। एक ही परिवार से तीन व्यक्ति इस सीट से विधायक रहे हैं। 2010 के चुनाव में राजद उम्मीदवार विजेंद्र यादव के विरुद्ध उनके अपने ही भाई अरुण यादव बागी बनकर खड़े हो गए थे। अरुण यादव के नामांकन के दिन आरा समाहरणालय में उनके समर्थकों ने अराजकता की स्थिति उत्पन्न की थी। राजद वह चुनाव हार गई और संदेश से भाजपा विधायक संजय यादव पहली बार चुनाव जीत गए। इसके बाद अरुण यादव यहां से राजद विधायक बने और उसके बाद पॉक्सो में अभियुक्त बनाए जाने के बाद 2020 चुनाव में अरुण यादव की पत्नी किरण देवी पार्टी सिम्बल पर विधायक बनीं। संदेश विधानसभा चुनाव में कुल पुरुष मतदाता की संख्या 1,50,574 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,35,897 है। सोन से सटा इस क्षेत्र में सिंचाई, रोजगार, पलायन मुद्दे हैं, हालांकि जातीय समीकरण यहां सबसे बड़ा फैक्टर है। वर्तमान चुनाव में अरुण यादव के पुत्र दीपु सिंह को पार्टी का टिकट मिला है। उनका मुख्य मुकाबला जदयू के राधाचरण सेठ से है जो वर्तमान में एमएलसी हैं। *193 बड़हरा विधानसभा* बड़हरा सीट में आज कुछ साल पहले तक पूर्व मंत्री रामसुभग सिंह के नाम ही लड़ा जाता रहा। यहां से उनके पुत्र और राजद सरकार में बंदना एवं कारा मंत्री रहे राघवेन्द्र प्रताप सिंह लगातार जीतते रहे हैं। हालांकि जदयू से आशा देवी ने उनको पहली बार हराया था। इसके बाद एक बार सरोज यादव राजद से यहाँ से चुनाव जीत चुके हैं। वर्तमान में राघवेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा के टिकट पर यहाँ से वर्तमान में विधायक हैं। बड़हरा विधानसभा चुनाव में कुल पुरुष मतदाता की संख्या 1,61,661 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,43,903 है। बड़हरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में गंगा किनारा, बाढ़, पुनवास, आर्सेनिक युक्त जल जनित स्वास्थ्य समस्याएं और पेयजल बहुत बड़ा मुद्दा हाल के दिनों में रहा है। यहां के मतदाताओं के लिए यह जरूरी है कि उनका विधायक सत्ता के साथ रहे ताकि नीति निर्णयों को अपने पक्ष में मोड़ा जा सके और संभवतः यह भी एक कारण है मौजूदा विधायक के दल बदलने का。 इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के राघवेन्द्र प्रताप सिंह और राजद के अशोक कुमार सिंह के बीच है। इस बार भाजपा और राजद दोनों तरफ से बागी उम्मीदवार भी हैं जो दोनों की चिंता बढ़ा रहे हैं। *194 आरा विधानसभा* 194 आरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परंपरागत रूप से भाजपा की सीट रही है। यहाँ से अमरेन्द्र प्रताप सिंह पांच बार विधायक रहे हैं, एक बार यहाँ से राजद के अनवर आलम भी विधायक रहे थे हालांकि वह निर्वाचन ईवीएम खराबी के कारण विवादों में रहा था और कुछ ईवीएम की कई बार गिनती कराने के बाद आधी रात को कुछ सौ वोट के अंतर से अनवर आलम को विजयी घोषित किया गया था। आरा निर्वाचन क्षेत्र मूल रूप से शहरी आबादी वाला निर्वाचन क्षेत्र माना जाता रहा है। यहाँ केन्द्रीय राजनीति का सीधा प्रत्याशी की किस्मत तय करती है। और व्यवसायी वर्ग मुखर रहा है। इस चुनाव में भाजपा ने अमरेन्द्र प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। उनकी जगह संदेश से पार्टी के पूर्व विधायक रहे संजय यादव को आरा से टिकट दिया गया है। आरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल पुरुष मतदाता की संख्या 1,72,791 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1,50,580 है। यहाँ मुख्य मुद्दा सुरक्षा, ड्रेनेज, जाम और रोजगार है। आरा में मुख्य मुकाबला भाजपा के संजय यादव और सीपीआई एमएल के कयामुद्दीन अंसारी के बीच है। *195 अगिआंं विधानसभा* अगिआंं विधानसभा क्षेत्र का एक सिरा सोन से जुड़ता है। यह क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट से पिछली बार सीपीआई-एमएल के मनोज मंजुल विधायक बने। उन्हें कुल मतदान का लगभग दो तिहाई मत प्राप्त हुआ था। उन्हें हत्या के एक मामले में सजा होने के बाद सीट खाली होने पर यहां से इसी पार्टी के शक्ति प्रकाश रंजन ने लगभग इसी मार्जिन से चुनाव जीता है। इससे पहले भाजपा भी चुनाव में यहाँ जीत दर्ज कर चुकी है। इस बार यहां सीपीआई एमएल से एक बार फिर शक्ति प्रकाश रंजन चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने अगिआंं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पुरुष मतदाता की संख्या 1,38,704 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,21,992 है। शिक्षा और संसाधनों पर समान हक की लड़ाई अभियान मनोज मंजुल ने पिछले दिनों शुरू किया था। यही यहां का बड़ा मुद्दा भी है। सिंचाई और रोजगार भी मुद्दे हैं। अगिआंं कुछ समय से हालांकि सीपीआई एमएल की तरफ झुकता नजर आया है फिर भी यदि मुख्य मुकाबले की बात करें तो यह मुकाबला सीपीआई एमएल के शक्ति प्रकाश रंजन और भाजपा के महेश पासवान के बीच है。 *196 तरारी विधानसभा* तरारी विधानसभा क्षेत्र मूल रूप से सहार, तरारी और पीरो से बना है। यहां बड़े जोत वाले किसानों की बहुलता है और नव्बे के दशक में यह क्षेत्र वर्ग संघर्ष और नक्सली आंदोलन के केन्द्र में भी रहा। रणवीर सेना और नक्सली संगठनों के कई हार्डकोर इस क्षेत्र से संबंधित रहे हैं और भोजपुर में सबसे ज्यादा दहशत इसी क्षेत्र में हुई। इसमें कुछ बड़े नरसंहार भी शामिल हैं। इस क्षेत्र से सीपीआई एमएल से सुदामा प्रसाद दो बार विधायक रहे। हालांकि उनके आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बनने के बाद हुए मध्यावधि चुनाव में पार्टी यह सीट नहीं बचा सकी और विशाल प्रशांत यहां से चुनाव जीत गए थे। तरारी विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता की संख्या 1,59,757 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,38,611 है। अति-पिछड़ा की राजनीति यहां केन्द्र में रही है। कृषि से जुड़े विषय यहां प्रमुख मुद्दे हैं。 तरारी में मुख्य मुकाबला भाजपा के विशाल प्रशांत और सीपीआई एमएल के मदन सिंह के बीच है। *197 जदीशपुर विधानसभा* जदीशपुर विधानसभा क्षेत्र कभी बाबू वीर कुंवर सिंह का मुख्यालय रहा था। यही किला से वे बिहार और वर्तमान यूपी के कुछ हिस्सों में अपनी सत्ता चलाते थे और यहीं से उन्होंने 1857 की क्रांति का नेतृत्व किया था। यह क्षेत्र मुख्य रूप से अपनी इसी विशिष्ट ऐतिहासिक पहचान के साथ जाना जाता है। भाजपा ने यहां नर्मदा यात्रा का भव्य कीर्तिमान स्थापित किया था और उस रैली में बिहार के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग नर्मदा के साथ पहुंच कर यात्रा में भाग लिया था जिसका नेतृत्व स्वयं अमित शाह ने किया था। यह बाबू वीर कुंवर सिंह को वर्तमान राजनीति के केन्द्र में लाने का प्रयास था और प्रदेश में समूहों में बिखरे राजपूत समुदाय को एक नाम पर सहमत करना रहा था। हालांकि यहां पिछले तीन चुनाव से लगातार राजद को जीत मिलती रही। कभी भाई दिनेश तो कभी राम विशुन सिंह लोधैया के रूप में। यहां से राम विशुन सिंह लोधैया वर्तमान में राजद विधायक हैं। जदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पुरुष मतदाता की संख्या 1,60,806 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,42,145 है। यहां जातिवादी समीकरण हावी रहे हैं। हालांकि बाबू वीर कुंवर सिंह को राष्ट्रीय राजनीति के केन्द्र में लाने का प्रयास भाजपा द्वारा लगातार किए जा रहे हैं। जदीशपुर में मुख्य मुकाबला पूर्व मंत्री जदयू के श्रीभगवान सिंह कुशवाहा और राजद के किशोर कुणाल के बीच है। *198 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र* 198 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में राजद के राहुल तिवारी विधायक हैं। यह सीट उन्हें अपने पिता शिवानंद तिवारी से विरासत में मिली है। यहां भाजपा बनाम राजद की परंपरा रही है। शिवानंद तिवारी तथा विशेष्वर ओझा के परिवार के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा की लड़ाई रही है। विशेष्वर ओझा के परिवार से मुन्नी देवी भाजपा के टिकट से एक बार यहां से चुनाव जीत चुकी हैं। ब्राम्ह्ण परिवारों के बीच प्रतिस्पर्धा के लिए क्षेत्र जाना जाता है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता की संख्या 1,62,317 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,40,839 है। गंगा किनारा, बाढ़, सीमा विवाद, पेय जल, आर्सेनिक जल जनित स्वास्थ्य समस्याएं यहां प्रमुख मुद्दे हैं। शाहपुर में मुख्य मुकाबला राजद के राहुल तिवारी और भाजपा के राकेश रंजन के बीच है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSundram Kumar
Nov 05, 2025 09:07:30
Patna, Bihar:रिपोर्ट सुन्दरम लोकेशन पटना राहुल गांधी के द्वारा वोट चोरी रोकने के लिए जैन जी को आगे आने की बात कहने पर लोचपा रामविलास पासवान सांसद अरुण भारती ने कहा है राहुल गांधी ने बिहार में SIR का मुद्दा उठाया उसका क्या हुआ तेजस्वी के साथ एक मंच पर क्यों नहीं दिख रहे हैं दोनों. महाकठबंधन के बड़े नेता एक दूसरे से दूर है. एनडीए के नेता एक साथ दिख रहे हैं राहुल तेजस्वी अलग-अलग क्यों. SIR को लेकर राहुल गांधी देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं देश की जनता समझती है वोटर लिस्ट में शुद्धिकरण की जरूरत है तो सही काम हो रहा है. राहुल गांधी कोशिश कर रहा है देश के युवाओं को भड़काने का देश में वह हालत बिगाड़ना चाहते हैं जिस तरह से नेपाल और बांग्लादेश में हुआ था राहुल गांधी खुद को युवा कहते हैं मगर युवाओं के मुद्दों पर बात नहीं कर उनको भड़काने की बात करते हैं. राहुल गांधी युवाओं को भड़काकर सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं. राजद के चुनावी मंच समस्तीपुर से कट्टा के प्रमोशन को लेकर गाना गाने के मामले कहा जंगल राज आरजेडी का अतीत रहा है और उसे दोहराने के लिए उनके कार्यक्रम दिखाई देते हैं. तेजस्वी के पास कोई वीजन नहीं है नौकरी जो देने की बात तेजस्वी कर रहे हैं वह मीम बन रहे हैं. तेजस्वी के ऊपर यह कहावत सटीक बैठती है शिकारी आएगा जाल बिछाएगा दाना डालेगा लोग उसमे सF फंसना नहीं बिहार की जनता भ्रष्टाचार की सरकार फिर से नहीं चाहती है. बाइट : अरुण भारती, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, सांसद
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Nov 05, 2025 09:05:16
Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर मंडी समिति में एक बार फिर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। धान खरीद में नंबर कटौती और अव्यवस्था को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। नाराज़ किसानों ने एसएमआई कार्यालय के बाहर अपनी धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी और पूरे सिस्टम की आवाज़ बंद कर दी। किसानों का आरोप है कि उनका नंबर लगने के बावजूद धान नहीं खरीदा जा रहा है। वहीं रसूखदारों और किसान यूनियन से जुड़े लोगों के वाहनों को प्राथमिकता दी जा रही है — और उनका धान तुरंत खरीद लिया जा रहा है। इससे किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। किसानों ने साफ कहा कि उनका धान खतौनी में भी दर्ज है और ट्रॉली में भी वही धान लाकर खड़ा किया गया है, फिर भी नंबर लगने के बावजूद खरीद नहीं हो रही। जब किसान शिकायत लेकर एसएमआई से संपर्क करने पहुंचे, तो पहले तो एसएमआई ने फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझा और ना ही किसानों से मिलने की कोशिश की। बाद में जब किसानों को एसएमआई की लोकेशन ka पता चला, तो वे सभी एकत्रित होकर वहां पहुंचे। मौके पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर वार्ता हुई। किसानों की नाराज़गी देखते हुए आखिरकार एसएमआई को झुकना पड़ा और किसानों की शिकायत सुनने व समाधान का आश्वासन देने के लिए तैयार होना पड़ा।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Nov 05, 2025 09:04:14
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में बड़ा धमाका होने जा रहा है। जिन्होंने चौधरी देवीलाल के साथ काम किया उनके साथ लड़ाई लड़ी। चौधरी देवीलाल ने प्रोफेसर संपत सिंह को वित्त मंत्री बनाया। ये उनके नवरत्नों में शामिल थे। आज संपत सिंह हमारे बीच मौजूद हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं। आज गुरुपर्व भी है। गौरव संपत सिंह का भी स्वागत है। इस मौके पर प्रोफेसर संपत सिंह ने कहा कि मैं अभय चौटाला और रामपाल माजरा का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने मुझे काम करने के लिए मंच दिया। मैं जो शिक्षा और अनुभव चौधरी देवीलाल के साथ रहते हुए हासिल किया था, उसके लिए काम करने के लिए मुझे प्लेटफार्म दिया है। मेरा एक सपना है, बहुत कौशिश की गई कि हरियाणा में भाजपा का विकल्प ढूंढा जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब मेरा यही लक्ष्य है मेरी अपनी पार्टी इनेलो हरियाणा में भाजपा के सामने एक अच्छा विकल्प बने। लोग जो बदलना चाहते हैं हम उस बदलाव की राह पर चलें। पिछले 16 सालों में हरियाणा के लोगों को ठगा गया है। राहुल गांधी बार बार एससी बीसी और वोट चोरी की बात करते हैं। यह सारी बातें मैंने अपने इस्तीफे में लिखें है। मेरा लिए बुरा दिन था जब मैं इनेलो छोड़ कर कांग्रेस में गया था। कांग्रेस में कई लोगों ने मुझे घर बैठाने की कोशिश की। मेरी वजह से ये 5-6 सीटें जीते। मुझे कहीं कोई जगह नहीं दी गई। साल 2016 के राज्यसभा चुनाव के बारे में क्षेए बोलते नहीं हैं और वोट चोरी की बात करते हैं। इन्होंने राज्यसभा चुनाव में पेन बदला। वो किसने बदला था। और ये वोट चोरी की बात करते हैं। अपने बेटे को राज्यसभा भेजा। जब आपको सीएम बनाया आपने कृष्ण हुड्डा का इस्तीफा लिया। फिर अपने बेटे को चुनाव लड़ा दिया। इन चुनावों में जीतने वाले लोगों की टिकटें काट दी और जिनके पास धन बल था उनको टिकट दे दिए। कुमारी सैलजा के खिलाफ टिप्पणी की गई। इन्होंने कारवाई करने की जगह उसे वायरल किया। फिर आप एससी बीसी की बात करते हैं। एक बार 80 के दशक में चौधरी देवीलाल के पास 8 विधायक थे तब मैं भी उनके साथ आ गया था। चौधरी देवीलाल ने हाथ पकड़ कर मुझे राजनीति सिखाई। मैं पद छोड़ता था वो देते थे। मैं करता था कि सब आप मुझे ही देते हो बाकी नेता नाराज हो जाएंगे। लेकिन वो फिर भी मुझ पर ही विश्वास करते थे। उन्होंने कैसिनो एक्ट बंद किया था। क्योंकि इससे गरीबों को नुक्सान हो सकता था। चौधरी देवीलाल 9 विधायकों के साथ चले थे। 1987 में 85 पर आगे निकल गए। अलग अलग लोगों को लेकर आए। कांग्रेसी एक परिवार में आकर कैदी बन गए। मैं एक साल से इंतजार कर रहा था। हमें लग रहा था कि चुनाव के बाद पार्टी में बदलाव आएगा। लेकिन फिर उसी परिवार को वापस लाया गया। तो ये पार्टी कहां रह गई। कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। लेकिन ये क्या कभी सड़क पर दिखे। 4 महीने से किसानों के घर और खेत डूबे हुए हैं। इन्होंने क्या किया। किसानों को खाद नहीं मिल रहा। सरकार एचकेआरएन के माध्यम से युवाओं का शोषण कर रही है। इन्होंने इसके खिलाफ क्या किया। आज इनेलो के पास दो विधायक हैं। लेकिन मेरी तरफ से यह संकल्प है कि मैं इसे उठाने का काम करूंगा और इनेलो को एक विकल्प बनाऊंगा। जहां निजीकरण आता है मतलब वहां सरकार फेल है। यूनिवर्सिटी 22 खोल दी। यूनिवर्सिटी को फंड नहीं दे रहे लोन दे रहे हैं। कालेज बंद हो रहे हैं क्योंकि कोर्स एक जैसे हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं खराब हैं, प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज बंद कर दिया। सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं नहीं हैं। हरियाणा के सबसे बुरे हालात हैं। हमारे युवाओं को विदेशों में मारा जा रहा है। उन्हें वापिस भेजा जा रहा है। एक बार उचाना में आजाद उम्मीदवारों को रूप में 60 हजार वोट चोरी हुई है। उन लोगों ने किसने खड़ा किया। आपने ही किया। जब चौधरी साहब का निधन हुआ था। उन्होंने कहा था कि पार्टी आप संभालोगे। मुझे ऐसा लग रहा कि वो मेरे बड़े मुझ से कुछ मांग रहे हैं बल्कि मुझे आदेश दे रहे हैं। एक बार फिर अभय चौटाला और उन्य नेताओं फिर धन्यवाद। अभय चौटाला ने कहा कि चौधरी संपत सिंह ने लिया है। इनेलो के लिए यह बड़ा दिन है। इन्होंने ने चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है। हम इनका आभार व्यक्त करते हैं। हमने एक फैसला लिया है। हमारी पार्टी में चौधरी देवीलाल और ओम प्रकाश चौटाला के बाद संपत सिंह और रामपाल माजरा से संघर्ष किया। रामपाल माजरा प्रदेशाध्यक्ष हैं। चौधरी संपत सिंह हमारे सबसे पुराने साथी है। मेरे राजनीति में आने से पहले मंत्री और विधायक रह चुके हैं। इन्हें संगठन का बहुत अनुभव है। इसलिए हम चौधरी संपत सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय संरक्षक बना रहे हैं। चौधरी संपत सिंह और रामपाल माजरा को पार्टी छोड़ने के लिए अजय चौटाला ने मजबूर किया। राहुल गांधी की प्रैस वार्ता को लेकर कहा कि वोट चोरी करनी किसने सिखाई। पहले ये काम कांग्रेस करती थी। अब भाजपा इस काम को आगे बढ़ा रही है। जब कांग्रेस हिमाचल कर्नाटक और तेलंगना न सत्ता में आई तो राहुल ने इनका उदाहरण क्यों नहीं दिया। वहां भी तो वोट चोरी हो सकती थी। ये दोनों चोर चोर मौसेरे भाई हैं। भाजपा इसलिए सत्ता में आई कि वो अच्छी पार्टी है बल्कि कांग्रेस ने बहुत बड़े बड़े स्कैम किए इसलिए कांग्रेस बाहर हुई। हमने विदेशों में जाकर शर्मिंदा होते थे। सेना पर टिप्पणी नहीं होनी चाहिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है। संपत सिंह ने कहा कि 2022 में वोट चोरी हुई थी। रणदीप सुरजेवाला को पहले हरियाणा भेज रहे थे। लेकिन हाईकमान को डर था इसलिए उन्हें राजस्थान भेजा। और अजय माकन को यहां भेजा । वो फिर भी हार गए मुझे दुख है कि मैंने इनेलो को छोड़ा और 16 साल कांग्रेस में रहा। मेरे 16 साल खराब हुए। वोट चोरी पर अभय चौटाला ने कहा कि हमने देखा है कि यूपी और बिहार में वोट कैसे डलते थे हमने देखा है। एक आदमी नशीन पर खड़ा होकर ठप्पे लगा कर वोट डलवाता था। तब कांग्रेस की सरकार थी। तब इनको वोट चोरी दिखाई दी। कुलदीप शर्मा के सवाल पर संपत सिंह ने कहा कि एक परिवार को छोड़ कर सबके फोन आ चुके हैं हम ही अभी सोच रहे हैं।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Nov 05, 2025 09:03:33
Delhi, Delhi:अगर आप भी शेयर मार्किट के जरिए मोटा मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं तो ये खबर सावधान रहने वाली है. वेब सीरीज Money Heist से प्रेरित होकर ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने सोशल मीडिया पर सीक्रेट ग्रुप बना कर लोगों से 150 करोड़ से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया है. इनके असली नाम अरपत, प्रभात और अब्बास हैं, लेकिन दुनिया के सामने वे खुद को वेब सीरीज Money Heist के प्रोफेसर, फ्रेडी और अमांडा दिखाते थे. 150 करोड़ की ऑनलाइन ठगी भारत में Money Heist की तर्ज पर की गई. प्रोफेसर, फ्रेडी और अमांडा बनकर अरपत, प्रभात और अब्बास ने यह ठगी की. पेशे से वकील अरपत प्रोफेसर की भूमिका निभाते थे, प्रभात वाजपेयी MCA की शिक्षा वाले व्यक्ति हैं और अब्बास बैंक अकाउंट व SIM कार्ड मुहैया कराते थे. जांच में पता चला कि इन्हीं लोगों ने 23 करोड़ रुपये के डिजिटल आरेस्ट की वारदात में भी शामिल रहे. उन्होंने खुद को एक मशहूर वित्तीय कंपनी का प्रतिनिधि बताकर एक शख्स को 21.77 लाख का चूना लगाया, WhatsApp पर ग्रुप बनाकर लोगों को स्टॉक मार्केट के टिप्स के बहाने फंसाते थे और Direct Market Account में निवेश कराते थे; पैसा आने के बाद खाते ब्लॉक कर देते थे. पुलिस ने टेक्निकल विश्लेषण, बैंक ट्रांजैक्शंस, कॉल डिटेल्स और IP लॉग के आधार पर नोएडा (उत्तर प्रदेश) और गुवाहाटी (असम) तक ठगी की लोकेशन ट्रेस की. गिरफ्तारियों के बाद नोएडा और सिलीगुड़ी में भारी मात्रा में डिजिटल सबूत बरामद हुए, जैसे 11 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 12 बैंक पासबुक/चेकबुक, 32 डेबिट कार्ड और कई व्हाट्सऐप चैट व स्क्रीनशॉट. आरोपियों ने Secure the Game और Pintoss नाम के सीक्रेट व्हाट्सऐप ग्रुप्स इस्तेमाल किए और आलीशान होटलों में ठिकाना बना कर साइबर क्राइम का खेल खेला.
0
comment0
Report
KNKumar Nitesh
Nov 05, 2025 09:02:09
Forbesganj, Bihar:बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फारबिसगंज विधानसभा में एनडीए उम्मीदवार मंचन केशरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया,उन्होंने जनसभा में लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि लालटेन का मतलब है लालू राबड़ी और उनके 9 संतान,उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों को सुविधा देकर बिहार में निवेश करवाना चाहती है जबकि विपक्ष के लोग कट्टा का भय दिखाती है , उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव ने कहा था कि एक हीरोइन के गाल की तरह बिहार की सड़कें बनवा देंगें लेकिन सड़के ओमपुरी के गाल की तरह बनवा दी , उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा कहा जा रहा है कि जीविका दीदियों के खाते में जो पैसा भेजा गया है उसे वापस ले लेंगे लेकिन कोई माई का लाल उन पैसों को वापस नही ले सकता, सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आरक्षण विरोधी रही है और आज तक कांग्रेस ने कभी आरक्षण नही दिया
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Nov 05, 2025 09:01:54
Ranchi, Jharkhand:रांची में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए वाई-फाई केबल तारों को अब बिजली विभाग ने काटना शुरू कर दिया है। करीब 15 से 20 दिन पहले हमने आपको यह खबर दिखाई थी कि किस तरह रांची शहर के कई इलाकों में टेलीकॉम कंपनियों के वाई-फाई केबल्स अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए थे — कहीं ये तार सड़कों पर टूटकर लटक रहे थे, तो कहीं इनके कारण सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही थीं। उस समय बिजली विभाग ने साफ चेतावनी दी थी कि अगर 10 दिनों के भीतर इन तारों को व्यवस्थित नहीं किया गया, तो विभाग खुद कार्रवाई करेगा। इसी अल्टीमेटम के तहत आज राजधानी रांची के कई इलाकों में बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जहां-जहां टेलीकॉम कंपनियों के वाई-फाई केबल्स अव्यवस्थित रूप से लगाए गए थे, उन्हें काटकर हटाया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि कई जगह ये तार सड़कों पर गिर गए हैं और खतरा बने हुए थे। खासकर दशहरा के दौरान इन तारों से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया था। इसी वजह से अब बिजली विभाग पूरे शहर में इन अव्यवस्थित तारों को हटाने की मुहिम चला रहा है।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 05, 2025 09:01:40
Patna, Bihar:लोकेशन पटना राहुल गांधी के द्वारा वोट चोरी रोकने के लिए जैन जी को आगे आने की बात कहने पर लोचपा रामविलास पासवान सांसद अरुण भारती ने कहा है राहुल गांधी ने बिहार में SIR का मुद्दा उठाया उसका क्या हुआ तेजस्वी के साथ एक मंच पर क्यों नहीं दिख रहे हैं दोनों. महाकठबंधन के बड़े नेता एक दूसरे से दूर है. एनडीए के नेता एक साथ दिख रहे हैं राहुल तेजस्वी अलग-अलग क्यों. SIR को लेकर राहुल गांधी देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं देश की जनता समझती है वोटर लिस्ट में शुद्धिकरण की जरूरत है तो सही काम हो रहा है. राहुल गांधी कोशिश कर रहा है देश के युवाओं को भड़काने का देश में वह हालत बिगाड़ना चाहते हैं जिस तरह से नेपाल और बांग्लादेश में हुआ था राहुल गांधी खुद को युवा कहते हैं मगर युवाओं के मुद्दों पर बात नहीं कर उनको भड़काने की बात करते हैं. राहुल गांधी युवाओं को भड़काकर सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं. राजद के चुनावी मंच समस्तीपुर से कट्टा के प्रमोशन को लेकर गाना गाने के मामले कहा जंगल राज आरजेडी का अतीत रहा है और उसे दोहराने के लिए उनके कार्यक्रम दिखाई देते हैं. तेजस्वी के पास कोई वीजन नहीं है नौकरी जो देने की बात तेजस्वी कर रहे हैं वह मीम बन रहे हैं. तेजस्वी के ऊपर यह कहावत सटीक बैठती है शिकारी आएगा जाल बिछाएगा दाना डालेगा लोग उसमे S म फंसना नहीं बिहार की जनता भ्रष्टाचार की सरकार फिर से नहीं चाहती है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top