Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalna431213

औरंगाबाद का रेलवे स्टेशन अब छत्रपती संभाजीनगर के नाम से जाना जाएगा

NMNITESH MAHAJAN
Oct 26, 2025 08:17:41
Jalna, Maharashtra
छत्रपती संभाजीनगर आता रेल्वे स्थानकावर देखील औरंगाबाद ऐवजी छत्रपती संभाजीनगर नावाचा अधिकृत बोर्ड अँकर औरंगाबाद रेल्वे स्थानकाचं नामकरण छत्रपती संभाजीनगर करण्यात आलं आहे. रेल्वे विभागाकडून हे नामकरण करण्यात आलं आहे. आता रेल्वे स्थानकावरील बोर्डवर औरंगाबाद ऐवजी छत्रपती संभाजीनगर असा उल्लेख करण्यात आला आहे. तर याच बोर्डवर खाली इंग्रजीत छत्रपती संभाजीनगर असा उल्लेख करण्यात आला आहे. शहराचं नाव औरंगाबाद बदलून छत्रपती संभाजीनगर केल्यानंतर रेल्वे स्थानकाच्या बोर्डवर देखील छत्रपती संभाजीनगर असा उल्लेख करण्यात यावा अशी मागणी करण्यात येत होती. अखेर ही मागणी रेल्वे विभागाकडून आता पूर्ण करण्यात आल्यानं शहरातील नागरीकांमधून समाधान व्यक्त करण्यात येत आहे
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 26, 2025 11:12:20
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी रविवार को खाटूश्यामजी दौरे पर रही। डिप्टी सीएम ने स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत 52 बीघा पार्किंग में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान डिप्टी सीएम खाटूश्यामजी की व्यवस्थाओं व विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अभी तक के विकास कार्यों व योजनाओं का कोई औचित्य दिखाई नहीं दे रहा है। दांता रोड़ पर होने वाले विकास कार्य भी भविष्य के लिए उपयोगी नहीं बताए जा रहे हैं। ऐसे में उन पैसों का उपयोग खाटूश्यामजी के अंदर का विकास कार्य कराने में लगाए जा सकते हैं। डिप्टी सीएम ने उपखंड अधिकारी, ईओ, डीवाईएसपी सहित तमाम अधिकारियों को मंगलवार को जयपुर तलब किया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी पूरी प्लानिंग के साथ जयपुर आए ताकि सभी योजनाओं पर पुनः तैयारी करें। डिप्टी सीएम ने पुष्कर का उदाहरण देते हुए कहा कि पुष्कर में विकास हुआ है। उस तरह खाटूश्यामजी का विकास होना चाहिए। आगामी बजट में खाटूश्यामजी के अंदर के विकास के लिए बजट स्वीकृत किया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत ने खाटूश्यामजी में रिंग रोड का महति आवश्यकता बताई। इस दौरान डिप्टी सीएम को मास्टर प्लान की जानकारी दी तो दीया कुमारी ने कहा कि मास्टर प्लान का भी आमजन विरोध कर रहे हैं।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Oct 26, 2025 11:11:57
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Oct 26, 2025 11:11:37
Jaipur, Rajasthan:कोलकाता के प्रवासी राजस्थानी समुदाय से संवाद स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 28 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता जाएगा. प्रवासी राजस्थानियों को 10 दिसंबर को जयपुर में आयोजित प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस के लिए आमंत्रित भी किया जाएगा. हैदराबाद और सूरत में प्रवासी राजस्थानी मीट के बाद यह तीसरा कार्यक्रम है जो कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल प्रवासी राजस्थानियों, औद्योगिक समूहों, व्यवसायियों और उद्यमियों को राज्य के विकास में योगदान के लिए आमंत्रित करेगा. यह कार्यक्रम राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने, सहभागिता को सुदृढ़ बनाने, राजस्थान और उसके वैश्विक प्रवासी समुदाय के बीच संबंधों को ओर मजबूत करने और राज्य की विकास यात्रा में निरंतर भागीदारी करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल इस दौरान टेक्सटाइल एवं होजरी, केमिकल और खनिज जैसे विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यावसायिक और औद्योगिक समूहों के प्रमुखों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेगा. इससे पहले हैदराबाद और सूरत में आयोजित प्रवासी राजस्थानी मीट्स के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों को राज्य में नए अवसरों की संभावनाएं तलाशने के लिए प्रेरित किया था. इन कार्यक्रमों में उन्होंने प्रवासी राजस्थानी समुदाय के योगदान की सराहना करने के साथ ही राज्य के समावेशी एवं सतत विकास के लिए उन्हें पूरा सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की थी. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शर्मा के साथ यूडीएच मंत्री झबरसिंह खर्रा, ग्रामीण विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता, राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ मनीषा अरोड़ा, ब्यूरो आफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के आयुक्त सुरेश कुमार ओला और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे. कोलकाता में आयोजित प्रवासी राजस्थानी मीट कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जो प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 का इवेंट इंडस्ट्री पार्टनर है. सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत किया जाता है.
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 26, 2025 11:11:24
Patna, Bihar:रिपोर्ट सुन्दरम लोकेशन पटना चाहे कोई बिल ये लाते हो...हम आपको बताना चाहते है, वक्फ कानून जो इन लोगों ने बनाया है हमारी सरकार बनेगी तो उसको हम उसे कूड़ेदान में फेंकने का काम करेंगे... तेजस्वी यादव के इस बयान को लेकर के बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने कहा कि कोई भी कानून जनता के हित में होना चाहिए और जनहित में बना कानून ही न्याय संगत होता है. लेकिन भारी विरोध के बावजूद जिस कानून को वर्तमान सरकार मजबूती के साथ संपोषित की है ऐसे कानून को जनहित में उखार फेंकना ही चाहिए क्योंकि जनता उससे संतुष्ट नहीं बाइट : डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि तेजस्वी जी वक्फ क़ानून को फाड़ने के लिए आपको देश के प्रधानमंत्री बनना पड़ेगा मुख्यमंत्री से काम नहीं चलेगा. सदन में कुछ बोलते नहीं है JPC की टीम जब पटना आती है तो लिखित में कोई सुझाव नहीं देते हैं लेकिन मीडिया मे गुमराह करके राजनीत करते हैं. कानून से राष्ट्रीय जनता दल को क्या मतलब लालू जी कोई कानून मानते ही नहीं थे इसलिए पटना उच्च न्यायालय के द्वारा जंगल राज कहा गया. आप कैसे मानिएगा वही कानून आप फाड़ दीजिएगा यही तो चाल और चरित्र है राष्ट्रीय जनता दल का. बाइट : मनीष यादव, प्रवक्ता, जनता दल यूनाइटेड राजद के प्रवक्ता अरुण यादव ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार ने जो वक्फ कानून बुलाया बनाया है निश्चित तौर पर संविधान के विरोध में हमारे देश का जो सेकुलर तना-बना है उसका ताने बाने को तो तहस नहस करने वाला है नफरत फैलाने वाला है भाई-भाई में लड़ाई करवाने वाला यह क़ानून है. इसलिए हमारे नेता तेजस्वी यादव ने शुरुआती दौर से कहने का काम किया है कि जो हमारी सरकार बनती है तो ऐसे कानून को कूड़ेदानी में फेंक दिया जाएगा. बाइट : अरुण यादव, प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल बिहार बीजेपी के प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने कहा कि तेजस्वी यादव जी यह देश कानून और संविधान से चलता है. इस वक्त संशोधन बिल को आपके द्वारा हारने की काम की जा रही है वह बिल्कुल दुर्भाग्यपूर्ण है. देश के प्रधानमंत्री मोदी जी देश के मुसलमान के हित के लिए लोकसभा में इस बिल को लाने का काम किया था. यह मुसलमान के हित का बात है और हमारे सरकार को देश के प्रधानमंत्री हर एक बील लाने का काम करते हैं जो देसी और राष्ट्र हित मे होता है. आप संविधान को चुनौती देने का काम ना करें आप लोकसभा से पारित बिल दो चुनौती देने का काम ना करें. आप मुसलमान को ठगने का काम किया है. आप कभी मुसलमान के हितैषी नहीं हो सकते. बाइट : पीयूष शर्मा, प्रवक्ता, बिहार बीजेपी
0
comment0
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
Oct 26, 2025 11:11:03
Auraiya, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की औरैया पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर टप्पे बाजी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड नकदी के अलावा तमंचा कारतूस भी बरामद किया है। घटना के संबंध में आपको बता दें कि 25 अक्टूबर 2025 को बिधूना कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर ₹100000 की नकदी निकालकर 3 बदमाश फरार हो गए थे, जिसकी एफआईआर बिधूना कोतवाली में दर्ज की गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने तीन टीमों का गठन किया था। देर रात पुलिस बदमाशों को ढूंढने के लिए चेकिंग अभियान चलाई हुई थी, तभी बिधूना कोतवाली क्षेत्र से मिश्रीपुर रोड के कॉर्नर पर तीन बदमाश छुपे हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कहा तो उनमें से एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जबकि दो अन्य बदमाश जंगल की तरफ भाग गए थे। पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाश के ऊपर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके दाहिने पैर में गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जबकि पुलिस टीम ने कांबिंग कर दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया। इस दौरान मौके पर जामा तलाशी के दौरान घायल बदमाश और उनके साथियों के पास से 62300 बरामद हुए, जबकि मौके से 42 एटीएम कार्ड भी बरामद हुए थे और घायल बदमाश के पास से तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए थे। आपको बता दें कि इस घटना का मुख्य सरगना प्रेम राठौर फिरोजाबाद जनपद का रहने वाला है और उसके ऊपर दो दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं और गैंगस्टर एक्ट में भी वह जेल में सजा काट चुका है, जबकि दो अन्य बदमाश आकाश और विकास भी आगरा जनपद के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने यह बताया कि वे एटीएम रूम में जाकर रुपए निकालने वाले लोगों के एटीएम कार्ड बदल लेते थे और उनका पासवर्ड जानकर उसे निकाल कर फरार हो जाते थे। इन बदमाशों के खिलाफ औरैया में एक मुकदमा पंजीकृत है, जबकि मैनपुरी, फिरोजाबाद और आगरा जनपद में भी इनके खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं। फिलहाल औरैया पुलिस की है बड़ी सफलता मानी जा रही है।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Oct 26, 2025 11:10:29
New Delhi, Delhi:जमुना घाट पर साउथ ईस्ट डीसीपी और DM ने किया पुख्ता इंतजाम। लोकेशन—जमुना खादर साउथ ईस्ट डिस्टिक। विजुअल—जमुना घाट के डीसीपी, डीएम और अन्य टीम के साथ सुरक्षा के दृश्य। मदनपुर खादर में जमुना घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जिनको लेकर पहुंचे साउथ ईस्ट के डीसीपी हेमंत तिवारी और साउथ ईस्ट DM ने मिलकर अपनी टीमों के साथ सुरक्षा का जायजा लिया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जमुना में वोट चल रही है और जमुना घाट पर साउथ ईस्ट डिस्टिक्ट के डीसीपी हेमंत तिवारी ने कालिंदी कुंज थाने और अन्य पुलिस को सुरक्षा के इंतजाम के लिए बोला हुआ है; डीएम ने भी अपनी टीमों को तैनात किया हुआ है। डीसीपी ने बताया कि हमने यहाँ पर एक लाख से ऊपर लोगों के गैदरिंग को लेकर इंतजामात किए हैं और सीसीटीवी कैमरा और अन्य सुविधाओं का भी विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। जी मीडिया की टीम ने छठ पूजा के संचालक से बात करने की कोशिश की और उन्होंने बताया कि हमने यहाँ पर हर तरीके से सभी सुविधाओं का ध्यान रखा है, और छठ पूजा को लेकर विशेष तौर पर ट्रैफिक पुलिस आदि फोर्स डीएम की टीम के साथ सुरक्षा इंतजाम को लेकर जमुना घाट पर तैनात है। जी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट के अनुसार, डीसीपी साउथ ईस्ट हेमंत तिवारी ने कहा कि हमने खास तौर पर पटाखों के लिए बैन कर दिया है।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 26, 2025 11:09:38
Puri, Odisha:Disable devotees Darshan () କୁମାର ଉତ୍ସବ ସମିତିର ସହଯୋଗରେ ଦିବ୍ୟାଙ୍ଗ ଭକ୍ତଙ୍କୁ ମିଳିଲା ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥଙ୍କ ଦର୍ଶନ। ବାଲେଶ୍ଵର ଜିଳ୍ଲାର ଦିବ୍ୟାଙ୍ଗ ଭକ୍ତ ବିଜୟ ମହାରଣାଙ୍କୁ ପୁରୀ ପୋଲିସର ସହଯୋଗରେ ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ମନ୍ଦିରରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଦର୍ଶନ କରାଯାଇଛି। ଏହି ଅବସରରେ କୁମାର ଉତ୍ସବ ସମିତିର ସମ୍ପାଦକ ସ୍ୱାଧୀନ କୁମାର ପଣ୍ଡା ପୁରୀ ପୋଲିସଙ୍କୁ ଧନ୍ୟବାଦ ଜଣାଇବା ସହ ରାଜ୍ୟ ସରକାର ,ଶ୍ରୀମନ୍ଦୀର ପରିଚାଳନା କମିଟି,ଶ୍ରୀମନ୍ଦୀର ପ୍ରଶାସନଙ୍କୁ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି କି ଯଥାଶୀଘ୍ର ଦିବ୍ୟାଙ୍ଗ ଭକ୍ତମାନଙ୍କ ପାଇଁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯାଉ। ଯାହା ଦ୍ୱାରା ସେମାନେ ସହଜ ଓ ସମ୍ମାନଜନକ ଭାବରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଦର୍ଶନ କରିପାରିବେ। ସେପଟେ ଅନେକ ଦିନରୁ ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ରାମ୍ପ, ବର୍ମାଟିକ କାଠରେ ପ୍ରସ୍ତୁତ ଚେୟାର ନିର୍ମାଣ କରାଯାଇଥିଲା। ମାତ୍ର ଏପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ କାର୍ଯ୍ୟକାରୀ ହୋଇନାହିଁ। ପୁନର୍ବାର ରାଜ୍ୟ ସରକାର ଦିବ୍ଯାଙ୍ଗ ଭକ୍ତଙ୍କ ପାଇଁ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ବ୍ୟବସ୍ଥା ଓ ସାଧାରଣ ଭକ୍ତଙ୍କ ପାଇଁ ନାଟମଣ୍ଡପରେ ଧାଡ଼ି ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯିବ ବୋଲି ସଂକେତ ଦେଇଛନ୍ତି,
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Oct 26, 2025 11:09:06
0
comment0
Report
SJSubhash Jha
Oct 26, 2025 11:08:33
Supal, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी अब अंतिम चरण में है। इसी कड़ी में एडीएम (आपदा) के साथ नगर परिषद सुपौल के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी शालू सिंह, सीओ आनंद कुमार सहित अन्य ने नगर परिषद सुपौल क्षेत्र में अवस्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद सुपौल क्षेत्र के अवस्थित छठ घाटों की साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश की स्थिति का जायजा लिया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी घाटों पर वेरीकेटिंग, चेतावनी बैनर, चेंजिंग रूम, और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम का नंबर भी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया गया है ताकि लोग किसी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क कर सकें। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की पूरी टीम दिन-रात जुटी हुई है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ माहौल में छठ पूजा संपन्न कराने में कोई कठिनाई न हो। बताया गया कि इस बार प्रशासन ने छठ घाटों पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की दो टीमों को तैनात किया गया है, जिनकी एक-एक टीम गांधी मैदान घाट और शनि मंदिर घाट पर मौजूद रहेगी। जरूरत पड़ने पर ये टीमें अन्य घाटों पर भी तत्काल पहुंचेंगी। इसके साथ ही आपदा मित्रों की भी मदद ली जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top