Back
गाने Sarke Chunar Teri Sarke के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत, रोक की मांग
APAshwini Pandey
Mar 17, 2026 12:03:28
Mumbai, Maharashtra
सरके चुनार तेरी सरके’ गाने को लेकर विवाद, महिला आयोग में शिकायत दर्ज
बॉलीवुड के नए रिलीज़ हुए गाने Sarke Chunar Teri Sarke को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गाने के कथित आपत्तिजनक बोलों को लेकर महिला आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस गाने के बोल महिलाओं की भावनाओं को आहत करते हैं और भारतीय संस्कृति के खिलाफ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है।
यह शिकायत बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील एडवोकेट आशीष राय, एडवोकेट पंकज कुमार मिश्रा और एडवोकेट प्राची पाण्डेय द्वारा National Commission for Women के समक्ष दर्ज कराई गई है।
शिकायत में कहा गया है कि यह गाना कुछ दिन पहले ही YouTube पर सार्वजनिक तौर पर रिलीज किया गया है। इसे Anand Audio Visual द्वारा यूट्यूब के माध्यम से जारी किया गया।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गाने के बोलों में इस्तेमाल किए गए शब्द महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाते हैं और समाज में गलत संदेश देते हैं।
शिकायत में जिन पंक्तियों पर आपत्ति जताई गई है, उनमें कथित तौर पर दोहरे अर्थ वाले और अश्लील संकेत देने वाले शब्द शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया है, जो महिलाओं और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ है。
शिकायत में महिला आयोग से कई मांगें की गई हैं गाने “सरके चुनार तेरी सरके” पर तत्काल रोक लगाई जाए ,इसे यूट्यूब सहित सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाया जाए। गाने के निर्माता और इससे जुड़े कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाने जैसे गंभीर मामले में आयोग स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करे。
विवाद बढ़ने के बाद गाने के लेखक Rakib Alam ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि उन्होंने यह गीत मूल रूप से कन्नड़ भाषा में मौजूद गाने से केवल हिंदी में अनुवाद (ट्रांसलेशन) किया है।रक़ीब आलम ने यह भी कहा कि यदि गाने के बोलों से किसी की भावनाएँ आहत हुई हैं तो उन्होंने इसके लिए खेद व्यक्त किया है।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि महिला आयोग इस शिकायत पर क्या रुख अपनाता है। यदि आयोग मामले का संज्ञान लेता है, तो गाने के निर्माताओं और इससे जुड़े कलाकारों को नोटिस जारी किया जा सकता है। हालांकि इसके पहले एनएचआरसी ने नोटिस जारी कि है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 17, 2026 13:03:010
Report
ASAmit Singh
FollowMar 17, 2026 13:02:490
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 17, 2026 13:02:320
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 17, 2026 13:01:580
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 17, 2026 13:01:440
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 17, 2026 13:01:270
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 17, 2026 13:01:130
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 17, 2026 13:00:330
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 17, 2026 13:00:190
Report
580
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 17, 2026 12:54:21566
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 17, 2026 12:53:30532
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 17, 2026 12:53:14Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर
रोजा अफ्तार में जाने के नाम पर रईसजादों का उत्पात,
महंगी कारों में स्टंट करते नजर आए समुदाय विशेष के युवक,
सोशल मीडिया में जिले की अलग अलग जगहों के वीडियो वायरल,
यातायात नियमों को ताक में रखकर स्टंट बाजी कर रील बना रहे युवक,
दर्जनों की संख्या में कारों का काफिला लेकर किया स्टंट,
जबलपुर शहर से बरगी बांध और कटंगी जाने वाले हाइवे के बताए जा रहे वीडियो,
वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस कह रही कार्रवाई की बात
685
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 12:53:01Noida, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में चलती स्कूल वैन में धुआँ उठने से हड़कंप मच गया, स्कूल के छात्रों ने कूदकर जान बचाई है जिसका CCTV फुटेज सामने आया है भरथना इलाके का मामला
543
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 17, 2026 12:52:48605
Report