Back
नाबालिग के साथ छेड़छाड़: पड़ोसी युवक पंकज सोनी के खिलाफ पॉक्सो-एससी-एसटी धाराओं में मामला
ADAjay Dubey
Jan 08, 2026 05:47:46
Singrauli, Madhya Pradesh
सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले युवक पंकज सोनी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और पैसे का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो बुधवार को सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मोहल्ले के कुछ लोग एक युवक की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं मौके पर अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति भी नजर आ रही है।
बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और वायरल वीडियो फुटेज को भी साक्ष्य के तौर पर खंगाला जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report