Back
भोजन और सुरक्षा: भोजपुर में सात विधानसभाओं के लिए मतदान से पहले व्यापक सुरक्षा इंतजाम
MSManish Singh
Nov 05, 2025 06:02:31
Mumbai, Maharashtra
भोजपुर जिले में सात विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होना है। ऐसे में जिला प्रशासन ने तमाम सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम को पुख्ता किया है ताकि किसी तरह की कोई परेशानी मतदाता को नहीं हो और किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो। इसके लिए जिला प्रशासन ने भारी संख्या में भोजपुर पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों की तैनाती सात विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर कर दिया है। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस प्रभारी मिस्टर राज ने आज एक प्रेस वार्ता कर मतदान के पूर्व उन तमाम तैयारियों का चर्चा किया जो जिला प्रशासन के तरफ से किया गया है। सात विधान सभा की अगर बात की जाय तो सबसे पहले.... 192 संदेश विधानसभा 192 संदेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान में राजद की किरण देवी विधायक हैं। यहां पिछले दो चुनावों में राजद को जीत मिली है। एक ही परिवार से तीन व्यक्ति इस सीट से विधायक रहे हैं। 2010 के चुनाव में राजद उम्मीदवार विजेंद्र यादव के विरुद्ध उनके अपने ही भाई अरुण यादव बागी बनकर खड़े हो गए थे। अरुण यादव के नामांकन के दिन आरा समाहरणालय में उनके समर्थकों ने अराजकता की स्थिति उत्पन्न की थी। राजद वह चुनाव हार गई और संदेश से भाजपा विधायक संजय यादव पहली बार चुनाव जीत गए। इसके बाद अरुण यादव यहां से राजद विधायक बने और उसके बाद पॉक्सो में अभियुक्त बनाए जाने के बाद 2020 चुनाव में अरुण यादव की पत्नी किरण देवी पार्टी सिम्बल पर विधायक बनीं। संदेश विधानसभा चुनाव में कुल पुरुष मतदाता की संख्या 1,50,574 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,35,897 है। सोन से सटा इस क्षेत्र में सिंचाई, रोजगार, पलायन मुद्दे हैं, हालांकि जातीय समीकरण यहां सबसे बड़ा फैक्टर है। वर्तमान चुनाव में अरुण यादव के पुत्र दीपु सिंह को पार्टी का टिकट मिला है। उनका मुख्य मुकाबला जदयू के राधाचरण सेठ से है जो वर्तमान में एमएलसी हैं। 193 बड़हरा विधानसभा बड़हरा सीट में आज कुछ साल पहले तक पूर्व मंत्री रामसुभग सिंह के नाम ही लड़ा जाता रहा। यहां से उनके पुत्र और राजद सरकार में बंदना एवं कारा मंत्री रहे राघवेन्द्र प्रताप सिंह लगातार जीतते रहे हैं। हालांकि जदयू से आशा देवी ने उनको पहली बार हराया था। इसके बाद एक बार सरोज यादव राजद से यहां से चुनाव जीत चुके हैं। वर्तमान में राघवेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा के टिकट पर यहां से वर्तमान में विधायक हैं। बड़हरा विधानसभा चुनाव में कुल पुरुष मतदाता की संख्या 1,61,661 है जबकि female मतदाताओं की संख्या 1,43,903 है। बड़हरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में गंगा किनारा, बाढ़, पुनवास, आर्सेनिक युक्त जल जनित स्वास्थ्य समस्याएं और पेयजल बहुत बड़ा मुद्दा हाल के दिनों में रहा है। यहाँ के मतदाताओं के लिए यह जरूरी है कि उनका विधायक सत्ता के साथ रहे ताकि नीति निर्णयों को अपने पक्ष में मोड़ा जा सके और संभवतः यह भी एक कारण है मौजूदा विधायक के दल बदलने का। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के राघवेन्द्र प्रताप सिंह और राजद के अशोक कुमार सिंह के बीच है। इस बार भाजपा और राजद दोनों तरफ से बागी उम्मीदवार भी हैं जो दोनों की चिंता बढ़ा रहे हैं। 194 आरा विधानसभा 194 आरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परंपरागत रूप से भाजपा की सीट रही है। यहां से अमरेन्द्र प्रताप सिंह पांच बार विधायक रहे हैं, एक बार यहां से राजद के अनवर आलम भी विधायक रहे थे हालांकि वह निर्वाचन ईवीएम खराबी के कारण विवादों में रहा था और कुछ ईवीएम की कई बार गिनती कराने के बाद आधी रात को कुछ सौ वोट के अंतर से अनवर आलम को विजयी घोषित किया गया था। आरा निर्वाचन क्षेत्र मूल रूप से शहरी आबादी वाला निर्वाचन क्षेत्र माना जाता रहा है। यहां केन्द्रीय राजनीति का सीधा प्रत्याशी की किस्मत तय करती है। और व्यवसायी वर्ग मुखर रहा है। इस चुनाव में भाजपा ने अमरेन्द्र प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। उनकी जगह संदेश से पार्टी के पूर्व विधायक रहे संजय यादव को आरा से टिकट दिया गया है। आरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल पुरुष मतदाता की संख्या 1,72,791 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1,50,580 है। यहां मुख्य मुद्दा सुरक्षा, ड्रेनेज, जाम और रोजगार है। आरा में मुख्य मुकाबला भाजपा के संजय यादव और सीपीआई एमएल के कयामुद्दीन अंसारी के बीच है। 195 अगिआंं विधानसभा अगिआंं विधानसभा क्षेत्र का एक सिरा सोन से जुड़ता है। यह क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट से पिछली बार सीपीआई-एमएल के मनोज मंजुल विधायक बने। उन्हें कुल मतदान का लगभग दो तिहाई मत प्राप्त हुआ था। उनको हत्या के एक मामले में सजा होने के बाद सीट खाली होने पर यहां से इसी पार्टी के शक्ति प्रकाश रंजन ने लगभग इसी मार्जिन से चुनाव जीता है। इससे पहले भाजपा भी चुनाव में यहां जीत दर्ज कर चुकी है। इस बार यहां सीपीआई एमएल से एक बार फिर शक्ति प्रकाश रंजन चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने अगिआंं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पुरुष मतदाता की संख्या 1,38,704 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,21,992 है। शिक्षा और संसाधनों पर समान हक की लड़ाई अभियान मनोज मंजुल ने पिछले दिनों शुरू किया था। यही यहां का बड़ा मुद्दा भी है। सिंचाई और रोजगार भी मुद्दे हैं। अगिआंं कुछ समय से हालांकि सीपीआई एमएल की तरफ झुकता नजर आया है फिर भी यदि मुख्य मुकाबले की बात करें तो यह मुकाबला सीपीआई एमएल के शक्ति प्रकाश रंजन और भाजपा के महेश पासवान के बीच है। 196 तरारी विधानसभा तरारी विधानसभा क्षेत्र मूल रूप से सहार, तरारी और पीरो से बना है। यहां बड़े जोत वाले किसानों की बहुलता है और नव्बे के दशक में यह क्षेत्र वर्ग संघर्ष और नक्सली आंदोलन के केन्द्र में भी रहा। रणवीर सेना और नक्सली संगठनों के कई हार्डकोर इस क्षेत्र से संबंधित रहे हैं और भोजपुर में सबसे ज्यादा दहशत इसी क्षेत्र में हुई। इसमें कुछ बड़े नरसंहार भी शामिल हैं। इस क्षेत्र से सीपीआई एमएल से सुदामा प्रसाद दो बार विधायक रहे। हालांकि उनके आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बनने के बाद हुए मध्यावधि चुनाव में पार्टी यह सीट नहीं बचा सकी और विशाल प्रशांत यहां से चुनाव जीत गए थे। तरारी विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता की संख्या 1,59,757 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,38,611 है। अति-पिछड़ा की राजनीति यहां केन्द्र में रही है। कृषि से जुड़े विषय यहां प्रमुख मुद्दे हैं। तरारी में मुख्य मुकाबला भाजपा के विशाल प्रशांत और सीपीआई एमएल के मदन सिंह के बीच है। 197 जदीशपुर विधानसभा जदीशपुर विधानसभा क्षेत्र कभी बाबू वीर कुंवर सिंह का मुख्यालय रहा था। यही किला से वे बिहार और वर्तमान यूपी के कुछ हिस्सों में अपनी सत्ता चलाते थे और यहीं से उन्होंने 1857 की क्रांति का नेतृत्व किया था। यह क्षेत्र मुख्य रूप से अपनी इसी विशिष्ट ऐतिहासिक पहचान के साथ जाना जाता है। भाजपा ने यहां नर्मदा यात्रा का भव्य कीर्तिमान स्थापित किया था और उस रैली में बिहार के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग नर्मदा के साथ पहुंच कर यात्रा में भाग लिया था जिसका नेतृत्व स्वयं अमित शाह ने किया था। यह बाबू वीर कुंवर सिंह को वर्तमान राजनीति के केन्द्र में लाने का प्रयास था और प्रदेश में समूहों में बिखरे राजपूत समुदाय को एक नाम पर सहमत करना रहा था। हालांकि यहां पिछले तीन चुनाव से लगातार राजद को जीत मिलती रही। कभी भाई दिनेश तो कभी राम विशुन सिंह लोधैया के रूप में। यहाँ राम विशुन सिंह लोधैया वर्तमान में राजद विधायक हैं। जदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पुरुष मतदाता की संख्या 1,60,806 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,42,145 है। यहाँ जातिवादी समीकरण haviye रहे हैं। हालांकि बाबू वीर कुंवर सिंह को राष्ट्रीय राजनीति के केन्द्र में लाने का प्रयास भाजपा द्वारा लगातार किए जा रहे हैं। जदीशपुर में मुख्य मुकाबला पूर्व मंत्री जदयू के श्रीभगवान सिंह कुशवाहा और राजद के किशोर कुणाल के बीच है। 198 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र 198 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में राजद के राहुल तिवारी विधायक हैं। यह सीट उन्हें अपने पिता शिवानंद तिवारी से विरासत में मिली है। यहां भाजपा बनाम राजद की परंपरा रही है। शिवानंद तिवारी तथा विशेष्वर ओझा के परिवार के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा की लड़ाई रही है। विशेष्वर ओझा के परिवार से मुन्नी देवी भाजपा के टिकट से एक बार यहां से चुनाव जीत चुकी हैं। ब्राम्ह्ण परिवारों के बीच प्रतिस्पर्धा के लिए क्षेत्र जाना जाता है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता की संख्या 1,62,317 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,40,839 है। गंगा किनारा, बाढ़, सीमा विवाद, पेय जल, आर्सेनिक जल जनित स्वास्थ्य समस्याएं यहां प्रमुख मुद्दे हैं। शाहपुर में मुख्य मुकाबला राजद के राहुल तिवारी और भाजपा के राकेश रंजन के बीच है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
LSLaxmi Sharma
FollowNov 05, 2025 09:10:370
Report
LSLaxmi Sharma
FollowNov 05, 2025 09:10:250
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 05, 2025 09:07:300
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 05, 2025 09:07:00Noida, Uttar Pradesh:Haridwar: Traffic Congestion Observed on National Highway on Kartik Purnima
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 05, 2025 09:05:29Noida, Uttar Pradesh:उत्तरकाशी कथावाचक धिरेन्द्र शास्त्री गंगनानी में पूजा अर्चना की सात सितंबर को धीरेन्द्र शास्त्री सनातन यात्रा पर निकलेगें
0
Report
SKSATISH KUMAR
FollowNov 05, 2025 09:05:160
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 05, 2025 09:04:52Noida, Uttar Pradesh:चुनार रेलवे स्टेशन पर आज हुए रेल हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई मौके से वाक थ्रू प्लेटफार्म से
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowNov 05, 2025 09:04:320
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 05, 2025 09:04:140
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowNov 05, 2025 09:03:510
Report
PSPramod Sharma
FollowNov 05, 2025 09:03:330
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 05, 2025 09:03:22Noida, Uttar Pradesh:Goa Pakistan Zindabada story visuals
0
Report
KNKumar Nitesh
FollowNov 05, 2025 09:02:090
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowNov 05, 2025 09:01:540
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 05, 2025 09:01:400
Report