Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mumbai City400001

भोजपुर चुनाव: सुरक्षा तेज, सात विधानसभा सीटों पर कल मतदान की तैयारी पूरी

MSManish Singh
Nov 05, 2025 09:37:04
Mumbai, Maharashtra
Anchor/-भोजपुर जिले में सात विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होना है। ऐसे में जिला प्रशासन ने तमाम सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम को पुख्ता किया है ।ताकि किसी तरह की कोई परेशानी मतदाता को नहीं हो और किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो। इसके लिए जिला प्रशासन ने भारी संख्या में भोजपुर पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों की तैनाती सात विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर कर दिया है । भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज ने आज एक प्रेस वार्ता कर मतदान के पूर्व उन तमाम तैयारियां का चर्चा किया जो जिला प्रशासन के तरफ से किया गया है। सात विधान सभा की अगर बात की जाय तो सबसे पहले.......*192 संदेश विधानसभा* 192 संदेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान में राजद की किरण देवी विधायक हैं। यहां पिछले दो चुनावों में राजद को जीत मिली है। एक ही परिवार से तीन व्यक्ति इस सीट से विधायक रहे हैं। 2010 के चुनाव में राजद उम्मीदवार विजेंद्र यादव के विरुद्ध उनके अपने ही भाई अरुण यादव बागी बनकर खड़े हो गए थे। अरुण यादव के नामांकन के दिन आरा समाहरणालय में उनके समर्थकों ने अराजकता की स्थिति उत्पन्न की थी। राजद वह चुनाव हार गई और संदेश से भाजपा विधायक संजय यादव पहली बार चुनाव जीत गए। इसके बाद अरुण यादव यहां से राजद विधायक बने और उसके बाद पॉक्सो में अभियुक्‍त बनाए जाने के बाद 2020 चुनाव में अरुण यादव की पत्नी किरण देवी पार्टी सिम्बल पर विधायक बनीं। संदेश विधानसभा चुनाव में कुल पुरुष मतदाता की संख्या 1,50,574 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,35,897 है। सोन से सटा इस क्षेत्र में सिंचाई, रोजगार, पलायन मुद्दे हैं, हालांकि जातीय समीकरण यहां सबसे बड़ा फैक्टर है। वर्तमान चुनाव में अरुण यादव के पुत्र दीपु सिंह को पार्टी का टिकट मिला है। उनका मुख्य मुकाबला जदयू के राधाचरण सेठ से है जो वर्तमान में एमएलसी हैं। *193 बड़हरा विधानसभा* बड़हरा सीट में आज कुछ साल पहले तक पूर्व मंत्री रामसुभग सिंह के नाम ही लड़ा जाता रहा। यहां से उनके पुत्र और राजद सरकार में बंदना एवं करा मंत्री रहे राघवेन्द्र प्रताप सिंह लगातार जीतते रहे हैं। हालांकि जदयू से आशा देवी ने उनको पहली बार हराया था। इसके बाद एक बार सरोज यादव राजद से यहां से चुनाव जीत चुके हैं। वर्तमान में राघवेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा के टिकट पर यहां से वर्तमान में विधायक हैं। बड़हरा विधानसभा चुनाव में कुल पुरुष मतदाता की संख्या 1,61,661 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,43,903 है। बड़हरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में गंगा किनारा, बाढ़, पुनवास, आर्सेनिक युक्त जल जनित स्वास्थ्य समस्याएं और पेयजल बहुत बड़ा मुद्दा हाल के दिनों में रहा है। यहां के मतदाताओं के लिए यह जरूरी है कि उनका विधायक सत्ता के साथ रहे ताकि नीति निर्णयों को अपने पक्ष में मोड़ा जा सके और संभवतः यह भी एक कारण है मौजूदा विधायक के दल बदलने का। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के राघवेन्द्र प्रताप सिंह और राजद के अशोक कुमार सिंह के बीच है। इस बार भाजपा और राजद दोनों तरफ से बागी उम्मीदवार भी हैं जो दोनों की चिंता बढ़ा रहे हैं। *194 आरा विधानसभा* 194 आरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परंपरागत रूप से भाजपा की सीट रही है। यहां से अमरेन्द्र प्रताप सिंह पांच बार विधायक रहे हैं, एक बार यहां से राजद के अनवर आलम भी विधायक रहे थे हालांकि वह निर्वाचन ईवीएम खराबी के कारण विवादों में रहा था और कुछ ईवीएम की कई बार गिनती कराने के बाद आधी रात को कुछ सौ वोट के अंतर से अनवर आलम को विजयी घोषित किया गया था। आरा निर्वाचन क्षेत्र मूल रूप से शहरी आबादी वाला निर्वाचन क्षेत्र माना जाता रहा है। यहां केन्द्रीय राजनीति का सीधा प्रत्याशी की किस्मत तय करती है। और व्यवसायी वर्ग मुखर रहा है। इस चुनाव में भाजपा ने अमरेन्द्र प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। उनकी जगह संदेश से पार्टी के पूर्व विधायक रहे संजय यादव को आरा से टिकट दिया गया है। आरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल पुरुष मतदाता की संख्या 1,72,791 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1,50,580 है। यहां मुख्य मुद्दा सुरक्षा, ड्रेनेज, जाम और रोजगार है। आरा में मुख्य मुकाबला भाजपा के संजय यादव और सीपीआई एमएल के कयामुद्दीन अंसारी के बीच है। *195 अगिआंं विधानसभा* अगिआंं विधानसभा क्षेत्र का एक सिरा सोन से जुड़ता है। यह क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट से पिछली बार सीपीआई-एमएल के मनोज मंजुल विधायक बने। उन्हें कुल मतदान का लगभग दो तिहाई मत प्राप्त हुआ था। उनको हत्या के एक मामले में सजा होने के बाद सीट खाली होने पर यहां से इसी पार्टी के शक्ति प्रकाश रंजन ने लगभग इसी मार्जिन से चुनाव जीता था। इससे पहले भाजपा भी चुनाव में यहां जीत दर्ज कर चुकी है। इस बार यहां सीपीआई एमएल से एक बार फिर शक्ति प्रकाश रंजन चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने अगिआंं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पुरुष मतदाता की संख्या 1,38,704 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,21,992 है। शिक्षा और संसाधनों पर समान हक की लड़ाई अभियान मनोज मंजुल ने पिछले दिनों शुरू किया था। यही यहां का बड़ा मुद्दा भी है। सिंचाई और रोजगार भी मुद्दे हैं। अगिआंं कुछ समय से हालांकि सीपीआई एमएल की तरफ झुकता नजर आया है फिर भी यदि मुख्य मुकाबले की बात करें तो यह मुकाबला सीपीआई एमएल के शक्ति प्रकाश रंजन और भाजपा के महेश पासवान के बीच है। *196 तरारी विधानसभा* तरारी विधानसभा क्षेत्र मूल रूप से सहार, तरारी और पीरो से बना है। यहां बड़े जोत वाले किसानों की बहुलता है और नव्बे के दशक में यह क्षेत्र वर्ग संघर्ष और नक्सली आंदोलन के केन्द्र में भी रहा। रणवीर सेना और नक्सली संगठनों के कई हार्डकोर इस क्षेत्र से संबंधित रहे हैं और भोजपुर में सबसे ज्यादा दहशत इसी क्षेत्र में हुई। इसमें कुछ बड़े नरसंहार भी शामिल हैं। इस क्षेत्र से सीपीआई एमएल से सुदामा प्रसाद दो बार विधायक रहे। हालांकि उनके आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बनने के बाद हुए मध्यावधि चुनाव में पार्टी यह सीट नहीं बचा सकी और विशाल प्रशांत यहां से चुनाव जीत गए थे। तरारी विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता की संख्या 1,59,757 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,38,611 है। अति-पिछड़ा की राजनीति यहां केन्द्र में रही है। कृषि से जुड़े विषय यहां प्रमुख मुद्दे हैं। तरारी में मुख्य मुकाबला भाजपा के विशाल प्रशांत और सीपीआई एमएल के मदन सिंह के बीच है। *197 जदीशपुर विधानसभा* जदीशपुर विधानसभा क्षेत्र कभी बाबू वीर कुंवर सिंह का मुख्यालय रहा था। यही किला से वे बिहार और वर्तमान यूपी के कुछ हिस्सों में अपनी सत्ता चलाते थे और यहीं से उन्होंने 1857 की क्रांति का नेतृत्व किया था। यह क्षेत्र मुख्य रूप से अपनी इसी विशिष्ट ऐतिहासिक पहचान के साथ जाना जाता है। भाजपा ने यहां नर्मदा यात्रा का भव्य कीर्तिमान स्थापित किया था और उस रैली में बिहार के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग नर्मदा के साथ पहुंच कर यात्रा में भाग लिया था जिसका नेतृत्व स्वयं अमित शाह ने किया था। यह बाबू वीर कुंवर सिंह को वर्तमान राजनीति के केन्द्र में लाने का प्रयास था और प्रदेश में समूहों में बिखरे राजपूत समुदाय को एक नाम पर सहमत करना रहा था। हालांकि यहां पिछले तीन चुनाव से लगातार राजद को जीत मिलती रही। कभी भाई दिनेश तो कभी राम विशुन सिंह लोधैया के रूप में। यहां से राम विशुन सिंह लोधैया वर्तमान में राजद विधायक हैं। जदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पुरुष मतदाता की संख्या 1,60,806 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,42,145 है। यहां जातिवादी समीकरण हावी रहे हैं। हालांकि बाबू वीर कुंवर सिंह को राष्ट्रीय राजनीति के केन्द्र में लाने का प्रयास भाजपा द्वारा लगातार किए जा रहे हैं। जदीशपुर में मुख्य मुकाबला पूर्व मंत्री जदयू के श्रीभगवान सिंह कुशवाहा और राजद के किशोर कुणाल के बीच है। *198 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र* 198 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में राजद के राहुल तिवारी विधायक हैं। यह सीट उन्हें अपने पिता शिवानंद तिवारी से विरासत में मिली है। यहां भाजपा बनाम राजद की परंपरा रही है। शिवानंद तिवारी तथा विशेष्वर ओझा के परिवार के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा की लड़ाई रही है। विशेष्वर ओझा के परिवार से मुन्नी देवी भाजपा के टिकट से एक बार यहां से चुनाव जीत चुकी हैं। ब्राम्ह्ण परिवारों के बीच प्रतिस्पर्धा के लिए क्षेत्र जाना जाता है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता की संख्या 1,62,317 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,40,839 है। गंगा किनारा, बाढ़, सीमा विवाद, पेय जल, आर्सेनिक जल जनित स्वास्थ्य समस्याएं यहां प्रमुख मुद्दे हैं। शाहपुर में मुख्य मुकाबला राजद के राहुल तिवारी और भाजपा के राकेश रंजन के बीच है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNarendra Jaiswal
Nov 05, 2025 12:13:08
Jasa, Bihar:बिहार अब जंगलराज में नहीं जाएगा इसकी ठोस बात मनोज तिवारी ने कैमूर में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि बिहार को एक बार फिर से मोदी और नीतीश के हाथों में देना जरूरी है, तभी राज्य सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत देगी। अब बिहार को शहाबुद्दीन जैसे लोगों के हाथ में नहीं बल्कि जय बिहार के हाथों में देना है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार नौकरी देने के नाम पर जमीन लिखवा रही है, जो लोकतंत्र और युवाओं के साथ धोखा है। कोर्ट ने भी इसे गलत माना है। तीन दिन पहले डुमरांव में उनके रोड शो पर हमला किया गया, जिससे विपक्ष की भाषा लोकतंत्र की नहीं समझ है साफ हो गया है। पहले चरण के चुनाव में भाजपा बड़ी बढ़त बना चुकी है और कैमूर की चारों विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। बिहार के बच्चों को अब शहाबुद्दीन जैसे आदर्श नहीं बल्कि अब्दुल कलाम और कर्पूरी ठाकुर जैसे आदर्श अपनाने चाहिए। प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें खुद पर भरोसा नहीं है, इसलिए दूसरे को चुनाव में उतारते हैं और पैसे को सफेद करने में लगे हैं। तेजस्वी यादव पर जातिवाद और नफरत का जहर घोलने का आरोप। जो अपने परिवार को नहीं संभाल पा रहा, वह बिहार को क्या संभालेगा। हमारा अगला लक्ष्य है कि बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े, बल्कि राज्य में ही अवसर मिले।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Nov 05, 2025 12:12:38
Raisen, Madhya Pradesh:देर रात अचानक अतिक्रमण हटाने पहुँचे नगर परिषद के दरोगा से हुए विवाद के चलते रायसेन जिले के सिलवानी नगर परिषद की सफाई दरोगा माला चंदेल द्वारा नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मतांबर और कालू मतांबर के खिलाफ गाली-गलौज का मामला दर्ज कराए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। मामले के विरोध में आज सिलवानी थाने का घेराव किया गया। बाद में नाराज भाजपा कार्यकर्ता थाने के सामने राजमार्ग 44 पर बैठ कर चक्काजाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी। घेराव में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने दरोगा माला चंदेल पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, पूर्व मंडل अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री संदीप शर्मा, सहित बड़ी संख्या में पार्षद, व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद है।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Nov 05, 2025 12:12:11
Raisen, Madhya Pradesh:देर रात अचानक अतिक्रमण हटाने पहुँचे नगर परिषद के दरोगा से हुए विवाद को लेकर रायसेन जिले के सिलवानी नगर परिषद की सफाई दरोगा माला चंदेल द्वारा नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मतांबर और कालू मतांबर के खिलाफ गाली-गलौज का मामला दर्ज कराए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। मामले के विरोध में सिलवानी थाने का घेराव किया गया। बाद में नाराज भाजपा कार्यकर्ता थाने के सामने राजमार्ग 44 पर बैठ कर चक्काजाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी। घेराव में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने दरोगा माला चंदेल पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री संदीप शर्मा, सहित बड़ी संख्या में पार्षद, व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद है。
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Nov 05, 2025 12:11:55
Bhiwani, Haryana:बाइट : रामकिशन फौजी पूर्व सीपीएस हर केस से बरी, पार्टी से भी होंगी फ्री ! पूर्व CPS रामकिशन फौजी की CLU CD कांड में SC में हुई जीत इनेलो ने 2011 में CD बना कर 2013 में जारी की थी CLU कांड की CD फौजी का आरोप, इनेलो ने मेरे परिवार व राजनीतिक भविष्य खराब करने का षड्यंत्र रचा था तत्कालीन राज्यपाल ने लोकायुक्त से जांच करवायी, मैं निर्दोष साबित हुआ फिर इनेलो हाईकोर्ट गई, मैं वहां भी निर्दोष साबित हुआ और बरी हुई 2017 से इनेलो ने केस सुप्रीम कोर्ट में चलाया, अब 3 नवंबर को SC ने भी मुझे निर्दोष बताकर बरी किया कहा, 12 साल तक केस लड़ने से मेरे घर के जेवर व जमीन बीत गई इनेलो पर मानहानि करने के सवाल पर फौजी की दो टूक मुझे कुछ करने की ज़रूरत नहीं, भगवान है, लोगों ने इनेलो को कुछ सजा दे दी, कुछ और दे देगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र को खिलाफ भी CLI CD कांड में दायर याचिका पर बोले कानून पर भरोसा रखें, उन्हें भी न्याय मिलेगा कहा, 12 साल किसी नेता ने मेरा साथ नहीं दिया, केवल राहुल व सोनिया गांधी ने हौसला बढ़ाया था कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं के सवाल पर इशारों ही इशारों में दिया बड़ा संदेश बोले, चर्चाएं चलती रहनी चाहिए, आज कांग्रेस में हूँ, कल का पता नहीं भिवानी के बवानीखेड़ा हलके से तीन बार विधायक एवं सीपीएम रहे रामकिशन फौजी 12 साल बाद CLU CD कांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी हो गए हैं। फौजी ने इसके पिछे इनेलो पर उसके परिवार व राजनीति को खत्म करने का षडयंत्र बताया है। साथ ही अब कांग्रेस छोड़ने के भी संकेत दिए हैं। बता दें कि इनेलो ने साल 2013 में तत्कालीन कांग्रेस विधायक एवं सीपीएस रामकिशन फौजी सहित चार पांच नेताओं की CLU के लिए करोड़ों रूपये मांगने की CD जारी की थी। जिसमें कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह भी शामिल हैं। पर रामकिशन फौजी अब सुप्रीम कोर्ट से तीन नवंबर को निर्दोष साबित होकर बरी हो गए। जिस पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ़्रांस कर इनेलो पर षडयंत्र रचने के आरोप जड़े। साथ ही वो अब कांग्रेस में रहेंगे या नहीं, इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। सबसे पहले रामकिशन फौजी ने कहा कि इनेलो ने ये CD 2011 में बनाई और चुनाव से ठीक पहले साल 2013 में जारी की। पहले कहा गया कि मैंने CLU को लेकर 5 करोड़ रुपये लिये, फिर कहा रूपये लिये नहीं, मांगे थे। उन्होंने कहा कि इसके बाद इनेलो ने राज्यपाल से मिलकर जांच की मांग उठाई। जिस पर राज्यपाल ने लोकपाल से जांच करवाई। फौजी ने कहा कि इस जांच में मैं निर्दोष मिला। फिर इनेलो हाईकोर्ट गई। वहाँ भी में निर्दोष मिला और बरी हुआ। रामकिशन फौजी ने कहा कि बात यहीं खत्म नहीं हुई। इनेलो 2017 में सुप्रीम कोर्ट पहुंची। फौजी ने कहा कि यहां केस लड़ते लड़ते मेरे घर के जेवर, गिफ़्ट व जमीन बिक गई। मैंने लोगों से उधार पैसे लिए और अब 3 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्दोष बताते हुए बरी किया हूँ। फ़ैज़ी ने कहा कि इन 12 सालों में किसी नेता ने मेरा साथ नहीं दिया। केवल राहुल व सोनिया गांधी ने हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ये पूरा षड्यंत्र उस समय के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे अशोक अरोड़ा ने रचा था और मेरे खिलाफ कोर्ट में झूठी गवाही भी दी थी। अब इनेलो पर मानहानि के सवाल पर कहा कि मुझे कुछ करने की ज़रूरत नहीं। उपर भगवान हैं और देश में प्रजातंत्र है। प्रजा सब देख रही है। प्रजा ने इनेलो को कुछ सजा दे दी और कुछ और दे देगी। वहीं इसी केस को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र के केस को लेकर कहा कि उन्हें कानून पर भरोसा रखना चाहिए। उन्हें भी न्याय मिलेगा। इस दौरान उनके कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं पर बड़े संकेत दिए। फौजी ने कहा कि राजनीतिक आदमी की चर्चाएं चलती रहनी चाहिए। साथ ही कहा कि आज मैं कांग्रेस में हूँ, पर कल का पता नहीं। 12 साल तक कोर्ट की तारीख पर तारीख भुगतते भुगतते रामकिशन फौजी ने परिवार की शांति व अपना राजनीतिक कैरियर भंग कर लिया। पर अब देखना होगा कि क्या हर केस से बरी होकर फौजी अपनी कांग्रेस पार्टी से भी फ्री होंगे या नहीं ।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Nov 05, 2025 12:11:19
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में वंदे मातरम एट 150 कार्यक्रम आयोजित होगा। एसएमएस स्टेडियम में शुक्रवार सुबह हजारों लोग एक साथ वंदे मातरम गायेंगे। प्रदेश के लोक कलाकार भी भव्य प्रस्तुतियां देंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई मंत्री कार्यक्रम में भाग लेंगे. देश वंदे मातरम की डेढ़ सौवीं वर्षगांठ मनाने जाना है और प्रदेश में राष्ट्रगीत के सम्मान में बड़ा भव्य कार्यक्रम की तैयारी है। भजनलाल सरकार शुक्रवार सुबह वंदे मातरम एट 150 कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है। बीजेपी कार्यालय में नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं; सांसदों से लेकर विधायकों तक और मेयर से लेकर पार्षदों तक को कार्यक्रम को सफल बनाने का जिम्मा सौंपा गया। संयोजक भूपेंद्र सैनी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में पचास हजार से ज्यादा लोग इसमें भाग लेंगे. कार्यक्रम की तैयारियों के अतिरिक्त जयपुर शहर के नेताओं औरertain अधिकारी कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय हैं. वंदे मातरम गीत के ऐतिहासिक संदर्भ और राष्ट्रगीत के गायक-गण के महत्त्व पर भी चर्चा हो रही है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक राष्ट्रगीत के बहुस्तरीय प्रभाव को उजागर किया जाएगा, और सात नवंबर के दिन पूरे देश में इसे एक साथ गूंजाने का आह्वान किया जाएगा.
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Nov 05, 2025 12:11:02
Narsinghpur, Madhya Pradesh:कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय एक दिवसीय विधिक दक्षता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विभिन्न हितधारकों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में न्यायिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए न्याय को सुलभ बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम न्यायिक प्रक्रियाओं में सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने का अवसर प्रदान करता है। कार्यशाला में कलेक्टर रजनी सिंह एसपी ऋषिकेश मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी और न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Nov 05, 2025 12:10:46
0
comment0
Report
UCUmesh Chouhan
Nov 05, 2025 12:10:31
Jhabua, Madhya Pradesh:यह हैं झाबुआ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना, जो अपनी सक्रिय कार्यशैली और निर्णायक रवैये के कारण लगातार चर्चा और सुर्खियों में रहती हैं। बुधवार को उन्होंने फिर एक मिसाल पेश की, जब उन्होंने थांदला विकासखंड के मोरझरी गांव पहुंचकर शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला और प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें पता चला कि विद्यालय में बिजली की सप्लाई बाधित है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम थांदला को निर्देश दिए कि एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर को तत्काल बुलाया जाए और समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बीईओ को भी आदेश दिया कि जिले के सभी विद्यालयों की स्थिति की जानकारी लेकर जिन स्थानों पर मरम्मत कार्य शेष हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाए।विज्ञान की कक्षा में अक्टूबर माह तक का सिलेबस पूरा न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और प्रधानाध्यापक को सख्त निर्देश दिए कि पाठ्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, विद्यार्थियों को गृहकार्य दिया जाए और गाइड पुस्तकों के अधिक उपयोग को रोकने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया जाए।इसके बाद कलेक्टर ने प्राथमिक शाला पहुंचकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की स्वयं जांच की। उन्होंने खीर, पूड़ी और सब्जी का स्वाद लेकर भोजन की गुणवत्ता परखी और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) थांदला महेश मण्डलोई सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Nov 05, 2025 12:10:20
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद जिला प्रशासन का चलेगा बुलडोजर केएम हाउस और केएम इंडिया के ध्वस्तीकरण के आदेश एक माह में स्वयं निर्माण हटा लेने का नोटिस तालाब की भूमि पर तथ्यों को छुपा कर पारित कर आए 18 मानचित्र निरस्त फर्रुखाबाद शहर में तालाब की जमीन पर प्लॉटिंग और व्यावसायिक निर्माण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। शहर के ठंडी सड़क पर गाटा संख्या 609 और 610, जो राजस्व अभिलेखों और महायोजना 2031 में तालाब और जलाशय के रूप में दर्ज हैं, वहां बने विवादित निर्माण को नियत प्राधिकारी ने अवैध मानते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। इस बहुचर्चित साइट पर केएम इंडिया और केएमहाउस से जुड़े भू स्वामियों द्वारा वर्षों पहले प्लॉट काटकर निर्माण शुरू किया गया था। बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण खड़ा किया गया और बाद में कुल अठारह मानचित्रों की स्वीकृति का आवेदन दिया गया। कुछ मानचित्रों को समय समय पर स्वीकृति भी मिल गई, जिस पर सवाल उठते रहे。 पूर्व में इस निर्माण को लेकर ध्वस्तीकरण आदेश भी जारी हुआ था, मगर मालिकों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर कार्रवाई रुकवा ली। अब नियत प्राधिकारी ने फिर सुनवाई करते हुए साफ कहा है कि तालाब जमीन पर व्यवसायिक निर्माण किसी भी हाल में वैध नहीं हो सकता। इसलिए सभी अठारह मानचित्र निरस्त कर दिए गये हैं और एक माह के भीतर निर्माण स्वयं हटाने का नोटिस जारी किया गया है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित अवधि के बाद नियम अनुसार ध्वस्तीकरण कराया जाए और भूमि को उसके मूल स्वरूप यानी तालाब के रूप में बहाल किया जाए। शहर में इसे भूमि संरक्षण और नियम लागू करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, वहीं अब निगाहें इस पर हैं कि प्रशासन अमल कितनी तेजी से कराता है। आर्डर की कॉपी लगी है
0
comment0
Report
MKMANISH KUMAR
Nov 05, 2025 12:09:58
0
comment0
Report
RKRavi Kumar
Nov 05, 2025 12:09:44
Araria, Bihar:अररिया के रानीगंज विधानसभा के लालजी हाई स्कूल मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू प्रत्याशी अचमित ऋषिदेव के लिए जनता से वोट देने की अपील की. इसके अलावा अररिया से जेडीयू प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम और जोकीहाट से जेडीयू प्रत्याशी मंजर आलम के लिए भी जनता वोट माँगा. सीएम नीतीश कुमार ने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि पहले की 15 साल वाली सरकार बहुत खराब था वो लोग सिर्फ अपना परिवार को देखा और हम तो सबके लिए काम किए. वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महिलाओं से कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहा है कि 10 हजार वापस करना होगा. ऐसा बिल्कुल नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को और आगे 2 लाख रुपये देगी जिससे उनका और भी विकास हो पाएगा.
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Nov 05, 2025 12:09:22
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top